computer पर Hindi typing कैसे करें? How to do Hindi typing on computer? क्या आप भी Google पर यही search कर रहे हैं| तो दोस्तों निश्चिंत हो जाइये आप बिलकुल सही जगह आ पहुंचे हैं |
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की किस तरह से आप कंप्यूटर में हिंदी भाषा में टाइप कर सकते हैं| बहुत से लोगो को हिंदी भाषा में टाइप करने पर बहुत सी दिक्कतें आती हैं| इस लेख द्वारा हम आपको बताएँगे की किन-किन तरीकों से हिंदी भाषा की typing की जा सकती है|
हिंदी हमारी मात्र भाषा है| आज कल सभी अंग्रेजी भाषा की ओर इतने बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं की हिंदी की ओर कोई विशेष ध्यान नही दे रहा है| इसलिए ही हिंदी typewriters, शिक्षक आदि की हमारे समाज में कमी हो गई है| आज आपकी Hindi typing से जुडी समस्या को हम इस लेख द्वारा हल करेंगे| किस तरह से एकदम आसान ढंग से आप Hindi typing कैसे कर सकते हैं| तथा किन application को download कर आप Hindi typing कर सकते हैं? Application को download करने की प्रक्रिया भी इस लेख में हम आपको बताएँगे|
हिंदी भाषा क्या है? इसका क्या इतिहास रहा है?
हिंदी हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है| हिंदी हमारे देश की मात्र भाषा भी है| लगभग हमारे देश के सभी राज्यों में इस भाषा का उपयोग आम बोल चाल के लिए होता है| एक सर्वे के अनुसार यह भी पता चलता है की, हमारे देश के 60 से 70 प्रतिशत लोगो ने Hindi typing करने के लिए अलग-अलग apps तकनीकों तथा software का इस्तेमाल किया है| क्यूंकि हिंदी में मात्राओं का उपयोग अधिक होता है| इसलिए इसे लिखना टाइप करना थोडा सा मुश्किल दिखाई पड़ता है|
भारत के दिल्ली शहर तथा हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान आदि में हिंदी भाषा का ही उपयोग किया जाता है| अंग्रेजी typing करने के बहुत से तरीके लोगो को पता होते हैं, और internet पर भी बहुत से ऐसे methods बताये गए हैं| खासतौर पर दिक्कत आती है, Hindi typing में की यह कंप्यूटर तथा फ़ोन द्वारा कैसे की जाए|
Phone या Computer पर Hindi typing कैसे करें?
Hindi typing आप किसी भी कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन में software तथा कोई ऐसा app इनस्टॉल कर टाइप कर सकते हैं| हिंदी टाइप करना थोडा कठिन कार्य होता है| क्यूंकि इनमे मात्राओं का बहुत ध्यान रखना पड़ता है|
आज के समय मे ऐसे कई app उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से ऐसे apps और software ने हमारी यह दिक्कत को बहुत आसान बनाया है| इनका उपयोग कर हम बहुत आसानी से हिंदी भाषा की typing बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं|
मोबाइल में Hindi typing कैसे की जा सकती है?
पहले यह कार्य बहुत मुश्किल था| पर अब मोबाइल में Hindi typing करना बहुत आसान हो गया है| चैटिंग तथा ऑनलाइन हिंदी article लिखने के लिए हमे इस keyboard की आवश्यकता होती है|
मोबाइल में Hindi typing करने के लिए आपके पास एक Android mobile phone का होना जरूरी है| उसके पश्चात् आपको Google Indic keyboard app को आपके फ़ोन की application play store से download करना होगा| इस app के keyboard में हिंदी भाषा को चुन कर आप अपने मोबाइल फ़ोन में भी Hindi typing कर सकते हैं|
यह Google Indic keyboard app को google के द्वारा ही बनाया गया है| इस app को देश के लगभग करोडो लोगो के द्वारा इस्तेमाल में लाया जा रहा है| इस app को अपने मोबाइल फ़ोन में install करने के लिए आपको केवल internet की आवश्यकता है| कोई अतिरिक्त पैसों (extra payment) का भुगतान आपको इसका उपयोग करने के लिए नहीं करना होता है|
हिंदी भाषा में टाइप करना आसान है? तथा इसके क्या फ़ायदे होते हैं?
यह पूरी तरह से व्यक्ति के कार्य तथा उसकी रुचि पर निर्भर करता है| की वह किस भाषा में लिखना या टाइप करना चाहता है| देखा गया है की बहुत से लोग गूगल पर यह सर्च करते हैं की हिंदी में किस तरह से टाइप किया जाए|
हमें हिंदी typing की जरूरत ब्लॉग के content, न्यूज़ आर्टिकल्स, आदि बहुत से ऐसे विषयों को लिखते समय पड़ती हैं| कभी-कभी तो इसका उपयोग typing टेस्ट के लिए भी किया जाता है| इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प google input tool को ही माना गया है| जबकि ऐसे और भी बहुत से ऐसे apps हैं| व्यक्ति अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार उनका उपयोग कर सकता है|
हिंदी भाषा में typing करना बेहद आसान काम हो जाता है| पर बहुत से लोगो को इसकी सही जानकारी नहीं है इसलिए वह इसे बहुत मुश्किल मानते हैं| बहुत से लोगो को बातें करते समय भी हिंदी में टाइप करना पसंद होता है| तो वह इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने निजी मोबाइल फ़ोन में भी हिंदी में टाइप कर सकते हैं|
Hindi typing करने के और तरीके कौन-कौन से है?
लेख के इस भाग में हम आपको बताएँगे की आप किन और तरीको को उपयोग में लाकर Hindi typing कर सकते हैं| यहाँ हम आपको ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों विकल्पों के बारे में बताएँगे|
1. ISM V3 – यह एक बहुत ही modern तथा advanced Hindi typing software है| इस software के features बहुत ही अच्छे हैं| इस Hindi typing software का उपयोग बहुत समय से computer चलाने वाले व्यक्ति Hindi typing के लिए करते आ रहें हैं|
2. ISM V6 – यह ऐसा keyboard नहीं है जो की आपकी लिखावट को हिंदी भाषा में बदल देता है| बल्कि यह शुद्ध हिंदी भाषा keyboard का software है| जिस पर आप हिंदी भाषा में लिख सकते हैं, मान्त्रायें भी लगा सकते हैं|
3. Mangal Fonts – मंगल font का उपयोग कंप्यूटर चलाने वाले व्यक्ति ने कभी न कभी जरूर किया होगा| सामान्य तौर पर इसका ज्यादातर उपयोग सरकारी कार्यालयों में किया जाता है| यह font internet पर बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है|
4. Google Input Online – इसे English to Hindi converter tool भी कहते हैं| इसका उपयोग भी बहुत ही आसान होता है| आप इस पर इंग्लिश भाषा लिख सकते है| यह स्वयं ही आपके द्वारा लिखी गई बात को हिंदी भाषा में बदल देता है|
5. Google Input Offline – जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है| यह भी बिल्कुल वैसा ही software है| बस आपको इस software के लिए internet कनेक्शन की कोई जरुरत नहीं होती है| आप इसका उपयोग ऑफलाइन mode पर भी कर सकते हैं|
ऊपर दिए गए सभी विकल्पों का प्रयोग आप Hindi typing के लिए कर सकते हैं| आपको निचे हमने Google Input tool को आप कैसे अपने pc में इनस्टॉल कर सकते हैं| यह भी बताया है| ऊपर दिए गए सभी विकल्पों का उपयोग करना बहुत ही आसान तथा सुरक्षित है|
Hindi typing किस app तथा software से की जा सकती है?
हम सभी जानते हैं आज के इस आधुनिक युग में कोई भी काम असंभव मालूम नही पड़ता है| Internet पर केवल एक सर्च द्वारा आप अपने प्रश्नों के उत्तर तुरंत जान सकते हैं| उसी प्रकार से हिंदी typing के लिए भी बहुत से ऐसे apps internet पर उपलब्ध हैं| हम आपको कुछ बहुत ही अच्छे और सुरक्षित apps के बारे में बतायेंगे| जिनका इस्तेमाल आप Hindi typing के लिए कर सकते हैं|
1. Google Indic keyboard
2. Brahmi Hindi keyboard by USA
3. Lipikaar Hindi keyboard
4. Multiling Keyboard
5. Sparsh Indian keyboard
6. Manulipi Hindi writing pad
Google Input कैसे download करें?
Google Input google द्वारा जारी किया गया एक ऐसा software है, जिसकी मदद से हम कंप्यूटर में हिंदी की typing बहुत ही सरलता से कर सकते हैं| हालांकि हम आपको यह बता दें की गूगल ने इस सुविधा को अब बंद कर दिया है| पर जिन private संस्थानों के पास यह सेव था| उनके द्वारा आज भी इस google hindi input tool का उपयोग किया जा रहा है|
यहाँ हम आपको बताएँगे कि Google Input tool को आप कैसे इनस्टॉल कर सकते हैं|
- सबसे पहले व्यक्ति को Google Input की official website पर जाना होगा|
- उसके बाद वहां दिए Hindi typing के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको download chrome extension के विकल्प को चुनना होगा|
- स्क्रीन को थोडा नीचे scroll करने के बाद आपको Get Google Input tools के बिल्कुल निचे Install Chrome extension के दिए गए विकल्प का चुनाव करना होगा |
- स्क्रीन पर दिए गए दायें तरफ़ पर ‘Add to chrome’ के विकल्प को चुनिए|
- जैसे ही व्यक्ति इस विकल्प का चुनाव करता है, उसकी स्क्रीन पर google input tools की एक notification दिखाई देगी|
- इसके बाद आपको add extension विकल्प का चुनाव दोबारा से करना होगा|
- जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं आपके keyboard में Hindi typing Google Chrome Extension आपके web browser में शामिल (add) हो जाएगा|
ऊपर दिए गए सभी चरणों का पालन कर आप बहुत ही आसानी से हिंदी भाषा में typing करने के लिए इस software को अपने लैपटॉप, PC download कर सकते हैं|
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. Hindi typing keyboard कहाँ से download किया जा सकता है?
उत्तर – Hindi typing keyboard download करने के लिए आपको बहुत कुछ करने की जरुरत नहीं है| केवल प्ले स्टोर पर जाकर आप Hindi keyboard search करें| आपके सामने बहुत से हिंदी keyboard के विकल्प आ जायेंगे|
2. Hindi typing का सबसे आसान तरीका क्या है?
उत्तर – हिंदी typing का सबसे आसान तरीका है voice typing जिससे की आपके कहने भर से वह लेख स्वयं ही हिंदी भाषा में टाइप हो जाता है| इसके लिए आपको अपने हांथो से टाइप करने की आवश्यकता नहीं होती है|
3. Hindi भाषा की Voice typing कैसे की जा सकती है?
उत्तर – हिंदी भाषा की voice record कर आप उसी भाषा में टाइप भी कर सकते हैं| इसके लिए भी आप गूगल voice typing tool की मदद ले सकते हैं| इसके लिए आपको अपनी बात हिंदी भाषा में कहनी होगी|यह tool उन्हें हिंदी में टाइप कर देता है|
4. अंग्रेजी शब्दों से Hindi typing कैसे की जा सकती है?
उत्तर – अंग्रेजी शब्दों से भी आज कल हिंदी विषय की typing होने लगी है| आप हिंदी के ‘क’ अक्षर को जैसे हिंदी में ‘K’ लिखते हैं| उसी तरह से ‘हिंदी’ को अंग्रेजी में ‘HINDI’ लिखते हैं| बस इसी प्रकार से आप अंग्रेजी शब्दों से भी बहुत ही सरलता से हिंदी typing कर सकते हैं|
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख को पढ़ आपको ज्ञात हो गया होगा की किस तरह से आप computer पर Hindi typing कैसे कर सकते हैं | की Hindi typing से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आपको हमारे इस लेख से प्राप्त हो गए होंगे| यदि इसके बाद भी इस विषय से जुड़े आपके कुछ प्रश्न हैं या आप हमें अपनी ओर से कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स द्वारा अवश्य साझा करें|
यह भी पढ़े: