Ayushman Bharat Digital Mission 2021: आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य योजना को साल 2022 में हुई थी| इस लेख के जरिए हम आपको बताएँगे की आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य योजना क्या है इसके लाभ क्या क्या है, तथा इसका प्रारंभ किस उद्देश्य से किया गया था? इस योजना से आम नागरिकों को क्या- क्या फायेदें हुए हैं या आगे आने वाले समय में होंगे?
जैसा की हमें इसके नाम से मालूम पड़ता है की यह लोगो के स्वास्थ्य से जुडी ही कोई योजना है जिसे सरकार द्वारा लागू किया गया है| इस लेख के माध्यम से हम आपको Health ID card के बारे में भी बताएँगे|
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) क्या है?
हमारे देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लांच की घोषणा की गई थी| आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी व्यक्तियों को एक भिन्न- भिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी| हमारे देश की सरकार के द्वारा स्वास्थ्य वर्ग को भी डिजिटल यानी इसकी सुविधाएं भी लोगो तक ऑनलाइन रूपों में पहुँचाने की कोशिश सुचारू रूप से कर रही है|
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission)का शुभारंभ कब किया गया था?
इस योजना का प्रारंभ 15 अगस्त 2020 को किया गया था| आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा एक Video Conferencing के जरिए की गई थी| इस योजना की समीक्षा साल 2021 में 29 सितम्बर को किया गया था| इस योजना के आरम्भ का उद्देश्य यह है की देश के सभी नागरिकों को एक Digital ID प्राप्त हो जिसकी मदद से वह सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सवास्थ्य योजना का लाभ बिना किसी रूकावट के प्राप्त कर सकें साथ ही सभी योजनाओं से सम्बंधित जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए उन्हें लम्बी-लम्बी कतारों में न लगना पड़े| सभी नागरिकों को घर बैठे-बैठे ही सभी जानकारियां मिल सकें|
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के भाग (Component)
इस योजना के कुछ भाग (PART) भी हैं जिनके बारे में हमने निचे आपको आसान शब्दों में बताया है:-
हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री –
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य के सभी अस्पतालों को, छोटी छोटी सभी क्लीनिकों, साथ ही सभी प्रयोगशा लाओं (Laboratory), chemist आदि का पंजीकरण (Registration) किया जाएगा| ऐसा करने के पीछे यह कारण है की किसी भी आपातकालीन समय में इनकी मदद ली जा सके और इनको देश की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जा सके|
हेल्थ आईडी –
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य के सभी नाग्र्रिकों को एक प्रकार की स्वास्थ्य Id प्रदान की जायेगी जिसकी सहायता से व्यक्ति की पहचान की जा सकेगी| इस ID को बनाने के लिए उस नागरिक के कुछ आधारभूत दस्तावेजों की आवश्यकता होगी|
हेल्थ रिकॉर्ड्स –
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत जिन भी नागरिकों का पंजीकरण हुआ है उन सभी नागरिकों की जानकारियों का पूरा ब्यौरा data के रूप में भी तैयार किया जाएगा| जिसकी मदद से उन नागरिकों की जानकारी को ऑनलाइन देखा जा सकते साथ ही जरुरत पड़ने पर इस data का उपयोग भी किया जा सकता है|
हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री –
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन योजना के इस भाग के तहत राज्य के सभी स्वास्थ्य व्यवसायिक (Health Professional) को एक ऑनलाइन data तैयार किया जायेगा जिसकी मदद से सरकार इन सभी health professional को digital health Eco- system से जोड़ सके|
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लाभ और विशेषताएं|
यह बाद ध्यान देने योग्य है की यदि सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) की शुरुआत की है तो यह देश में रहने वाले लोगो के हित के लिए ही होगा| इस योजना द्वारा लोगो को नई और digital/ऑनलाइन सुविधायें मुहैया हो सकेंगी| निचे हमने इस योजना के लाभ और विशेषताओं के बारे में जानकारी दी है:
- अब व्यक्ति को अस्पताल जाने के लिए और पर्ची बनवाने के लिए बहुत सारे दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने की आवश्कता नही होगी|
- सभी स्वास्थ्य अधिकारी अब केवल व्यक्ति का Unique Id द्वारा ही उस व्यक्ति के पिछले रिकॉर्ड के बारे में जान सकेंगे, जैसे की –उस व्यक्ति का इससे पहले क्या इलाज़ चल रहा था या व्यक्ति की कौन सी दवाइयां चल रही थी आदि जानकारियाँ|
- इस योजना की मदद से व्यक्ति से सम्बंधित जानकारी गोपनीय रह सकेगी|
- व्यक्ति सरकार द्वारा जारी की जा रही सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं के बारे में घर बैठे अपने कार्ड द्वारा जान सकता है|
- इस योजना के अंतर्गत जिन व्यक्तियों का इलाज़ हुआ है या चल रहा है, उन व्यक्तियों का सटीक/ एकदम सही रिकॉर्ड/ data उन्हें उपलब्ध हो पायेगा|
UNIQUE HEALTH ID क्या होती है?
UNIQUE HEALTH ID 14 संख्या का एक ID होती है| UNIQUE HEALTH ID कार्ड की मदद से राज्य के सभी लोगों का स्वास्थ्य ब्यौरा एक साथ एकत्रित (Collect) किया जा सकता है| इसके अंतर्गत सभी data का निजीकरण होगा| इस UNIQUE HEALTH ID को राज्य के सभी व्यक्तियों की व्यक्तिगत पहचान के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा| इस Id की मदद से राज्य के सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य data ऑनलाइन देखा जा सकेगा, साथ ही व्यक्ति स्वयं का data भी आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप के जरिए देख सकता है|
UNIQUE HEALTH ID कार्ड कैसे बनवाएं?
व्यक्ति को किसी भी सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए एक UNIQUE HEALTH ID की आवश्यकता होती है| यह UNIQUE HEALTH ID व्यक्ति के आधार कार्ड द्वारा बनवाया जा सकता है| साथ ही कुछ और दस्तावेजों की आवश्यकता भी इस UNIQUE HEALTH ID को बनवाने के लिए पड़ती है|
साथ ही किसी भी सरकारी अस्पताल, Health & wellness center, digital eco-system आदि स्वास्थ्य विभागों से जुड़े व्यक्तियों का भी UNIQUE HEALTH ID बन सकता है|
निचे दिए गए चरणों को ध्यान से पढ़ें इसकी मदद से आप स्वयं ही अपना UNIQUE HEALTH ID कार्ड बनवा सकते हैं|
- जिस भी व्यक्ति को UNIQUE HEALTH ID कार्ड बनवाना है उसे सबसे पहले National Digital Health Mission की official website पर जाना होगा|
- Website के होम पेज आपको अपनी स्वास्थ्य आई. डी बनाये (Create your health ID) का एक विकल्प नज़र आएगा|
- इस विकल्प के चुनाव के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए “Generate via Aadhaar” के विकल्प का चयन करना होगा|
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपना यानी आवेदक का आधार संख्या दर्ज करें|
- आधार संख्या दर्ज करने के बड़ा स्क्रीन पर दिए गए captcha code को captcha box में भर दें| तथा स्क्रीन पर ही दिए गए “I agree” के विकल्प का चुनाव कर लें|
- Captcha दर्ज करने के बाद आवेदक व्यक्ति को submit विकल्प का चुनाव करना होगा|
- Submit विकल्प का चुनाव करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा| उस OTP को दर्ज करने के बाद submit कर दें|
- फिर आपके स्क्रीन पर मोबाइल नंबर दर्ज करने का एक विकल्प खुलेगा, उस बॉक्स में मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद दोबारा submit बटन का चुनाव कर लें|
- Submit बटन का चुनाव करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक Confirmation Message आयेगा|
- इसके बाद आपका UNIQUE HEALTH ID कार्ड के लिए आवेदन जमा हो जाएगा|
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) के उद्देश्य क्या हैं?
- स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी data का सरलता से ब्यौरा प्राप्त कर सकें|
- इस योजना से हमारे देश की स्वास्थ्य प्रणाली को जल्द से जल्द बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है|
- नागरिकों के हित के लिए हमारे देश में चल रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति नागरिकों के नज़र में पारदर्शिता लाने का प्रयास इस योजना द्वारा हुआ है|
- सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ऑनलाइन करने के कारण आगे आने वाले समय में हमें बहुत लाभ प्राप्त होंगे|
- सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक सुचारू रूप प्रदान करना|
- देश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों तक बहुत ही आसानी से पहुंचा जा सकेगा|
- आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के द्वारा सभी स्वास्थ्य सेवाओं को देश में रह रहे नागरिकों के लिए One Stop Solution का ररूप देने का प्रयास किया है|
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप कैसे डाउनलोड करें?
हमारे विकासशील भारत को विकसित देश बनाने के लिए सरकार द्वारा बहुत से मुख्य कदम उठायें गए हैं, सभी सुविधाओं और सेवाओं को ऑनलाइन रूप देने का भी प्रयास किया जा रहा है| निचे कुछ आसान चरणों में हम आपको बताएँगे की आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप आप अपने फ़ोन में कैसे download करें:
- इस ऐप को अपने फ़ोन में download करने के लिए सबसे पहले आपको एक एंड्राइड फ़ोन की आवश्यकता होगी|
- अपने फ़ोन के google application के Play store app में जाना है|
- उसके बाद play store app के search bar में आपको आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप टाइप करना है|
- यह टाइप करने के बाद आपके फ़ोन स्क्रीन पर आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप का एक चित्र (Icon) नज़र आएगा|
- सबसे ऊपर दिखाई दे रहे Icon के दाहिने तरफ आपको install का विकल्प देखी देगा|
- Install के विकल्प का चयन करने के बाद आपके फ़ोन के notification bar पर आपको आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप downlaod होता हुआ दिखाई देगा|
- जैसे ही आपकी स्क्रीन से यह bar हट जाए आपके फ़ोन में आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ऐप downlaod हो जाएगा|
- आप निचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपने फ़ोन में यह app download कर सकते हैं|
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.ndhm.phr
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन से सम्बंधित शिकायत किस प्रकार दर्ज करें?
यदि आपको इस योजना या किसी भी और स्वास्थ्य सेवा से जुडी कोई शिकायत करनी है तो आपको निचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- Website के होम पेज पर पहुँच जाने के बाद आपको दिए गए विकल्प
IT Incident/ Register your Grievance का चुनाव करना होगा|
- ऊपर दिए गए विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक शिकायत फॉर्म खुल जाएगा|
- शिकायत फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए submit बटन का चुनाव करना होगा|
- जैसे ही आप submit बटन का चुनाव करते हैं आपके द्वारा की गई शिकायत दर्ज/ जमा हो जायेगी|
निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप सीधा शिकायत फॉर्म के पेज पर जा सकते हैं| https://grievance.ndhm.gov.in/
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) में की गई शिकायत का स्टेटस जानें|
यदि शिकायतकर्ता की शिकायत का कोई जवाब न आया हो या उसकी समस्या का समाधान समय रहते न हुआ हो तो अपनी शिकायत का स्टेटस जान कर वह यह जानकारी प्राप्त कर सकता है की उसकी समस्या के निवारण में इतना समय क्यूँ लग रहा है|
निचे दिये गए बिंदुओं का पालन कर आप अपने शिकायत का स्टेटस जान सकते हैं|
- सबसे पहले शिकायतकर्ता को इस योजना की अधिकारिक वेस्बिते पर जाना होगा|
- अधिकारिक website पर जाने के बाद आपके स्क्रीन पर इस website का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के बाद आपकी स्क्रीन Track your grievance का एक विकल्प नज़र आयेगा|
- Track your grievance के विकल्प का चयन करने के बाद शिकायतकर्ता को उसका आवेदन ID, E-mail, पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- सभी जानकारियाँ भरने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे search विकल्प का चुनाव कर लें|
- जैसे ही शिकायतकर्ता search विकल्प का चुनाव करता है, उसके स्क्रीन पर उसके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस खुल जाएगा|
ध्यान देने योग्य बातें|
किसी भी website में login करते समय या कोई भी आवेदन फॉर्म भरते समय जिन जानकारियों को आप फॉर्म भरते हैं उन जानकारियों को भरने के बाद एक बार दोबारा अवश्य जांच लें| ऐसा करने से आप किसी भी आवेदन के अस्वीकार (reject) होने से बचेंगे| क्यूंकि हम सभी जानते हैं की किसी भी सरकारी आवेदन प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार की भी कोई गलती यदि हो जाती है तो उस आवेदन फॉर्म को विभाग द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है| इसके कारण आपका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होंगे| इन्ही सभी समस्याओं से आप बचें रहें इसी कारण इस लेख में हमने आपको यह बताया है|
संपर्क जानकारी|
किसी भी अन्य जानकारी को जानने के लिए आप निचे दिए गए Mail Id पर mail तथा टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं| साथ ही पत्र भी निचे दिए गए पते पर भेज सकते हैं|
Toll free number – 1800114477
E-Mail Id – ndhm@nha.gov.in
पता – National Health Authority 9th Floor, Tower-l, Connaught Place, Jeevan Bharati Building, New Delhi – 110 001
निष्कर्ष:-
इस लेख के जरिए हमने आपको आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन से जुडी सभी जानकारियाँ सरल शब्दों में पहुंचाने की कोशिश की है| इस लेख को पढ़ कर आप इस योजना के बारे में सब कुछ जान सकते है तथा इसकी मदद से इन स्वास्थ्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं| आशा करते है हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारियों से आपको सहायता जरुर मिली होगी| तथा इस विषय से जुड़े आपके कोई सुझाव हैं तो हमसे अवश्य साझा करें|