बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

हम इस लेख द्वारा आपको बताएँगे की यह बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना क्या है? इस योजना की शुरुआत कब और किस उद्देश्य से की गई थी? इसका नाम पढ़ ही हमें पता चल जाता है की इस योजना का मुख्य बिंदु महिला की शिक्षा उसका भविष्य ही हैं| इस योजना का आरम्भ हमारी केंद्र सरकार द्वारा किया गया है|

मुख्य रूप से इस योजना की शुरुआत बेटियों की पढाई उनके उज्जवल भविष्य के लिए की गई है| इस योजना के जरिए बेटियों को केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी मदद प्रदान की जाती है| इसके द्वारा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है| जैसा की इस योजना का नाम है, बेटी बचाओ बेटी पढाओ तो इसके द्वारा बेटियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा ली गई है|

इस विषय से जुडी सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढना होगा|

Table of Contents

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना 2022 क्या है?

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना

इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का प्रारंभ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया गया था| इस योजना की शुरुआत महिलाओं की दिन प्रतिदिन बिगडती स्थिति को देखते हुए की गई है|

इस योजना को 2015 में दिनांक 22 जनवरी को इसकी शुरुआत की गई थी| इस योजना द्वारा पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के अनुपात में जो कमी देखने को मिलती है| उसमे सुधार लाने का भी प्रयास इस योजना के तहत किया जा रहा है| इसके द्वारा बहुत सी सफलताएं भी हमे प्राप्त हुई है| जैसा कि हम जानते है की राजस्थान हरियाणा जैसे राज्य और पिछड़े क्षेत्रों में भ्रूण हत्या जैसे बहुत से मामले रोज चर्चा में आते थे| इस योजना की मदद से इस विषय में भी लोगो तक जागरूकता पहुंचाई गई है| जिससे इन भ्रूण हत्या जैसे मामलों में भी कमी देखी गई है|

इस योजना के प्रारंभ में कुछ ही राज्यों और जिलो को इसके अंतर्गत जोड़ा गया था| परन्तु अब इसके अंतर्गत बहुत से और जिलों को भी जोड़ लिया गया है|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के उद्देश्य क्या हैं?

  • इस योजना का सबसे मुख्य उद्देश्य है, बेटियों की सुरक्षा|
  • हमारे देश की सभी बच्चियों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षा भी प्राप्त हो|
  • देश की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का उद्देश्य है|
  • बेटियों का जन्म होने पर लोगो को ज्यादा ख़ुशी नही होती थी, परन्तु आज बेटियाँ जिस तरह से हर क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रही हैं| सभी की सोच में सकारात्मक हुए हैं| यह बदलाव लाना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है|
  • जिस स्तर पर लड़का और लड़की में भेदभाव किया जाता है| उस सोच उस स्तर को जड़ से खत्म कर देना|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के लक्ष्य समूह (Targeted groups)

इस योजना द्वारा निचे दिए गए तीन वर्गों को जरूरी रूप से लक्ष्य के रूप में मानकर इन पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है|

1. प्राथमिक वर्ग (First Category) – इस श्रेणी के अंतर्गत हमारे देश का युवा वर्ग, छोटे, नवजात बच्चों की माताएं, नवविवाहित जोड़े आदि आते हैं| जिन पर सबसे विशेष ध्यान दिया जाता है|

2. माध्यमिक वर्ग (Middle category) – डॉक्टर्स, नर्सिंग होम, किशोर आदि इस वर्ग के अंतर्गत आते है|

3. तृतीय वर्ग (Third category) – सरकारी विभाग में कार्य कर रहे अधिकारी, महिला सहायता समूह, औद्योगिक संघ, मिडिया आदि इस श्रेणी में आते हैं|

इस योजना की मुख्य विशेषताएं|

  • इस योजना का प्रारम्भ हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था|
  • हमारे देश की स्त्रियों को एक ऐसा माहौल प्रदान किया गया है, जिसमे वह स्वयं को सुरक्षित महसूस करें|
  • Gender Ratio में सुधार करना भी इस योजना की एक मुख्य विशेषता है|
  • देश के सभी जिलो तक इस योजना का लाभ जल्द से जल्द पहुँचना चाहते हैं|
  • भ्रूण हत्या (Feticide) के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है|
  • इस योजना की मदद से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की भी कोशिश की गई है|
  • इसके जरिए देश की हर लड़की को शिक्षा का अधिकार है| यह बात सुनाश्चित की गई है|

इस योजना की प्रगति रिपोर्ट की निगरानी|

सरकार द्वारा इस योजना की progress report को भी समय-समय पर जांचा जाता है| लेख के इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की किस तरह से सरकार द्वारा इस योजना की पूरी निगरानी की जाती है|

  • समय-समय पर इस योजना की जानकारी प्राप्त की जा सके इसलिए इस योजना को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी जारी किया गया है|
  • Website पर बहुत से अधिकारी live भी रहते हैं, जिनसे आप संपर्क कर अपनी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसके तहत यदि किसी व्यक्ति ने आवेदन किया है, तो वह अपनी कुछ जानकारी दर्ज कर इस योजना से जुडी जानकारीयों को प्राप्त कर सकता है|
  • सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रधान अधिकारी द्वारा तीन महीने के समय अंतराल पर जिला report भी जारी की जाएगी|
  • इस पोर्टल के प्रधान अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जायेगी की MIS (Management Information System) को समय पर update किया जा रहा है या नहीं|
  • इस योजना के अंतर्गत जो भी activities जिलों, पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा करवाई जा रही है उसकी annual report भी जमा करवाई जायेगी|
  • किस जिले में निर्माण कार्य कितना हुआ है| इसकी भी एक report जमा करनी होगी|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का लक्ष्य|

1. ऐसे जिलो में जहाँ पर लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या बहुत कम हैं, उनमे विशेष सुधार करना| Ratio में एक साल में कम से कम 2 संख्या अंकों का सुधार करना|

2. लड़कियों को शिक्षित करने के विषय पर जोर देना|

3. जिस प्रकार से लड़कियों के साथ शोषण किया जा रहा है| इसे जड़ से खत्म करना|

4. परिवार अपने घर की पुत्री के पोषण पर कम ध्यान देते है, इस कारण उनके पोषण की स्थिति को सुधारना भी इस योजना का लक्ष्य है|

5. लड़कियों से जुडी साफ़-सफाई, उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महावारी विषय में जागरूक करना|

6. जो भी बच्चियां एनीमिया बिमारी से ग्रसित है तथा उनका वजन उनकी आयु के अनुसार बहुत कम है| उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का प्रशासन कार्य|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना MCD.jpg

लेख के इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की इस योजना के तहत प्रशासन किस तरह से कार्य करता है:-

1. Data Protection Officer का पूरा कार्यभार संभालने के लिए जिला स्तर पर प्रधान अधिकारी की पूरी जिम्मेदारी होगी|

2. इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को IRDC (Industrial & Commercial Development Corporation) प्लेटफार्म के द्वारा जारी किया गया है|

3. इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का प्रारंभ केंद्र क्षेत्र के द्वारा किया गया है|

4. सभी जिला कलेक्टर को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को सुचारू रूप से जारी रखने वित्तीय रूप से पूरी मदद की जाती है|

5. इस योजना का पूरा बजट सम्बन्धी कार्य तथा एडमिनिस्ट्रेशन की पूरी जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ही होगा| क्यूंकि इस योजना का पूरा कार्यभार इसी मंत्रालय पर है|

6. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग में कार्य कर रहे सभी अधिकारी तथा इस विभाग में मुख्य सचीव अध्यक्ष इस योजना के लिए जवाबदेह होते हैं|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के सोशल ऑडिट और ऑडिट|

  • इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना में सोशल ऑडिट को भी सम्मलित किया गया है|
  • यह social audit की प्रक्रिया जनता, भाग लेने वाले संस्थानों के जरिए लिए गए feedback के आधार पर ही किया जाएगा|
  • इस योजना के अंतर्गत सभी काम CAG (Comptroller & Auditor General of India) तथा Audit Controller के मानदंडों (Norms) के हिसाब से किए जाते हैं|

इस योजना के अंतर्गत जिलो (Districts) का चयन किस प्रकार किया गया है?

इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की शुरुआत में केवल 100 जिलो को इस इसके अंतर्गत जोड़ा गया था| इन जिलो का चयन CSR (Corporate Social Responsibility) के अनुसार किया गया है|

दूसरी बार में इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत बचे हुए 11 राज्यों में से लगभग 61 जिलों को भी इस योजना से जोड़ा गया| इस योजना ने जिस तरह से समाज में बदलाव किया है| इसकी प्रगति को देखते हुए हमारी सरकार ने इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया है|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के मुख्य घटक (Components)

CSR (Corporate social responsibility) द्वारा क्रिटिकल डिस्ट्रिक्स में सुधार – ऐसे जिले जहाँ पर लड़की का अनुपात (Ratio) लड़कों के मुकाबले बहुत कम है| वहां बैठक द्वारा कार्यवाही की जाएगी तथा इतने कम अनुपात के कारण का पता लगाया जाएगा| साथ ही यह कोशिश की जाएगी की जल्द से जल्द ऐसे जिलो को इस परिस्थिति से कैसे निकाला जा सकता है| लोगो के घर जाकर उन्हें इस विषय के प्रति जागरुक किया जाएगा|

Media – मीडिया ने मुख्य रूप से इस योजना का प्रचार किया है| विज्ञापन के सभी साधनों जैसे TV, रेडियो, अखबार, इन्टनेट इन सभी के माध्यम से लोगो तक इस योजना की जानकारी तो पहुंचाई ही है, साथ ही लड़कियों के प्रति लोगो की नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में भी बदलने में भी मिडिया का बहुत बड़ा योगदान रहा है|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के मुख्य वित्तीय प्रावधान (Financial Provision)

  • जिले में योजना जारी करने के जो भी एक्शन प्लान हैं, वह District Magistrate द्वारा तैयार किया जाएगा|
  • जिला द्वारा जो भी खर्च इस योजना को सफल बनाने के लिए किया जाएगा| उसकी report दूसरी किश्त तारीख आने से पहले जिला द्वारा जमा हो जानी चाहिए|
  • महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला राज्य संसाधन की समय-समय पर समीक्षा (Review) की जायेगी|
  • इस योजना को जमीनी स्तर पर जारी करने के लिए जिला अधिकारी, कलेक्टर के पास अलग VVP खाता होगा|
  • Mission for protection & Empowerment for women इस योजना को लागू करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सभी तरह की आर्थिक मदद की जायेगी|

इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की अब तक की उपलब्धियां क्या रही हैं?

  • लडकियां अब अपनी पढाई को बीच में नही छोड़ कर चली जाती हैं|
  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना में बहुत अधिक पंजीकरण लोगो द्वारा किए गए हैं|
  • इस योजना तहत सभी स्कूलों में शौचालय बनवाएं गए हैं|
  • इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के लागू होने के पश्चात् स्कूलों में दाखिला लेने वाली बच्चियों के अनुपात में बढ़ोत्तरी हुई है|
  • जबरदस्ती कम उम्र में लड़कियों का विवाह नहीं करवाया जाता है|
  • करीब 100 से अधिक ऐसे जिले हैं, जहाँ पर लड़की जन्म अनुपात में बहुत बढ़ा सुधार देखने को मिला है|
  • भ्रूण हत्या जैसे मामलों में बहुत अधिक गिरावट देखने को मिली है|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की रिपोर्टिंग तथा मूल्यांकन|

  • इस योजना को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जारी कर जनता तथा सरकार के बीच पारदर्शिता देखने को मिली है|
  • समय-समय पर इस योजना का सर्वेक्षण करने के लिए भी एक ऐसी कार्यप्रणाली तैयार की जायेगी जिसके अंतर्गत सही ढंग से इसका feedback तथा प्रभावशीलता (effectiveness) का पता लगाया जा सकेगा|
  • निति आयोग द्वारा विचार विमर्श कर इस बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का समय पर मूल्यांकन किया जाएगा|

केंद्र सरकार द्वारा लागू इस योजना से सामान्य लोगो को क्या फायदें हैं?

  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है|
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा कुछ वित्तीय मदद लड़की के विवाह पर भी प्रदान की जाती है|
  • लोगो द्वारा जिस प्रकार का भेद भाव लड़कियों के साथ किया जाता था वह अब नही किया जाता है| इस योजना द्वारा वह जागरूक हुए हैं|
  • आंगनवाडीयों पर भी इस योजना के अंतर्गत विशेष ध्यान दिया गया है|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

जो भी व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत आवेदन भरना चाहते हैं या फिर इस योजना का लाभ वे भी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा निचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर वे सरलता से इसके आवेदन भर सकते हैं|

1. सबसे पहले जिन भी व्यक्तियों को इस योजना के तहत आवेदन भरना है, उसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ की अधिकारिक website पर जाना होगा|

2. Official website पर जाने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|

3. Home Page पर दिए गए Women Empowerment Scheme के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

4. इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा| उस पेज पर आपको बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का एक option दिखाई देगा|

5. इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके सामने एक सूची दिखाई देगी|

6. इस सूची में आपको विस्तार से बताया गया होगा की किस तरह से आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन भर सकते हैं|

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के नाम पर चलाई जा रही कुछ नकली/फर्जी योजनायें|

Beti Bachao Warning.jpg

इस योजना के अंतर्गत कोई भी ऐसी योजना जारी या लागू नहीं की गई है| जिसके तहत आपको किसी भी तरह की राशि को दिए जाने का plan है| जहाँ पैसो से जुडी कोई भी बात आती है| वहां पर हमे कुछ न कुछ नकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलते हैं| इस योजना को देशभर के लोगो ने बहुत ही पसंद किया है और सराहा है|

यदि आपको भी इस योजना के तहत कोई भी ऐसी जानकारी मिले जो आपको सही न लगे या आपको लगे के इस सम्बन्ध में किसी तरह का update इसकी ऑफिसियल website पर जारी नही किया गया है| तो आप इस संदिग्द खबर की जानकारी अपने किसी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा सकते हैं, या अपने जिला मजिस्ट्रेट को भी इसकी शिकायत कर सकते हैं|

हम व्यक्तिगत रूप से इस योजना में क्या योगदान दे सकते हैं?

  • स्वयं तथा समाज में बेटी जन्म को एक दुःख की तरह नही बल्कि एक त्यौहार की तरह मनाए|
  • यदि कोई व्यक्ति लिंग परिक्षण करवाता है तो उसकी शिकायत अवश्य करें|
  • लड़का लड़की में कभी भी किसी प्रकार का भेद-भाव न करें|
  • लड़कियों को किसी तरह का ‘पराया धन’ या ‘बोझ’ न समझे|
  • लड़कियों को भी शिक्षित करें|
  • अपने बच्चों को यह बताएं की एक लड़का लड़की में किसी भी तरह का भेद/अंतर नही होता है|
  • महिलाओं लड़कियों को भी उच्च शिक्षा लेने के लिए, बाहर निकलकर काम करने के लिए, समाज में मेल-जोल बढाने के लिए प्रेरित करें|
  • साधारण शादियों को बढ़ावा दें|
  • यह प्रयास सदैव करें की आपके आस पास किसी भी महिला, बच्ची के साथ किसी तरह का शोषण ना हो रहा हो|

संपर्क जानकारी (Contact Information)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार

शास्त्री भवन, नई दिल्ली

टोल फ्री नंबर – 011-23745782

Email ID – nic-mwcd@gov.in

निष्कर्ष (Conclusion)

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के विषय से सम्बंधित सभी जानकारियाँ आपको यह लेख पढ़ प्राप्त हो गई होगी| बेटियों को आपको किसी भी तरह का बोझ नही समझना चाहिए| वह भी किसी सामन्य पुरुष की ही तरह अपना जीवन अपनी मर्जी से व्यतीत कर सकती हैं| हम चाहते हैं की लेख की इस जानकारी को आप अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य बांटे|

उम्मीद है की यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा| इस विषय से जुडी कोई भी अन्य जानकारी साझा करने के लिए तथा कोई प्रश्न पूछने के लिए आप comment box का सहारा ले सकते हैं|

यह भी पढ़ें |

Leave a Comment