E Bhumi Portal Haryana (ई भूमि पोर्टल हरियाणा) : हम सभी जानते हैं की हमारे देश में डिजिटलीकरण पर बहुत ही ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है| हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने Digital India की शुरुआत कर हमें एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर किया है| सरकार द्वारा बहुत सी websites, portals जारी किए गए हैं, जिसकी मदद से व्यक्ति घर बैठे- बैठे किसी भी योजना, किसी प्रकार की जानकारी, सरकारी विभागों आदि के आवेदन भर सकते हैं,जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं| विभिन्न सरकारी पोर्टल्स के जरिए हम सरकार द्वारा लागू की गई सरकारी योजनाओं के आवेदन घर बैठे बिना लम्बी-लम्बी कतारों में लगे हुए भर सकते हैं|
इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे के हरियाणा e- भूमि पोर्टल(E Bhumi Portal Haryana) क्या है? इस पोर्टल की मदद से हम किन- किन योजनाओं के आवेदन भर सकते हैं तथा आवेदन के लिए किन पात्रताओं का होना अनिवार्य है? सरकारी योजनाओं के आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? इस e-भूमि पोर्टल पर login किस प्रकार करें? इन सभी जानकारियों के बारे में हम आपको आगे इस लेख में बताएँगे|
e भूमि पोर्टल हरियाणा(E Bhumi Portal Haryana) क्या है?
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत 6 फरवरी 2017 में की गई थी| इस पोर्टल के जरिए जमीन के सौदे जो राज्यों द्वारा किए जाते हैं उसमे पारदर्शिता लाने के लिए, तथा लोगो के जमीनों से सम्बंधित कार्यों को आसान बनाने के लिए किया गया है| हरियाणा e –भूमि पोर्टल को राज्य के औद्योगिक तथा बुनयादी ढांचा (Structure) विकास निगम के अंतर्गत बनाया गया है|
इस पोर्टल की मदद से राज्यों के जमींदार सरकार को अपनी जमीन किसी भी सरकारी योजना, परियोजना, सड़कों, डैम आदि जैसे विकास के कार्यों में बेच सकते हैं| इस पोर्टल पर राजस्थान राज्य की सभी जमीनों की जानकारी उपलब्ध है| जिसके कारण जमींदारों को जमीन का सौदा करने में आसानी होती है| इस पोर्टल की मदद से सभी जमींदार और राज्यसरकार किसी भी प्रकार की धोखा धडी से सुरक्षित रहेगी|
इस हरियाणा e –भूमि पोर्टल की मदद से जमींदार अपनी जमीन किसी को बेचने से पहले उसका सत्यापन (verification) अच्छी तरह से कर सकता है| इसी प्रकार सरकार भी जमीन की खरीदारी से पहले इस पोर्टल की मदद सौदा करने वाले व्यक्ति की अच्छे से जांच पड़ताल कर सकते हैं|
हरियाणा e –भूमि पोर्टल की मदद से राज्य, किसान और जमींदार पैसों से जुडी ठगी से बचेंगे| तथा किसानों को जबरन अपनी जमीनों का सौदा नही करना पड़ेगा| किसी भी जमीन की लेन देन के बाद उसका पूरा लेखा जोखा राज्य सरकार द्वारा 30 दिनों के अन्दर ही विज्ञापन या सार्वजनिक सूचना द्वारा जारी किया जाता है|
हरियाणा e भूमि पोर्टल(E Bhumi Portal Haryana) के उद्देश्य|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल को लागू कर राज्य में हो रहे सभी जमीनी सौदों के बीच पारदर्शिता लाने का प्रयास किया गया है|
- सरकार यदि किसी जमींदार से जमीन का सौदा करती है तो जमींदार की जमीन से जुड़े सभी तथ्य वह इस पोर्टल द्वारा प्राप्त कर सकती है|
- इस पोर्टल पर उपलब्ध जमींदार की जानकारियों द्वारा हम उसे ट्रैक भी कर सकते हैं|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल के जरिए किसान जमींदारों को उनकी जमीन का सही दाम प्राप्त हो, पोर्टल यह भी सुनिश्चित करता है|
- सरकार की विकास परियोजना के लिए जमींदार जो जमीन बेचता है, वह उसकी है या नही ,वह कसी स्थान पर है उस जमीन का पूरा ब्यौरा हम इस पोर्टल द्वारा प्राप्त कर सकते हैं|
- जमींदार द्वारा जिस जमीन का सौदा सरकार कर रही है उसकी पूरी जांच (verification) भी इस पोर्टल द्वारा की जा सकती है|
- इस पोर्टल की सहायता से जमीन से जुड़े सभी पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया को भी आसान कर दिया गया है, जिसके चलते जमींदारों को अपने कार्य के लिए विभिन्न कार्यालयों और विभागों में बार बार जाना नहीं पड़ता है|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल का सबसे मुख्य उद्देश्य जमीनी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता लाना है|
भूमिपति/ जमींदार (Landowner) login किस प्रकार करें|
- आवेदक व्यक्ति को e-भूमि पोर्टल हरियाणा की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के पश्चात् आपको भूस्वामी लॉगइन का एक विकल्प दिखाई देगा|
- भूस्वामी लॉगइन के विकल्प का चयन करने के पश्चात् आपको अपना चालु मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के पश्चात् Generate OTP के विकल्प का चुनाव करना होगा|
- Generate OTP विकल्प का चयन करने के बाद आपके दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
- उस OTP संख्या को बॉक्स में डाल दें, उसके बाद आपको login के विकल्प का चुनाव करना होगा|
- Login के विकल्प का चुनाव करते ही आप भूस्वामी पोर्टल पर login कर सकते हैं|
जमीन एकत्रीकर्ता login किस प्रकार करें|
- आवेदक व्यक्ति को e-भूमि पोर्टल हरियाणा की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के पश्चात् आपको भूमि एकत्रीकर्ता लॉगइन का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस विकल्प के चयन के बाद आपकी स्क्रीन पर login पेज खुल जाएगा|
- Login पेज पर आपसे आपका username, password, और दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा|
- सभी पूछी गई जानकारी उचित ढंग से भर के आपको login के विकल्प को दबाना होगा|
- Login के विकल्प का चयन करते ही आप भूमि एकत्रीकर्ता में login करने में सक्षम होंगे|
भूमि आवश्यकता से जुडी जानकारी कैसे प्राप्त करें?
- आवेदक व्यक्ति को e-भूमि पोर्टल हरियाणा की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के पश्चात् आपको भूमि आवश्यकता का एक विकल्प दिखाई देगा|
- भूमि आवश्यकता के विकल्प का चुनाव करते ही आपके स्क्रीन पर भूमि आवश्यकता से सम्बंधित सभी जानकारियाँ आ जायेंगी|
विभाग में login करने की प्रक्रिया|
- आवेदक व्यक्ति को e-भूमि पोर्टल हरियाणा की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के पश्चात् आपको विभाग login का एक विकल्प दिखाई देगा|
- Login के विकल्प का चुनाव करने के बाद login का एक नया पेज खुल जाएगा|
- Login पेज पर आपसे आपका username, password, और दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा|
- सभी पूछी गई जानकारी उचित ढंग से भर के आपको login के विकल्प को दबाना होगा|
- Login के विकल्प का चयन करते ही आप विभाग में login करने में सक्षम होंगे|
प्रबंधक/ निदेशक (Manager) login की प्रक्रिया|
- आवेदक व्यक्ति को e-भूमि पोर्टल हरियाणा की अधिकारिक website पर जाना होगा, जैसा की हम पहले और विभागों की login प्रक्रिया में कर सकते हैं|
- हरियाणा e- भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के पश्चात् आपको प्रबंधक/ निदेशक login का एक विकल्प दिखाई देगा|
- Login के विकल्प का चुनाव करने के बाद login का एक नया पेज खुल जाएगा|
- Login पेज पर आपसे आपका username, password, और दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा|
- सभी पूछी गई जानकारी उचित ढंग से भर के आपको login के विकल्प को दबाना होगा|
- Login के विकल्प का चयन करते ही आप व प्रबंधक/ निदेशक में login करने में सक्षम होंगे|
हरियाणा e –भूमि पोर्टल (E Bhumi Portal Haryana)
के विभिन्न लाभ|
- हरियाणा e –भूमि पोर्टल की शुरुआत किसानों, जमींदारों के हित को ध्यान में रखते हुए 6 फरवरी 2017 में हरियाणा राज्य सरकार द्वारा की गई थी|
- इस योजना के जरिए राज्यों द्वारा किए गए भूमि लेन देन में स्पष्टता , पारदर्शिता देखने को मिली है|
- किसी भी परियोजना के लिए राज्य सरकार को जमींदारों से भूमि खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी, क्यूंकि इस पोर्टल द्वारा उस भूमि का पूरा लेखा जोखा, और उसके मालिक की पूरी जानकारी सरकार मालुम कर सकती है|
- इस पोर्टल के जरिए सरकार भूमि की खरीदारी से पहले ही उस भूमि की जांच (Verification) कर सकेंगे|
- हरियाणा e –भूमि पोर्टल के जरिए किसी भी संपत्ति का पंजीकरण , जमीन बेचने, जमीने खरीदने में भी यह पोर्टल सहायता करता है|
- जैसा की पहले किसानों को मजबूरन अपनी जमीन बेचनी पड़ती थी, इस पोर्टल के आने के बाद किसानो को मजबूरन अपनी जमीनों को नहीं बेचना पड़ेगा|
- हरियाणा e –भूमि पोर्टल के द्वारा जो जमींदार अपनी इच्छा से अपनी ज़मीन का सौदा करना चाहते हैं, वह जमींदार किसान अपना प्रस्ताव भी राज्य सरकार के सामने रख सकते हैं|
प्रॉपर्टी डीलर और कंसलटेंट एक्ट 2008 के नियमों के अंतर्गत लाइसेंस या नवीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया|
- जैसे की हमने प्रबंधक, जमीन एकत्रीकर्ता login करते समय हरियाणा e –भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर गए थे उसी प्रकार जाना होगा|
- हरियाणा e –भूमि पोर्टल की अधिकारिक website पर विजिट करने के बाद होम पेज खुलेगा|
- होम पर आपको प्रॉपर्टी डीलर और कंसलटेंट एक्ट 2008 के नियमों के अंतर्गत लाइसेंस या नवीकरण के लिए आवेदन का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस विकल्प का चुनाव करें, उसके बाद आपके सामने इसका एक आवेदन फॉर्म खुलेगा|
- उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरें|
- जानकारियों को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज भी अपलोड कर दें|
- सभी दस्तावेज को अपलोड करने के बाद और उचित ढंग से जानकारियों को भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें, submit बटन का चुनाव कर|
- submit विकल्प का चयन करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा|
KMP (Kundli- Manesar- Palwal) नक्शा (Map) कैसे देखें?
- सबसे पहले आप हरियाणा e –भूमि पोर्टल की ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँ|
- पोर्टल पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा|
- अधिकारिक पोर्टल पर आपको KMP मानचित्र का एक विकल्प दिखाई देगा|
- KMP मानचित्र के दिए विकल्प का चुनाव कर लें|
- जैसे ही आप KMP मानचित्र के विकल्प का चयन करते हैं, आपके मोबाइल फ़ोन में एक PDF फाइल खुलेगी|
- उस PDF फाइल की सहायता से आप KMP मैप देखस अकते हैं, तथा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
बायर पंजीकरण किस प्रकार करें?
- सबसे पहले आप हरियाणा e –भूमि पोर्टल की ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँ|
- पोर्टल पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा|
- हरियाणा e –भूमि पोर्टल के होम पर आपको विभाग login का एक विकल्प दिखाई देगा|
- विभाग login के विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर बायर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, बायर रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुने|
- बायर पंजीकरण के विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा|
- इस बायर फॉर्म में पूछी गई जानकारियाँ निम्न होंगी:
- आवेदक की Mail Id|
- आवेदक का username|
- आवेदक का मोबाइल नंबर|
- पासवर्ड|
- आवेदक व्यक्ति का नाम|
- विभाग (Departement) का नाम|
आदि जैसी जानकारियां इस फॉर्म में पूछी जायेंगी|
- सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद आपको अपना माँगा आज्ञा ID प्रूफ के कॉपी / स्कैन कॉपी पोर्टल अपर अपलोड करनी होगी|
- इसके बाद आवेदक व्यक्ति को Register बायर के विकल्प का चयन करना होगा|
- उसके बाद आप बायर registration में सफलतापूर्वक आवेदन भर पायेंगे|
Agrigator पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले आप हरियाणा e –भूमि पोर्टल की ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँ|
- पोर्टल पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा|
- हरियाणा e –भूमि पोर्टल के होम पर आपको भूमि एक्त्रीकर्ता login का एक विकल्प दिखाई देगा|
- भूमि एक्त्रीकर्ता login के विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एग्रीगेटर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, एग्रीगेटर रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुने|
- एग्रीगेटर पंजीकरण के विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा|
- फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को सही से भर, फॉर्म को submit कर दें|
संपर्क जानकारी:-
- Toll free helpline number- +91-172-2561526, +91-172-2560750
- Address (पता) – Plot number 25-26, सेक्टर 4, पंचकुला-134109, हरियाणा
निष्कर्ष:-
इस लेख के माध्यम से हमने हरियाणा e- पोर्टल (E Bhumi Portal Haryana) की सम्पूर्ण जानकारी आप तक सबसे सरल ढंग से पहुचाने की कोशिश की है| आशा करते हैं की की यह जानकारी आप सभी के काम आएगी, इसकी सहायता से आपका इससे सम्बंधित कार्य सरल हो जाएगा|
Also Read :
- Letter For Cheque Book Request To Bank | Letter Format
- Extramovies | Download Free Movie From Extramovies