मोहल्ले की सफाई पत्र से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के पत्र

मोहल्ले की सफाई पर पत्र लेखन : इस लेख द्वारा हम यह जान सकेंगे की सफाई की समस्या से सम्बंधित शिकायत कैसे, कहाँ, किस रूप में, एवं किस अधिकारी किस सेक्टर में करनी चाहिए| सफाई से जुडी समस्या आज एक आम समस्या के रूप में उभरकर आती है|

मोहल्ले की सफाई पत्र

सफाई हमारी सामान्य सी ज़िन्दगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| मोहल्ले में, सड़कों पर , नालियों में जमा गंद आदि हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में बाधा उत्पन्न करती है| यह हमें तरह- तरह के रोगों से ग्रस्त करती है, सांस लेने में भी इसके कारण परेशानी होती है| बच्चो के लिए भी यह गन्दगी बीमारी का घर होती है| उनकी बढती उम्र में यह काफी नुक्सानदायक होती है| बड़े बुजुर्गो के लिए भी यह काफी नुक्सान देह साबित होती है|

यदि आपके आस- पास ऐसी समस्या से कोई व्यक्ति या समाज जूझ रहा है या आपके नजदीक आपको ऐसी कोई समस्या दिखाई देती है तो यह पत्र तथा लेख आपकी इस समस्या में मददगार साबित हो सकता है| तथा आपकी समस्या का जल्द से जल्द निवारण हो सकेगा और आप अपनी इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते है|

मोहल्ले की सफाई पत्र:

मोहल्ले की सफाई हेतु नगर निगम को शिकायत पत्र

सेवा में,

श्रीमान/श्रीमती नगर प्रबंधक अधिकारी

नगर निगम परिषद्

नई दिल्ली [शिकायतकर्ता का निवास स्थान]

विषय:- मोहल्ले की सफाई से जुडी समस्या के लिए पत्र|

महोदय,

सविनय निवेदन यह है की, मै द्वारका का सेक्टर- 21 का निवासी हूँ| हमारे निवास स्थान के पास में ही एक बड़ा सा कूड़े का ढेर जमा है| जिसके चलते हम सभी को और आस- पास की जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| यहाँ नजदीक की ही नाली में भी बहुत सारा कचरा जमा है जिसके कारण पानी का निकास सही से नहीं हो पा रहा है और पानी सडकों पर जमा हो रहा है|

यहाँ समय समय पर सफाई भी होनी चाहिये पर यहाँ सफाई हुए करीब तीन महीनो से ऊपर हो चुके हैं| सफाई कर्मचारी यहाँ दिखाई भी पड़ते हैं तो वह केवल खानापूर्ति कर कर वापस चले जाते है|

हमारे क्षेत्र में सफाई पर ध्यान देने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है| इस समस्या के कारण ढेरो रोगों से भी हम सभी को रोज सामना करना पड़ रहा है|

मै इस क्षेत्र का निवासी आपसे आग्रह करता हूँ की हमारी इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण करें|

धन्यवाद|

एक जिम्मेदार नागरिक|

द्वारका, सेक्टर-21

नई दिल्ली|

दिनांक-10/08/20**

मोहल्ले की मुख्य सड़क पर लम्बे समय से गन्दा पानी जमा होने की शिकायत हेतु पत्र|

सेवा में,

श्रीमान/श्रीमती नगर प्रबंधक अधिकारी

नगर निगम परिषद्

नई दिल्ली [शिकायतकर्ता का निवास स्थान]

विषय:- मोहल्ले की मुख्य सड़क पर लम्बे समय से गन्दा पानी जमा होने की शिकायत हेतु पत्र

महोदय,

सविनय नम्र निवेदन यह है कि, मै नई दिल्ली का द्वारका का निवासी है| हम सभी एक समस्या से बहुत लम्बे समय से जूझ रहे है| इस बार की बारिश के चलते हमारी मुख्य आवजाही वाली सड़क पर बहुत ज्यादा मात्रा में पानी जमा है जो की लम्बे वक़्त से जमा होने के कारण बहुत गन्दा और सड़ गया है, जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है|

जिस सड़क पर पानी जमा है वह रोज की आवाजाही का बहुत जरूरत मंद रास्ता है| जिससे यहाँ के आम लोगो का जीवन काफी प्रभावित हो रहा है| इसके चलते बीमारियों का स्तर हमारे इलाक़े में काफी तेज़ी से बढ़ रहा है|

मेरे इस पत्र के मिलने के बाद मै यह आशा करती/करता हूँ की आप हमारी इस समस्या का निवारण जल्द से जल्द करेंगे|

धन्यवाद|

एक जिम्मेदार नागरिक|

नई दिल्ली|

दिनांक-10/08/20**

मोहल्ले में MCD कूड़ा गाडी नहीं आने पर शिकायत पत्र|

सेवा में,

श्रीमान/श्रीमती नगर प्रबंधक अधिकारी

नगर निगम परिषद्

नई दिल्ली [शिकायतकर्ता का निवास स्थान]

विषय:- मोहल्ले में MCD कूड़ा गाडी नहीं आने पर शिकायत पत्र|

महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि, मै नवादा क्षेत्र की/का निवासी हूँ| हमारे मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े का ढेर इकट्टा हो रखा है| क्यूंकि लोगो को कोई निर्धारित स्थान नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण वह किसी भी स्थान पर कूड़ा करकट फ़ेंक रहे हैं|

हम सभी इस इलाक़े के निवासी यह चाहते है की हमारे की MCD की कूड़ा गाडी की सेवा हमारे निवास स्थान तक भी पहुचें| और हम सभी इस समस्या से निजात जल्दी निजात प्राप्त कर सकें| सभी व्यक्तियों को कूड़ा करकट फेंकने का एक निर्धारित समय एवं स्थान मिल सके|

नगर निगम परिषद् में मेरा यह आग्रह है की वह इस शिकायत पत्र को जल्द से जल्द अपनी नज़र में लाये| इस सेवा को हम तक पहुचाये|

धन्यवाद|

एक जिम्मेदार नागरिक|

नई दिल्ली|

दिनांक-10/08/20**

मोहल्ले की नाली खुली हुई है जिसके कारण मच्छर मखियों का प्रकोप बढ़ गया है, नगर निगम को शिकायत पत्र|

सेवा में,

श्रीमान/श्रीमती नगर प्रबंधक अधिकारी

नगर निगम परिषद्

नई दिल्ली [शिकायतकर्ता का निवास स्थान]

विषय:- मोहल्ले की नाली खुली हुई है जिसके कारण मच्छर मखियों का प्रकोप बढ़ गया है|

महोदय,

सविनय विन्रम निवेदन यह है कि, मै उत्तम नगर के क्षेत्र का/ की निवासी हूँ| हमारे मोहल्ले की पानी निकासी की नाली खुली पड़ी हुई है जिसके द्वारा सभी घरो के पानी का निकास होता है| यह साफ़, सुरक्षित और ढकी हुई होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है|

क्यूंकि खुली नाली होने के कारण उसमे तरह-तरह के कीड़े मकौड़े, मक्खी, मच्छर पैदा हो रहें है| जिसके चलते बीमारियों के होने की संख्या में बड़ी तेज़ी से अचानक बढ़ोत्तरी हुई है| इस वजह से सभी निवासी बहुत चिंतित और दुखी हैं|

इस समस्या से हम सभी बहुत जल्द उभरना चाहते हैं| मै आशा करती/ करता हूँ, की हमारी इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण होगा| खुली नालियां बंद करवा दी जायेंगी|

मेरा नगर निगम परिषद् से भी यह निवदेन है की वह समय-समय पर स्वयं आकर या नगर निगम के किसी भी अधिकारी को भेज कर स्वयं इलाक़े का ब्यौरा किया करें| जिससे की यह सफाई का माहौल सदैव बना रहेगा|

धन्यवाद|

एक जिम्मेदार नागरिक|

नई दिल्ली|

उत्तम नगर क्षेत्र|

दिनांक-10/08/20**

कुछ सफाई से एवं समाज से जुड़े मुख्य बिन्दुं|

  • हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब से स्वच्छता अभियान पर जोर दिया है, हमारा समाज सफाई को लेकर अत्यंत जागरूक हो गया है, परन्तु अभी भी कुछ एस क्षेत्र हैं जहाँ के सफाई के मुद्दे पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है|
  • हमें स्वयं जिम्मेदार नागरिक की भाँती अपने आस-पास सदैव सफाई का माहौल बना कर रखना चाहिए|
  • यह भी ख्याल रखना चाहिए की कोई अन्य भी गंदगी ना फैलाए|
  • सफाई से जुड़े सभी मुद्दों और उसकी रोकथाम के उपाय (मोहल्ले की सफाई पत्र) हमें मालुम होने चाहिए|

Also Read :

Leave a Comment