राजस्थान जन सूचना पोर्टल(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 13 सितम्बर 2019 में बिरला सभागार में आयोजित एक समारोह में की थी | इस पोर्टल के द्वारा राज्य में चल रही सरकार की सभी योजनाओं को घर बैठे राज्य के सभी लोग जान, देख, समझ सकते हैं, वो भी बहुत आसान विधियों द्वारा| सभी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त होने पर हम उन योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं| इस लेख के माध्यम से हम आपको इसकी विस्तार से जानकारी देंगे| तथा आपकी जरूरत के अनुसार किस तरह से भिन्न-भिन्न विकल्पों पर कैसे login करें | ये सभी जानकारियाँ भी हम अपने इस लेख द्वारा आप तक सबसे सरलतम ढंग से पहुचाएंगे| इस लेख को सही से और ध्यानपूर्वक पढ़े|
जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक (official) website यह है:- https://jansoochna.rajasthan.gov.in/
सर्वप्रथम हम यह जान लेते हैं की जन सूचना पोर्टल(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )का उद्देश्य क्या है?
जन सूचना पोर्टल पर सरकार की नीतियों और नई नीतियों से जुडी सभी जानकारियाँ उपलब्ध होती है| इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी जाकारियां, सूचना प्रौद्योगिकी और और संचार विभाग द्वारा ही लिखित और जारी की गई होती हैं| “जन सूचना पोर्टल राजस्थान(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )” आने से पहले सरकारी योजनायें लागू तो होती थी, परन्तु उसकी जानकारी लोगो तक समय पर नहीं पंहुच पाती थी| लेकिन इस योजना के आने के बाद लोगो के पास सरलता से सरकार की योजनायें समय पर पहुँच जाया करती है| तथा लाभार्तियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है|
आज के युग में सभी आधुनिकता के आदि हो चुके हैं| यह सभी चीज़ें लोगो के रोजमर्रा जीवन को काफी सरल बना देती हैं| अधिनियम 2005 के अनुसार 4(2) सरकारी योजना से सम्बंधित कार्यों या जानकारी के लिए सबसे पहले एक पत्र जमा करवाना पड़ता था, जिसके बाद 100-120 दिनों के भीतर उस जानकारी को update करना पड़ता था| लेकिन इस जन सूचना पोर्टल के आने के बाद ऐसा नहीं होता, राज्य के सभी लोग घर बैठ-बैठे जन सूचना पोर्टल द्वारा सभी जानकारियाँ, सभी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं| जनता इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 13 विभाग की 33 योजनाओं से सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर पाएगी, और आगे चलकर इनसे भी ज्यादा योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा|
जन सूचना पोर्टल (JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )2021
जन सूचना पोर्टल के जरिए हम राज्य सरकार द्वारा पंचायत में जारी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल इन्टरनेट के माध्यम से एक ही जगह पर उपलब्ध करवाई जायेंगी| यह सभी सुविधाएं/ सूचनाएं IP धारा अधिनियम 2005 की धारा 4(2) को कार्य में लाता है| इसके जरिए अब लोगो को लम्बी-लम्बी कतारों में अपनी बारी का इंतज़ार करने की आवश्यकता नही होगी, घर बैठे-बैठे भी वे इन योजनाओं की जानकारी और लाभ उठा सकते हैं| ऐसी आधुनिकता लोगो और सरकार के बीच पारदर्शिता (transparency) और जवाबदेही लाती है| इसी कारण जनता में राज्य और उसमे कार्य कर रहे अधिकारियों के प्रति विश्वास की भावना भी आएगी|
जन सूचना पोर्टल का मुख्य उद्देश्य:-
राजस्थान जन सूचना पोर्टल के आने से पहले यदि राज्य के किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी चाहिए होती थी तो उसे बहुत सी परेशानियों से जूझना पड़ जाता था, उसके बाद भी लोगो को मिली जानकारी से उन्हें संतुष्टि नहीं प्राप्त होती थी, कभी-कभी वह जानकरियां गलत होती थी तो कभी अधूरी| ऐसी ही समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने इस राजस्थान जन सूचना पोर्टल को जारी किया| इस पोर्टल के जरिए जब से लोगो ने जानकारियाँ प्राप्त करना शुरू किया है, वे आत्मनिर्भर बन गए हैं| राज्य से जुडी सभी जानकारी/ सूचनाएं उन्हें समय-समय पर मिलती रहती हैं| वे समय रहते हुए इन सुविधाओं का लाभ भी उठा पाते हैं| किसी भी दस्तावेज या किसी भी योजना से सबंधित जानकारी उन्हें चाहिए होती है तो वह इस जन सूचना पोर्टल का उपयोग करते हैं|
राजस्थान जन सूचना पोर्टल(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN ):-
अब तक इस पोर्टल पर मार्च 2020 तक 28 विभागों की लगभग 150 योजनाओं और सेवाओं से जुडी जानकारियाँ इस पोर्टल द्वारा लोगो को प्राप्त हुई हैं| आगे आने वाले समय में जरूर ही इसका दायरा समय-समय पर बढाया जाएगा| नई योजना के आने पर कुछ ही समय में हम पोर्टल पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है, आवेदन भी डाल सकते हैं| राजस्थान के मुख्यमंत्री जी का यह कहना है की इस पोर्टल के आने के बाद से किसी भी जानकारी, अधिकार, सुविधा को लेकर या उसकी प्रक्रिया में पहले से ज्यादा पारदर्शिता देखने को मिलेगी| अधिकारिक रूप से rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर हम किसी भी अभियान से जुडी जानकारी, योजनाओं के बारे में देख और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| जानकारी मिलने के बाद उसके साथ उचित दस्तावेज लगा कर आवेदन भी भर सकते हैं|
जन सूचना पोर्टल से सम्बंधित 13 विभागों के नाम:-
- राजस्व विभाग भी जुड़े हुएं है |
- जन जाति क्षेत्रीय विकास|
- प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा|
- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण|
- श्रम एवं रोजगार|
- खान एवं भूविज्ञान|
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग|
- प्रशासनिक सूचना|
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति|
- ऊर्जा विभाग|
- आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार|
- सहकारिता विभाग|
- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज|
जन सूचना पोर्टल द्वारा उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियां:-
सभी जानकारियाँ हम E मित्र प्लस मशीन और जनसूचना फ़ोन ऐप के जरिए लें सकते हैं| इस पोर्टल के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की ID की जरुरत नहीं होगी| इन सभी जानकारियों को जानने के लिए हमें किसी भी प्रकार की कोई फीस भी अदा नहीं करनी पड़ती है|
राजस्थान जन सूचना पोर्टल(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )के जरिए हम इन निम्नलिखित सुविधाओं के बारे में जानकारी ग्रहण कर सकते हैं:-
- सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली:-
- अपने राशन कार्ड से जुडी जानकारी हम इसके द्वारा प्राप्त कर सकते हैं|
- हमें राशन किस दूकान एवं किस दुकानदार द्वारा मिलेगा|
- अपने क्षेत्र (area) के हिसाब से राशन की दूकान की सही जानकारी|
- किसान लोन \ ऋण माफ़ी योजना से जुडी जानकारी:-
- इस जन सूचना पोर्टल द्वारा हम ऋण माफ़ी से जुडी सभी योजनाओं के बारे में जान सकते हैं|
- अपने क्षेत्र की लोन \ ऋण माफ़ी योजनाओं से जुडी हुई जानकारियाँ|
- किसान ऋण / लोन माफ़ी सोशल ऑडिट योजना से सम्बंधित जानकारी|
- पालनहार योजना से सम्बन्धित जानकारी:-
- आवेदन से जुडी सभी जानकारियाँ|
- आवेदन की स्थिति से जुडी सभी प्रकार की जानकारी|
- क्षेत्रवार लाभ पाने वाले लाभार्तियों और योजना की जानकारी|
- E-mitra कियोस्क से जुडी जानकारी:-
- E-mitra कियोस्क से जुडी सभी योग्यताएं|
- अपने क्षेत्र के अनुसार e-mitra कियोस्क से जुडी सभी जानकारी|
- E-mitra दर सूची भी हम इसकी मदद से download कर सकते हैं,और देख सकते हैं|
- E-पंचायत की जानकारियाँ:-
- अपने क्षेत्र में चल रहे काम और कार्य किस प्रगति पर है,यह सभी जानकारियाँ|
- अपने क्षेत्र से जुडी पंचायत के बजट के बारे में पूरी जानकारी|
- अपने क्षेत्र से जुडी पंचायत की प्रोफाइल की जानकारी|
- सामाजिक सुरक्षा लाभ और लाभार्तियों से जुडी जानकारियां:-
- सामाजिक सुरक्षा से जुडी पेंशन और पात्रता (eligibility) के नियम|
- पेंशन से सम्बंधित सभी जानकारियां|
- पेंशन के लाभार्ति की पूरी जानकारी|
- लेबर (श्रमिक) कार्ड होल्डर से जुडी जानकारी:-
- अपने लेबर कार्ड से जुडी हुई किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं|
- एम्प्लॉयर से सम्बंधित सभी जानकारी|
- अपने क्षेत्र से जुड़े लेबर कार्ड धारक की पूरी जानकारी|
- नरेगा (MG NREGA) [Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005] से जुडी जानकारियाँ:-
- हमारा काम कितनी प्रगति पर है, work complete report|
- Progress report भी देख सकते हैं|
- जितने कार्ड होल्डर एक्टिव हैं, उनकी जानकारी|
- सभी लेबर कार्ड का वास्तविक स्टेटस|
- Special abled (दिव्यांग) से जुडी जानकारियां:-
- UDID रजिस्ट्रेशन का एक्टिव स्टेटस जान सकते हैं|
- UDID कार्ड के रजिस्ट्रेशन के चरण और पात्रता (eligibility) जांच सकते हैं|
- विशेष रूप से जारी की गई दिव्यांग लोगो के लिए योजनायें जांच सकते हैं|
- शाला दर्पण से सम्बन्धी सभी जानकारियाँ:-
- स्कूल बेसिक प्रोफाइल की जांच कर सकते हैं|
- किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए, कांटेक्ट जानकारी
- अपने क्षेत्र के अनुसार स्कूल की जानकारी|
- स्कूल से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तार से
- स्कूल में पढने वाले विद्यार्थियों की पंजीकरण संख्या|
- Short term former loan से जुडी सभी प्रकार की जानकारी:-
- Short term क्रॉप की लोन सुविधा से सम्बंधित सभी जानकारियाँ|
- लोन से जुड़े बैंक, ब्रांच और PSCS (Public service commission) के अनुसार क्रॉप लोन से जुडी सभी जानकारियाँ|
- माइनिंग और DMFT (District Mineral Foundation) से जुड़ सभी जानकारियाँ:-
- किसी भी माइन या अपने माइन से जुडी सारी जानकारियां|
- अपने क्षेत्र के अनुसार सभी माइंस की जानकारियाँ|
- DMFT से जुडी सभी जानकारियां|
- स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना राजस्थान से जुडी जानकारी:-
- अपने जीवन बीमा का पैकेज कोड भी जान सकते हैं|
- अपने जीवन बीमा का पैकेज राशि की भी जानकारी लें सकते हैं|
- अपने जीवन बीमा की डेट ऑफ़ transaction की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं|
- सूचना का अधिकार (Right to information) से जुडी जानकारी:-
- इस योजना के अनुसार आपको किसी भी योजना सुविधा की जानकारी प्राप्त करने का पूरा अधिकार है| इसी अधिकार को Right to information का अधिकार कहते हैं|
- किसी भी सुविधा की जानकारी यदी पोर्टल से प्राप्त ना हो रही हो तो, आप RTI दाखिल कर सकते हैं|
• छात्रवृत्ति (Scholarship Scheme) से सम्बंधित सभी जानकारियाँ:-
- स्कूल ,कॉलेज से जुडी छात्रवृति पाने के आवेदन की जानकारी|
- Scholarship से जुडी आपकी पात्रता के बारे में भी जान सकते हैं|
- अपने क्षेत्र में जारी और लागू की गई छात्रवृति योजनायें के बारे में जानकारी|
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुडी जानकारी:-
- प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई किसानों से सम्बंधित योजानायाओं के बारे में जान सकते हैं| और उसका लाभ उठा सकते हैं|
- रोजगार,बेरोजगारी भत्ता से जुडी सभी जानकारी|
- कारीगर पंजीकरण आवेदन से जुडी सभी जानकारियाँ|
- बुनकर पंजीकरण आवेदन से जुडी सभी जानकारी|
- नगरीय विकास (Urban development) से सम्बंधित जानकारियाँ|
- Drug control आर्गेनाइजेशन|
यदि आपको इस पोर्टल और एप्लीकेशन से सम्बंधित शिकायत करनी हो तो इस प्रकार से कर सकते हैं|
- सर्वप्रथम आपको इसकी अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा| अधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद होम पेज खुलेगा|
- इस होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करने का एक विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इसके चुनाव के बाद आपके सामने शिकायत दर्ज का एक फॉर्म खुलेगा|
- उसमे आपसे सम्बंधित कुछ जानकारियाँ भरने का विकल्प आएगा जैसे:- नाम, मोबाइल नंबर आदि|
- शिकायत दर्ज कर और स्वयं से जुडी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट बटन का चुनाव कर, अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं|
शिकायत दर्ज के स्टेटस की जानकारी कैसे देखें?
- सबसे पहले इसकी अधिकारिक पोर्टल पर जाएँ
- इसके पश्चात् आप होम पेज पंहुच जायेंगे|
- आपको यहाँ फाइल इ कंप्लेंट के विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इसके बाद व्यू ग्रीवेंस स्टेटस का चयन करना होगा|
- इसके चयन के बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा|
- इसमें ग्रीवेंस ID या फ़ोन नंबर और कैप्चा कोड डाल कर दर्ज करना होगा |
- व्यू (View) विकल्प को चुन कर आप अपना ग्रीवेंस स्टेटस देख सकते हैं|
विभागों की सूची देखने के निम्न चरण:-
- आधिकारक पोर्टल पर जाएँ, सबसे पहले राजस्थान जन सूचना पोर्टल टाइप करें|
- होम पेज के खुलने पर |
- Department (विभाग) के विकल्प का चुनाव करें|
- इसके पश्चात् आपकी कंप्यूटर स्क्रीन या फ़ोन स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा|
- इस पेज की मदद से आप सभी विभागों की सूची बहुत ही सरलता से देख सकते हैं|
सरकारी योजनाओं से जुडी सूची देखने के निम्न चरण:-
- आधिकारक पोर्टल पर जाए सबसे पहले राजस्थान जन सूचना पोर्टल|
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज खुलने के बाद आपको स्कीमस (Schemes) के विकल्प का चयन करना होगा|
- इसके पश्चात् आपकी कंप्यूटर स्क्रीन या फ़ोन स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा|
- इस पेज की मदद से आप सभी सरकारी योजनाओं की सूची बहुत ही आसानी से देख और पढ़ सकते है|
जन सूचना पोर्टल द्वारा सहायता केंद्र की जानकारी कैसे देख सकते हैं?
- सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आ जाने के पश्चात् आपको हेल्प डेस्क (Help desk) का एक विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इस विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज की मदद से आप सहायता केंद्र से जुडी सभी जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|
राजस्थान जन सूचना ऐप को मोबाइल फ़ोन में download करने की प्रक्रिया:-
- सबसे पहले हमें अपने मोबाइल फ़ोन के Google play store पर जाना होगा|
- अब सर्च बार में राजस्थान जन सूचना ऐप टाइप करना पड़ेगा|
- इसके बाद सर्च के बटन का चुनाव करना होगा|
- इसके बाद आपके सामने एक लम्बी बहुत सारे एप्स की सूची आ जायेगी|
- इस राजस्थान जन सूचना ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको सर्च में सबसे ऊपर आ रहे ऐप का चुनाव करना होगा|
- इसके चुनाव के बाद आप इस ऐप को इंस्टाल कर लें, इंस्टाल के विकल्प का चुनाव कर|
- इनस्टॉल होते ही यह आपके फ़ोन के सभी एप्स में शामिल हो जाएगा|
राजस्थान जन सूचना फ़ोन ऐप के लाभ और विशेषताएं|
- इस ऐप के जरिए हम भिन्न-भिन्न योजनाओं की जानकारी सरलता से प्राप्त कर सकते हैं, जैसे:- मनरेगा, शाला दर्पण से सम्बन्धी सभी जानकारियाँ, E-mitr कियोस्क से जुडी जानकारी, e-पंचायत की जानकारियाँ, सामाजिक सुरक्षा लाभ से जुडी जानकारियाँ, लेबर कार्ड से जुडी जानकारी आदि|
- इस ऐप के द्वारा राज्य से जुडी सभी योजनाओं, आवेदनों, पात्रता आदि की जानकारी भी सी ऐप के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं|
- इस ऐप के माध्यम से हम सरकार से जुड़ीं सभी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के आधार पर भी ज्ञात कर सकते हैं|
- राजस्थान जन सूचना ऐप का उपयोग करना बहुत ही सरल है, इसे इस्तेमाल करने के लिए हमें ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है|
- राजस्थान जन सूचना ऐप को 2019 में जारी किया गया था|
- जन सूचना ऐप के जरिए हम राशन से जुडी सभी योजनायें, जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
- राजस्थान जन सूचना ऐप की भाषा बहुत ही सरल भाषा में है|
- राजस्थान जन सूचना ऐप का लाभ कोई भी राजस्थान राज्य का नागरिक उठा सकता है|
Circular (परिपत्र) डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया कुछ इस तरह से है:-
- सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आ जाने के पश्चात् आपको Circular (परिपत्र) का एक विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इस विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने circular की एक सूची खुल जायेगी|
- इस पेज की मदद से circular में दी गई सभी जानकारियाँ आप प्राप्त कर सकते हैं|
- और जिस circular के बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है उस पर क्लिक कर आप उसे download भी कर सकते हैं|
- इन्टरनेट द्वारा download करने के बाद आप इसे सेव करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं|
राजस्थान जन सूचना पोर्टल (JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )पर आवेदन किस प्रकार करें उसकी प्रक्रिया:-
- सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज खुलने के बाद आपको services (सुविधाएं) का एक अलग से भाग [section] दिखाई देगा, उस विकल्प का आपको चयन करना होगा|
- इसके बाद आपको उन सुविधाओं को चुनना होगा जिसमे आवेदन करने की आपकी रूचि है|
- इस चुनाव के बाद आपके सामने उस service का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसका आपने चयन किया होगा|
- आवेदन फॉर्म खुलने के बाद उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी निजी जानकारियाँ बहुत ही ध्यान से भरें|
- जानकारियाँ भरने के बाद वह कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने के लिए विकल्प दिखायेगा|
- सभी दस्तावेज और जानकारियों को भरने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को जमा [submit] करा दें|
- सफलतापूर्वक सभी दस्तवेज और जानकरियां भरने के बाद आप राजस्थान जनसूचना पोर्टल पर सरलता से आवेदन कर सकेंगे|
राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर feedback (प्रतिक्रिया) देने के चरण:-
- सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- जन सूचना पोर्टल राजस्थान राज्य के आर्थिक विकास में काफी मददगार साबित हुआ है|
- इस पोर्टल पर कार्य करने वाले अधिकारी इस पोर्टल के लिए नई- नई अलग नीतियाँ और समाज के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास करते रहते हैं|
- इसके बाद आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज खुलने के बाद आपको feedback (प्रतिक्रिया) का एक लिंक नज़र आएगा|
- जिसका चुनाव करने के बाद आपकी स्क्रीन पर feedback का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म के खुलने के बाद फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे:- मेल ID, मोबाइल नंबर, नाम आदि डालना होगा|
- इसके बाद submit बटन का चुनाव कर feedback फॉर्म को जमा कर दें|
इस पोर्टल के माध्यम से समाज को होने वाले फायेदे:-
- इस पोर्टल के जरिए राजस्थान राज्य में लोग अपनी पात्रता के अनुसार सरकार की नीतियों का लाभ पा सकते हैं|
- जिसके चलते रोजगार के अवसरों में भी काफी बढ़त देखने को मिल रही है|
- रोजगार, नौकरियों के अवसरों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही क्यूंकि लोगो को जन सूचना पोर्टल द्वारा राज्य में चल रहीं नीतियों ,सुविधाओं के बारे में पता चल रहा है|
- राजस्थान जन सूचना पोर्टल लोगो के लिए इस्तमाल में लाना भी बहुत सरल है|
- इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई राशि पहले से जमा नहीं करवानी पड़ती है |
निष्कर्ष:-
अपने इस लेख के माध्यम से राजस्थान जन सूचना पोर्टल(JAN SOOCHNA PORTAL RAJSTHAN )के बारे में सही और उचित जानकारी आप सभी तक पहुचाना चाहते है| इस लेख में राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जुडी सबही जानकारी हमने आप तक साझा कर दीं हैं| इसकी मदद से आप सभी राजस्थान राज्य से जुडी सभी जानकारियों और सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं| इन सभी जानकारियों के बाद यदि आप किसी समस्या का सामना करते हैं तो आप राजस्थान जन सूचना पोर्टल के हेल्प लाइन नंबर या मेल ID पर अपनी समस्या भेज सकते हैं|
Helpline number :- 18001806127
Email ID :- jansoochna@rajasthan.gov.in