खेलो इंडिया यूथ गेम ऑनलाइन पंजीकरण 2022 | Khelo India Youth Game 2022

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे| कि खेलो इंडिया यूथ गेम योजना क्या है? इसके अंतर्गत क्या सुविधाएँ उपलब्ध की जाती हैं? किसके द्वारा तथा कब इस योजना को लागू किया गया था? हम यह बात भली भाँती जानते हैं की हमारे जीवन में खेल कूद कितना आवश्यक है|

खेल कूद करने से ही लोगो का स्वास्थ्य लम्बे समय तक अच्छा तथा निरोगी बना रहता है| इस योजना को लागू कर सरकार खेल क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहती है| इस यूथ गेम योजना को युवाओं में खेल कूद की रुचि (interest) बढाने के लिए भी किया गया है|

आज कल मनोरंजन तथा खेल के लिए व्यक्ति video games तथा Indoor games का सहारा अधिक लेते हैं| इस योजना के अंतर्गत देशभर से युवा अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे तथा भिन्न-भिन्न खेलों को खेलेंगे| इस खेलो इंडिया यूथ गेम योजना के विषय में सभी जानकारियों को सही ढंग से जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा|

खेलो इंडिया यूथ गेम क्या है?

खेलो इंडिया यूथ गेम

इस योजना को युवाओं के कौशल में उनकी प्रतिभा में सुधार तथा सभी को दिखाने के लिए किया गया है| इस योजना को भारत में आरम्भ किया गया है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे लाने के लिए किया गया है|

किसी भी व्यक्ति से यह बात छुपी नहीं है की भारत खेल के मामले में बहुत आगे है| बहुत ही प्रतिभाशील है| लेकिन हम यह भी जानते हैं की भारत क्रिकेट तथा हॉकी में बेशक से सर्वश्रेष्ठ स्थान रखता है, परन्तु बाकी शेष कुछ खेलों में यह थोडा पिछड़ा हुआ है| जिस पर हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है|

इस योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को सभी प्रकार की उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी| जिनकी कमी के कारण वह कुछ खेलों में अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन नहीं दिखा पाते हैं| खाने- पिने, खेल के अनुसार उचित कपडे, जूते, प्रशिक्षण आदि की कमी के ही कारण खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन खेल में दिखा नहीं पाते हैं|

खेलो इंडिया यूथ गेम के उद्देश्य क्या हैं?

खेलो इंडिया यूथ गेम योजना की शुरुआत सरकार द्वारा किस उद्देश्य से की गई थी, यहाँ हम आपको उन सभी उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताएँगे|

1. हमारे देश में सभी तरह के खेलों को बढ़ावा देना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य हैं|

2. इस योजना की मदद से सभी युवा भिन्न-भिन्न खेलों को खेलने के लिए प्रेरित होंगे|

3. खेलो इंडिया यूथ गेम योजना के तहत इसका आयोजना सभी स्कूलों तथा कॉलेज स्तर पर भी किया जाएगा| जिसके कारण छोटे बच्चे भी अपने कौशल के अनुसार अपनी प्रतिभा दिखा पायें|

4. वह बच्चे जो की किसी भी खेल को खेलने में बहुत ही आगे हैं, उनका भविष्य इस क्षेत्र में निर्मित करना|

5. खेलो को बढ़ावा देकर यह भी सिखाया जाता है, की आप टीम में बने रहकर कुछ भी हासिल कर सकते हैं| टीम work करने से बहुत से लाभ होते हैं|

6. खेल क्षेत्र में बढ़ावा देकर किसी भी राज्य जिले को भी विकास की ओर अग्रसर किया जा सकता है|

7. खेलों को खिलाने के लिए नए-नए मैदानों को भी बनाया जाएगा|

8. Outdoor खेल खेलकर व्यक्ति स्वस्थ भी रह सकता है| इस बात के लिए सभी को प्रोत्साहित करना|

9. जो खेल अभी तक केवल जिला तथा राज्य के स्तर पर खेले जाते हैं| उन्हें केंद्र वर्ग तक पहुँचाना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है|

10. इस योजना के तहत ऐसी भी श्रेणी रखी गई है| जिनमे दिव्यांग व्यक्ति भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं|

खेलो इंडिया यूथ गेम में किन खेलों को शामिल किया गया है?

khelo India games.jpg

यहाँ निचे हम आपको बताएँगे की इस खेलो इंडिया यूथ गेम योजना में किन-किन खेलों को शामिल किया गया है|

  • Chess
  • Badminton
  • Football
  • Kho-kho
  • Basketball
  • तीरंदाजी
  • मुक्केबाजी
  • टेनिस
  • कुश्ती
  • Volleyball
  • कब्बडी
  • Cycling
  • हॉकी
  • जुडो
  • कराटे, आदि खेल|

खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 को किन वर्गों में विभाजित किया गया है?

इस योजना के अंतर्गत खेलों को कुछ अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है| जो की कुछ इस प्रकार से हैं| किस प्रकार से खेलों को खेला तथा किन श्रेणियों में होगा इन विभाजित वर्गों के बारे में हम आपको यहाँ बताएँगे|

1. महिलाओं के लिए अलग से भी खेलों का आयोजन किया जाएगा|

2. इस योजना के भीतर वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा|

3. दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उनके खेलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा|

4. ग्रामीण और वनवासी/आदिवासी व्यक्तियों के लिए खेलों का आयोजन कर उनकी प्रगति पर ध्यान देना|

5. जिस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत खेल को खेलने पर आयोजन दिया जाएगा, जिसके लिए मैदानों के विकास पर भी जोर दिया जायेगा|

6. इसके कारण स्कूलों में पढने वाले तथा कॉलेज के जो भी बच्चे भाग लेंगे उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा|

खेलो इंडिया यूथ गेम की विशेषताएं|

लेख के इस बिन्दु में हम आपको इस खेल योजना से जुडी सभी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताएँगे|

  • इस खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन वर्ष के प्रत्येक जनवरी माह में किया जाता है|
  • इस खेलो योजना के अंतर्गत जो भी खिलाडी बड़े स्तर के लिए खेले जाने के लिए चुना जाता है| उसे schlorship भी उपलब्ध की जाती है|
  • खेलो इंडिया यूथ गेम योजना के तहत केवल किसी एक खेल पर जोर नहीं दिया जाता है बल्कि सभी तरह के खेलो को खिलाया जाता है| उसका प्रशिक्षण दिया जाता है|
  • इसमें खेलने वालो बच्चों को उनके शारीरिक क्षमता को बढाने के लिए खाने पिने के लिए भी कुछ राशि प्रदान की जाती है|
  • इस योजना के अंतर्गत अच्छे तथा प्रशिक्षित कोचों द्वारा बच्चो को खेल खेलना सिखाया जाता है|
  • खेलो इंडिया यूथ गेम योजना में केवल पुरुष खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका नहीं दिया जाता है| बल्कि इन खेलों में महिलायें भी बराबर की हिस्सेदारी लेती हैं और खेल खेलती हैं|
  • कई बार कुछ बच्चे खेल कूद में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन करते है| परन्तु खेल के क्षेत्र में पूरी तथा सही जानकारी न होने की वजह से वह इस क्षेत्र को छोड़ कर किसी और क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोचते है| इस नकारात्मक सोच को इस योजना द्वारा पूरी तरह से खत्म किया जाएगा|
  • जिन भी बच्चो में प्रतिस्पर्धा भावना की कमी होती है, उनको बढ़ावा देना|
  • सभी पिछड़े, ग्रामीण इलाकों में जहाँ आज भी पुरानी तकनीको का उपयोग कर खेल खेले जाते हैं| वहां तक नई-नई तकनीकों को पहुँचाना|

खेलो इंडिया यूथ गेम के जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए तथा इसके अंतर्गत खेल खेलने के लिए जिन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता हैं यहाँ हम आपको उनके बारे में बताएँगे|

1. सबसे पहले तो यह की वह बच्चा किसी स्कूल तथा कॉलेज का छात्र होना चाहिए|

2. आवेदक बच्चे का अपना बैंक खाता होना अनिवार्य है|

3. इस योजना के तहत आवेदन करते समय बच्चे के आधार कार्ड की भी आवश्यकता होती है|

4. आवेदक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है|

5. बच्चे की वर्तमान पासपोर्ट साइज़ फोटो|

6. बच्चे को अपनी आयु के अनुसार ही उस वर्ग में खेलना होगा| जिस उम्र का वह आवेदक बच्चा है|

इस खेलो इंडिया के अंतर्गत चयन करने के मापदंड (Selection Criteria)

  • स्कूल द्वारा चयनित 17 वर्ष की कम उम्र का बच्चा ही इसके तहत प्रतियोगिता करने के लिए योग्य माना जाता है|
  • एकल खेलों (Individuals Sports) के लिए National School of Games की ओर से 8 खिलाड़ियों का चुनाव किया जाता है, साथ ही Federation द्वारा 4 प्रतियोगी खिलाडयों का चयन होता है, एक प्रतियोगी Central Board of Secondary Education से लिया जाता है, और मेजबान राज्य (Host state) से भी एक प्रतियोगी खिलाड़ी का चयन होता है|
  • समूह खेलों (Team Sports) को खेलने के लिए 4 प्रतियोगी खिलाडियों को National School of Games से चुना जाता है, 2 नामांकन (Nominations) Federation द्वारा, 1 खिलाड़ी होस्ट राज्य द्वारा, तथा एक प्रतियोगी खिलाड़ी आयोजक समिति (Organisation Commmittee) द्वारा चुना जाता है|
  • तीरंदाजी, शूटिंग, तथा बैडमिंटन खेलों के लिए 16 प्रतियोगी खिलाड़ी National School of Games से, 8 नामांकन Fedration द्वारा, 1 खिलाडी CBSE board द्वारा, 1 खिलाड़ी आयोजक समिति द्वारा और 6 वाइल्ड कार्ड खिलाडी चुने जाते हैं|

खेल और पदक (Medals)

2018 में करीब 17 खेलों के अंतर्गत 209 पदक जीते गए हैं|

1. Football, Weightlifting, Kho-Kho – 16 स्वर्ण पदक (Gold Medals)

2. Athlectics – 36 Gold Medals

3. Cricket, Boxing, Badminton, Basketball – 26 Gold Medals

4. Gymnastics – 20 Gold Medals

5. Judo – 16 Gold Medals

6. Wrestling, Kabaddi, Volleyball – 30 Gold Medals

7. Swimming – 35 Gold Medals

नोट- साल 2020 दिसम्बर में 4 स्वदेशी खेलों को भी इस योजना में शामिल किया गया है|

  • Mallakhamba
  • Kalaripayattu
  • Gatka
  • Thang-Ta

खेलो इंडिया यूथ गेम के ऑनलाइन पंजीकरण किस प्रकार से करें?

खेलो इंडिया यूथ गेम योजना के तहत आप किस प्रकार से अपने आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं| इसकी पूरी तथा सही जानकारी हम आपको निचे कुछ आसान से शब्दों में बताएँगे|

1. खेलो इंडिया यूथ गेम योजना के ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को Khelo India की अधिकारिक website पर जाना होगा|

2. यह website open होने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|

3. होम पेज पर आपको एक पंजीकरण लिंक दिखाई देगा|

4. आपको इस registration लिंक पर क्लिक करना होगा|

5. इस पंजीकरण लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा| जिसके माध्यम से आप स्वयं का पंजीकरण कर सकते हैं|

6. जब आवेदक रजिस्ट्रेशन करने के लिए जायेगा तो उसके स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे|

– कोच

– Athlete

– Technical official

– Manager

7. जिस भी श्रेणी में आपको आवेदन भरना है, आप अपने अनुसार उस विकल्प का भी चयन कर सकते हैं|

8. यदि आवेदक व्यक्ति कोई नया आवेदक है| तो पहले उसे अपनी ID बनाने की जरुरत है| और यदि किसी की ID पहले से बनी हुई है, तो वह उस ID द्वारा ही अपनी ID login कर सकता है|

9. Registration form में आपसे कुछ मुख्य जानकारियों को माँगा गया होगा| जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, स्कूल/कॉलेज का नाम आदि आधारभूत जानकारियाँ|

10. सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें| उसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit बटन के विकल्प पर क्लिक कर दें|

11. इस तरह से आप बहुत ही सरलता से खेलो इंडिया यूथ गेम योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कर पायेंगे|

Talent Hunt और छात्रवृत्ति (Scholarship)

सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों की प्रतिभा को आधारभूत स्तर पर जांचने के लिए सभी खेलो के लिए एक dedicated Talent hunt committee होती है| जो की यह जांच करती है कि हर खेल श्रेणी में से 2 कौन से ऐसे खिलाड़ी है| जिन्हें 5 लाख रूपए की छात्रवृत्ति 8 सालों के लिए उपलब्ध की जाती है|

संपर्क जानकारी (Contact Information)

यदि आपको इसकी जानकारी को जानने या किसी और कारण से कोई भी समस्या आती है| तो आप हमारे द्वारा उपलब्ध किये गए नंबर, mail पर कॉल का मैसज कर हल प्राप्त कर सकते हैं|

टोल फ्री नंबर – 1800-202-5155

Email – nsrskheloindia@gmail.com

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

1. क्या खेलो इंडिया यूथ गेम योजना को आगे कुछ समय के लिए बढाया गया है?

उत्तर – जी! इस खेलो इंडिया यूथ गेम योजना को सरकार द्वारा साल 2025 से लेकर 2026 तक बढाया गया है|

2. खेलो इंडिया यूथ गेम योजना की ओर से किस प्रकार की वित्तीय सहायता दी जाती है?

उत्तर – जो भी खिलाड़ी अपने खेल को खेलने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं| उन खिलाड़ियों को खेल उच्च संस्थानों के द्वारा निश्चित कर करीब 8 वर्षो के लिए सालाना 5 लाख रूपए उपलब्ध किए जाते हैं|

3. खेलो इंडिया यूथ गेम योजना की नई update क्या है?

उत्तर – इस योजना के मुख्य निर्धारित दो लक्ष्यों के अनुसार पहला एक बड़े स्तर पर इस योजना में खिलाड़ियों को शामिल करना तथा दूसरा सभी खेलों में उत्कृष्टता (Excellence) को बढ़ावा देना|

सरकार ने 15 वें वित्त आयोग के अनुसार यह फैसला किया है की इस राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम की योजना को 3165.50 करोड़ के परिव्यय (Outlay) पर जारी रखने का फैसला किया है|

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख को सही ढंग से पढने के बाद आपको यह ज्ञात हो गया होगा की इस योजना का सही अर्थ क्या है| इस योजना का लाभ किस वर्ग के व्यक्ति ले सकते हैं| अब तक इस योजना से किस तरह के लाभ प्राप्त हुए हैं| खेल खेलना कितना आवश्यक है, यह भी आपको हमारे इस लेख से ज्ञात हो गया होगा| इस नकारत्मक सोच में भी बदलाव की बहुत आवश्यकता है की कुछ लोगो का मानना यह है की इस क्षेत्र में किसी व्यक्ति का कोई अच्छा भविष्य करियर नहीं बन सकता है|

आशा है की आपके लिए यह लेख बहुत ही उपयोगी रहा होगा| साथ ही यदि आपके इससे सम्बंधित कुछ प्रश्न है, या आप हमें कुछ भी सुझाव देना चाहते हैं तो अवश्य ही कमेंट बॉक्स द्वारा साझा करें|

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment