Bank Statement Application (बैंक विवरण हेतु बैंक शाखा को पत्र )
यहाँ हम जानेंगे की अपने बैंक खाते से बैंक विवरण [Bank statement] लेने यानि प्राप्त करने के लिए किस प्रकार औपचारिक ढंग से पत्र लिख (Bank Statement Application) सकते हैं| आज कल किसी भी आवेदन या किसी अधिकारिक कार्य से जुड़े कार्यो के लिए हमें पत्र लिखने की आवश्यकता पड़ती ही है| जिसके द्वारा हम अधिकारिक रूप से उसकी मांग कर सकते है| तथा पत्र के जरिए हम जल्द से जल्द अपने काम करने/ करवाने की मांग कर पाते हैं|
सर्वप्रथम,हम यह जान लेते है की ये बैंक विवरण [Bank statement] क्या होता है?
बैंक विवरण से हमारा तात्पर्य/ मतलब यह है की बैंक में की गई लेन देन एवं उसका लेखा जोखा को ही बैंक स्टेटमेंट कहते है| सरल भाषा में कहें तो हमारे बैंक में हमारे द्वारा किया गया लेन देन , ब्याज, ऑनलाइन लेन देन [online transaction], निकासी [withdrawal], जमा की गई राशि, चेक का पूरा ब्यौरा, ATM से की गई लेन आदि का पूरा लेखा जोखा ही बैंक विवरण कहलाता है|
लोन [Loan] लेने के लिए बैंक विवरण प्राप्त करने हेतु पत्र (Bank Statement Application)|
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया [अपने बैंक का नाम लिखें]
सेक्टर-24,रोहिणी शाखा
नई दिल्ली
विषय:- लोन लेने हेतु बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए पत्र|
सर/मैडम
सविनय निवेदन यह है की मेरा नाम मोहित [अपना नाम] है| मै आपके सेक्टर-24,रोहिणी शाखा का खाताधारी हूँ| मुझे किसी कारणवश लोन लेने की आवश्यकता है तथा उसकी कागजी कार्यवाही पूरा करने के लिए बैंक विवरण की आवश्यकता है| आप मुझे 1 जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक का बैंक विवरण देने का कष्ट करे|
अतः मै यह निवेदन करता/ करती हूँ की इस हफ्ते तक मुझे मेरे खाते का विवरण की कॉपी प्रदान करें|
सधन्यवाद|
नाम:-क.ख.ग [अपना नाम]
खाता संख्या:-36634***[अपना खाता नंबर]
मोबाइल नंबर:-91******00
हस्ताक्षर:- [आपके हस्ताक्षर]
दिनांक:- 10/09/20**
बिजनेस के दस्तावेज़ पूरे करने के लिए बैंक विवरण प्राप्त करने हेतु पत्र|
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया [अपने बैंक का नाम लिखें]
सेक्टर-24,रोहिणी शाखा
नई दिल्ली
विषय:- बिजनेस के दस्तावेज़ पूरे करने के लिए बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए पत्र|
सर/मैडम
सविनय निवेदन यह है की मेरा नाम शिवम् [अपना नाम] है| मै आपके सेक्टर-21,द्वारका शाखा [आपकी बैंक शाखा] का खाताधारी हूँ| मुझे अपने एक नए बिजनेस की शुरुआत करनी है जिस वजह से मुझे पिछले कुछ महीनो में हुई लेनदेन के विवरण की आवश्यकता पड़ रही है|
आशा है की ये पत्र पढने के बाद आप मेरी इस आवश्यकता पर गौर करेंगे| तथा पिछले कुछ महीनो का बैंक विवरण की कॉपी मुझे देने का प्रयास करें|
सधन्यवाद|
नाम:-क.ख.ग [अपना नाम]
खाता संख्या:-36634***[अपना खाता नंबर]
मोबाइल नंबर:-91******00
हस्ताक्षर:- [आपके हस्ताक्षर]
दिनांक:- 10/09/20**
शिक्षा के लिए लोन लेने हेतु बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र|
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया [अपने बैंक का नाम लिखें]
सेक्टर-24,रोहिणी शाखा
नई दिल्ली
विषय:- शिक्षा के लिए लोन लेने हेतु बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र|
सर/मैडम
सविनय निवेदन यह है की मेरा नाम आशा [अपना नाम] है| मै आपके सेक्टर-21,द्वारका शाखा [आपकी बैंक शाखा का पता] का खाताधारी हूँ| मुझे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए लोन की आवश्यकता है जिसके दस्तावेज पूरे करने के लिए मुझे पिछले 6 महीनो का बैंक विवरण की कॉपी की आवश्यकता है| जिससे की मेरी कागज़ी कार्यवाही पूरी हो पाएगी|
अतः आप मुझे मेरे पिछले 6 महीने की बैंक विवरण प्रदान करने का कष्ट करें| मै आपका / आपकी आभारी रहूँगा/ रहूंगी|
सधन्यवाद|
नाम:-क.ख.ग [अपना नाम]
खाता संख्या:-36634***[अपना खाता नंबर]
मोबाइल नंबर:-91******00
हस्ताक्षर:- [आपके हस्ताक्षर]
दिनांक:- 10/09/20**
ITR [Income Tax Return] से सम्बंधित कार्य के लिए बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र (Bank Statement Application)|
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया [अपने बैंक का नाम लिखें]
सेक्टर-24,रोहिणी शाखा
नई दिल्ली
विषय:- ITR [Income Tax Return] से सम्बंधित कार्य के लिए बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए पत्र|
सर/मैडम
सविनय निवेदन यह है की मेरा नाम-क.ख.ग [अपना नाम लिखें] है| मै आपके सेक्टर-16,द्वारका शाखा [आपकी बैंक शाखा का पता] का खाताधारी हूँ| पिछले कई वर्षो से मै आपकी बैंकिंग सेवा का लाभ उठा रहीं/रहा हूँ| मुझे ITR से जुड़े किसी काम के कारण पिछले तीन वर्षो [1जनवरी 2006 से 1 जनवरी 2010] वर्षो के बैंक विवरण की आवश्यकता पड़ रही है|
अतः आपसे विनम्र निवेदन है की आप मेरे बैंक विवरण की कॉपी देने की कृपा करें|
सधन्यवाद|
नाम:-क.ख.ग [अपना नाम]
खाता संख्या:-36634***[अपना खाता नंबर]
मोबाइल नंबर:-91******00
हस्ताक्षर:- [आपके हस्ताक्षर]
दिनांक:- 10/09/20**
बैंक विवरण [Bank statement] ऑनलाइन पाया जा सकता है?
हाँ! बिल्कुल बैंक विवरण ऑनलाइन भी निकाला जा सकता है| आप Net Banking के जरिए बहुत ही सरलता से इसे प्राप्त कर सकता है| पर इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपका बैंक अकाउंट नंबर से लिंक होना चाहिए| तथा उस शाखा की नेट बैंकिंग [जैसे:- yono banking] पर ID बनी होनी जरूरी है|
बैंक का विवरण प्राप्त करने के लिए आपको कितने वक़्त तक का इंतज़ार करना होता है?
Bank statement लेने के लिए उपभोक्ता को ज्यादा लम्बे समय तक का इंतज़ार नहीं करना पड़ता है कम से कम एक दिन या ज्यादा से ज्यादा दो से तीन दिन लगते है| यदि बैंक बहुत ज्यादा व्यस्त होगा तभी ही उन्हें इतना समय लगेगा बैंक विवरण देने में|
बैंक विवरण प्राप्त करने के लिए क्या हमें कुछ पैसे भरने होते हैं?
कई बैंक ये बैंक विवरण जारी करने के लिए किसी भी तरह का कोई पैसा [Chargre] नहीं लगता| परन्तु कुछ बैंक ऐसे होते हैं जो की इस सेवा को ग्राहक तक पहुचाने का Banking service charge लेते हैं| वह इसे नगद के रूप में या service charge के रूप में आपके खाते से काट लिया करते हैं|
हमें बैंक विवरण [Bank statement] की आवश्यकता क्यूँ पड़ती है?
हमें बैंक statement की आवश्यकता इसलिए पड़ती है जब हमें किसी आधिकारिक कार्य के चलते अपने पिछले कुछ महीनो का लेखा-जोखा [Records] उन्हें दस्तावेजो के रूप में देना पड़ता है| जैसेः- लोन के लिए, इनकम टैक्स रिटर्न आदि से जुड़े कार्यो के लिए हमें इस सेवा को लेने की जरूरत पड़ती है|
निष्कर्ष:-
हम इस लेख के जरिए आपको इस प्रकार के पत्र लेखन को किस प्रकार लिखते हैं यह बताना चाहते हैं| आप इस लेख की सहायता ले कर अपने कार्य को और आसन बना सकते है| और अपने स जुड़े लोगो की भी मदद कर सकते है| यह सभी पत्र आपकी किसी भी जरुरत के लिए बैंक स्टेटमेंट की यदि आवश्यकता पड़ती है तो आपको बहुत आसानी होगी|
Also Read :