How to Write Joining Letter for Teacher Post (शिक्षक पद के लिए Joining letter (नियुक्ति पत्र) कैसे लिखें?) : Joining letter से हमारा मतलब यह है की जब कोई व्यक्ति किसी भी पद के लिए आवेदन करता है तो उसका चयन (Selection) हो जाने के बाद उसे उस विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र (Joining Letter) जारी किया जाता है| जिसके बाद उस व्यक्ति को अपने दस्तावेजों को जमा करवाकर उस विभाग में कार्यरत (Working) होना होता है|
हम आपको यह बता दें की यह आवश्यक नही है की यह नियुक्ति पत्र आपके चयन का अंतिम चरण होता है इसके पश्चात भी आपको अपने दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) करवाना आवश्यक होता है|
यहाँ हम आपको यह बताएँगे की आप अपने कर्मचारी कोई कैसा नियुक्ति पत्र जारी कर प्रभाव (Impression) डाल सकते हैं| तथा appointment letter का जव्वाब किस तरह से दें सकते हैं|
नियुक्ति पत्र (Joining Letter) लिखने का उद्देश्य क्या है?
अपनी ज़िन्दगी में एक बार तो व्यक्ति इस नियुक्ति पत्र का इंतज़ार जरूर से करता है| यह Joining letter आपको उनके द्वारा भेजा जाता है जहाँ पर आपने आवेदन किया हो तथा आप जिस विभाग/ क्षेत्र में साक्षात्कार (interview) देकर आए हों और वहां आपका selection हो जाता है|
जब एक विभाग या संस्थान किसी पद के लिए उमीदवार (candidate) का चयन (choose) करता है तो ही वह उस candidate को यह Joining letter भेजता है, फिर यह उस उमीदवार पर निर्भर (Depend) करता है की वह उसे स्वीकार (accept) करता है या नहीं|
Joining Letter लिखते समय किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए?
क्यूंकि हमें कोई भी अधिकारिक पत्र (Official Letter) लिखते समय थोड़ी सी परेशानी आती है की यह पत्र कैसे लिखा जाये| कभी-कभी हमें ऐसे औपचारिक पत्र लिखने का बिल्कुल भी ज्ञान नही होता है|
लेख के इस बिंदु में हम आपको यह बताएँगे के किस तरह से और किन बातों का ख्याल रख आप इन पत्रों को पप्रभावी ढंग से लिख सकते है|
- सबसे पहले व्यक्ति को यह ध्यान रखना चाहिए की वह सभी जानकारियों को उस Joining letter में शामिल करें|
- जिस उमीदवार द्वारा यह पत्र भेजा जा रहा है उस व्यक्ति का पता, नाम पत्र में सबसे ऊपर लिख हुआ होना चाहिए|
- पत्र में विषय (Subject) जरूर लिखा हुआ होना चाहिए, की किस लिए यह पत्र उन्हें भेजा जा रहा है|
- पत्र लिखते समय हमें व्याकरण (Grammer) शब्दों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए|
- पत्र को केवल एक ही भाषा में लिखना चाहिए|
उदाहरण – 1 : शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र (Write Joining Letter for Teacher Post)
सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्य जी,
सर्वोदया कन्या विद्यालय
रोहिणी सेक्टर – 9
दिनांक – 16 जनवरी, 2022
विषय :- शिक्षक पद हेतु नियुक्ति पत्र|
महोदया,
मुझे बहुत ही खुसी है की मेरा चयन आपके विद्यालय में शिक्षक पद के लिए हो गया है| आने वाले 3 दिनों के भीतर ही मुझे आपके सर्वोदया कन्या विद्यालय रोहिणी सेक्टर – 9 में एक अध्यापिका के तौर पर नियुक्त होना होगा|
जैसा की आपने साक्षात्कार लेते समय बताया था की मेरी नियुक्ति हिंदी पद के शिक्षक के तौर पर होगी| मै आपको बताना चाहती हूँ की मै कल ही आपके प्रतिष्ठित विद्यालय में नियुक्ति / शामिल होने के लिए आ रही हूँ|
अतः मेरा आपसे निवेदन है की मुझे मेरे पद का कार्यभार सँभालने की आज्ञा दें|
धन्यवाद|
कुमारी रूपल श्रीवास्तव
N- 23, A block
सरिता विहार,
नई दिल्ली- 110082
हस्ताक्षर –
उदाहरण – 2 : विद्यालय (School) शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र (Write Joining Letter for Teacher Post)
सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्य महोदया,
बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय,
विजय विहार
दिल्ली – 110045
दिनांक – 16 जनवरी, 2022
विषय :- विद्यालय में विज्ञान विषय शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र|
आदरणीय महोदया,
मुझे अभी जल्दी ही आपका ऑफर लैटर प्राप्त हुआ| उसी के ज़वाब में यह पत्र आपको लिख रही हूँ| मेरा नाम रोमा पाण्डेय (आपका नाम) है| मेरी नियुक्ति आपके विद्यालय बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजय विहार में मेरे साक्षात्कार के आधार पर विज्ञान शिक्षक के पद पर हुआ है|
मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है| जैसा की आपके पत्र द्वारा मुझे यह पता चला की अगले 2 दिन के भीतर मुझे नियुक्ति के लिए विद्यालय परिसर में आना होगा| मै आपको यह ही बताना चाहती हूँ की मै अपने पद का कार्यभार सँभालने के लिए कल ही विद्यालय आ रही हूँ| आपके सम्मानित विद्यालय के संकाय (faculty) में शामिल होने के लिए मै बहुत ही उत्सुक हूँ|
अतः मै आपसे कहना चाहती हूँ की आप मुझे अपना पद ग्रहण करने की आज्ञा दें|
धन्यवाद|
कुमारी रोमा पाण्डेय
N- 23, A block
सरिता विहार,
नई दिल्ली – 110082
हस्ताक्षर –
उदाहरण – 3 : महाविद्यालय (College) प्रोफेसर पद के लिए नियुक्ति पत्र (Write Joining Letter for Teacher Post)
सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्य महोदया,
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज
राजेंद्र नगर
नई दिल्ली – 110060
दिनांक – 16 जनवरी, 2022
विषय :- महाविद्यालय में प्रोफेसर पद के लिए नियुक्ति पत्र|
आदरणीय महोदया,
आपके ऑफर लैटर पत्र के जवाब में मै यह पत्र आपको लिख रही हूँ| बहुत ही ख़ुशी से मै आपका यह joining letter स्वीकार करती हूँ| आपने उस joining letter में यह बताया है की मुझे कल से ही अपने प्रोफेसर पद का कार्यभार संभालना है|
मै आपको यह बताना चाहती हूँ की मै कल विद्यालय परिसर में अपने पद की नियुक्ति के लिए आउंगी| कृपया कर मुझे यह आज्ञा दें की मै अपने पद को कल से ग्रहण कर सकती हूँ|
धन्यवाद|
कुमारी अन्तिमा सहगल
N- 23, A block
सरिता विहार,
नई दिल्ली- 110082
हस्ताक्षर –
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. क्या आपको अपने offer letter/appointment letter का जवाब देना आवश्यक होता है?
उत्तर- हाँ| यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह बहुत ही अपमानजनक (Insulting) लगता है| आपको अपने विभाग से आए offer letter के जवाब में अपना जवाब जरूर देना चाहिए की आप कब से उस विभाग को join कर रहें हैं|
2. Joining letter की प्राप्ति व्यक्ति को कब होती है?
उत्तर- Joining letter एक व्यक्ति को तब प्राप्त होता है जब वह किसी पद के लिए आवेदन करता है और उसका चयन उस विभाग में हो जाता है तब उनके द्वारा उस उमीदवार को joining letter प्रदान किया जाता है|
निष्कर्ष (Conclusion)
हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख द्वारा आपको यह ज्ञात हो गया होगा की शिक्षक पद के लिए विभिन्न तरह के पत्र कैसे लिखे जा सकते हैं| आप अपने पत्र से सामने वाले व्यक्ति को किस तरह से प्रभावित कर सकते हैं? हम आशा करते हैं की इस लेख को पढ़कर आपको ज्ञान अवश्य प्राप्त हुआ होगा| लेख से जुड़े आपके कुछ प्रश्न या फिर सुझाव हैं तो comment box द्वारा आप हमसे साझा (Share) कर सकते हैं|
Also Read :