बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ बिहार राज्य के विद्यार्थियों के लिए ही किया गया है| आज इस लेख में हम आपको इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुडी सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएँगे| इस योजना की शुरुआत बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश जी के द्वारा की गई थी|
यहाँ आपको हम बताएँगे की आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से भर सकते हैं? इस योजना की शुरुआत किस उद्देश्य से की गई है? इसके आवेदन भरने के लिए व्यक्ति के पास किन दस्तावेजों का होना जरूरी है? आदि सभी जानकारियाँ आपको इस लेख में उपलब्ध होंगी| बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना विषय से सम्बंधित सभी जानकारियों को जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढना होगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022 क्या है?
इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के लिए यदि लोन की आवश्यकता है, तो वह आवेदन कर ऋण प्राप्त कर सकते है| इस योजना को खासतौर पर राज्य के विद्यार्थियों के लिए ही लांच किया गया है| यह योजना व्यक्ति को एक वित्तीय/आर्थिक सहायता प्रदान करती है| जिसकी मदद से वह अपने आगे की पढाई को जारी रख सकता है|
12 वीं कक्षा पास कोई भी विद्यार्थी इस योजना के तहत आवेदन भर सकता है| इस लोन की सीमा 4 लाख रूपए तक है| इस लोन को लेने के लिए विद्यार्थी को किसी तरह के ब्याज (Interest) का भुगतान नहीं करना होगा| इस योजना द्वारा राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है| साथ ही किसी तरह की आर्थिक समस्या की वजह से कोई विद्यार्थी पीछे न रह जाए इसका ख्याल रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के मुख्य उद्देश्य
यहाँ हम आपको इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शुरुआत किस उद्देश्य से हुई है, उसके बारे में विस्तार से बताएँगे|
- विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा की आवश्यकता होती है| शिक्षा को बढ़ावा देना इस योजना का प्रथम उद्देश्य है|
- किसी आर्थिक समस्या के चलते कोई भी विधार्थी अपनी उच्च शिक्षा से पिछड़ा न रह जाए|
- उच्च शिक्षा को ग्रहण कर उन्हें एक दिशा की प्राप्ति हो जाए की आगे आने वाले समय में उन्हें क्या करना है, अपना भविष्य किस प्रकार सुरक्षित करना है|
- अच्छी शिक्षा उपलब्ध कर बिहार राज्य के सभी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना|
- स्कूल द्वारा 12 वीं कक्षा को पास करने के बाद इस योजना के लिए सरलता से आवेदन किया जा सकता है|
- इस योजना के तहत आवेदक विद्यार्थियों को आगे आने वाले समय में बहुत से रोजगार विकल्प उपलब्ध होंगे|
- ज्यादा से ज्यादा युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित करना|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ क्या है?
- इस योजना से जुडी सहायता को प्राप्त करने के लिए लोन राशि का किसी तरह का ब्याज नहीं चुकाना पड़ता है|
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का फायदा केवल बिहार राज्य में पढने वाले विद्यार्थियों को ही उपलब्ध किया जाएगा|
- जो भी विद्यार्थी बिहार राज्य के गरीबी जरूरतमंद परिवार से हैं, केवल उन्ही को यह लाभ दिया जाएगा|
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की ओर से विद्यार्थी को जो लोन उपलब्ध किया जाएगा| उसमे केवल कॉलेज या संस्थान की फीस ही नहीं बल्कि खाने-पिने, वर्दी, किताबों आदि के भी खर्चे शामिल किये जायेंगे|
- बिहार राज्य के जितने भी छात्रों ने 12 वीं कक्षा पास की है| वह उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रूपए की राशि तक लोन प्राप्त कर सकते हैं|
- विद्यार्थी उच्च शिक्षा को प्राप्त कर अपनी आर्थिक क्षमता को मजबूत बना सकता है| अपनी आर्थिक स्थिति का विकास कर सकते हैं|
- इस स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति अपने घर बैठे-बैठे केवल internet के माध्यम से इसके ऑनलाइन आवेदन भर सकता है|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अब तक कितने विद्यार्थियों को प्राप्त हो चुका है?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अब तक लगभग 80 से 85 हज़ार छात्र छात्राओं को मिल चुका है| इस ऋण को प्राप्त कर वह अपनी उच्च शिक्षा को प्राप्त कर रहे हैं| इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी को एक क्रेडिट कार्ड उपलब्ध किया जाता है| जिसका उपयोग कर आपके शिक्षा खर्च हेतु वह 4 लाख रुपये तक के रुपए की निकासी कर सकता है|
इस लोन को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को किसी भी तरह की गारंटी भी देने की जरुरत नही पड़ती है| उम्मीद से तथा लक्ष्य से अधिक बच्चों ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है| इस योजना के लिए सरकार ने बच्चों को ऋण देने के लिए अब तक करीब 1086 करोड़ रुपये का खर्च अगस्त साल 2020 तक किया है|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पाने वाले छात्र वर्ग
यह बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ऐसे जरूरतमंद, गरीब पिछड़े वर्ग के बच्चों को देने के लिए किया गया है| जो विद्यार्थी पढने में तो रुचि रखते हैं| परन्तु आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपनी आगे की पढाई को जारी नहीं रख पाते हैं|
इस ऋण का उपयोग वह पढाई में इस्तेमाल आने वाले किसी उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि को खरीदने के लिए तथा हॉस्टल की फीस भरने के लिए, किताबें खरीदने आदि कामों में भी कर सकते हैं|
कितने कोर्स के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
यहाँ हम आपको उन सभी कोर्स की सूची उपलब्ध करेंगे| जिनके अंतर्गत विद्यार्थी इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लें सकते हैं|
- M.Tech
- BAFA
- B.Tech
- B.Ed
- MSc
- Bachelor of Arts
- Bachelor of Architecture
- Bachelor of Mass Communication
- BSc Library Science
- BA, B.Com, B.Sc
- Hotel Management Diploma
- B.Sc Nursing
- BDS
- GNM
- MBBS
- Diploma in Food Nutrition, Dietetics
- Diploma in food processing & food production
- BPAD
- Bsc Krishi
- Bachelor of Pharmacy
- BVMS
- BAAMAS
- BHMS
- BSc in fashion technology
- Bachelor of Physiotherapy
- Bachelor of occupational therapy
- Diploma in Food beverage services
- BE, B.Tech
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए अनिवार्य पात्रता
इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन के लिए व्यक्ति को किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक होता है|
- सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें की इस योजना का लाभ केवल उसी विद्यार्थी को दिया जायेगा जो की बिहार राज्य का ही मूल निवासी होगा|
- इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022 के भीतर विद्यार्थी को किसी तकनिकी, सामान्य पाठ्यक्रम तथा व्यवसायिक कार्यक्रम में आर्थिक मदद देने के लिए ही ऋण उपलब्ध किया जायेगा|
- जिस विद्यार्थी को इस योजना का लाभ लेना है| उसका 12 वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है|
- विद्यार्थी ने जिस भी स्कूल, संस्थान से कक्षा पास की हो वह राज्य या फिर केंद्र सरकार से जुडी नियामक एजेंसी के द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए, तभी उसे इस योजना का लाभ प्राप्त होगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
निचे सूची में दिए गए सभी दस्तावेजों का व्यक्ति के पास होना बहुत जरूरी है| यदि इन दिए गए दस्तेवेजों में से व्यक्ति के पास कोई दस्तावेज नही हुआ, तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य (eligible) व्यक्ति नहीं है|
- आवेदक विद्यार्थी का मूल निवास प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड
- PAN नंबर
- 10 वीं तथा 12 वीं कक्षा की मार्कशीट
- जिस संस्थान में उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु उसे ऋण चाहिए| उस संस्थान का एडमिशन सर्टिफिकेट|
- आवेदक विद्यार्थी की बैंक खाता पासबुक
- माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- आवेदक विद्यार्थी की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- माता-पिता की भी पासपोर्ट साइज़ फोटो
- विद्यार्थी के माता-पिता के पिछले 6 महीने का बैंक खाता विवरण|
- आवेदक विद्यार्थी का पहचान पत्र|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मोबाइल app को कैसे download करें?
जो भी व्यक्ति इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मोबाइल app का उपयोग करना चाहते हैं| वह निचे दिए चरणों का पालन कर बहुत ही सरलता से इस app को अपने मोबाइल फ़ोन में download कर सकते हैं|
- इस मोबाइल app को download करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संस्थान विभाग की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर पहुँच जाने के बाद आपको ‘download mobile app’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
- जैसे ही आप दिए गए इस विकल्प को चुनते हैं| आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open हो जाएगा|
- अब आपको ‘Yuva Nischy’ का एक icon दिखाई देगा| साथ ही एक Install विकल्प भी|
- आपको इस योजना के मोबाइल app को अपने फ़ोन में download करने के लिए इस इंस्टाल विकल्प को चुनना होगा|
- इसके पश्चात् यह मोबाइल app आपके मोबाइल फ़ोन में downlaod हो जाएगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पंजीकरण किस प्रकार से करें?
इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले इसके अंतर्गत अपना पंजीकरण करना होता है| निचे कुछ आसान चरणों में हम आपको इसके पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताएँगे|
- पंजीकरण करने हेतु आवेदक को सबसे पहले शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संस्थान विभाग की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- अब आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर आने के पश्चात् आपको ‘New Applicant Registration’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- आपको दिए गए इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इसका चुनाव करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से दर्ज करना होगा| जैसे की- Applicant name, Email ID, Aadhar number, Mobile number अब आपको एक send OTP का विकल्प दिया गया होगा|
- ठीक उसके निचे आपको Select yes if the application is filled at Vasudha Kendra का विकल्प दिखाई देगा| आपको yes or no में से एक विकल्प को चुनना होगा|
- अब आपको दिए गए Send OTP विकल्प का चुनाव करना होगा| अब आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP send किया जायेगा
- इस OTP को आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा| जानकारियों को और OTP को दर्ज कर submit बटन को चुने|
- व्यक्ति जैसे ही submit विकल्प को चुनता है| उसके स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखाई देंगे| इन दिए गए तीनों विकल्पों में से आपको ‘Student Credit Card’ विकल्प को चुनना होगा|
- इस Student Credit Card के विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने इसका एक आवेदन फॉर्म open होगा|
- आपको इस application फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको इसे जमा कर देना होगा|
- इस आवेदन फॉर्म को जमा करने के बाद आवेदक विद्यार्थी को अलग पहचान संख्या दी जाती है| यह पहचान संख्या (Unique ID) आवेदक के दर्ज mail तथा मोबाइल नंबर पर ही भेजी जायेगी|
- इस आवेदन की pdf फॉर्म फाइल तथा सभी जरूरी दस्तावेज जिनको भी आवेदक द्वारा अपलोड किया गया है| उसकी कॉपी भी भेजी जायेगी|
- इसके पश्चात् आपको इस योजना विभाग के काउंटर पर बुलाया जायेगा| आगे की प्रक्रिया उनके द्वारा सम्पूर्ण की जायेंगी|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का application status किस प्रकार देखें?
- Application Status को देखने के लिए इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा| जैसा की हमने पंजीकरण करते समय किया था|
- इसके होम पेज पर आ जाने के बाद आपको ‘Application Status’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
- आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे|
- इस पेज पर आपको सभी पूछी गई जानकारियों को भरना होगा| जैसे की Registration number, Aadhar number, Date of birth तथा स्क्रीन पर दिया गया captcha कोड दर्ज करना होगा|
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Submit’ विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- Submit विकल्प को चुनते ही आपके सामने आपका application status आ जाएगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है?
यदि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करनी है, तो उसे निचे दिए सभी चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा|
- प्रतिक्रिया तथा शिकायत को दर्ज करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संस्थान विभाग की वेबसाइट पर visit करना होगा|
- होम पेज पर आ जाने के बाद आपको Feedback & Grievance के विकल्प दिखाई देंगे|
- दिए गए इस विकल्प को आपको चुनना होगा| इस विकल्प को चुनते ही आप एक नए पेज पर आ जायेंगे|
- यहाँ आपको आपका नाम, email, मोबाइल नंबर, Issue, District (जिले), Your message तथा स्क्रीन पर दिया गया captcha code दर्ज करना होगा|
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको submit विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- ऊपर दी गई सभी प्रक्रियाओं को करने के बाद आपका feedback दर्ज हो जाएगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का आवेदन फॉर्म download कैसे करें?
यदि आपको इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को download करना है. तो आप निचे दिए गए चरणों का पालन कर बहुत ही आसानी से इसके आवेदन फॉर्म को download कर सकते हैं|
- आवेदन फॉर्म को download करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संस्थान विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर visit करना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- यहाँ होम पेज पर आपको ‘How to Apply’ का विकल्प (option) दिखाई देगा|
- इस विकल्प के चुनाव एक बाद आपके सामने एक नया पेज open होगा|
- यहाँ पर आपको 11 अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे| आपको इन विकल्पों में से अपनी सुविधा एवं जरुरत के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा|
- जैसे ही आप किसी भी विकल्प पर क्लिक करते है, वह फॉर्म आपके मोबाइल फ़ोन में download हो जाएगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए महाविद्यालय अनुमोदित सूची कैसे देखें?
अनुमोदित सूची को देखने के लिए व्यक्ति को हमारे द्वारा लिखे गए चरणों का पालन करना होगा|
- अनुमोदित सूची को देखने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की राज्य द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे| यहाँ पर आने के बाद आपको ‘Approved list of College for BSCC’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इसके चुनाव एक बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
- इस पेज पर आपको सभी महाविद्यालयों की अनुमोदित सूची दिखाई देगी| अब आप अपनी जरुरत के अनुसार इसे देख सकते हैं|
अधिकारिक पोर्टल पर Contact Details कैसे देखें?
यदि आपको किसी भी पूछताछ के लिए लिए इस website पर उपलब्ध संपर्क जानकारी चाहिए| तो आप हमारे द्वारा निचे दिए गए सभी चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन कर इसे प्राप्त कर सकते हैं|
- सर्वप्रथम contact details को जानने के लिए व्यक्ति को योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- इस अधिकारिक website पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर आ जाने के बाद आपको ‘Contact Us’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- आपको स्क्रीन पर दिए गए इस विकल्प का चुनाव करना होगा| जैसे ही आप इसका चुनाव करते है| आप एक नए पेज पर आ जायेंगे|
- इस नए पेज पर आपको सभी जिलों के अनुसार मैनेजर के नाम तथा संपर्क सूत्र दिए गए होंगे आप इन नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
निष्कर्ष (Conclusion)
आज इस लेख को पढ़ आपको इस बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुडी हुई सभी जानकारियाँ मिल गई होंगी| यह योजना बिहार राज्य में पढ़ रहे सभी छात्र छात्राओं के लिए बहुत ही लाभदायक योजना है| हमारे द्वारा उपलब्ध की गई इस जानकारी को पूरा पढने के बाद आप भी इसका लाभ बहुत ही सरलता से प्राप्त कर सकते हैं|
आशा करते हैं की यह सभी जानकारियाँ आपके लिए उपयोगी रही होंगी| इस लेख के विषय से जुड़े अपने प्रश्नों को हमसे पूछने के लिए तथा साथ ही हमारे लेख से जुड़े कुछ सुझाव देने के लिए आप comment box का उपयोग कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें |