Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana Online Apply2022|eligibility

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) : ESIC (Employee State Insurance Corporation) द्वारा अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की शुरुआत की गई है| इस लेख के जरिए हम आपको इसकी विस्तार से जानकारी देंगे| कोरोना महामारी के दौरान बहुत से व्यक्तियों ने अपनी नौकरियों से हाथ धोया है| इसी बात को मद्देनज़र रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस योजना के ऊपर विचार विमर्श कर इस योजना को लागू किया|

Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana

कोरोना काल से हमारे देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है| इस लेख में हम आपसे अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना क्या है? इसके आवेदन के लिए किन पात्रताओं का होना आवश्यक है? इस योजना के आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों का होना आवश्यक है? इस योजना से जुडी शिकायत किस प्रकार करें? आदि जैसी सभी जानकारियाँ हम आपसे इस लेख के जरिए साझा करेंगे|

Table of Contents

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) क्या है?

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ केवल उन व्यक्तियों को मिल पायेगा, जिन कर्मचारियों का बीमा ESIC के अंतर्गत हुआ है| इस योजना के जरिए निजी क्षेत्र (private sector) में कार्य कर रहे कर्मचारियों स्वास्थ्य सम्बन्धी योजना का लाभ मिलेगा|

इस योजना के अनुसार यदि निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी किसी कारणवश चली जाती है तो उन कर्मचारियों को दो साल तक वित्तीय मदद दी जाएगी| हम सभी इस बात से भली भाँती अवगत हैं की private sector की नौकरियां स्थायी नही होती हैं| उन्हें नहीं पता होता है की कब किस गलती की वजह या किस कारणवश उनकी नौकरी चली जाएँ| इन्ही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमारे देश की केंद्र सरकार ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना लागू की|

इस योजना के तहत सरकार द्वारा भेजी जाने वाले आर्थिक सहायता लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में भेजी जाती है| इस वित्तीय सहायता की राशि क्या होगी यह कर्मचारी व्यक्ति की वेतन पर निर्भर करती है| इस योजना का लाभ कर्मचारी व्यक्ति तब तक उठा सकता है, जब तक उस व्यक्ति को दूसरी नौकरी प्राप्त नही हो जाती है|

कुछ समय पहले ही इस योजना में कुछ मुख्य बदलाव किये गए हैं, जैसे की इस योजना की समय सीमा घटाकर केवल 6 महीने कर दी गई है| साथ ही अब इस योजना के अंतर्गत सभी कर्मचारी व्यक्तियों को 78 दिनों का अंशदान (Contribution) भी प्रदान किया जाएगा| तथा कर्मचारी व्यक्ति को फ्री super speciality treatment जैसे उपचार, दवाइयाँ भी उपलब्ध करवाई जाती हैं|

इस योजना के अनुसार ESIC के अंतर्गत बीमाकृत व्यक्ति का उपचार के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति के दाहसंस्कार करने के लिए 10,000 रुपयों की आर्थिक सहायता को बढाकर 15,000 रुपयों की राशि प्रदान की जाएगी| अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ कर्मचारी व्यक्ति आते हैं|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) द्वारा जारी की गई नई अपडेट

कोरोना महामारी आने के बाद सभी परिस्तिथियाँ बहुत ही बदल चुकीं हैं| हम सभी का जीवन पहले जैसा सामन्य नही रहा है| अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को 30 जून तक बढ़ाया गया था| कोरोना के चलते बहुत से कर्मचारीयों ने अपनी नौकरी खो दी है| इसलिए इस योजना के अंतर्गत कुछ छूट सरकार द्वारा कर्मचारी व्यक्ति को मिलेगी|

शुरुआत में इस योजना के तहत कर्मचारी व्यक्ति को अपनी वेतन का केवल 25 प्रतिशत अंश (हिस्सा) मिलता था, परन्तु नई अपडेट के अनुसार इस हिस्से को बढाकर 50 प्रतिशत आकर दिया गया है| यह बात जरूर ध्यान रखें की यदि आपकी नौकरी किसी कानूनी कारवाही , निजी कारण (Personal reasons), या आपके दुर्व्यवहार के कारण जाती है तो आप इस अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी व्यक्ति को अपने बैंक खाते का KYC जरूर करवाना होगा| बैंक खाता व्यक्ति के आधार कार्ड से लिंक होगा तभी उस व्यक्ति को इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाले राशि उसके बैंक खाते में प्राप्त होगी| पहले इस योजना की राशि नियोक्ता (Employer) के बैंक खाते में आती थी, परन्तु अब वह राशी सीधा कर्मचारी व्यक्ति के बैंक खाते में आती है|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि को वर्ष 2022 तक बढ़ा दिया गया

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत बीमाकृत कर्मचारियों को 3 महीनों तक उनकी वेतन का 50 प्रतिशत बेरोजगारी भत्ता के रूप में देना प्रारंभ किया था| वे कर्मचारी व्यक्ति जिनकी किसी कारण से नौकरी चली गई है, वे व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं| अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 1 जुलाई 2018 को केवल 2 सालों के लिए ही प्रारभ किया गया था| परन्तु इस योजना को अगले 1 साल के लिए 10 सितम्बर 2021 को बढा दिया गया है|

  • इस योजना की अवधि बढ़ने के कारण इसका लाभ कर्मचारी व्यक्ति जून 2022 तक ले सकते हैं| यह फैसला कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा 185 वीं मीटिंग की बैठक में हुआ था|
  • जब से इस योजना का प्रारंभ हुआ है, लगभग 50,000 कर्मचारी व्यक्ति को इस योजना द्वारा लाभ प्राप्त हुआ है| इसके लिए लगभग 58 करोड़ रुपयों की राशि हमारी केंद्र सरकार द्वारा खर्च हुई है|
  • अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का फैसला केन्द्रीय श्रम तथा रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय हैं|
  • समय- समय पर इस योजना में बदलाव हो रहें है, क्यूंकि कोरोना की परिस्तिथियाँ बार- बार बिगड़ रही हैं| जिसके कारण कर्मचारी व्यक्ति अपनी नौकरी खो रहे हैं|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना(Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) के मुख्य उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की इस देश में कार्य कर रहे कर्मचारियों को किसी तरह का नुकसान न झेलना पड़े, कोरोना जैसी महामारी में भी उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से न गुजरना पड़े|
  • कोरोना काल के दौरान निजी क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति किसी कारण से यदि बेरोजगार हो गए हैं तो उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा प्रदान करना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है|
  • सरकार की इस योजना से लाभ पाकर कर्मचारी व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा कर सकता है साथ ही वह इस दौरान किसी अन्य नौकरी की खोज अपनी योग्यता के अनुसार कर सकता है|
  • अपनी बेरोजगारी के चलते वह उस दौरान अपने परिवारजनों का भरण- पोषण कर सकता है|
  • सरकार द्वारा दी गई इस मदद के कारण कर्मचारी व्यक्ति को किसी से कोई उधार लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ किन कर्मचारी व्यक्तियों को प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को मिलेगा, जिस व्यक्ति ने ESIC के अंतर्गत अपना बीमा करवाया हो| कर्मचारी व्यक्ति को कम से कम अपने दफ्तर में 78-80 दिन कार्य किया हुआ होना चहिये| तथा इस योजना का फायदा वही कर्मचारी व्यक्ति उठा सकता है, जिस व्यक्ति ने कम से कम 2 वर्ष की समय सीमा का बीमा करवाया होगा| एक सर्वे के तहत हमारे देश में लगभग इस योजना का फायदा 35-38 लाख कर्मचारी व्यक्तियों को प्राप्त होगा|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ किन कर्मचारी व्यक्तियों को नहीं होगा?

  • इस योजना का लाभ वे व्यक्ति नही उठा पायेंगे जिन व्यक्तियों को, उनके बुरे रवैये, उनके किसी निजी कारण के चलते उन्हें नौकरी से निकाला गया हो या उन्होंने स्वयं नौकरी छोड़ी हो| वे व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|
  • इस योजना के तहत जिन कर्मचारी व्यक्तियों पर किसी प्रकार का कोई आपराधिक केस हुआ हो , वे व्यक्ति भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|
  • जिन कर्मचारी व्यक्तियों ने स्वयं अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ी है,रिटायरमेंट ली है| वह व्यक्ति भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ उन व्यक्तियों को भी नहीं मिल सकेगा जिन व्यक्तियों ने पहले से ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर लिया हो|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana)के मुख्य लाभ एवं विशेषताएं|

  • अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के जरिए उन बेरोज़गार कर्मचारी व्यक्तियों को लाभ मिलेगा, जिन व्यक्तियों की नौकरी कोरोना महामारी के करण चली गई हो
  • इस योजना का लाभ हमें ESIC (Employee State Insurance Corporation) के अंतर्गत प्राप्त होता है| इसका संचालन ESIC द्वारा ही किया जाता है|
  • अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ केवल एक व्यक्ति एक समय पर ही उठा सकता है| 
  • कर्मचारी व्यक्ति को उसके स्वयं के निजी कारण से नौकरी छोडनी पड़ी हो तो, वह व्यक्ति भी इस योजना का लाभ नही ले सकता है|
  • ESIC अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अनुसार इस योजना के अंतर्गत आवेदन 90 दिनों से कम कर के 30 दिन कर दिया गया है|
  • बेरोजगार व्यक्ति को अपनी वेतन का 25 प्रतिशत आर्थिक सहायता मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया गया है|
  • हमारे देश से लगभग 35 लाख कर्मचारी व्यक्ति इसका फायदा उठा रहे हैं|
  • इस योजना के तहत जो सहयता राशी व्यक्ति को मिलेगी वह सीधा उस व्यक्ति के बैंक खाते में जायगी|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ व्यक्ति किन आधारों पर ले सकता है|

  • इस समय इस योजना के तहत जो सहायता राशि कर्मचारी व्यक्ति को मिलती है, वह उनकी वेतन का 50 प्रतिशत होता है, जिसे प्राप्त करने के लिए कुछ नियम शर्तों को पूरा करना पड़ता है|
  • ESIC के तहत अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत जब तक उस व्यक्ति को दूसरी नौकरी नहीं मिल जाती है, तब तक कर्मचारी व्यक्ति को इस योजना द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकता है|
  • ESIC की और से जारी इस योजना का लाभ व्यक्ति बेरोजगार है तभी मिल सकता है| कर्मचारी व्यक्ति को यदि दूसरी नौकरी मिल गई है तो वह इस अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ नहीं ले सकता है|
  • कई बार देखा गया है की नियोक्ता अपने कर्मचारियों को उनकी सेवा खत्म होने से पहले ही हटा देते हैं, इसीलिए यह बात भी ESIC अधिकारीयों की नज़रों में लाइ गई|
  • जिस कर्मचारी व्यक्ति की सेवा उसके नौकरी के प्रति खत्म हो चुकी है वह इस लाभ लेने के योग्य नही है|

ESIC अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत अलग- अलग राज्यों द्वारा किए गए दावों का विवरण|

क्रम संख्या

राज्य

स्वीकार की गई राशी

स्वीकार किए गए दावें

किए गए कुल दावें

 

आंध्रप्रदेश

89842174

8081

10693

 

असम

2974008

237

326

 

बिहार

5259276

466

653

 

छत्तीसगढ़

4108174

354

594

 

गोवा

5681094

355

597

 

गुजरात

19809040

1498

2265

 

हरियाणा

22849924

1751

5979

 

हिमाचल प्रदेश

8332562

623

992

 

जम्मू कश्मीर

1480306

165

260

 

झारखंड

2215305

185

422

 

कर्नाटक

46860455

3229

4937

 

केरला

29208122

2126

334

 

मध्यप्रदेश

24615791

1943

2810

 

महाराष्ट्र

61919164

4356

6238

 

मिज़ोरम

30825

5

6

 

नागालैंड

21637

1

1

 

ओडिशा

3370491

318

648

 

पंजाब

18617965

1491

2424

 

राजस्थान

41077152

3235

4837

 

सिक्किम

0

0

2

 

तमिलनाडु

43386600

3463

5221

 

तेलंगाना

34087064

2407

3942

 

त्रिपुरा

114450

14

14

 

उत्तरप्रदेश

39647355

2888

5965

 

उत्तराखंड

7162513

554

1187

 

पश्चिम बंगाल

9461380

690

1149

 

दिल्ली

46204397

2619

4323

 

पुद्दुचेरी

346974

245

334

 

कुल

571834198

43299

69759

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना(Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) के तहत आवेदन (apply) कैसे करें?

  • अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ESIC (Employee State Insurance Corporation) अधिकारिक website पर जाना होगा|
  • अधिकारिक website पर पहुँचने के बाद आपको अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म download करना होगा|
  • आवेदन फॉर्म download करने के बाद उसे किसी भी नजदीकी कंप्यूटर की दूकान से प्रिंट करवा लें|
  • आवेदन फॉर्म को प्रिंट करवाने के बाद उस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भर दें|
  • फॉर्म में सभी जानकारियाँ भरने के बाद अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत जिन दस्तावेजों की मांग की गई है| उन दस्तावेजों की कॉपी भी आवेदन फॉर्म के साथ लगा दें|
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद तथा सभी दस्तावेजों की पूर्ती के बाद अपने आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी ESIC शाखा में जाकर जमा कर दें|
  • जमा करवाते समय इस आवेदन फॉर्म के साथ आवेदक व्यक्ति को 20 रुपये का एक Non Judicial stamp paper के ऊपर नोटरी द्वारा शपथ पत्र (Affidavit) जमा करवाना होगा| इस आवेदन में AB-1 – AB-4 फॉर्म जमा होगा|
  • आपको आपना आवेदन फॉर्म जमा करवाने के लिए लम्बी – लम्बी कतारों में लगना पड़ता है इसीलिए ESIC अधिकारियों की एक बैठक में यह फैसला लिया गया है की इन सुविधाओं को ऑनलाइन रूप में भी पारित किया जाए|
  • अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के बारे में और अन्य जानकारियाँ आप यदि जानना चाहते हैं तो आप ESIC की ऑफिसियल website पर जाकर जान सकते हैं|

ESIC अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना से जुडी शिकायत (Grievance) कैसे दर्ज करें?

  1. इस योजना से जुडी किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए हमें ESIc के अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. ESIC की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने website का होम पेज खुलेगा|
  3. होम पेज पर आने के पश्चात् आपको अपनी फ़ोन स्क्रीन पर , कंप्यूटर स्क्रीन पर SERVICES का एक विकल्प दिखाई देगा|
  4. Services के विकल्प का चयन करने के बाद आपको शिकायत निवारण (Grievance Redressal) का एक विकल्प दिखाई देगा|
  5. Grievance Redressal के विकल्प के चयन के बाद आपकी स्क्रीन पर इस मुद्दे से जुड़े कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे|
  6. उन दिशा निर्देशों को बहुत अच्छे से पढ़ना होगा, ताकि आप सही ढंग से उन्हें समझ सकें|
  7. दिए गए दिशा निर्देशों को सही से पढने के बाद आपको proceed का विकल्प नज़र आएगा, आपको प्रोसीड के विकल्प को दबाना है|
  8. Proceed विकल्प के चयन के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  9. उस नए पेज पर आपको शिकायत वर्ग में जाकर, Lodge Public Grievance का एक विकल्प नज़र आएगा|
  10. Lodge Public Grievance के विकल्प का चयन करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर दोबारा एक नया पेज खुलेगा|
  11. इस नए पेज पर आपको अपनी ID login करनी होगी, इसके पश्चात् आपकी स्क्रीन पर Grievance form (शिकायत फॉर्म) खुल जाएगा|
  12. शिकायत फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको उचित ढंग से भरना होगा|
  13. सभी जानकारियों को सही से भरने के पश्चात् आपको सबमिट के विकल्प का चयन कर अपना शिकायत फॉर्म दर्ज कर देना है|

कर्मचारी व्यक्ति द्वारा किये गए शिकायत (Grievance) का स्टेटस|

  • अपने शिकायत का स्टेटस जानने के लिए आपको सबसे पहले ESIC की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  • ESIC की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने website का होम पेज खुलेगा|
  • होम पेज पर आने के पश्चात् आपको अपनी फ़ोन स्क्रीन पर , कंप्यूटर स्क्रीन पर SERVICES का एक विकल्प दिखाई देगा|
  • Services के विकल्प का चयन करने के बाद आपको शिकायत निवारण (Grievance Redressal) का एक विकल्प दिखाई देगा|
  • Grievance Redressal के विकल्प के चयन के बाद आपकी स्क्रीन पर इस मुद्दे से जुड़े कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे|
  • उन दिशा निर्देशों को बहुत अच्छे से पढ़ना होगा, ताकि आप सही ढंग से उन्हें समझ सकें|
  • दिए गए दिशा निर्देशों को सही से पढने के बाद आपको proceed का विकल्प नज़र आएगा, आपको प्रोसीड के विकल्प को दबाना है|
  • Proceed विकल्प के चयन के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  • उस पेज पर View Status का एक विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प का चुनाव करने के पश्चात् आपकी स्क्रीन पर दोबारा एक नया पेज खुलेगा|
  • उस पेज पर निम्न जानकारियाँ मांगी जायेंगी: Security code, Registration number, Email id, नाम आदि जैसी जानकारी भरनी होगी|
  • मांगी गई सभी जानकारियों को भरने के पश्चात् आपको वहां दिए गए submit विकल्प का चुनाव करना होगा|
  • सबमिट विकल्प के चुनाव के बाद आपका Grievance status आपके स्क्रीन पर आ जाएगा|

निष्कर्ष:-

इस लेख के जरिए हमने आप तक अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana)से जुडी सभी जानकरियां सबसे सरलतम ढंग से पहुँचाने की कोशिश की है| इस लेख में हमने आपको बताया है की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना क्या है? यह योजना किस विभाग के अंतर्गत आती है| इस लेख में हमने आपको बताया है की आप अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं|

इस योजना का पूर्ण लाभ लेने के लिए आपको अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना से जुडी सभी जानकारियाँ मालूम होनी चाहिए| साथ ही इसके बाद भी यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है, तो वह व्यक्ति ESIC द्वारा जारी किये गए टोल फ्री नंबर या अधिकारिक mail id पर मेल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

संपर्क केंद्र

Toll Free Number- 1800112526

Email Id – pg-hqrs@esic.nic.in

Also Read :

Leave a Comment