बिहार कुशल युवा प्रोग्राम (KYP) 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम की शुरुआत बिहार राज्य के सभी विद्यार्थियों के लिए की गई है| आज इस लेख द्वारा हम आपको बताएँगे की यह KYP (Kushal Yuva Program) योजना क्या है? किस उद्देश्य से इस योजना का प्रारंभ बिहार सरकार द्वारा किया गया है? इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यक्ति के पास किन पात्रताओं का होना आवश्यक है? आवेदन में किन दस्तावेजों को अपलोड करने की आवश्यकता होती है? आदि ऐसी अनेक जानकारियाँ आपको यहाँ जानने को मिलेंगी|

इस KYP योजना द्वारा बिहार के युवाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण (Training) उपलब्ध किया जाता है| जिससे उन्हें बहुत से रोजगार के विकल्प उपलब्ध होंगे और वह यह रोजगार प्राप्त कर स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकते है| इस योजना के जरिए बिहार राज्य भी विकास की ओर बढेगा| हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को पूरा पढ़ आप इसकी सभी छोटी-छोटी जानकारियों को जान सकते हैं, इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा|

Table of Contents

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम (KYP) क्या है?

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम home.PNG

विशेषतौर पर इस योजना का प्रारंभ बिहार राज्य के सभी युवाओं को आत्निर्भर, सशक्त तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए किया गया है| बिहार राज्य के जितने भी युवा व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने 10वीं पास कर ली है उन्हें इस कुशल युवा प्रोग्राम (KYP) द्वारा उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा| इस योजना द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोत्तरी की जायेगी|

इस कुशल योजना प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थी को Basic computer सिखाया जाएगा, संचार कौशल प्रशिक्षण तथा जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा| यह training युवाओं को केंद्र द्वारा उपलब्ध की जायेगी| इस योजना के अच्छे तथा सफलतापूर्वक संचालन के लिए लगभग 1100 Training Centers को भी अब तक खोला जा चुका है| साथ ही इस योजना द्वारा दिए गए प्रशिक्षण का लाभ 112000 युवाओं ने प्राप्त कर भी लिया है| बिहार सरकार द्वारा सदैव ही यह लक्ष्य निर्धारित किया जाता है की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिले|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम से जुड़े मुख्य तथ्य क्या है?

  • इस KYP योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक युवा को निश्चित/निर्धारित कुछ मूल्यांकनों से होकर गुज़ारना पड़ता है| यदि वह युवा इस मूल्यांकन को पास कर लेता है तो ही उसे योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा|
  • बिहार राज्य के जितने भी 10वीं पास 15 वर्ष से 28 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैं| वे सभी इस KYP योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे|
  • इस कुशल युवा प्रोग्राम के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन कौशल सिखाए जाते हैं| आधारभूत कंप्यूटर शिक्षा, संचार कौशल तथा जीवन कौशल|
  • KYP योजना के तहत जिस प्रशिक्षण को युवा को उपलब्ध किया जाता है| वह e-learning mode पर उपलब्ध किया जाता है|
  • ऊपर जिन तीन आधारभूत कौशल के बारे में हमने आपको बताया है| इन प्रशिक्षण को प्राप्त करने की समय सीमा 240 घंटों की होती है|
  • जिन प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा| उन प्रशिक्षण केन्द्रों के प्रशिक्षकों को On CET परीक्षा को पास किया हुआ होना अनिवार्य है, और साथ ही यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी केंद्र की होगी|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के उद्देश्य

  • बिहार के हर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना|
  • प्रशिक्षण उपलब्ध कर रोजगार प्राप्त करने के सक्षम बनाना|
  • रोजगार प्राप्त कर हर युवा अपने परिवार का आर्थिक रूप से विकास कर सकेगा|
  • अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए युवाओं को किसी दुसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना होगा|
  • रोजगार की उपलब्धता को बढ़ाना|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम योजना का संचालन

इस योजना का संचालन केंद्र प्रशिक्षण विभाग के द्वारा किया जायेगा| प्रत्येक जिले में इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा| जिले के हर ब्लॉक हर गाँव को इस योजना के तहत देखा जायेगा और इसकी सुविधा दी जायेगी| इस KYP योजना का लाभ पाने के लिए किसी राशि का भुगतान आवेदक व्यक्ति को नहीं करना होता है| केवल इस योजना के फॉर्म आदि भरने के लिए आपको कुछ शुल्क भरने पड़ सकते हैं| पर इस योजना के तहत प्रदान किया जाने वाला प्रशिक्षण निशुल्क होगा| मुफ्त में बिना कोई पैसा खर्च किये वह अपने कौशल को निखार सकेगा तथा उसे उचित ढंग से सीख सकता है|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम (KYP) सेन्टर पंजीकरण शुल्क वितरण

  • KYP योजना के तहत अपना पंजीकरण करने के लिए आवेदन राशि 3 हज़ार रूपये है|
  • Non Refundable Processing Fees 500 रूपये निश्चित है|
  • Course Application Fees – 1000 रूपये
  • प्रशिक्षण केंद्र को प्रत्येक वर्ष अपने आवेदन को renew करने की आवश्यकता होती है| इसकी फीस 1500 रुपये है|
  • प्रशिक्षण केंद्र को कोर्स एप्लीकेशन यदि renew करवाने है, तो उसका शुल्क 1000 रुपये है|
  • ऊपर दिए गए सभी भुगतान को प्रशिक्षण केंद्र किसी भी रूप में कर सकता है, नगद, किसी प्रकार की net banking आदि| किसी भी जरिए वह इन राशि का भुगतान कर सकता है|

KYP Center Setup

किसी भी व्यक्ति को यदि अपना KYP सेन्टर को setup करना है तो उन्हें निचे दिए गये साधनों/सामनों/उपकरणों की आवश्यकता पड़ेगी|

  • ग्राहक (योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति)
  • अच्छी speed वाला internet connection
  • Biomatric Device
  • Computer, Scanner, Mouse
  • Web Camera
  • Notice Board, Library, Good Light Arrangement
  • Counseling Area
  • Computer Lab, Classroom, Reception Area,
  • Server, Headphone, CCTV Camera, Projector, License Software
  • Center Video Clip, System Administrator, Certified Learning Facilator

आदि ऐसे बहुत से उपकरणों की आवश्यकता व्यक्ति को इस प्रशिक्षण सेन्टर संस्थानों को खोलने सेन्टर की स्थापना करते समय पड़ती है|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम सेन्टर computing संसाधन

  • Multimedia Keyboard
  • Speakers, Battery
  • 2 TB External Hardisk, 1 TB Hardsik
  • 8 GB RAM
  • Server Configuration
  • Quod core 2GHz Processor तथा Dual core 2GHz Processor

सामान्य आवश्यकताएं (General Requirements)

  • Local area Network (LAN)
  • Internet, Projector
  • Power Backup, Software
  • Peripherals

ग्राहक विन्यास (Client Configuration)

  • Dual Core Processor with 4 GB RAM
  • Intigrated Graphics
  • Headphone with Mike
  • 4 Cell Standard Battery
  • 20 Computers
  • 160 GB Hard disk

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम योजना के मॉड्‌यूल्‌

  • ग्राहक सेवा, सुरक्षा, नैतिकता
  • अन्य लोगो के सतह अपन विचार बांटना
  • अपनी ओर से मदद करना सेवा उपलब्ध करना
  • साक्षात्कार (Interview) तकनीक
  • न्यूज़

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम योजना कोर्स फीस वितरण

  • जिस व्यक्ति को इस KYP योजना का लाभ लेना है| उसको इस कोर्स में अपना प्रवेश करने से पहले security fees के रूप में हज़ार रूपए जमा करने होते है|
  • हम आपको यह भी बता दें की यदि आवेदक व्यक्ति ने इस कोर्स प्रशिक्षण को बीच में ही छोड दिया या फिर इस प्रशिक्षण परीक्षा को वह कुल तीन बार में पास नहीं कर पाया| इस स्थिति में उसे यह फीस नहीं लौटाई जायेगी|
  • आवेदक व्यक्ति का यह कोर्स प्रशिक्षण जैसे ही खत्म होता है| यह जमा फीस उसे लौटा दी जायेगी| इस फीस को आवेदक व्यक्ति के प्रशिक्षण खत्म होने के 1 महीने के भीतर ही उसके स्वयं के बैंक खाते में भेज दिया जाता है|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के तहत आवेदन करने के लिए किन पात्रताओं का होना आवश्यक है?

इस बिहार कुशल युवा प्रोग्राम योजना का लाभ केवल कुछ पात्र व्यक्ति ही प्राप्त कर सकते हैं| यहाँ हम आपको उन्ही पात्रताओं के बारे में विस्तार से बताएँगे|

  • KYP राज्य योजना का फायदा केवल बिहार राज्य के निवासियों को ही उपलब्ध किया जाएगा| इसलिए जिस आवेदक को इसका लाभ प्राप्त करना है| वह बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना आवश्यक है| आवेदक व्यक्ति को कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है|
  • इस KYP योजना का लाभ केवल 15 से 28 वर्ष के व्यक्ति ही उठा सकते हैं|
  • जो भी युवा व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और उनकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है| उन्हें self allowance भी उपलब्ध किया जाता है| परन्तु उन्हें इस कोर्स प्रशिक्षण को पूरा करना अनिवार्य होता है|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम योजना में आवेदन करने के लिए अनिवार्य दस्तावेज

KYP योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आवश्यक है| इस आवेदन को करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड भी करना पड़ता है| हम यहाँ आपको उन्ही जरूरी दस्तावेजों की सूची के बारे में बताएँगे|

  • आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
  • व्यक्ति का आधार कार्ड
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आवेदक व्यक्ति का पहचान पत्र
  • व्यक्ति की 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • राशन कार्ड
  • आवेदक यक्ति का आयु प्रमाण पत्र
  • वर्तमान चालु मोबाइल नंबर

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होता है| यहाँ हम आपको पूरी आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएँगे| आप इनका पालन कर बहुत ही सरलता से अपना आवेदन कर सकते हैं|

  1. KYP ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले Bihar Skill development mission की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
  2. ध्यान रखियेगा के आप सही website का ही चुनाव करें| जैसे ही व्यक्ति इसकी अधिकारिक website पर क्लिक करता है| वह इसके होम पेज पर पहुँच जाएगा|
  3. इस होम पेज पर आपको ‘Kushal Yuva program’ का एक विकल्प दिखाई देगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम

  1. आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा| जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
  2. इस पेज पर आने के बाद आपको ‘Click here to apply’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आवेदन करने के लिए आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा|
  3. आप जैसे ही इस विकल्प का चुनाव करेंगे आपके स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
  4. आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
  5. जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद आपको आवेदन के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा|
  6. सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद तथा सभी दस्तावेजों को सही ढंग से अपलोड करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Submit’ विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  7. जैसे ही व्यक्ति इस submit विकल्प को चुनता है| उसका बिहार कुशल युवा प्रोग्राम योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन जमा हो जाएगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के तहत नया सेन्टर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

सेंटर पंजीकरण के लिए व्यक्ति को हमारे द्वारा उपलव्ध किये गए सभी चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा|

  1. नया सेन्टर पंजीकरण करने के लिए आवेदक व्यक्ति को सर्वप्रथम इस योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. अब आप इस अधिकारिक website के होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. होम पेज पर आपको कौशल युवा प्रोग्राम का एक section दिखाई देगा| आपको इस section पर क्लिक करना होगा|
  4. अब आपको यहाँ पर ‘KYP Center Registration’ का एक विकल्प दिया गया होगा| आपको अपना सेन्टर पंजीकरण करने के लिए इस विकल्प को चुनना होगा|

KYP Center registration.PNG

  1. इस विकल्प को चुनने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सेन्टर रजिस्ट्रेशन के फॉर्म को भरना होगा|
  2. फॉर्म को उचित तरीके से भरने के बाद तथा सभी मांगे गए अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको अपना फॉर्म जमा कर देना होगा|
  3. इस प्रकार से आप सेन्टर पंजीकरण कर पायेंगे|

सेंटर खोजने की क्या प्रक्रिया है?

  1. यदि व्यक्ति को इस योजना के अंतर्गत सेन्टर खोजना है तो उसे सबसे पहले ‘Bihar Skill development mission’ की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. जैसे ही व्यक्ति बिहार की इस अधिकारिक website पर जाता है| वह सीधा इसके होम पेज पर पहुँच जाता है|
  3. होम पेज पर आ जाने के बाद आपको ऊपर में किये गए चुनाव की भाँती ही कौशल युवा प्रोग्राम के विकल्प वर्ग को चुनना होगा|
  4. इस कौशल युवा प्रोग्रम के चुनाव के बाद आपको दिए गए ‘Find Center’ विकल्प को चुनना होगा|

KYP find centers.PNG

  1. जैसे ही आप इस find center विकल्प पर क्लिक करते हैं| आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open हो जाएगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम locate centers.PNG

  1. इस पेज पर आपको कोर्स वर्ग में KYP कोर्स को चुनना होगा|
  2. KYP कोर्स को चुनने के बाद आपको search category विकल्प को चुनना होगा|

KYP courses.jpg

  1. आप जिस भी सर्च वर्ग का चुनाव करते हैं| उसी के ही हिसाब से आपको पूछी गई जानकारियों को भरना होगा|
  2. पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सर्च विकल्प को चुनना होगा|
  3. जैसे ही आप इस दिए गए सर्च विकल्प को चुनते हैं| आपके मोबाइल फ़ोन स्क्रीन या लैपटॉप आदि पर सेन्टर सम्बंधित सभी जानकारियाँ आ जायेंगी|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम अधिकारिक वेबसाइट पर login करने की प्रक्रिया

यदि व्यक्ति ने पहले ही इस बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के तहत अवेदन कर दिया है और किसी करण से उसे इस website पर फिर से login करना है, तो वह निचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन कर इस website में login कर सकता है|

  1. इस Bihar Skill development mission की अधिकारिक website पर login करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा| जैसा की हमने ऊपर और प्रक्रियाओं को भी करते समय किया है|
  2. अब आप इस website के होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. होम पेज पर आपको दाहिनी ओर login का विकल्प दिया गया होगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम login.PNG

  1. आपको इस दिए गए login विकल्प को चुनना होगा| जैसे ही आप login के इस विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर तीन भिन्न विकल्प दिखाई देंगे|
  2. आपको इन तीनों विकल्पों में से कौशल युवा प्रोग्राम के विकल्प पर क्लिक करना होगा| जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आप login पेज पर आ जायेंगे|
  3. यहाँ आपको अपना username तथा password को दर्ज करना होगा|

KYP login 1.PNG

  1. दोनों जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको login पर क्लिक करना होगा|
  2. जैसे जी आप इस login विकल्प को चुनते है| आप सफलतापूर्वक इस योजना के तहत इस अधिकारिक website पर login कर पायेंगे|

Final Exam से जुडी हुई सभी जानकारियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया

किसी विद्यार्थी व्यक्ति को यदि अपने फाइनल paper से जुडी हुई जानकारियाँ चाहिए तो वह बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अपने घर बैठे-बैठे फाइनल एग्जाम से जुडी जानकारियों को जान सकता है|

  1. Final Exam सम्बन्धी जानकारियों को जानने के लिए विद्यार्थी व्यक्ति को सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक website ‘Bihar Skill development mission’ पर जाना होगा|
  2. आपके इस website पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. ऊपर प्रक्रियाओं की तरह ही यहाँ भी आपको कौशल युवा प्रोग्राम के section पर क्लिक करना होगा|
  4. आपके इस वर्ग को चुनने के बाद आपको ‘KYP Final Examination’ का विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  5. आपके इस KYP Final examination के विकल्प को चुनते ही आप एक नए पेज पर पहुँच जायेंगे|

KYP final.PNG

  1. इस पेज पर आपको Final exam से सम्बंधित सभी जानकारियाँ प्राप्त हो जायेंगी|

DRCC (District Registration cum Counseling Center) data recieved स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  1. DRCC data revcied status देखने के लिए ऊपर की प्रक्रियाओं की तरह ही आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर visit करना होगा|
  2. अब इसके पश्चात् आप इसके होम पेज पर आ जाएंगे|
  3. होम पेज पर आपको एक बार फिर से कौशल युवा प्रोग्राम वर्ग को चुनना होगा|
  4. इसका चुनाव करने के बाद आपको ‘DRCC data revcied status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  5. यहाँ पर आपको ‘click here’ का विकल्प दिया गया होगा| आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|

KYP DRCC.PNG

  1. Click here विकल्प को चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
  2. इस नए पेज पर आपको अपना आधार संख्या को दर्ज करना होगा| इसके बाद आपको अपनी DRCC संख्या को भी दर्ज करना होगा|
  3. इन दोनों जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Search Learner’ के विकल्प को चुनना होगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम SEARCH larner.PNG

  1. जैसे ही व्यक्ति इस सर्च learner विकल्प पर क्लिक करता है, आपके स्क्रीन पर DRCC से जुडी सभी जानकारियाँ आ जायेंगी|
  2. ऊपर दी गई पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद आप अपना DRCC data recieved जांच करने की प्रक्रिया को देख सकते हैं|

अवकाश/छुट्टी (Holiday) कैलेंडर देखने की क्या प्रक्रिया क्या है?

  1. Holiday Calender को देखने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुँच जाने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. यहाँ इसके होम पेज पर पहुँच जाने के बाद ‘कौशल युवा प्रोग्राम’ के वर्ग पर आपको क्लिक करना होगा|
  4. आप जैसे ही इस वर्ग पर क्लिक करते हैं, आपके स्क्रीन पर Holiday Calendar 2022 for SDC’s का विकल्प दिखाई देगा|
  5. आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर नया पेज open होगा|

KYP Calender.PNG

  1. इस पेज पर आपको छुट्टी calender सम्बन्धी सभी जानकारियाँ उपलब्ध होंगी|

अपना प्रमाण पत्र का सत्यापन (Verification) करने की प्रक्रिया

  1. प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु सबसे पहले व्यक्ति को इस योजन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. अब आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे| यहाँ पर आपको कौशल युवा प्रोग्राम के वर्ग पर क्लिक करना होगा|
  3. इसके पश्चात् आपको दिए गए ‘Certificate Verification’ पर क्लिक करना होगा|
  4. इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा|
  5. इस नए पेज पर आपको अपना certificate verifcation number को दर्ज करना होगा, अब आपको सेन्टर कोड को भी दर्ज करना होगा|

KYP Certificate.PNG

  1. इन दोनों जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिए गए submit विकल्प को चुनना होगा|
  2. व्यक्ति जैसे ही इस submit विकल्प को चुनता है| उसके सर्टिफिकेट का सत्यापन हो जाएगा|

जरूरी/महत्वपूर्ण download करने की प्रक्रिया

  1. किसी भी महत्वपूर्ण downlaod को करने के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति को इस योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
  2. अब आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे| होम पेज पर उपलब्ध कौशल युवा प्रोग्राम वर्ग पर क्लिक करें|
  3. अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘KYP resources’ के विकल्प को चुनना होगा|
  4. अब आपकी स्क्रीन पर आपको ‘Download’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प को चुनना होगा|

KYP  2.PNG

  1. जैसे ही आप download के विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
  2. यहाँ इस नए पेज पर आपको अपनी जरुरत के अनुसार किसी भी विकल्प का चुनाव करना होगा|
  3. व्यक्ति जैसे ही अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प का चुनाव करता है| उसके स्क्रीन पर उस फाइल की PDF open हो जायेगी|
  4. इस PDF फाइल के open होने के बाद आपको download का एक विकल्प दिखाई देगा|

KYP downlaod 2.PNG

  1. इस download विकल्प को चुनने के बाद आप अपनी जरुरत के अनुसार महत्वपूर्ण downlaod सरलता से कर पायेंगे|

BSDC Allotment Status देखने की प्रक्रिया

  1. BSDC allotment status जांचने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
  2. अब आप इस अधिकारिक website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. यहाँ आपको फिर से कौशल युवा प्रोग्राम के वर्ग पर क्लिक करना होगा| जैसे ही आप इस वर्ग को चुनते हैं|
  4. आपके स्क्रीन पर KYP Center Registartion का एक विकल्प आएगा| आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  5. इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने ‘BSDC allotment status’ का एक विकल्प आएगा| आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा|
  6. जैसे ही व्यक्ति इस विकल्प को चुनता है| वह एक नए पेज पर आ जाता है|

KYP as.PNG

  1. यहाँ इस नए पेज पर आपको 4 विकल्प लिंक दिये गए होंगे| आपको अपनी जरुरत के अनुसार विकल्प लिंक पर क्लिक करना होगा|
  2. जैसे ही आप किसी भी विकल्प लिंक को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक PDF open होगी| इस PDF फाइल की मदद से व्यक्ति अपना BSDC allotment status जान सकता है|

Certificate verify करने की प्रक्रिया

  1. किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को बिहार कुशल युवा प्रोग्राम की ऑफिसियल वेबसाइट पर visit करना होगा|
  2. इसके पश्चात् आप इस website के होम पेज पर आ जायेंगे| यहाँ पर आपको कौशल युवा प्रोग्राम के वर्ग पर क्लिक करना होगा|
  3. इस कौशल युवा प्रोग्राम के वर्ग पर क्लिक करने के बाद आपको सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का एक विकल्प दिया गया होगा| आपको इस विकल्प को चुनना होगा|
  4. जैसे ही आप इस Certificate Verification के विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर नया पेज आएगा|
  5. इस पेज पर आपको अपना certificate verification number दर्ज करना होगा| इसके बाद आपको आपना center code भी दर्ज करना होगा|

KYP certificate verificatiion.PNG

  1. अब इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिए गये| I am not a robot विकल्प पर क्लिक करना होगा| फिर आपको स्क्रीन पर दिए गए submit विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  2. व्यक्ति जैसे ही इस submit विकल्प को चुनता है| वह अपने प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन का पायेगा|

Grievance दर्ज करने की प्रक्रिया

  1. शिकायत दर्ज करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. यहाँ इस website के होम पेज पर आपको ‘Grievance Submission’ विकल्प दिखाई देगा| आपको अपना Grievance दर्ज करने के लिए इस विकल्प को चुनना होगा|

KYP Grievance.PNG

  1. इस Grievance Submission विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने Grievance का एक फॉर्म open होगा|
  2. आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा| जैसे मोबाइल नंबर, नाम, email, Grievance about आदि पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा|

KYP G.PNG

  1. सभी पूछी गई जानकारियों को उचित ढंग से दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प को चुनना होगा|
  2. जैसे ही आप इस submit विकल्प को चुनते है| आपके द्वारा Grievance दर्ज हो जाएगा|

दर्ज Grievance स्टेटस जानने की प्रक्रिया

  1. जिस प्रकार Grievance दर्ज करने के लिए हम इस योजना की अधिकारिक website पर गए थे| ठीक उसी प्रकार इस बार भी आपको Grievance स्टेटस जानने के लिए आपको अधिकारिक website पर ही visit करना होगा|
  2. अब इसके होम पेज पर ही आपको Grievance submission के दाएँ ओर Grievance Tracking का एक विकल्प दिखाई देगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम KYP Grievance.PNG

  1. आपको Grievance स्टेटस जानने के लिए इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  2. अब आपको यहाँ पर अपना Grievance नंबर को दर्ज करना होगा|
  3. Grievance नंबर को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रिंट विकल्प को चुनना होगा|

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम KYP gs.PNG

  1. आप जैसे ही इस प्रिंट विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर आपका Grievance स्टेटस आ जाएगा|

संपर्क जानकरी (Contact Number)

हमने इस लेख में आपको इस बिहार कुशल युवा प्रोग्राम से जुडी सभी जानकारियों के बारे में बताया है| यदि इसके पश्चात् भी आपकी कोई query है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी query पूछ सकते हैं|

हेल्पलाइन नंबर – 1800 123 6525

आप दिए गए इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर अपनी query पूछ सकते हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम से जुडी सभी जानकारियाँ हमने आपको यह लेख लिख उपलब्ध कर दीं हैं| यह जानकारी जान आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| इस योजना के संचालन से बिहार राज्य विकास के पथ की ओर अग्रसर हुआ है| पंजीकरण आवेदन से लेकर ग्रीवेंस दर्ज आदि सभी जानकारियाँ आपको इस लेख से प्राप्त हो गई होंगी|

आशा है की यह लेख आपके लिए informative रहा होगा| आप यदि इस लेख से जुड़े कोई भी प्रश्न हमसे पूछना चाहते हैं,तो कमेंट बॉक्स द्वारा अवश्य पूछ सकते हैं| लेख सुधार से सम्बंधित आप कोई सुझाव भी देना चाहते हैं तो भी comment box द्वारा हमसे साझा कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें |

Leave a Comment