Application to Block ATM Card in Hindi : इस लेख में हम आपको बताएँगे की आप अपने ATM (Automated Teller Machine) Card को किस तरह से ब्लॉक करवा सकते हैं| हम आपको ATM कार्ड ब्लॉक करने के विभिन्न तरह के पत्रों के बारे में बताएँगे| जिसकी मदद से आपको ऐसे पत्रों को लिखने में आसानी होगी|
ATM कार्ड ब्लॉक करने का पत्र लिखने की आवश्यकता कब पड़ती है?
आमतौर पर हमें इसकी जरुरत तब पड़ती है जब हमारा ATM card चोरी हो गया हो, खो गया हो आदि परिस्थितियों में हमें अपने ATM card को ब्लॉक करवाने की जरुरत पड़ सकती है| हम सभी यह बात जानते हैं की आज के आधुनिक युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी के बहुत से मामले हमें देखने को मिलते हैं, अखबारों, न्यूज़ में सुनने को भी मिलते हैं|
आपको अपना ATM कार्ड ब्लॉक करवाने के लिए अपनी बैंक शाखा में जाना पड़ता है, उसके बाद वहां पर आपको अपना कार्ड ब्लॉक करवाने के लिए पत्र लिखना होता है| आपको हमारे इस लेख इस कार्य को करने में बहुत सहायता मिलेगी|
उदाहरण 1 :ATM कार्ड ब्लॉक करने के लिए बैंक को प्रार्थाना पत्र (Application to Block ATM Card in Hindi)
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया
द्वारका सेक्टर – 21
दिल्ली- 110059
विषय :- ATM कार्ड ब्लॉक करने हेतु बैंक मैनेजर को पत्र|
सर,
मेरा नाम मोहिनी ठाकुर है| मेरा सेविंग अकाउंट आपके बैंक में पिछले 4 सालों से है| मै आपको यह बताना चाहती हूँ की कल ही मार्किट में मेरा ATM कार्ड खो गया था| इसी कारण मै अपना ATM कार्ड ब्लॉक करवाना चाहती हूँ|
मुझे किसी भी तरह की कोई आर्थिक हानि न हो इसलिए आप जल्द से जल्द मेरा कार्ड ब्लॉक कर दें| इस पत्र के साथ मैंने ATM कार्ड खो जाने की F.I.R कॉपी भी संकिलत की है|
आशा करती हूँ की आप मेरे इस विनम्र निवेदन को स्वीकार कर मेरे ATM कार्ड को जल्द से जल्द ब्लॉक कर देंगे|
धन्यवाद|
नाम – मोहिनी ठाकुर
पता – House no.45, बेगम पुर,
दिल्ली – 110034
खाता संख्या – 63543***
मोबाइल नंबर – 986***3640
हस्ताक्षर (signature) –
उदाहरण 2 : Bank branch Manager को ATM कार्ड ब्लॉक करने के लिए पत्र (Application to Block ATM Card in Hindi)
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया
द्वारका सेक्टर – 21
दिल्ली- 110059
विषय :- ATM कार्ड ब्लॉक करने के लिए बैंक मैनेजर को पत्र|
आदरणीय सर,
मै आपके बैंक का पिछले 4 सालों से ग्राहक हूँ| मेरा नाम नमन शर्मा (आपका नाम) है| मेरा ATM कार्ड भी आपके ही बैंक शाखा का है| मेरे ATM कार्ड का नंबर यह है 37645875 और मेरा बैंक खाता नंबर 5676667 यह है|
मै आपको यह बताना चाहता हूँ की मुझे मेरे इस ATM कार्ड की जरुरत अब नहीं है| मैंने कार्ड के charges की payment कर दी है किसी तरह का कोई भी बैलेंस अब शेष नहीं है| मै चाहता हु की आप मेरे आवेदन पर मेरा ATM कार्ड block कर दें|
आशा है की आप मेरी इस प्रार्थाना पर गौर करेंगे और जल्द से जल्द मेरा ATM कार्ड ब्लॉक कर देंगे|
धन्यवाद|
नाम – मोहिनी ठाकुर
पता – House no.45, बेगम पुर,
दिल्ली – 110034
खाता संख्या – 5676667
मोबाइल नंबर – 986***3640
हस्ताक्षर (signature) –
उदाहरण 3 : अपना खाता बंद करवाते समय ATM कार्ड ब्लॉक करने के लिए बैंक को प्रार्थाना पत्र (Application to Block ATM Card in Hindi)
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया
द्वारका सेक्टर – 21
दिल्ली- 110059
विषय :- अपना खाता पूरी तरह से बंद करवाते समय ATM कार्ड ब्लॉक करवाने हेतु पत्र|
श्रीमान महोदय,
सविनय निवेदन यह है की मेरा खाता आपकी बैंक शाखा में है| बैंक की तरफ़ से मुझे ATM कार्ड भी जारी किया गया है| मेरा नाम किरण शर्मा है| मै आपको यह बताना चाहती हूँ की मुझे मेरी नौकरी के कारण इस राज्य से किसी और राज्य में शिफ्ट होना है| जिसके कारण अब मुझे इस बैंक खाते की अब और आवश्यकता नहीं है|
इसलिए मै यह चाहती हूँ की आप मेरे बैंक खाते का ATM कार्ड ब्लॉक कर दें| मैंने अपने खाते से जुड़े सभी दस्तावेज भी इस पत्र के साथ संकिलत कर दिए है| अपने ATM कार्ड की जानकारी भी मैंने इस पत्र में शामिल कर दी हैं|
आशा करती हूँ की आप जल्द ही मेरा ATM कार्ड ब्लॉक कर देंगे, तथा मेरा खाता भी ब्लॉक कर देंगे|
धन्यवाद|
नाम – किरण शर्मा
पता – House no.45, बेगम पुर,
दिल्ली – 110034
खाता संख्या – 63543***
मोबाइल नंबर – 986***3640
हस्ताक्षर (signature) –
FAQ’s (Frequantly Asked Questions)
1. ATM कार्ड ब्लॉक करते समय आपको अपने कार्ड के नंबर की भी आवश्यकता होती है?
उत्तर- यदि आपको अपने PAN कार्ड का नंबर पता है तो आपको ATM कार्ड ब्लॉक करवाते समय आपके कार्ड के नंबर की आवश्यकता नहीं पड़ती है| यदि आपको अपना PAN नंबर नहीं पता है तो आपको अपने कार्ड का नंबर बताने की आवश्यकता पड़ सकती है|
2. क्या हम केवल एक कॉल द्वारा अपना ATM कार्ड ब्लॉक करवा सकते है?
उत्तर- हाँ| आज के आधुनिक समय में बहुत से ऐसे कार्य होने लगे है की आप केवल एक कॉल कर वो काम करवा सकते हैं| बैंक द्वारा आपको एक नंबर उपलब्ध किया जाएगा, जिस पर कॉल कर आप अपने ATM कार्ड को हमेशा के लिए ब्लॉक करवा सकते है|
3. ATM कार्ड ब्लॉक होने के बाद आप दुसरे ATM के लिए apply कर सकते हैं?
उत्तर- व्यक्ति अपने कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए बैंक में दूसरे ATM कार्ड के लिए भी आसानी से आवेदन कर सकता है|
4. ATM कार्ड यदि चोरी हो जाए तो कार्ड ब्लॉक करना आवश्यक है?
उत्तर- आज कल ऑनलाइन धोखाधड़ी इतनी अधिक बढ़ गई है की आपको इन बातों का ख़ास ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक हो गया है| क्यूंकि इसके कारण आपको economic loss होने की संभावना रहती है| इसलिए आपको तुरंत ही अपना ATM कार्ड ब्लॉक करवा देना चाहिए|
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख द्वारा आपको यह पूरी तरह से मालूम पड़ गया होगा की आप किस तरह से अपना ATM कार्ड बैंक को एक पत्र लिखकर ब्लॉक करवा सकते हैं| आज कल साइबर क्राइम जैसी घटनाएं बहुत ही अधिक बढ़ गई है, जिससे बचने के लिए हमें तुरंत ही कोई एक्शन लेना जरूरी होता है| आशा करते है की यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहा होगा| यदि इस लेख से जुड़े आपके कुछ प्रश्न हैं या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमसे अवश्य साझा करें|
Also Read :