DG शक्ति ऑनलाइन पोर्टल : मुफ्त फ़ोन, टेबलेट प्राप्त करने के लिए पंजीकरण

DG शक्ति ऑनलाइन पोर्टल उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा जारी किया गया एक अधिकारिक आवेदन पोर्टल है| जिसके माध्यम से व्यक्ति उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा फ्री फ़ोन तथा टेबलेट बांटे जाने से जुडी सभी जानकारियों के बारे में जान सकता है| इस लेख द्वारा हम जानेंगे की यह DG पोर्टल की शुरुआत किस उद्देश्य से की गई है? इस पोर्टल द्वारा कौन-कौन सी जानकारियाँ व्यक्ति को उपलब्ध होंगी|

इस अधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर विभिन्न विकल्पों में आप किस प्रकार से login कर पायेंगे| इन login प्रक्रियाओं के बारे में हम आपको विस्तार से कुछ सरल चरणों में बताएँगे| राज्य सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ किस प्रकार से विद्यार्थी प्राप्त कर सकता हैं| इस ऑनलाइन पोर्टल से जुडी सभी विशेष बातों के बारे में हम आपको यहाँ इस लेख में बताएँगे|

Table of Contents

DG शक्ति ऑनलाइन पोर्टल क्या है?

DG NEWS.PNG

इस DG शक्ति पोर्टल के माध्यम से उत्तप्रदेश राज्य में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों को बिल्कुल मुफ्त में फ़ोन तथा टेबलेट उपलब्ध किये जायेंगे| साथ ही उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यह भी बताया गया है की आगे भविष्य में भी बच्चों की पढाई लिखाई को आधुनिक बनाने के लिए भी कुछ आवश्यक उपकरण उपलब्ध किये जा सकते हैं| तथा शिक्षा से जुडी और सामग्रिया भी उपलब्ध किये जायेंगे| इसलिए ही यह DG शक्ति पोर्टल को लांच किया गया है|

UP राज्य के सभी युवा विद्यार्थीयों को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए ही यह योजना लागु की गई है| इस योजना का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके इसलिए ही इस अधिकारिक पोर्टल बनाया गया है| इस पोर्टल द्वारा राज्य के बच्चों का पंजीकरण किया जा सकेगा| साथ ही पंजीकृत बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा सकेगा|

यह फ्री मोबाइल फ़ोन तथा टेबलेट पाने के लिए आवेदन करने हेतु व्यक्ति को किसी विभाग में जाकर आवेदन नहीं करना होता है| वह घर बैठे-बैठे इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते हैं|

DG शक्ति पोर्टल के उद्देश्य क्या हैं?

DG शक्ति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को आधुनिकता के अनुसार विकास की ओर ले जाना है| जैसा की हम जानते है कोरोना काल में विद्यार्थियों को अपने घरों से ही अपनी पढाई को ऑनलाइन जारी रखना पड़ा था| कुछ परिवार तो ऐसे भी थे, जिनके पास यह एंड्राइड स्मार्टफ़ोन खरीदने के भी पैसे नहीं थे|

इन स्मार्ट फ़ोन को प्राप्त कर वे इससे अपने रोजगार के फॉर्म भी भर पायेंगे| अपनी स्कूल कॉलेज की कक्षाओं को ऑनलाइन ले पायेंगे| बहुत से ऐसे कार्य हैं जो विद्यार्थी इन स्मार्ट फ़ोन के जरिए कर सकते हैं| इसलिए उत्तरप्रदेश सरकार चाहती हैं की हर व्यस्क विद्यार्थी के पास एक स्मार्ट फ़ोन अवश्य हो|

विश्वविद्यालय/कॉलेज स्तर पर DG शक्ति पोर्टल पर की जाएगी Data Feeding

हम आपको यह बता दें की प्रदेश के जितने भी कॉलेज/विश्विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थी हैं| उनके संस्थानों द्वारा इस अधिकारिक DG शक्ति पोर्टल पर उन सभी का data feed किया जाएगा| उसके पश्चात् सरकार द्वारा इस योजना का लाभ कॉलेज में पढने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को उपलब्ध किया जाएगा|

जितने भी पात्र (Eligible) बच्चे हैं| उन्हें उनके feed data द्वारा यह लाभ बहुत ही सरलता से दिया जा सकता है| इस मुफ्त मोबाइल फ़ोन के आवंटन/वितरण से सम्बंधित जितनी भी जरूरी जानकारियाँ है| वह उन्हें उनके दर्ज Mail ID पर समय-समय पर उपलब्ध कर दी जायेगी| जिन मोबाइल फ़ोन का वितरण इस योजना के तहत किया जायेगा वह मुख्यतौर पर Samsung, LAVA, एसर आदि कंपनियों के होंगे|

DG शक्ति पोर्टल से जुडे कुछ जरूरी मुख्य तथ्य

अब तक इस अधिकारिक पोर्टल पर करीब 27 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है| कोरोना काल के दौरान बहुत से बच्चों की पढाई लिखाई प्रभावित हुई है| क्यूंकि विद्यालय तथा कॉलेज द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए उनके पास स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध नहीं थे| कई बच्चे तो ऐसे हैं, जिन्हें इसके चलते अपनी पढाई को बीच में ही छोड़ना भी पड़ा|

यह मोबाइल फ़ोन, टेबलेट विद्यार्थियों में बांटने की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है| इसका लाभ पाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भुगतान विद्यार्थी को नहीं करना पड़ता है| अपने घर बैठे-बैठे प्रत्येक बच्चा क्लास ले सके तथा नए-नए डिजिटलीकरण से जुड़े कार्य भी सीख सके इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई है|

DG शक्ति पोर्टल के लाभ क्या है?

  • DG शक्ति पोर्टल की शुरुआत ही इसलिए की गई है ताकि प्रदेश का हर पात्र विद्यार्थी आसानी से घर बैठे-बैठे इस फ्री मोबाइल फ़ोन, टेबलेट योजना का लाभ प्राप्त कर सके|
  • इस योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत विद्यार्थी का जो भी जरूरी data है, वह विश्वविद्यालय स्तर पर ही दर्ज किया जाएगा|
  • प्रदेश के किसी भी विद्यार्थी को इसका लाभ लेने के लिए किसी भी सरकारी विभाग कार्यालय नहीं जाना होगा|
  • सभी विश्वविद्यालय में पढने वाले बच्चो को यह फ्री फ़ोन टेबलेट उपलब्ध किये जायेंगे|
  • इस DG अधिकारिक पोर्टल पर अब तक करीब 27 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण दर्ज किया जा चुका है|
  • पंजीकरण के दौरान जो Mail ID विद्यार्थी के द्वारा दर्ज की गई है| उस email id पर उसे इस योजना से जुडी सभी updates प्राप्त होंगी|
  • साल 2021 दिसम्बर में इस योजना के तहत बच्चों को मुफ्त मोबाइल फ़ोन तथा टेबलेट उपलब्ध किये भी जा चुके हैं|
  • इस योजना के अंतर्गत लगभग 5 लाख स्मार्ट फ़ोन तथा 5 लाख टेबलेट पहले स्लॉट में बाँटे गए हैं|
  • उत्तरप्रदेश राज्य के सभी कॉलेज के द्वारा उनके कॉलेज में पढने वाले सभी छात्रों का पूरा data इस DG शक्ति पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा| इसके पश्चात् ही उस कॉलेज में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ उपलब्ध किया जाएगा|

DG शक्ति पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

  • सर्वप्रथम इस योजना के द्वारा शिक्षा स्तर को बढाया जा सकेगा तथा उच्च शिक्षा के लिए सभी को प्रेरित किया जा सकेगा|
  • उत्तरप्रदेश राज्य के सभी युवा आधुनिकता के साथ चल पायेंगे|
  • जितने भी ऐसे परिवार है जो अपने बच्चों के लिए उनकी शिक्षा के लिए ऐसे उपकरण नहीं खरीद सकते हैं| उन्हें सहायता मिलेगी|
  • शिक्षा सम्बन्धी जो भी सामग्रियां हैं उन्हें वह घर बैठे-बैठे ही उपलब्ध की जा सकेगी|

DG शक्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के लिए किन पात्रताओं का होना आवश्यक है?

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हें प्रदान किया जायेगा जो की उत्तरप्रदेश राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी होंगे|
  • जो भी विद्यार्थी इस योजना के तहत आवेदन करेगा| उसके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से कम होनी चाहिए| तभी उसे इस मुफ्त मोबाइल फ़ोन वितरण योजना का लाभ प्राप्त होगा|
  • केवल उन शिक्षित विद्यार्थियों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा| जो की Gradution, Post Graduation (Masters), या फिर किसी तकनिकी क्षेत्र में डिप्लोमा कर रहे होंगे|
  • विद्यार्थी प्रदेश के ही किसी सरकारी कॉलेज में पढता हुआ होना चाहिए तभी वह यह लाभ प्राप्त कर सकेगा|

DG शक्ति पोर्टल पंजीकरण करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है?

यहाँ हम आपको उन सभी जरूरी दस्तावेजों के बारे बताएँगे जिनकी जरुरत आपको मुफ्त मोबाइल फ़ोन वितरण योजना के लिए DG शक्ति पोर्टल पर आवेदन करते समय पड़ती है|

  • आवेदक विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • उत्तरप्रदेश का स्थाई मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • वर्तमान चालु मोबाइल नंबर
  • मार्कशीट
  • ईमेल आइड
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

DG शक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

DG शक्ति ऑनलाइन पोर्टल

हमने आपको इस योजना पोर्टल की शुरुआत किस उद्देश्य से हुई है| यह ऊपर बता दिया है| यहाँ हम आपको बताएँगे की आप किस तरह से इस योजना का लाभ पाने के लिए अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर कर सकते हैं| निचे दिए गए सभी चरणों का पालन कर आप बहुत ही आसानी से इस अधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर पायेंगे|

  1. फ्री मोबाइल फ़ोन तथा टेबलेट पाने के लिए DG शक्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने हेतु विद्यार्थी व्यक्ति को सबसे पहले DG अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. इस DG शक्ति पोर्टल पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. आपको होम पेज पर दिए गए ‘पंजीकरण’ विकल्प को चुनना होगा|
  4. जैसे ही आप अपना पंजीकरण करने के लिए दिए गए इस पंजीकरण विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open हो जाएगा|
  5. यह आपका पंजीकरण फॉर्म होगा| आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से भरना होगा| जैसे की आपका Usertype, User ID आदि जानकारियाँ|
  6. सभी पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आपको मांगे गए अनिवार्य दस्तावेजों को भी upload करना होगा|
  7. अब जानकारियों तथा सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए submit विकल्प को चुनना होगा|
  8. इस प्रक्रिया के सम्पूर्ण होने के पश्चात् आपको लॉग इन क्रेडिट जमा कर आपको लॉग इन भी करना होगा
  9. इसे करने के पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिए गुए ‘Upload Student data’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  10. जैसे ही व्यक्ति दिए गए इस विकल्प को चुनता है, उसकी स्क्रीन पर एक नया पेज आ आ जायेगा|
  11. यहाँ इस नए पेज पर व्यक्ति को लाभार्थी विद्यार्थी से जुडी कुछ जानकारियों को भी भरना होगा|
  12. छात्र/छात्रा की सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद आपको एक बार फिर से submit विकल्प को चुन यह फॉर्म जमा करना होगा|

ऊपर दी गई सभी प्रक्रियाओं का पालन कर आप बहुत ही आसानी से यह पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे और इस योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे|

DG शक्ति पोर्टल लॉग इन प्रक्रिया

  1. इस DG शक्ति पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आवेदक विद्यार्थी को सर्वप्रथम इस अधिकारिक DG शक्ति पोर्टल पर जाना होगा|
  2. इस DG शक्ति पोर्टल पर आप जैसे ही क्लिक करते हैं| आप सीधा इस website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. इस होम पेज पर आपको login का एक विकल्प दिया गया होगा| आपको लॉग इन करने के लिए इस विकल्प को चुनना होगा|
  4. जैसे ही स्क्रीन पर दिए इस login विकल्प को आप चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर आपका login पेज खुल जाएगा|
  5. इस login पेज में आपको अपना username तथा password को दर्ज करना होगा|
  6. इन दोनों जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए captcha code को दर्ज करना होगा|
  7. अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे login विकल्प पर क्लिक करना होगा|

इस तरह से आप बहुत ही सरल ढंग से DG शक्ति पोर्टल पर login कर सकेंगे|

UP DG पोर्टल Desk लॉग इन करने की प्रक्रिया

  1. उत्तरप्रदेश DG पोर्टल पर login करने के लिए सबसे पहले आवेदक को DG शक्ति पोर्टल पर जाना होगा|
  2. अब आप इस DG शक्ति पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. इसके होम पर ही आपको UP DG desk लॉग इन का विकल्प दिया गया होगा|
  4. आपको desk में login करने के लिए इस विकल्प को चुनना होगा|
  5. जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं| आपके स्क्रीन पर एक नया पेज आयेगा|
  6. इस नए पेज पर आपको अपना Usertype चुनना होगा|
  7. आप जैसे ही इस usertype का चुनाव कर लेते हैं| आपको अपना user ID तथा password को भी दर्ज करना होगा|
  8. दोनों जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को भी captcha बॉक्स में दर्ज करना होगा|
  9. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Sign in विकल्प को चुन लेना होगा|
  10. आप जैसे ही इस sign in विकल्प को चुनते हैं| आप सफलतापूर्वक UP DG desk के अंतर्गत login कर पायेंगे|

IID UP login करने की प्रक्रिया

  1. IID लॉग इन करने हेतु आवेदक को सबसे पहले DG शक्ति योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. यहाँ अब आप इस अधिकारिक website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. इस होम पेज पर आपको IID UP login के दिए गए विकल्प को चुनना होगा|
  4. जैसे ही आप इस IID UP login विकल्प को चुनते हैं, आपके स्क्रीन पर एक login पेज खुलेगा|
  5. इस login पेज में आपको अपना username ID तथा साथ ही password भी दर्ज करना हगा|
  6. इन दोनों मांगी गई जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को भी captcha box में दर्ज कर देना होगा|
  7. अब आपको नीले रंग में दिखाई दे रहे sign in विकल्प को भी चुनना होगा|
  8. आप जैसे ही इस विकल्प को चुनते हैं| आप इस IID UP में बहुत ही सरल ढंग से login कर पायेंगे|

जिला (District) login करने की प्रक्रिया

  1. जिला लॉग इन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| जैसा की हमने और login प्रक्रियाओं में भी किया है|
  2. अब आप इस website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे| यहाँ आपको जिला login का विकल्प दिखाई देगा|
  3. आपको इस जिला लॉग इन विकल्प पर क्लिक करना होगा| आप जैसे ही इस विकल्प को चुनते हैं|
  4. आप एक नए पेज पर पहुँच जायेंगे| इस नए पेज पर आ जाने के बाद आपको अपने Usertype का चुनाव करना होगा|
  5. Usertype को चुनने के बाद आप User ID तथा password और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को भी दर्ज करना होगा|
  6. इन मांगी गई जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे sign in विकल्प को चुनना होगा|
  7. जैसे ही आप इस sign in विकल्प को चुनते है| आप यह जिला login कर पायेंगे|

विभाग login करने की प्रक्रिया क्या है?

  1. विभाग login करने के लिए व्यक्ति को सर्वप्रथम इस योजना की सही अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. अधिकारिक website पर पहुँच जाने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे| यहाँ आपको ‘विभाग लॉग इन’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
  3. आपको स्क्रीन पर दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा| व्यक्ति जैसे ही इस विकल्प का चुनाव करता है, वह एक नए पेज पर आ जाएगा|
  4. इस नए पेज पर व्यक्ति को सबसे पहले Usertype का चुनाव करना होगा|
  5. इस usertype के चुनाव के बाद आपको username, password साथ ही स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को दर्ज करना होगा|
  6. इन तीनों जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए sign in विकल्प को चुनना होगा|
  7. ऊपर दिए गए सभी चरणों का पालन कर आप बहुत ही सरलता से विभाग login कर सकेंगे|

UBSC login करने की प्रक्रिया क्या है?

  1. UBSC login करने के लिए आपको इस DG शक्ति के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  2. अधिकारिक पोर्टल पर क्लिक करने के बाद आप इसके website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. होम पेज पर आपको UBSC login का विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  4. जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं, आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आ जाएगा|
  5. इस नए पेज पर सबसे पहले usertype का चुनाव करना होगा| इसके पश्चात् आपको अपना username तथा password को दर्ज करना होगा|
  6. इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को भी दर्ज करना होगा|
  7. इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर नीले रंग में दिखाई दे रहे sign in विकल्प को चुनना होगा|
  8. इस प्रकार से इन चरणों का पालन कर आप बहुत ही आसानी से UBSC लॉग इन कर पायेंगे|

संस्था login करने की प्रक्रिया

  1. संस्था login करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले इस DG योजना शक्ति की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. अब आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे| होम पेज पर आपको ‘संस्था login’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
  3. आपको इस दिए गए विकल्प का चुनाव करना होगा| आप जैसे ही इस विकल्प को चुनते हैं, आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा|
  4. इस नए पेज पर आपको Usertype का चयन करना होगा| अब आपको अपनी User ID तथा स्क्रीन पर दिए गए captcha कोड को captcha बॉक्स में दर्ज करना होगा|
  5. इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Sign in’ विकल्प को चुनना होगा|
  6. इस प्रकार से आप ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर संस्था login सरलता से कर पायेंगे|

निष्कर्ष (Conclusion)

DG शक्ति पोर्टल के विषय से जुडी हुई सभी जानकारियाँ हमने आपको इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कर दीं हैं| आप किस प्रकार से इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं आदि बहुत सी जानकारियाँ आपको इस लेख को पढ़ प्राप्त हो गई होंगी|

आशा करते हैं की यह जानकारियाँ आपके लिए बहुत उपयोगी रही होंगी| आप यह लेख अन्य लोगो के साथ भी अवश्य साझा करियेगा| अपने कोई भी प्रश्न हमसे पूछने के लिए आप comment बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं| साथ ही यदि आप हमसे लेख सम्बन्धी कोई सुझाव भी देना चाहते हैं तो अवश्य ही comment section द्वारा साझा कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें|

Leave a Comment