जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत केवल गर्भवती महिलायें तथा नवजात शिशुओं के हित के लिए ही कि गई है| इस समय में एक स्त्री को बहुत ही अच्छी देखभाल कि आवश्यकता होती है| इस योजना द्वारा उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा| आज इस लेख में हम आपको जननी सुरक्षा योजना से जुडी हुई सभी जानकारियों के बारे में बताएँगे| इस योजना के लिए आप आवेदन कैसे कर सकते हैं? इसकी जानकारी भी हम आपको इस लेख में देंगे|
इसके आवेदन भरने के लिए आपको किन पात्रताओं को पूरा करना जरूरी है तथा किन अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करना आवश्यक है? आदि सभी जानकारियाँ आपको आगे जानने को मिलेंगी| इस लेख को पूरा अवश्य पढ़िएगा|
जननी सुरक्षा योजना 2022 क्या है?
जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत पूरे देश में की सभी गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुँचाने के लिए की गई है| इस योजना का प्रारंभ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा ही कि गई है| जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को हमारी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध की जायेगी| इससे उनका तथा उनके नवजात शिशुओं का ख्याल रखा जा सकता है|
पूरे देश में इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को तो दिया जाएगा पर केवल गरीबी रेखा से निचे जीवन जीने वाली महिलाओं के लिए ही यह योजना खासतौर पर लागू की गई है| जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को इसके अंतर्गत आवेदन करना होता है| बिना अपना पंजीकरण किये आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|
यहाँ पर हम आपको यह भी बता दें, इस योजना का लाभ महिलाओं को देने के लिए उन्हें दो मुख्य वर्गों में बांटा जाता है|
1. शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलायें
इस योजना के तहत जितनी भी ऐसी गर्भवती महिलायें जो कि शहरी क्षेत्रों में रहती हैं| उन्हें सरकार द्वारा उनके प्रसव (Delivery) के वक्त पर 1,000 रूपए की राशि उपलब्ध की जायेगी| साथ ही जिस आशा किरण सहयोगी महिला के द्वारा इस प्रसव को करवाया जाएगा| उन्हें भी 200 रूपए दिए जायेंगे| तथा यदि इस आशा सहयोगी ने प्रसव के बाद भी उस महिला की देखभाल कि तो भी प्रोत्साहन के रूप में उन्हें 200 रुपये अतिरिक्त प्रदान किये जायेंगे|
2. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलायें
जितनी भी ऐसी गर्भवती महिलायें हैं, जो की ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं तथा वह गरीबी रेखा से निचे भी आती है| उन्हें इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा 1400 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी| प्रसव के दौरान जिस महिला आशा सहयोगी ने यह प्रसव करवाया होगा उसे 300 रुपये की राशि दी जायेगी| साथ ही जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है यह यह आशा सहयोगी प्रसव के बाद भी महिला तथा नवजात शिशु की देखभाल करती है, तो भी उसे 300 रूपए अतिरिक्त प्रदान किये जायेंगे|
जननी सुरक्षा योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
- कई महिलायें ऐसे परिवार से आती है जो की इस अवस्था में अपना ख्याल सही ढंग से नहीं रख पाती हैं| इस अवस्था में जो स्वास्थ्य सम्बन्धी परहेज, सभी तरह के फल, दवाइयां, सब्जियां जिनकी जरुरत उन्हें इस समय होती है, वह नहीं ले पाती है| इस योजना द्वारा उन्हें आर्थिक मदद करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है|
- जो महिलायें गरीबी रेखा से निचे परिवारों से आती हैं| वह अपनी दवाइयों तथा खाने पिने का खर्च नहीं उठा पाती हैं| उन्हें यह सेवा उपलब्ध करना|
- अपना ख्याल न रख पाने के कारण बहुत से शिशुओं की माताओं के गर्भ में ही मृत्यु हो जाती है| इस अनुपात को कम करने में इस योजना ने बहुत मदद कि है|
- पैसे न होने की वजह से महिलाओं का प्रसव किसी बड़े अच्छे अस्पताल में होने की बजाय घरों में ही किया जाता था| जिसके चलते गर्भवती महिला तथा उसके शिशु की जान जाने का खतरा भी रहता था|
- इस योजना की मदद से गर्भवती महिला अस्पताल में जाकर डॉक्टर्स के द्वारा उनका प्रसव किया जाएगा| साथ ही प्रसव के बाद उनका ख्याल भी रखा जाएगा|
- सभी तरह की चिकित्सक सम्बन्धी सेवायें भी इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध होंगी|
जननी सुरक्षा योजना की मुख्य विशेषताएं क्या है?
- जितने भी सामाजिक स्वास्थ्य कायकर्ता हैं, उन्हें ‘आशा’ के रूप में एक पहचान प्राप्त हुई है|
- इस योजना के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क नही भरना होगा| साथ ही बच्चे को मुफ्त टीकाकरण सेवा भी दी जायेगी|
- महिला के पास अपना Mother and Child Protection (MCP) कार्ड होना जरूरी है और जननी सुरक्षा कार्ड का भी होना आवश्यक है|
- यह जननी सुरक्षा योजना एक केन्द्रीय योजना है|
- यह योजना पूरे देश में लागू कि गई है पर कुछ राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, झारखंड आदि जैसे राज्यों में इसका विशेष ख्याल रखा जाता है|
जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है?
नीचे दी गई सभी पात्रताओं को कृपया कर ध्यानपूर्वक पढ़िएगा| इस जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आपको इन सभी पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है|
- देश कि सभी गर्भवती महिलायें इस जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं|
- कानूनी रूप से गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष से अधिक ही होनी चाहिए| इससे कम उम्र की गर्भवती महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा| साथ ही यह कानूनी रूप से भी एक अपराध है|
- महिला को यह लाभ केवल 2 बच्चों को जन्म देने पर ही उपलब्ध किया जाएगा| 2 से अधिक बच्चे होने पर इस लाभ को वह नहीं प्राप्त कर सकते हैं|
- जननी सुरक्षा योजना के सहकारी सरकारी अस्पतालों तथा निजी संस्थानों में ही प्रसव के समय जाने पर इस योजना का लाभ उन्हें दिया जायेगा|
- गर्भवती महिला चाहे किसी ग्रामीण क्षेत्र में रहती हो या शहरी क्षेत्र में उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
जननी सुरक्षा योजना के तहत आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों का होना आवश्यक है?
नीचे हमारे द्वारा दिए गए सभी दस्तावेजों का होना बहुत ही आवश्यक है| इसके बिना आप सरकार द्वारा चलाई गई इस जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पायेंगे|
- आवेदक व्यक्ति का जननी सुरक्षा कार्ड|
- आवेदक व्यक्ति की पासपोर्ट साइज फोटो
- BPL राशन कार्ड
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- प्रसव प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीकरण
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत केवल एक गर्भवती महिला का ही पंजीकरण किया जा सकता है| इसके आवेदन के बाद यदि गर्भवती महिला को किसी भी सरकारी अस्पताल में प्रसव के समय लेकर जाया जाता है तो उसे यह सहायता राशि उपलब्ध की जाती है|
यह सहायता राशि सीधा उस गर्भवती महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है| इसी कारण गर्भवती महिला का स्वयं का बैंक खाता होना बहुत आवश्यक है| इस योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले National Health Mission कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा|
जननी सुरक्षा योजना ऑफलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया क्या है?
जननी सुरक्षा योजना के आवेदन ऑफलाइन रूप में ही भरे जा रहे हैं| नीचे कुछ आसान से चरणों में हम आपको बताएँगे कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए आप किस प्रकार आवेदन कर सकते हैं|
- सबसे पहले व्यक्ति को इसका आवेदन फॉर्म download करना होगा| उसके लिए आपको ‘National Health Mission, Government of India‘ द्वारा जारी इसकी ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- होम पेज पर पहुँच जाने के बाद आपको ‘Application Form PDF download’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही इस योजना का आवेदन फॉर्म आपके मोबाइल फ़ोन में download हो जाएगा|
- अब आपको इस फॉर्म का किसी भी नजदीकी कंप्यूटर, साइबर कैफ़े से प्रिंट निकलवाना होगा|
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को बहुत ही ध्यान से भरना होगा| फॉर्म में आपसे गर्भवती महिला का नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि जानकारियाँ मांगी गई होंगी|
- सभी जानकारियों को फॉर्म में उचित ढंग से भरने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ संकलित (Compile) करना होगा|
- अब इसके बाद आप इस आवेदन फॉर्म को अपने घर के नजदीकी किसी भी महिला स्वास्थ्य केंद्र या आंगनवाडी में स्वयं जाकर जमा करवा सकते हैं|
- इस प्रकार से आप इस जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पायेंगे|
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत किये गए आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया क्या है?
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत यदि व्यक्ति ने आवेदन किया है और वह अपने द्वारा किये गए आवेदन के स्टेटस को देखना चाहते है| तो वह नीचे दी गई सभी प्रक्रियाओं का पालन कर देख सकते है|
- आवेदन स्टेटस को देखने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को National Health Mission की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- Official website पर पहुँच जाने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘आवेदन स्टेटस देखें’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा|
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा| इस पेज पर आपको अपना Reference Number दर्ज करना होगा|
- Reference Number दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सर्च विकल्प को चुनना होगा| आपके सर्च विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर आपका आवेदन स्टेटस आ जाएगा|
States तथा Union terirtories Official Contact number देखने की प्रक्रिया क्या है?
- States तथा Union terirtories Official contact number की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को National Health Mission की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर आने के बाद आपको ‘Contact Us’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- आपको दिए गए इस विकल्प का चुनाव करना होगा| जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
- यहाँ पर आपको ‘States/UT’s Official’ का एक option दिया गया होगा|
- जैसे ही व्यक्ति इस विकल्प पर क्लिक करता है, उसके स्क्रीन पर States तथा Union terirtories Official contact number की एक सूची आ जायेगी|
निष्कर्ष (Conclusion)
जननी सुरक्षा योजना के विषय पर हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़ आपको बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी| सभी जानकारियों को सही ढंग से जान आप भी इस योजना का लाभ बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं| महिला के इस समय में हमे उनका बहुत ही विशेष ख्याल रखने की जरुरत पड़ती है| इन्ही सभी बातों को ध्यान में रख ही इस योजना की शुरुआत कि गई है|
उम्मीद है कि हमारे द्वारा उपलब्ध की गई सभी जानकारियाँ आपके लिए बहुत ही उपयोगी रही होंगी| कृपया कर इस जानकारी को अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों से भी अवश्य ही साझा करियेगा| जननी सुरक्षा योजना विषय से जुड़े कोई भी प्रश्न हमसे पूछने के लिए तथा कोई भी सुझाव देने के लिए आप comment बॉक्स द्वारा हमसे साझा कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें: