अपना क्रेडिट कार्ड कैंसिल करवाने के बैंक को पत्र (how to write application for credit card cancellation) कैसे लिखें ?: आज इस लेख में हम आपको बताएँगे की आप अपने credit कार्ड को कैंसल करवाने के लिए बैंक को पत्र कैसे लिख सकते हैं? तथा आपको किन परिस्थितियों में ऐसे पत्र लिखने की जरुरत पड़ती है? यह पत्र औपचारिक है यह अनौपचारिक यह भी हम आपको इस लेख के जरिए ही बताएँगे| किन बातों का विशेष ख्याल आपको ऐसे पत्र लिखते समय रखना चाहिए और किन गलतियों को ऐसे पत्र लिखते समय नहीं करनी चाहिए|
पत्रों को लिखने के बहुत से प्रारूप होते हैं| पर सही प्रारूप का पालन यदि आप पत्र लिखते समय करेंगे तो अच्छा होगा|
आपको अपना क्रेडिट कार्ड कैंसिल करवाने की आवश्यकता क्यूँ होती है?
- वर्तमान काल में हम सभी जानते हैं की बहुत से बैंक देश में हैं| जो की कार्ड से जुडी बहुत से अनेक सुविधाएं अपने ग्राहक/ Clients को उपलब्ध करवाते हैं| बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास बहुत तरह के कार्ड्स होते हैं| उसके पश्चात् उन्हें जब लगता है की यह कार्ड उनके लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है तो वह उसे बंद करवा देते हैं|
- और कभी-कभी तो उनके लिए एक साथ इतने कार्ड को संभालना मुश्किल हो जाता है| इस कारण भी वह ना उपयोग में आ रहे कार्ड को बंद करवा देते हैं|
- शुरूआती समय में जब कार्ड धारक को अधिक फायदा होता है तो वह कार्ड बनाव तो लेता है, पर जैसे ही उस कार्ड से उसे फायदा मिलना बंद हो जाता है, उसी समय वह उस कार्ड को कैंसिल करवा देता है|
- कभी-कभी कुछ कार्ड पर देरी से पैसा चुकाने के लिए बहुत अधिक फाइन भरना पड़ जाता है| इसलिए भी इस कार्ड को कैंसिल करवाने की जरुरत पड़ती है|
Example 1: How to write application for credit card cancellation
उदाहरण 1 : Credit Card कैंसल करवाने के लिए आवेदन पत्र|
74- A / विजय विहार
सरिता अपार्टमेंट
नई दिल्ली
सेवा में
शाखा प्रबंधक महोदया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
रोहिणी, सेक्टर- 22
दिनांक – 23 फरवरी, 2022
विषय :- क्रेडिट कार्ड कैंसिल करवाने के लिए पत्र|
मैं यह पत्र लिख आपको यह बताना चाहती हूँ की मैं अपने क्रेडिट कार्ड को असक्रिय/ बंद (Deactivate) करवाना चाहती हूँ| यह क्रेडिट कार्ड मुझे आपकी बैंक शाखा द्वारा ही जारी किया गया था| मैं इस क्रेडिट कार्ड की सभी सेवाएं जल्द से जल्द बंद करवाना चाहती हूँ|
किसी भी तरह की राशि भरने के लिए शेष नहीं बची है| मैंने सभी बची पेमेंट कल ही भर दी है| मेरे क्रेडिट कार्ड का नंबर12454** है| इस कार्ड को पूरे 6 सालों से मैं उपयोग कर रही हूँ| इस कार्ड को मैंने अपनी पढाई से सम्बंधित खर्च करने के लिए बैंक से जारी करवाया था| पर अब मैं चाहती हूँ की आप अपनी शाखा में मेरा सेविंग अकाउंट को जारी रखते हुए मेरे क्रेडिट कार्ड से जुडी सभी सेवायें बंद कर दें|
मेरा आपसे निवेदन है की इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द समाप्त कर दें|
धन्यवाद|
नाम – पलक तिवारी
खाता संख्या – 70045***
मोबाइल नंबर – 98423*****
अकाउंट टाइप – Saving account
हस्ताक्षर –
Example2: How to write application for credit card cancellation
उदाहरण 2 : मृत्यु हो जाने के कारण Credit Card कैंसल करवाने के लिए बैंक को पत्र
सेवा में
शाखा प्रबंधक महोदया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
रोहिणी, सेक्टर- 22
दिनांक – 23 फरवरी, 2022
विषय :- क्रेडिट कार्ड कैंसिल करवाने के लिए पत्र|
आदरणीय महोदया,
मुझे यह बताते हुए बहुत दुःख हो रहा है की मेरे मसौरे भाई की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है| मेरा भी खाता आपके ही बैंक शाखा में हैं| यह घटना अभी 15 दिन पहले ही हुई है| इसलिए इस पत्र को मैं इतनी देरी से लिख रही हूँ|
मैं यह पत्र आपको इस लिए लिख रही हूँ क्यूंकि मैं आपको यह बताना चाहती हूँ की उसका भी बैंक खाता आपकी बैंक शाखा में ही था| तथा एक क्रेडिट कार्ड भी उसके नाम पर जारी हुआ था| उसका खाता नंबर 4565****** है और क्रेडिट कार्ड नंबर 23498***8 है|
मैं आपसे यह निवेदन करती हूँ की आप उसका खाता तथा क्रेडिट कार्ड भी बंद कर दें| उस क्रेडिट कार्ड की कोई भी रकम चुकाने को नहीं बची है|
इस पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और मृत्यु प्रमाण पत्र भी संकलित कर दिए है| आशा है की आप जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर यह खाता तथा क्रेडिट कार्ड को कैंसिल कर देंगे|
नाम – पलक तिवारी
पता – 74- A / विजय विहार
सरिता अपार्टमेंट
नई दिल्ली
खाता संख्या – 4565***
मोबाइल नंबर – 98423***
अकाउंट टाइप – Saving account
हस्ताक्षर –
Example3: How to write application for credit card cancellation
उदाहरण 3 : शाखा प्रबंधक को credit card कैंसल करवाने के लिए प्रार्थना पत्र|
74- A / विजय विहार
सरिता अपार्टमेंट
नई दिल्ली
सेवा में
शाखा प्रबंधक महोदया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
रोहिणी, सेक्टर- 22
दिनांक – 23 फरवरी, 2022
विषय :- क्रेडिट कार्ड कैंसिल करवाने हेतु बैंक शाखा प्रबंधक को पत्र|
मेरा नाम सविता मेहरा है| मेरा खाता नंबर 5346**** है| पिछले 10 वर्षों से मेरा बैंक खाता आपके बैंक की शाखा में है| मैंने यह पत्र आपको इसलिए लिखा है क्यूंकि जो Credit Card मुझे आपकी बैंक शाखा द्वारा उपलब्ध किया गया था| मै उसे अब बंद करवाना चाहती हूँ|
यह कार्ड मुझे इसलिए बंद करवाना है क्यूंकि मुझे अब इसका कोई उपयोग नहीं है| Credit Card के सभी बचे bills मैंने भर दिए हैं| कोई भी पेंडिंग राशि अब शेष नहीं है|
इस बैंक ब्रांच के साथ मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है| साथ ही आपके बैंक द्वारा उपलब्ध सभी सेवायें भी बहुत लाभदायक होती हैं| मैंने अपने बहुत से दोस्तों, रिश्तेदारों को भी यह सलाह दी है की वे आपकी ब्रांच में अपना खाता खुलायें| इस credit card के कैंसिल करवाने के बाद भी मेरा सेविंग account आपके बैंक खाते में ही जारी रहेगा|
मेरी यह उम्मीद है की आप मेरे इस आग्रह/ प्रार्थना को स्वीकार कर, मेरा क्रेडिट कार्ड जल्द से जल्द बंद करवा देंगे| आपके द्वारा उपलब्ध सेवाओं की मैं सराहना करती हूँ|
धन्यवाद|
नाम – सविता मेहरा
खाता संख्या – 5346***
मोबाइल नंबर – 98423*****
अकाउंट टाइप – Saving account
हस्ताक्षर –
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. वास्तविकता में credit card cancellation पत्र क्या होता है?
उत्तर – Credit card कैंसिल करवाने का उद्देश्य यह होता है या तो व्यक्ति को अब उस कार्ड को उपयोग नहीं है, या उसका क्रेडिट कार्ड कहीं खो गया हो आदि| ऐसे अनेक कारणों की वजह से व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड कैंसिल करवाने के लिए पत्र लिखने की जरुरत पड़ती है| इसी कारण से जो पत्र आप बैंक को लिखते है, Credit Card कैंसिल पत्र कहलाते हैं|
2. केवल बैंक को पत्र लिख आप यह credit card को कैंसल करवा सकते हैं?
उत्तर – जिस कम्पनी द्वारा आपको वह क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है, आप उन्ही यानी उसी विभाग को पत्र लिख अपना कार्ड कैंसिल करवा सकते हैं| चाहे वह बैंक हो या कोई प्राइवेट कम्पनी|
आपको किन गलतियों को ऐसे पत्र लिखते समय नहीं करना चाहिए?
ऐसे पत्र औपचारिक पत्र होते हैं| इसलिए आपको ऐसे पत्र लिखते समय कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है| यहाँ हम आपको बताएँगे की आपको ऐसे पत्र लिखते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए|
- पत्र में कभी भी ऐसी भाषा का उपयोग न करें, जिसके एक समय पर दो अर्थ निकलते हों|
- पत्र लिखने का विषय कारण लिखते हुए ऐसे शब्दों का उपयोग करें, जो की पढने वाले व्यक्ति को जल्दी समझ में आ सके|
- पत्र के कंटेंट को दो से तीन खण्डों में जरूर विभाजित कर लिखें|
- आप पत्र विभाग के किस पदाधिकारी को लिख रहें हैं , यह पत्र में स्पष्ट लिखा हुआ होना चाहिए|
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख को पढ़ आपको आपके बहुत से प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे| इस आधुनिक काल में अपना समय बचाने के लिए व्यक्ति ऐसी सुविधाओं का लाभ लेता है| जिससे की उसका कार्य आसान तथा जल्दी हो जाता है|
पर इसी के साथ व्यक्ति के मन में अनेक प्रश्न भी उभरते हैं और भिन्न समस्याएँ भी सामने आती हैं| हमने अपना पूरा प्रयास किया है, की इस लेख के द्वारा इस विषय से जुड़े सभी तथ्यों को हम आपके साथ साझा करें|
आशा है की यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा| यदि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो आप अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य साझा करें| अपने प्रश्न आप कमेंट बॉक्स द्वारा हमसे पूछ सकते हैं|
Also Read :