ई-उपार्जन योजना: किसानों के हितो के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाये चलाई जाती है चाहे वह खेती के उदेश्य से ऋण लेना हो, मृदा की मुफ्त जांच मृदा स्वास्थ्य कार्ड के जरिए आदि बहुत सी ऐसी योजनायें किसान वर्ग को लाभ देने के उद्देश्य से चलाई गई हैं| आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की यह ई-उपार्जन योजना क्या है? इस योजना से क्या लाभ तथा किस वर्ग को इसका लाभ उपलब्ध किया जाता है? इस योजना को देश के किस राज्य में किस उद्देश्य से शुरू किया गया है? आदि बहुत सी सम्बन्धित जानकारी आपको यहाँ जानने को मिलेगी|
इस ई-उपार्जन योजना से जुडी सभी जानकारियाँ हम आपको यहाँ देंगे ही साथ ही हम आपको यह भी बताएँगे की आप इस योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से आवेदन भर सकते हैं? तथा आप विभिन्न सेवाओं में किस प्रकार login कर सकते हैं, पावती पर्ची को अपने मोबाइल फ़ोन में कैसे downlaod कर सकते हैं? सभी जानकारियाँ आपको सही और सटीक ढंग से जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढना होगा|
इ-उपार्जन योजना क्या है?
यह एक किसान सम्बन्धी योजना है| जिसे किसानों को लाभ देने के लिए शुरू किया गया है| इस योजना के तहत जो भी किसान व्यक्ति अपने द्वारा उगाई गई खरीफ़ फसलों को सरकार को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं| वह इस योजना के तहत जारी इसके अधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर अपनी फसल को बेंच सकते हैं|
इस योजना की शुरुआत के पश्चात् किसान व्यक्ति सरलता से बिना मंडियों के चक्कर लगाये अपनी फसल को बेंच सकेगा| साथ ही किसान तथा सरकार के बीच एक पारदर्शिता भी आयेगी| इस ई-उपार्जन योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को अपना पंजीकरण इस योजना के तहत करना अनिवार्य है| उसके पश्चात् वह इस योजना का लाभ सरलता से ले सकेगा| इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा की गई है|
मध्यप्रदेश इ-उपार्जन योजना से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य
मध्प्रदेश राज्य में धान खरीद प्रणाली के अंतर्गत करीब 750 से अधिक केंद्र हैं| सरकार द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है की इस योजना के भीतर राज्य के सभी किसान व्यक्तियों को cover किया जाएगा| राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक जिले के गेहूं, धान, की जांच भी की जायेगी| इस अनाज की जांच के लिए लगभग 2 हज़ार से भी अधिक केंद्र स्थापित किये गए हैं| इन केन्द्रों में करीब 708 runners हैं तथा 2 हज़ार से अधिक Data Operator हैं|
ई-उपार्जन योजना को शुरू करने के मुख्य उद्देश्य
कई बार किसानों को अनाज खरीद के तय समर्थन मूल्य से कम दरों में अपनी फसलों को बेंचना पड़ता है| जिसकी वजह से उन्हें बहुत नुकसान झेलना पड़ता है| ऐसे नुकसान उन्हें बार-बार न झेलने पड़े इसलिए ही इस ई-उपार्जन पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा की गई| इस अधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर किसान बहुत ही आसानी से तय समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को सरकार को बेंच सकता है|
ई-उपार्जन योजना के लाभ क्या-क्या है?
- मध्यप्रदेश राज्य के सभी मूल निवासियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
- किसानों को अपनी फसलों के सही दाम मिल पायेंगे|
- अपनी फसलों को बेचने के लिए उन्हें जगह-जगह भटकने की आवश्यकता नहीं होगी|
- निर्धारित समर्थन मूल्य पर उन्हें अपनी फसलों के दाम मिल पायेंगे|
- कम से कम समर्थन मूल्य पर वह फसले तो बेंच ही सकते हैं, साथ ही उन्हें खरीद भी सकता है|
- मध्यप्रदेश राज्य के जितने भी व्यक्ति किसान वर्ग के हैं, उन्हें इस योजना का लाभ उपलब्ध किया जायेगा|
मध्यप्रदेश ई-उपार्जन योजना से जुडी विशेषताएं
- राज्य के किसानों को उनकी फसल की मदद से अधिक से अधिक मुनाफा उपलब्ध करना|
- योजना के तहत वे ऑनलाइन पंजीकरण कर पायेंगे, जिससे उनके समय की भी बचत होगी|
- अच्छे मूल्य न मिलने की वजह से किसान अपने अनाज को रोक कर भी रखता है| जिसकी वजह से कभी-कभी उनकी फसलें खराब भी हो जाया करती थी| इस योजना द्वारा यह समस्या अब किसानों को नहीं होगी|
- इस ई-उपार्जन योजना की मदद से राज्य के सभी किसानों को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाया जा सकेगा|
ई-उपार्जन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है?
यहाँ हम आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है यह बताएँगे| यदि आवेदक व्यक्ति इन दी गई पात्रताओं को पूरा नहीं कर पाता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा|
- मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासियों को ही यह लाभ प्रदान किया जाएगा|
- इस योजना का लाभ केवल किसान वर्ग का व्यक्ति ही ले सकता है|
- योजना के पंजीकरण हेतु कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना भी जरूरी है|
- पंजीकरण करने वाला व्यक्ति ही यह लाभ प्राप्त कर सकेगा|
मध्यप्रदेश ई-उपार्जन योजना का लाभ पाने हेतु आवेदन भरने के लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है?
निचे दिए गए सभी दस्तावेजो को आवेदक व्यक्ति के पास होना अनिवार्य है| ऑफलाइन आवेदन करते समय भी फॉर्म के साथ इन्हें संकिलित करना होता है| साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने पर भी आपको इन दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा|
- आवेदक किसान व्यक्ति का मूल निवास प्रमाण पत्र
- किसान की समग्र ID
- बैंक खाता विवरण
- आधार कार्ड
- किसान व्यक्ति की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- लिए गए ऋण की कॉपी
- मोबाइल नंबर
ई-उपार्जन योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए किन मुख्य बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है?
- किसान व्यक्ति के पास उसकी समग्र ID का होना आवश्यक है| इसी समग्र ID के द्वारा ही इस योजना के अंतर्गत उनका पंजीकरण किया जाएगा|
- दिया गया बैंक खाता विवरण आवेदक का स्वयं का ही होना चाहिए और यह बैंक खाता विवरण दर्ज करने से पहले उसे एक बार अपने खाता संख्या की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए|
- पंजीकरण करते समय यह ध्यान रखें की आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
- पंजीकरण करते समय सभी दर्ज की गई जानकारियों को एक बार अवश्य जांच लें|
ई-उपार्जन योजना लाभ लेने की प्रक्रिया
हम आपको यह बता दें की इस योजना का लाभ कुल 6 चरणों में व्यक्ति को प्रदान किया जाता है| इन पूरे 6 चरणों में अनाज को खरीदने से लेकर बेचने तक की पूरी प्रक्रिया शामिल है|
- सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद व्यक्ति को अपने किसी भी नजदीकी खरीद केंद्र पर जाना होगा|
- पंजीकरण के पश्चात् आवेदक को एक Registration Code उपलब्ध किया जाता है|
- गेहूं की खरीद की तारीख को आवेदक के द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर ही SMS द्वारा सूचित किया जाएगा|
- जिस तारीख को आवेदक को SMS द्वारा बुलाया जायेगा| उसी दिन उसे खरीद केंद्र जाना होगा|
- खरीद केंद्र पर जाने के बाद वह आपका अनाज खरीद लेंगे| उसके पश्चात् आपको एक reciept दी जायेगा|
- सबसे आखिर में आवेदक के खाते में इस गेहूं खरीद के पैसों को भेज दिया जाएगा|
ई-उपार्जन योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
- ई-उपार्जन योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को इस योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाने के बाद आप इस website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘Wheat Section’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको ‘रबी 2022-2023’ के विकल्प को चुनना होगा|
- इसके चयन के पश्चात् आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आएगा| इस पेज पर आपको ‘किसान पंजीकरण आवेदन’ विकल्प को चुनना होगा|
- आप जैसे ही दिए गए इस विकल्प को चुनते हैं आपकी स्क्रीन पर फिर एक नया पेज open होगा|
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरना होगा|
- सभी पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए ‘Search’ विकल्प को चुनना होगा|
- आपके यह सर्च विकल्प को चुनते ही आपके स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन फॉर्म open होगा|
- आपको कुछ जानकारियों को इस पंजीकरण फॉर्म में भी भरना होगा|
- अब आपको इस पंजीकरण फॉर्म को जमा करने के लिए ‘Submit’ विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही आप submit विकल्प को चुनते हैं| आपका पंजीकरण इस योजना के तहत हो जायेगा|
- अब आपको इस पंजीकरण के पश्चात् आपको अपनी पंजीकरण ID प्राप्त हो जायेगी|
- आपको अपनी इस registration ID को संभाल कर रखना होगा| आगे यदि आपको पावती स्लिप की आवश्यकता पड़ती है, तो वह आपको इस ID के द्वारा ही प्राप्त होगी|
- इस Registration ID की मदद से ही आप अपने अनाज को बेंच तथा अनाज की खरीद भी कर सकते हैं|
पावती पर्ची प्राप्त करने की क्या प्रक्रिया है?
पावती पर्ची को प्राप्त करने के लिए आपको हमारे द्वारा नीचे उपलब्ध किये गए सभी चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा|
- पावती पर्ची को प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यक्ति को इस योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच जाने के बाद आपको ‘रबी 2022-2023’ विकल्प लिंक को चुनना होगा|
- इसके चुनाव के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आ जाएगा| इस नए पेज पर आपको Farmer Registration के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पेज पर पूछे गई सभी जानकारियों को भर सर्च विकल्प को चुनना होगा|
- जानकारियों को भरने के बाद जब आप सर्च विकल्प को चुनते हैं, आपकी स्क्रीन पर आपकी पावती slip आ जायेगी|
- यदि आपको इस पावती slip का प्रिंट लेना है, तो भी आप स्क्रीन पर आ रहे प्रिंट विकल्प को चुन सकते हैं|
- प्रिंट विकल्प को चुनने के बाद यह पावती slip आपके मोबाइल फ़ोन में downlaod हो जायेगी|
पंजीयन केंद्र लॉग इन करने की क्या प्रक्रिया है?
- पंजीयन केंद्र में login करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाने के बाद आपको एक बार फिर से ‘रबी 2022-2023’ के दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको दिए गए विकल्प ‘Other users’ पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प को चुनने के बाद आपको ‘पंजीकरण केंद्र’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प को चुनना होगा|
- इसके पश्चात् आपकी स्क्रीन पर नया पेज open होगा| इस पेज पर आपको कुछ सामान्य जानकारियों को भरना होगा| जैसा की आपका जिला, पंजीकरण केंद्र, operator OTP, Password आदि जानकारियाँ|
- सभी जानकारियों को भर आप आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को भी दर्ज करना होगा|
- अब दिए गए लॉग इन विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप जैसे इस दिए गए लॉग इन विकल्प को चुनते हैं| आप सफलतापूर्वक इस पंजीयन केंद्र में लॉग इन कर पायेंगे|
यह ई-उपार्जन योजना मोबाइल app को अपने फ़ोन में download करने की प्रक्रिया
- यह ई-उपार्जन app को अपने मोबाइल फ़ोन में download करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको यहाँ इस योजना का app download करने के एक लिंक दिया गया होगा|
- इस app को मोबाइल में download करने के लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा|
- अपनी समग्र ID तथा मोबाइल नंबर को दर्ज कर आपको app download करने के लिंक उपलब्ध हो जायेगा|
- इस प्रकार से यह ई-उपार्जन योजना app आपके मोबाइल फ़ोन में download हो जाएगा|
निष्कर्ष (Conclusion)
ई-उपार्जन योजना पर यह लेख लिख हमने आपको इससे जुडी हुई सभी जानकारियों के बारे में बता दिया है| इस योजना का लाभ लेने हेतु आप किस प्रकार से इसके आवेदन भर सकते हैं| तथा अपनी पावती पर्ची को भी प्राप्त करने के लिए आप किस तरह से login कर प्राप्त कर सकते हैं| सभी जानकारियाँ आपको यहाँ उपलब्ध हैं|
इस लेख से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हमसे पूछने के लिए आप comment बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं| साथ ही हम आपके सुझाव भी इस लेख के प्रति जानना चाहते हैं| आपके द्वारा दिए गए यह सुझाव हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं|
यह भी पढ़ें|