बिहार अपना खाता एक ऑनलाइन पोर्टल है| इस लेख में हम आपको इस पोर्टल से जुडी सभी जानकारियाँ देंगे| आज कल बहुत सी सुविधाएं सरकार द्वारा ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होने लगी हैं| लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रख सरकार द्वारा यह कदम लिया गया है| इसके कारण हमें अनेक फ़ायदे देखने को मिलते हैं| जैसे की लोगो को लम्बी लाइनों में न लगना पड़े, उनके समय की बचत हो, इस कोरोना काल में लोगो को बाहर निकलकर अपने स्वास्थ्य पर खतरा न उठाना पड़े|
आपकी भूमि से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आपको यदि ऑनलाइन घर बैठे-बैठे मिल जाए तो कितना उपयोगी होगा| इस विषय की पूरी जानकारी को जानने के लिए कृपया कर इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा|
बिहार अपना खाता पोर्टल क्या है?
इस ऑनलाइन पोर्टल पर आपको बिहार राज्य की सभी भूमियों का पूरा लेख जोखा उपलब्ध होगा| इस बिहार अपना खाता पोर्टल को भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी किया गया है| इससे व्यक्ति अपने घरों से ही अपनी जमीन से जुडी जानकारियाँ इस ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आसानी से प्राप्त कर सकता हैं|
आपको अपनी जमीन से जुडी कोई भी जानकारी को जानने के लिए केवल इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा| आपको वहां अनेकों विकल्प उपलब्ध होंगे| अपनी जरुरत के अनुसार आप उन में से किसी भी विकल्प का उपयोग मुफ्त में कर सकते हैं| बिहार भुलेख के इस ऑनलाइन पोर्टल पर नक्शा सम्बन्धी जानकारियाँ भी उपलब्ध होती हैं| इसके इस्तेमाल से लोगो को राज्य के भूमि विभाग के चक्कर नही लगाने होंगे|
बिहार भूमि खाता|
भूमि खाता पोर्टल की मदद से आप जमीन की जानकारी ही नहीं बल्कि उसके वर्तमान और पिछले सभी रिकार्ड्स की प्राप्ति कर सकते हैं| जैसे की आप जमीन के मालिक, जमीन किसके द्वारा किसको बेची गई और कब बेची गई यह सभी जानकारियाँ आप इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं|
भूमि/जमीन का क्षेत्रफल कितना है, यह किस district में आती है| यह सभी आधारभूत जानकारी भी आप इस पोर्टल द्वारा ज्ञात कर सकते हैं| पोर्टल के अनुसार उस जमीन पर जिस व्यक्ति नाम दर्शा रहा है| केवल उसी व्यक्ति का मालिकाना हक़ उस जमीन पर होगा|
बिहार अपना खाता पोर्टल के लाभ (advantage) क्या हैं?
हम सभी इस बात से अपरिचित नहीं हैं, की ऑनलाइन सेवाओं ने हमारे कार्य को कितना आसान बनाया है| हम किसी भी स्थान से अपने चीजों की जानकारी केवल एक फ़ोन जैसे उपकरण द्वारा प्राप्त कर सकते हैं|
निचे हम आप इस पोर्टल से होने वाले सभी लाभों के बारे में बताएँगे:-
1. सबसे पहले हम आपको बता दें की इस ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य यह है की लोग अपने घर बैठे-बैठे अपने जमीन से जुडी जानकारियाँ प्राप्त कर सकें| उन्हें छोटी-छोटी जानकारियों को जानने के लिए लाइनों में बहुत देर तक इंतज़ार न करना पड़े|
2. लोगो को बार-बार चक्कर लगाकर आवाजाही में पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं होगी|
3. केवल अपना खसरा नंबर दर्ज कर व्यक्ति सभी जानकारियों को अपने फ़ोन स्क्रीन पर प्राप्त कर सकता है|
4. राज्य में रहने वाले सभी लोगो को इस सुविधा का लाभ आसानी से मिल सकता है|
5. ऑफलाइन कार्य से लोगो को बहुत से दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवानी पड़ती थी| परन्तु अब केवल फ़ोन कैमरा से वे दस्तावेज को स्कैन कर उसे जमा करवा सकते हैं| जिससे उनके पैसो की भी और कागजों की बचत होगी|
बिहार अपना खाता द्वारा खसरा नंबर से नक्शा आदि जानकारियाँ कैसे जांचे?
हम लेख के इस बिंदु में आपको बताएँगे की किस तरह से आप केवल अपना खसरा नंबर दर्ज कर अपनी भूमि की सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको इस पोर्टल की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- Official website पर जाने के बाद आपके सामने इस website का होम पेज दिखाई देगा|
- Website के होम पेज पर आने के बाद आपको वहां पर एक नक्शा (Map) दिखाई देगा|
- नक़्शे में अलग-अलग जिलो तथा शहर के नाम लिखे होंगे| आपको अपने जिले का चयन करना होगा|
- इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको अपने स्थान/जिले का चुनाव करना होगा|
- अपने स्थान का चुनाव कर आप अपने स्थान का खसरा नंबर देखें|
- खसरा नंबर दिखाई देने पर आपको उस पर क्लिक करना होगा उसके बाद आपके डाले हुए खसरे नंबर के अनुसार आपकी भूमि से जुडी जानकारी आपको मिल जाएगी|
- आप उस जानकारी को स्क्रीन द्वारा देख तथा download कर उसका print भी निकलवा सकते हैं|
बिहार भूलेख खसरे की नक़ल को ऑनलाइन कैसे देखें?
निचे दिए गए चरणों को सही से पढ़े ताकि आप अपने भुलेख खसरे की नक़ल को घर बैठे प्राप्त कर सकें :-
- व्यक्ति को सबसे पहले इस पेज के Official website पर जाना होगा|
- उसके बाद वह इसके होम पेज पर पहुँच जाएगा, आपको यहाँ पर ‘खसरा खतौनी की नक़ल देखें’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही आप इस विकल्प का चुनाव करते हैं, आपके सामने नया पेज खुलेगा और आपको उस पेज पर एक नक्शा दिखाई देगा| उस नक़्शे से आपको अपने जिले का नाम का चुनाव करना होगा|
- जिले के नाम का चुनाव करने के बाद आपको अपने सर्किल का चुनाव करना होगा|
- Circle का चुनाव करने के बाद आपके सामने एक नया पेज फिर open होगा| इस पेज पर आपको भूमि सम्बन्धी कुछ जानकारियां भरनी होंगी| जैसे खसरा नंबर, स्थान नंबर आदि|
- इन जानकारियों को भरने के बाद आपको दिए गए सर्च बॉक्स का चुनाव करना होगा|
- जैसे ही आप सर्च विकल्प का चुनाव करते हैं, आपकी स्क्रीन पर आपके भूलेख से जुड़े खसरे की नक़ल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी| आप इसे देख तथा downlaod भी कर सकते हैं|
जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया|
इसे देखने के लिए व्यक्ति को निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा|
- सर्वप्रथम व्यक्ति को बिहार अपना खाता की अधिकारिक website पर visit करना होगा|
- इसके पश्चात् आपकी स्क्रीन पर इस website का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आपको ‘जमाबंदी पंजी देखें’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस जमाबंदी पंजी देखें विकल्प का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर website का नया पेज open होगा|
- उस पेज पर आपको अपने जिले का चयन कर, दिए गए बॉक्स में भूमि खसरा नंबर दर्ज करना होगा|
- स्क्रीन पर दिए गए search विकल्प का चुनाव करें|
- जैसे ही व्यक्ति सर्च के विकल्प को चुनता है, उसके स्क्रीन पर जमाबंदी पंजी जानकारी आ जाएगी|
भू-नक्शा कैसे देखें?
भू-नक्शा से हमारा तात्पर्य यह है की व्यक्ति के जमीन का पूरा मैप आसपास की जमीन का पूरा ब्यौरा| हम निचे आपको बताएँगे की इस पोर्टल द्वारा राज्य के सभी व्यक्ति अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन ढंग से कैसे देख सकते हैं :-
1. सबसे पहले व्यक्ति को बिहार अपना खाता की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
2. उसके बाद व्यक्ति की फ़ोन स्क्रीन पर website का होम पेज खुलेगा|
3. इस नए पेज पर आपको कुछ जानकारियाँ जैसे जिला, सर्किल, स्थान आदि भरना होगा| इसके बाद आपको आपके प्लाट/ भूमि की संख्या भी दर्ज करनी होगी|
4. सभी पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आपको दिए गए ‘Map Report’ के विकल्प का चुनाव करना होगा|
5. इससे आपकी स्क्रीन पर भूमि से जुडी सभी जानकारियां. नक्शा आपको प्राप्त हो जाएगा|
6. दिए गए ROR (Records of Rights) विकल्प को चुन कर भी आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
LPC (Last Pay Certificate) आवेदन स्टेटस जानने की प्रक्रिया|
जैसा की हमने आपको ऊपर भूमि सम्बन्धी जानकारियों को जानने के लिए चरण बताये हैं, उसी प्रकार LPC सम्बन्धी जानकारी को भी जानने के लिए भी आपको निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा|
1. हमने आपको ऊपर जैसा बताया है उसी तरह से आपको पहले इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. होम पेज पर आपको ‘LPC स्थिति देखें’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प का चयन करना होगा|
3. आपके सामने इस विकल्प का चयन करने के बाद नया पेज खुलेगा| उस पेज पर पूछी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा|
4. उसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सर्च विकल्प का चुनाव करें|
5. Search विकल्प को चुनते ही आपके स्क्रीन पर LPC के आवेदन से जुडी सभी जानकारियां दिखाई देंगी|
दाखिला खारिज आवेदन करने की online प्रक्रिया क्या है?
इस बिहार अपना खाता पर आपको सभी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध होंगी| उन्ही सुविधाओं में से यह भी सुविधा आपको निचे दिए गए चरणों का पालन कर आप ज्ञात कर सकते हैं:-
1. व्यक्ति को सबसे पहले बिहार अपना खाता की ऑफिसियल website पर जाना होगा| Official website पर आने के बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा|
2. Website के होम पेज पर आपको ‘ऑनलाइन दाखिला खारिज आवेदन करें’ का एक option दिखाई देगा|
3. इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको नए पेज पर दिए गए ‘Registration’ के विकल्प का चुनाव करना होगा|
4. जैसे ही आप पंजीकरण के विकल्प का चुनाव करते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
5. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा| जैसे की, व्यक्ति का नाम, पता, email ID, मोबाइल नंबर आदि|
6. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Register Now’ के विकल्प को चुने|
7. इन सभी चरणों का पालन कर आप सरलता से ऑनलाइन दाखिला खारिज करने के लिए आवेदन कर पायेंगे|
परिमार्जन से जुडी सभी जानकारियों को जानने की प्रक्रिया|
1. पहले व्यक्ति को बिहार अपना खाता पोर्टल की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘परिमार्जन’ के विकल्प का चयन करना होगा|
3. इस परिमार्जन विकल्प का चुनाव करते ही इस विषय से जुडी सभी जानकारियाँ आपकी स्क्रीन पर आ जायेंगी|
दाखिला खारिज login करने की प्रक्रिया क्या है?
ऊपर हमने आपको बताया है की किस तरह से तथा किन चरणों का पालन आप दाखिला खारिज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरते समय कर सकते हैं|
यहाँ इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की आप दाखिला खारिज करने की प्रक्रिया में login कैसे कर सकते हैं :-
1. सबसे पहले आपको राजस्व विभाग द्वारा जारी बिहार अपना खाता की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको वहां पर दिए गए लिंक ‘दाखिला खारिज’ पर क्लिक करना होगा|
3. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने website का नया पेज खुल जाएगा| वहां आपको अपने जिले, मालिक का नाम, तथा स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को दर्ज करना होगा|
4. इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर ही दिखाई दे रहे ‘प्रवेश करें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा|
5. जैसे ही आप इस विकल्प को दबाते हैं, आप दाखिला दर्ज login प्रक्रिया कर सकेंगे|
निबंधन के साथ दाखिला खारिज करने का फॉर्म कैसे download करें?
1. सभी प्रक्रियाओं की तरह ही इसके लिए भी आपको सबसे पहले बिहार अपना खाता की official website पर जाना होगा|
2. Home page पर पहुँच जाने के बाद स्क्रीन पर आपको ‘निबंधन दाखिला खारिज फॉर्म प्राप्त करें’ के विकल्प का चुनाव करें|
3. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हो, आपके स्क्रीन पर एक pdf फॉर्म open होगा|
4. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे download के विकल्प का चयन करें|
5. इस download के विकल्प का चुनाव कर आप अपने फ़ोन, लैपटॉप आदि में इस फॉर्म को downlaod कर सकते हैं, और इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं|
भू-लगान से जुडी जानकारियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया|
1. भू-लगान से जुडी जानकारी लेने के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति को इस website के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
2. पोर्टल पर जाने के पश्चात् आपके सामने इस website का होम पेज खुल जाएगा| इस होम पेज पर दिए गए विकल्प ‘भू-लगान’ पर क्लिक करना होगा|
3. जैसे ही आप भू-लगान के विकल्प का चुनाव करते हैं, आपकी स्क्रीन पर दो विकल्प और दिखाई देंगे|
– ऑनलाइन भुगतान करें|
– लंबित भुगतान देखें|
4. व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों विकल्प में से किसी का भी चयन कर सकता है|
5. जैसे ही व्यक्ति दिए गए इन दोनों विकल्पों का चयन करता है, उसकी स्क्रीन पर नया पेज open हो जाता है|
6. इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारियों को सही से दर्ज करें|
7. दर्ज करने के पश्चात् आपको दिए गए submit विकल्प का चुनाव करना होगा|
8. व्यक्ति जैसे ही submit विकल्प को चुनता है, उसके सामने भू-लगान से जुडी सभी जानकारियाँ स्क्रीन पर जायेंगी|
Data entry login करने की प्रक्रिया|
1. Data entry या Upload Event पर login करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक website पर visit करना होगा|
2. Home Page पर दिए गए ‘लॉगइन’ के विकल्प को चुने|
3. इसके पश्चात् आपको data entry/upload event के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा|
4. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
5. इस नए पेज में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा, फिर login बटन पर क्लिक करना होगा|
6. Login विकल्प को क्लिक करते ही आप data entry या upload event के लिए login कर पायेंगे|
Lands Tribunal टोकन स्टेटस कैसे देखें?
1. सर्वप्रथम आपको बिहार अपना खाता की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘lands tribunal’ के विकल्प को चुनना होगा|
3. इस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open हो जाएगा| उस पर दिखाई दे रहे Token status पर click करें|
4. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा|
5. इस नए पेज पर आपको दिए गए बॉक्स में टोकन नंबर दर्ज कर search विकल्प को दबाना होगा|
6. Search विकल्प को चुनते ही आपके lands tribunal स्टेटस की सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जायेगी|
Lands Tribunal order तथा Judgement जानने की प्रक्रिया?
1. जैसा की टोकन स्टेटस जानने के लिए आपको बिहार अपना खाता की अधिकारिक website पर जाना था| उसी तरह से इस बार भी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ|
2. पोर्टल के होम पेज पर दिए गए lands tribunal के विकल्प को चुने|
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर दिए गए सभी विकल्पों में से आपको order तथा judgement के option को चुनना होगा|
4. इस option पर क्लिक करते ही अपने सामने एक नई window open होगी| इस पर पूछी गई जानकारी जैसे, district, year, nature of case, DCLR कोर्ट name आदि जानकारियाँ भरनी होंगी|
5. इन जानकारियों को भरने के बाद आपको view details के विकल्प का चुनाव करना होगा|
6. View details के विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर order और judgement से जुडी सभी जानकारियाँ प्राप्त हो जायेंगी|
Lands Tribunal Filing प्रक्रिया|
1. बिहार अपना खाता अधिकारिक website पर जाएँ|
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Lands Tribunal के विकल्प का चुनाव करना होगा|
3. दिखाई दे रहे नए पेज पर आपको ‘Filing Procedure’ के विकल्प को चुनना होगा|
4. जैसे ही आप इस Filing procedure के विकल्प को चुनते हैं, filing फाइल की प्रक्रिया आपके सामने आ जायेगी|
Lands Tribunal केस स्टेटस जानने की प्रक्रिया|
1. Case status जानने के लिए आपको सबसे पहले बिहार अपना खाता की official website पर जाना होगा|
2. इसके पश्चात् आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा|
3. होम पेज पर दिए गए Land tribunal के विकल्प को चुने|
4. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
5. नए पेज पर दिए गए विकल्प ‘case status’ का चुनाव करें|
6. व्यक्ति जैसे ही इस विकल्प को चुनता है, एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देता है| इस नए पेज पर पूछी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से भरना होगा| जैसे की : case नंबर, जिला का नाम, DCLR कोर्ट का नाम आदि जानकारियाँ भरनी होंगी|
7. सभी जानकारियाँ सही ढंग से भरने के बाद सर्च विकल्प को चुने |
8. Search विकल्प को चुनते ही आपके स्क्रीन पर आपके case status से जुडी हुई सभी जानकारियाँ उपलब्ध हो जायेंगी|
Rules देखने की क्या प्रक्रिया है?
1. सभी प्रक्रियाओं की भाँती नियम देखने के लिए भी आपको बिहार अपना खाता की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. होम पेज पर दिए गए Government Order के विकल्प को चुने|
3. अब आपको इस पेज पर rules का एक लिंक नज़र आएगा|
4. आपको दिए गए इस लिंक पर क्लिक करना होगा| जैसे ही आप लिंक पर Click करेंगे आपकी स्क्रीन पर नियमों की एक सूची दिखाई देगी|
5. आपको अपनी सुविधा के अनुसार जिस योजना की नियम और शर्तें जाननी हैं| उस पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Acts देखने की प्रक्रिया|
1. सर्वप्रथम आपको भूमि सुधार विभाग के इस बिहार अपना खाता के अधिकारिक website पर visit करना होगा|
2. होम पेज पर दिए गए Government order के option पर जाना होगा|
3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Acts’ विकल्प का चुनाव करें|
4. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको एक सूची नज़र आएगी|
5. सूची में दिए गए सभी links पर क्लिक कर, आपको जिस Act जानकारी की आवश्यकता है उसके बारे में जान सकते हैं|
Court Case cause सूची कैसे देखें?
1. आपको सबसे पहले इसके अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
2. उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे DCLR Mutation appeal Court के विकल्प को चुनना होगा|
3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा| जिसमे से आपको Cause List के विकल्प पर जाना होगा|
4. Cause विकल्प को आप जैसे ही क्लिक करते हैं| आपके सामने एक नई window खुलती है| जिसमे निम्न जानकारियाँ पूछी गई होंगी- Nature of case, District, DCLR court name, Date आदि|
5. सभी पूछी गई जानकारियों को सही तरीके से भरें|
6. उसके बाद निचे दिए गए See cause लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करें|
7. आपकी स्क्रीन पर cause list आ जायेगी|
सरकुलर्स देखने की प्रक्रिया|
1. Circulars देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार अपना खाता की जारी अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए Government order option को चुनें|
3. अब स्क्रीन पर आपको Circulars का भी एक विकल्प दिखाई देगा|
4. इस विकल्प का चयन करें, तथा इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक links की सूची आएगी|
5. अपनी जरूरत के लिंक पर क्लिक कर आप circulars देख सकते हैं|
रिपोर्ट करने की क्या प्रक्रिया है?
1. बिहार अपना खाता के अधिकारिक website पर जाएँ|
2. होम पेज पर दिए गए login tab पर click करें|
3. अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे report के लिंक पर क्लिक करें|
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सक्रीन पर नया पेज खुल जाएगा| उस नए पेज पर पूछी गई सभी जानकारियों जैसे; स्थान का नाम, मालिक का नाम, शब्द कूट, सुरक्षा कोड आदि को भरें|
5. इसके पश्चात् स्क्रीन पर दिए गए ‘प्रवेश करें’ विकल्प को चुने|
6. इस तरह से आप report करने के लिए इस अधिकारिक पोर्टल पर login कर सकेंगे|”
ऑनलाइन लगान जमा करने की प्रक्रिया|
1. व्यक्ति को सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा जारी बिहार अपना खाता की official website पर जाना होगा|
2. इसके बाद पोर्टल के होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन भुगतान के विकल्प का चुनाव करना होगा|
3. आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिस पर कुछ जानकारियाँ दर्ज करनी होंगी| जैसे की अचल का नाम, जिला, हल्का नाम, मौजा नाम, पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि जानकारियों को भरें|
4. सभी जानकारियों को सही ढंग से भरने के बाद निचे दिए गए सुरक्षा कोड को भी दर्ज करें|
5. अपने नाम को खोजे विकल्प को चुने, तथा इसके बाद ‘भुगतान करें’ दिए हुए विकल्प को चुने|
6. अब आपको जिस बैंक द्वारा या जिस भी माध्यम से भुगतान करना है, उसकी जानकारी भरें|
7. जानकारी भरने के बाद Pay Now के विकल्प को चुने और अपना भुगतान कर दें|
लगान के लंबित (जिस काम को कुछ समय के लिए रोका गया हो) भुगतान स्थिति कैसे जांचे?
1. सबसे पहले बिहार अपना खाता की अधिकारिक website पर जाए|
2. होम पेज पर दिए हुए ऑनलाइन लगान के option को क्लिक करें|
3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘लंबित भुगतान की स्थिति देखें’ के विकल्प का चुनाव करें|
4. आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपसे आपकी Transaction ID मांगी गई होगी|
5. Transaction ID दर्ज कर निचे दिए गए विकल्प verify पर क्लिक करें|
6. Verify विकल्प पर क्लिक कर आप लगान के लंबित भुगतान की स्थिति की जानकारी जान पायेंगे|
डैशबोर्ड उपयोग करने की प्रक्रिया|
1. सर्वप्रथम बिहार अपना खाता की सही official website पर जाएँ|
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए Dashboard के option को चुने|
3. इसका चुनाव करते ही आपकी स्क्रीन पर डैशबोर्ड की स्क्रीन खुल जायेगी|
4. इसके द्वारा डैशबोर्ड सम्बन्धी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं|
ग्रिएवांस/शिकायत (Grievance) दर्ज कैसे करें?
यहाँ हम आपको इस पोर्टल के द्वारा शिकायत कैसे करें यह चरणबद्ध ढंग से बताएँगे:-
- भूमि सुधार विभाग के इस बिहार अपना खाता पोर्टल की अधिकारिक website पर जाएँ|
- अधिकारिक website पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर इसका होम पेज खुलेगा|
- Home page पर आपको ‘Public Grievance’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस Public Grievance के विकल्प का चुनाव करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा|
- उस नए पेज पर आपको ‘शिकायत दर्ज करें’ के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा|
- वहां पर आपको अपना वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर एक OTP आएगा|
- उस OTP को स्क्रीन पर दिखाई दे रहे otp बॉक्स में दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- जैसे ही आप submit विकल्प को चुनते हैं| आपके सामने ग्रिएवांस का एक फॉर्म खुल जाएगा|
- शिकायत दर्ज फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियाँ आपको भरनी होंगी| जैसे की, नाम, पता, आदि|
- सभी जानकारियों को भरने के पश्चात् आपको submit बटन को दबाना होगा|
- जैसे ही आप submit बटन को क्लिक करते हैं, आपके द्वारा grievance दर्ज हो जाएगा|
ग्रीवेंस कैसे देखें?
- जैसा हमने आपको इसकी दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया था ठीक उसी तरह से आपको इस बार भी इसके ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- फिर होम पेज पर दिए गए public grievance के दिए हुए विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इस विकल्प को चुनने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, उस पेज पर आपको अपील पुनरीक्षण की स्थिति जानने के लिए विकल्प पर जाना होगा|
- इस विकल्प का चुनाव कर आप अपना दर्ज किया हुआ grivance देख पायेंगे|
बिहार अपना खाता पोर्टल हेल्प डेस्क
पता – Department of revenue & Land Reforms, Government of Bihar, Bailey road Patna- 8000015
EMail ID – emutationbihar@gmail.com
Telephone Number – 18003456215
निष्कर्ष (Conclusion)
बिहार राज्य से जुड़े इस भूमि पोर्टल से जुडी सभी जानकारियाँ इस लेख द्वारा हमने आपसे साझा कर दीं हैं| किन विकल्पों का उपयोग कर आप आवेदन कर सकते हैं, अपनी भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इन सभी चरणों को आसान शब्दों में आपको समझाया है|
आशा है की यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहा होगा| इसकी मदद से आपको भी लाभ अवश्य ही प्राप्त हुआ होगा| लेख से सम्बंधित सवाल हमसे पूछने के लिए तथा लेख सुधार या विषय से जुड़े कुछ सुझाव भी देना चाहते हैं तो अवश्य ही comment box के द्वारा हमसे साझा करें|
यह भी पढ़ें: