KANYA SUMANGALA YOJANA :- कन्या सुमंगला वह योजना है जिसके तहत उत्तरप्रदेश सरकार ने नवजात बच्चियों को उनके जन्म के समय से इस योजना से लाभान्वित (Beneficiary) होने का मौका दिया है| इस पुरुष प्रधान समाज में महिलायें आगे बढे उन्हें अवसर मिलें अपनी योग्यता दिखाने का| महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों को कम खत्म करने के लिए सरकार यह मुख्य कदम उठा रही है| ज्यादा से ज्यादा लाभ स्त्रियों, बच्चियों को मिले और वह भीड़ से निकल अपनी योग्यता अपने कौसह्ल अपने हुनर को दुनिया को दिखा पाए दुनिया के सामने रख पाए|
हमारे सामने हम अखबारों में, समाचार पत्रों में भ्रूण हत्या लिंग भेदभाव के चलते, बलात्कार के बढ़ते स्तर, छोटी सी उम्र में बच्चियों का बाल विवाह और लड़कियों के प्रति मालिकाना हक रखना/जताना [जैसे:-ज्यादा न पढाना, खाना पकाना आना अनिवार्य, उनके वस्त्रो को लेकर रोक-टोक, बाहर आने-जाने पर समय रहते वापस आना आदि जैसी पाबंदियां]| बच्चियों को अलग-अलग अवसरों की प्राप्ति हो इस कारण उन्हें आगे आने के मौके प्रदान करना चाहती है सरकार|
इन्ही सब बिन्दुओं को ध्यान में रख कर उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने यह कन्या सुमंगला योजना (KANYA SUMANGALA YOJANA ) द्वारा बच्चियों को ये लाभ देने का विचार बनाया|
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए क्या पात्रता (Eligibility) होना अनिवार्य है?
- इस योजना का लाभ केवल उन लोगो उन बच्चियों को ही मिल सकेगा जो उत्तरप्रदेश के निवासी हैं| इसके लिए दस्तावेजों में आपसे आपका निवास प्रमाण (Domicile certificate) पत्र भी माँगा जाएगा| इस दस्तावेज को जमा करवाने पर ही इसका लाभ आपको मिल पायेगा|
- कन्या सुमंगला योजना का फ़ायदा एक परिवार की केवल दो बच्चियां ही प्राप्त कर सकतीं है| इससे हमारा तात्पर्य यह है की यदि आपके परिवार में दो से अधिक बेटियाँ हैं, तो भी आपकी किन्ही दो बेटियों को ही मुख्यमंत्री सुमंगला योजना का लाभ मिल पाएगा|
- मुख्यमंत्री सुमंगला योजना का लाभ उन्ही व्यक्तियों को मिल पायेगा जिनके माता-पिता की सालाना वेतन 3 लाख से कम होगी| 03 लाख या इससे ज्यादा सालाना आय होने पर इस योजना का लाभ आपको नहीं मिल सकेगा|
- नोट:- किसी परिवार में यदि जुड़वाँ बच्चियां जन्म लेती हैं तो वह दोनों जुड़वाँ बच्चियां इस लाभ से लाभान्वित हो सकती है| और जुड़वाँ बच्चियों के बाद एक और बच्ची का यदि जन्म होता है तो वह भी इस सुविधा को प्राप्त कर सकती है| इस प्रकार से उस परिवार की कुल तीन बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा|
- नोट:- कोई परिवार यदि अनाथ बच्चियों को गोद लेता है तो उन बच्चियों को भी इस योजना का पूर्ण लाभ मिलेगा| इसके साथ- साथ उस परिवार की जिन्होंने बच्ची गोद ली है, उनके परिवार की दो बच्चियों को भी ये लाभ मिल सकेगा| इस तरह से उस परिवार की 3/4 बच्चियों को इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके दस्तावेज सही और updated होने चाहिये| ताकि आप किसी भी कारण से इस योजना/ लाभ से वंचित न रह जाए|
कन्या सुमंगला योजना (KANYA SUMANGALA YOJANA )के फॉर्म्स 2021 के आवेदन किस प्रकार और कैसे करें?
- इसके आवेदन online होते हैं,और आवेदन भरने से पहले आप अपने सभी दस्तवेजो को एक बार जरूर जांच लें| ताकि आवेदन भर देने के बाद किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो|
- इस आवेदन फ्रॉम का लिंक पोर्टल mksy.up.nic.in है|
- इस लिंक द्वारा आप सीधा मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के पेज पर पहुच जायेंगे| इसके पश्चात् आप “Citizen Service Portal” का चुनाव करें और आपके सामने “मै सहमत हूँ” {I agree} विकल्प खुलेगा|
- अब आपको आवेदन में पूछी गई जानकारी भरनी है| जैसे:- आपका नाम, आपका पता, आपका आधार कार्ड, आपका पैन नंबर, जैसी मुख्य जानकारी भरनी होगी|
- आपको ये सभी जानकारियाँ देने से पहले आपनी Id बनानी होगी,जिसके लिए आपको आपका नंबर भी देना होगा जिसपर ये आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक OTP आएगा|
- इस चरण के बाद आप अपना आवेदन भरना जारी कर सकते हैं|
- उससे पहले आपको ऊपर दिए गए लिंक पोर्टल पर क्लिक करना होगा|
इस आवेदन को भरने से पहले किन-किन दस्तावेजों को तैयार कर लेना जरूरी है?
- माता-पिता का और बच्ची का आधार नंबर|
- माता-पिता और बच्ची की पासपोर्ट साइज़ फोटो|
- आपका चालु फ़ोन नंबर|
- आपका निवास प्रमाण पत्र| (Domicile certificate)
- आपके बैंक अकाउंट का विवरण|
- बच्चियों का जन्म प्रमाण पत्र|
- माता-पिता का voter ID [पहचान पत्र]
- आपका के घर का पूरा पता|
- बच्ची यदि गोद ली गई हो तो गोद लिए जाने के सभी दस्तावेज|
क्या मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भी भरें जा सकते हैं?
बिल्कुल आप मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भी भर सकते हैं| निचे कुछ आसान बिन्दुओं में इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको बताएँगे|
- सबसे पहले आपको खण्ड विकास अधिकारी / SDM (Sub-Divisional Magistrate) / जिला परिवीक्षा अधिकारी / उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय जाकर फॉर्म लेने होंगे| यह फॉर्म बिल्कुल निशुल्क होते हैं|
- फॉर्म को भर कर एवं उसके साथ ऊपर दिए गये सभी दस्तावेजों को लगा देन|
- खण्ड विकास अधिकारी / SDM (Sub-Divisional Magistrate) / जिला परिवीक्षा अधिकारी / उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय जाकर फॉर्म अपना ऑफलाइन फॉर्म जमा अकरव दें|
- जमा करवाने के बाद अधिकारी भी इस आवेदन की सभी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर डालेंगे|
- आगे की कार्यवाही ऑनलाइन आपका आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात् शुरू हो जायेगी|
कन्या सुमंगला योजना का क्रियान्वन किस प्रकार होता है?
इस योजना को 6 स्तरों में विभाजित किया गया है, जो की कुछ इस प्रकार से हैं:-
- पहले स्तर में जिन-जिन कन्याओं का जन्म 01-अप्रैल-2019 या उसके बाद हुआ है, वे लोग ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
- दुसरे स्तर में उन बच्चियों को शामिल करेंगे, जिनका एक वर्ष के भीतर पूरा टीकाकरण हो गया हो| और वह 01 अप्रैल 2018 से पहले न जन्मी हो|
- तीसरे स्तर में वह बच्चियां आएँगी, जिन बच्चियों ने चालू शैक्षणिक सत्र के चलते पहली कक्षा में ही दाखिला लिया हो।
- चौथे स्तर में वह बच्चियां शामिल होंगी, जिन बच्चियों ने चालू शैक्षणिक सत्र के चलते छठी कक्षा में दाखिला लिया हो।
- पांचवे स्तर में वह बच्चियां शामिल होंगी,जिन बच्चियों ने चालू शैक्षणिक सत्र के चलते नौवीं कक्षा में प्रवेश किया हो|
- षष्टम (6) स्तर में वह बच्चियां शामिल होंगी, जिन बच्चियों ने 12वीं क्लास पास कर चालू शैक्षणिक सत्र में स्नातक -डिग्री या उससे कम से कम दो वर्ष का डिप्लोमा में दाखिला लिया हो।
जैसा की आप ऊपर पढ़ रहें है की इस योजना को मुख्य रूप से 6 स्तरों में बातन गया है, तो इसके हिसाब से आप अलग-अलग स्तरों पर अपने समय के अनुसार आवेदन भर सकते हैं|
इस योजना की किश्ते कुछ इस प्रकार से हैं:-
- पहली राशि बच्ची के जन्म के समय राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी|
- दूसरी राशि बच्ची के टीकाकरण के समय दी जायेगी|
- तीसरी राशि बच्ची के 6 कक्षा में प्रवेश करने पर दी जायगी|
- चौथी राशि बच्ची के 8 कक्षा में प्रवेश करने पर दी जायगी|
- पांचवी राशि बच्ची के 10 (हाईस्कूल) कक्षा में प्रवेश करने पर दी जायगी|
- छठी राशि बच्ची के 12 (इण्टरमीडिएट) कक्षा में प्रवेश करने पर दी जायगी|
- सबसे आखिरी बच्ची के 21 वर्ष पूरे होने के बाद उनकी शादी के लिए 2 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जायगी|
निष्कर्ष:- इस लेख के माध्यम से हम आप तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना(KANYA SUMANGALA YOJANA )की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से पंहुचा रहें हैं| हम चाहते है आप सभी इस योजना का लाभ उठायें| इस योजना से महिलाओं,बच्चियों से जुड़े शोषण के मामलों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है| जो की महिलाओं के हित के लिए बहुत आवश्यक है|
Also read :