How to Write Application for Reissue ATM Card

ATM कार्ड पुनः जारी करवाने के लिए बैंक को पत्र कैसे लिखें? (How to Write Application for Reissue ATM Card) : आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएँगे की बैंक द्वारा ATM Card को Reissue कैसे करवाया जा सकता है| और किन-किन परिस्थियों में ऐसे पत्र लिखने की आवश्यकता पड़ती है| य़ह भी एक औपचारिक पत्र ही है, जिसे अंग्रेजी में Formal Letter भी कहा जाता है|

मुख्य रूप से पत्र दो तरह के ही होते हैं, अनौपचारिक पत्र (Informal Letter) तथा औपचारिक पत्र (Formal Letter) |आज हम एक औपचारिक पत्र के बारे में बात करेंगे| हम सभी का किसी न किसी बैंक में खाता अवश्य ही होगा| और अपनी -अपनी सुविधा के अनुसार लोगो ने ATM Card के लिए भी आवदेन जरूर किया होगा| यह समस्या भी किसी न किसी के साथ जरूर घटी होगी के उनका ATM कार्ड चोरी हो गया हो या फिर कहीं खो गया हो| इसी विषय में आज पत्र लिख हम आपको बताएँगे की ATM Reissue या इसके आवेदन के लिए तथा अपने कार्ड को activate करवाने के लिए आप बैंक को किस प्रकार से पत्र लिख सकते हैं|

हमारे द्वारा दी गई जानकारी को अच्छे से जानने और समझने के लिए कृपया कर इस लेख को अंत तक जरूर पढियेगा|

बैंक को पत्र लिखते समय किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए?

बैंक को पत्र लिखना एक आधिकारिक कार्य (Official Work) होता है| साथ ही अपने कार्य को करवाने के लिए आपको पत्र को प्रभावी रूप में लिखने की भी आवश्यकता होती है| निचे हम आपको उन चरणों के बारे में बताएँगे जिनका पालन यदि आप पत्र लिखते समय करेंगे तो आपका पत्र बहुत ही प्रभावी और सही लिखा जाएगा|

  • पत्र लिखने की तारीख के साथ-साथ, ATM Card के खो जाने की तारीख, समय, स्थान भी पत्र में लिखा हुआ होनी जरूरी होती है|
  • अपने ATM कार्ड का नंबर भी पत्र में जरूर लिखें|
  • आपके बैंक शाखा का नाम पता पत्र में सही तरह से और पूरा लिखा हुआ होना चाहिए|
  • सबसे आवश्यक बात पत्र लिखते समय हमें उसके प्रारूप (Format) का पालन जरूर करना चाहिए|

Example 1 : How to Write Application for Reissue ATM Card

उदाहरण 1 : नए ATM कार्ड को पुनः जारी करवाने के लिए बैंक को पत्र|

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय

पंजाब नेशनल बैंक

45/ लाजपत नगर

नई दिल्ली

दिनांक – 12 मार्च, 2022

विषय :- ATM Card जारी करने के लिए बैंक को आवेदन पत्र|

आदरणीय सर,

मेरा नाम मोनिका शर्मा है| मेरा आपके बैंक शाखा में पिछले 6 वर्षो से खाता है| मै आपकी बहुत ही विश्वसनीय और पुरानी खाताधारक हूँ| मै आपको यह बताना चाहती हूँ की मेरा ATM कार्ड कहीं खो गया है| दिनांक 10 मार्च को मेरा यह ATM card खोया था|

मेरे ATM Card का नंबर 67878**456 है| मेरे बैंक खाते में लगभग 3,00,000 रूपए हैं| मुझे मेरे कंपनी के कार्य के कारण तत्काल मेरे सभी लेन-देन के ब्योरे की आवश्यकता है| साथ ही मै यह भी चाहती हूँ की आप मेरे पुराने खोये हुए ATM कार्ड को भी ब्लॉक कर दें| ताकि किसी तरह की आर्थिक हानि से मैं बची रहूँ|

मै आपसे यह भी प्रार्थना करती हूँ, की आप मेरा नया ATM Card मुझे प्रदान करने का कष्ट करें| कंपनी की लेन-देन करने के लिए मुझे इसकी जल्द आवश्यकता है| जिससे मै अपने रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर सकूँ|

इस पत्र के साथ मैंने अपने खाते से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी संकलित (Compile) कर दिए हैं| आशा है की मेरे इस निवेदन पर ध्यान देकर आप इस प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करवाकर, मुझेमेरा नया ATM Card उपलब्ध करेंगे|

धन्यवाद|

नाम – मोनिका शर्मा

पता – 67-N विराट विहार

दिल्ली

मोबाइल नंबर – 768495***

हस्ताक्षर –

Example 2 :How to Write Application for Reissue New ATM Card to Bank

उदाहरण 2 : ATM Card Reissue करने के लिए बैंक को पत्र|

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय

पंजाब नेशनल बैंक

45/ लाजपत नगर

नई दिल्ली

दिनांक – 12 मार्च, 2022

विषय :- नया ATM Card जारी करने के लिए बैंक को आवेदन पत्र|

आदरणीय सर,

यह पत्र मै आपको यह सूचित करने के लिए लिख रही हूँ क्यूंकि मैंने एक सफ़र करते समय अपना ATM card कही खो दिया है| यह घटना दिनांक 8 मार्च की है| देहरादून जाते समय यह मुझसे यह खो गया था|

मेरा खाता नंबर 2345**** है| तथा मेरे ATM कार्ड का serial number 345609863**** है| मेरा आपसे यह निवेदन है की आप जितनी जल्दी हो सके मेरा ATM card ब्लॉक कर दें, ताकि मै किसी भी नुकसान से बची रहूँ|

मेरा बहुत से आवश्यक कार्य इस ATM card के कारण न रुके इसलिए मै यह भी चाहती हूँ की आप मेरा दूसरा ATM card मुझे जल्द जारी कर दें| मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी|

धन्यवाद|

नाम – क. ख. ग

पता – 67- N विराट विहार

नई दिल्ली

मोबाइल नंबर – 768495***

हस्ताक्षर –

Example 3: How to Write Application for Reissue ATM Card Because of Damaged My ATM Card

उदाहरण 3 : ATM के शतिग्रस्त (Damage) हो जाने पर बैंक को पत्र|

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय

पंजाब नेशनल बैंक

45/ लाजपत नगर

नई दिल्ली

दिनांक – 12 मार्च, 2022

विषय :- नया ATM Card जारी करने के लिए बैंक को पत्र|

आदरणीय सर,

मै आपको यह बताना चाहती हूँ की मै आपके बैंक शाखा की बहुत ही पुरानी तथा विश्वासपात्र ग्राहक हूँ| मेरा बैंक खाता का नंबर 342387676 है| पिछले 10 सालों से आपके बैंक में है|

मेरा ATM card बहुत ही पुराना तथा टूट गया है| जिसके कारण मुझे अपना काम सुचारू रूप से करने के लिए नए ATM Card की आवश्यकता है| मेरे ATM card की समय अवधि अभी ख़त्म नहीं हुई थी|

मुझे यह पता है की समय अवधि से पहले यदि आप नया ATM कार्ड जारी करवाते हैं, तो आपको कुछ अतिरिक्त शुल्क (Extra Charges) भी भरने पड़ सकते हैं| मैं यह शुल्क भरने के लिए तैयार हूँ| परन्तु मैं आपसे यह आग्रह करती हूँ की आप मुझे मेरा नया ATM जल्द से जल्द जारी करें|

आशा है की आप मेरी प्रार्थना को ध्यान में रख मेरा यह कार्य जल्द पूरा करवा देंगे|

धन्यवाद|

नाम – क. ख. ग

खाता संख्या – 342387676

पता – 67-N विराट विहार

नई दिल्ली

मोबाइल नंबर – 768495***

हस्ताक्षर –

Example 4 : Application to the Bank Branch for activate your ATM Card

उदाहरण 4 : ATM Card को activate करने के लिए बैंक शाखा को पत्र|

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय

पंजाब नेशनल बैंक

45/ लाजपत नगर

नई दिल्ली

दिनांक – 12 मार्च, 2022

विषय :- ATM Card को activate करने के लिए पत्र|

आदरणीय सर,

मेरा बैंक खाता आपके बैंक ब्रांच में पिछले 3 सालों से है| मेरा नाम सुधा सैनी है| मेरा खाता संख्या 738787588*** है| मैं आपको यह बतानी चाहती हूँ की मेरा ATM Card शायद किसी तकनिकी खराबी के कारण ब्लॉक हो गया है|

मैं आपसे यह प्रार्थना करती हूँ की आप मेरे ATM card को दोबारा से सक्रिय (Activate) कर दें| मुझे मेरे सभी रुके कार्य जल्द ही खत्म करने हैं इसलिए मैं चाहती हूँ की आप यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें|

आशा है की आप मेरी प्रार्थना स्वीकार कर यह कार्य जल्द पूरा कर देंगे|

धन्यवाद|

नाम – सुधा सैनी

खाता संख्या – 738787588***

पता – 67-N विराट विहार

नई दिल्ली

मोबाइल नंबर – 768495***

हस्ताक्षर –

FAQ’s (Frequently Asked Question)

बैंक को ATM Card पुनः जारी करने के लिए पत्र कैसे लिखें इस समबन्ध में पूछे गए सामान्य प्रश्न 

1.क्या Expired ATM कार्ड के लिए भी बैंक को पत्र लिखा जा सकता है?

उत्तर- किसी व्यक्ति का ATM Card यदि Expire हो गया हो तो भी वह बैंक को पत्र लिख नया ATM Card जारी करवा सकता है| आप ऊपर दिए गए पत्रों की जानकारियों जैसे पता, अपना नाम, बैंक का नाम आदि बदलकर भी इन पत्रों का उपयोग आराम से कर सकते हैं|

2.अपने ATM कार्ड को पत्र कॉल द्वारा भी ब्लॉक करवाया जा सकता है?

उत्तर- हाँ। हम सभी य़ह बात बहुत अच्छे से जानते है कि हम एक आधुनिक युग मे रहते हैं। आज कल बहुत से ऐसे online platforms आते हैं| जिनके द्वारा हम बैंक मे पैसे डाल सकते है तथा निकाल भी सकते हैं।

यदि आपको एक कॉल द्वारा अपना ATM card ब्लॉक करवाना है तो सबसे पहले आपको अपनी बैंक शाखा जाकर उनसे एक नंबर प्राप्त करना होगा जिसपर आप कॉल कर अपना ATM कार्ड केवल एक कॉल कर ब्लॉक करवा सकते हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख द्वारा आपको यह ज्ञात हो गया होगा की किसी भी बैंक को ATM कार्ड सम्बन्धी विषय में किस प्रकार से एक प्रभावी और उचित ढंग से पत्र लिखा जा सकता है| हमारे द्वारा लिखे गये इस लेख का उद्देश्य केवल आपको यह बताना है कि ATM Card से जुड़े पत्र आप आसानी से इसे पढ़कर लिख सकें| आशा है की यह लेख आपको पसंद आया होगा|

इससे जुड़े प्रश्न यदि आप हमसे पूछना चाहते है तो कमेंट बॉक्स की मदद से आसानी से पूछ सकते हैं| हम आपके विचारों का भी बहुत स्वागत करते हैं, लेख से जुड़े सुझाव भी आप हमें दे सकते है| आपके सुझाव हमारे लिए बहुत ही कारगर साबित होते हैं|

Also Read :

Leave a Comment