अखबार संपदाक को एक फैक्ट्री विरोध के लिए पत्र (Letter to the Newspaper editor about protesting for factory) कैसे लिखें?
हम आज आपको इस लेख के जरिए बताएँगे की आप किसी भी अखबार के सम्पादक (Editor) को किस तरह से और किन विषयों पर पत्र लिख (Letter to the Newspaper editor about protesting for factory) सकते हैं| किसी भी Editor को लिखा जाने वाला पत्र औपचारिक होता है|
पत्रों को लिखना आज कल आम हो गया है किसी भी कार्य को करवाने के लिए किसी विभाग से किसी भी तरह की आज्ञा को लेने के लिए भी आपको उस व्यक्ति विभाग को पत्र लिखना होता है| यदि आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढेंगे तो आपके इस विषय से जुड़े सभी प्रश्नों के जवाब आपको मिल जायेंगे|
किसी भी अखबार सम्पादक को पत्र लिखते हुए किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है?
किसी भी सम्पादक को पत्र लिखते हुए हमें बहुत सी बातों का विशेष ख्याल रखना पड़ता है| इन बातों इन चरणों का पालन कर आप एक बहुत ही अच्छा और सटीक पत्र लिख सकते हैं| पत्रों के सभी प्रारूपों का पालन हमे उन पत्रों को लिखते समय करना अनिवार्य (Compulsory) होता है|
कृपया कर निचे दिए बिन्दुओं का ख़ास ख्याल आप पत्र लिखते समय करें|
- पत्र में सम्पादक के अखबार के नाम का उल्लेख (mention) अवश्य करें|
- दिनांक/ तारीख का पत्र में होना जरुरी होता है|
- ऐसे पत्रों में विषय का लिखा होना बहुत जरूरी होता है, की किस विषय किस कारण से यह पत्र लिखा जा रहा है|
- पत्र में सरल भाषा का उपयोग हमेशा किया जाना चाहिए, ताकि पढने वाले को आपकी बात सही से और जल्द समझ आ सके|
- जो व्यक्ति पत्र लिख रहा हो उसे उसका पूरा नाम और सही पता पत्र में लिखना चाहिए|
Example 1 : Letter to the Newspaper editor about protesting for factory
उदाहरण 1 : अखबार प्रबंधक को फैक्ट्री विरोध में पत्र|
C-34/2, बेगमपुर
नई दिल्ली
सेवा में
सम्पादक महोदया
नवभारत टाइम्स
तीसहजारी रोड
दिल्ली – 110043
दिनांक – 12 अप्रैल, 2022
विषय :- फैक्ट्री निर्माण के विरोध के लिए समाचार पत्र सम्पादक को पत्र|
संपदाक सर,
मैं आपका ध्यान इस विषय की ओर केन्द्रित करना चाहती हूँ की मैंने कल के ही समाचार पत्र में एक आर्टिकल पढ़ा की बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियों को फैक्ट्री लगाने का वैध प्रमाण पत्र (Valid License) मिल गया है| यह खबर पढ़ कर मुझे बहुत ही दुःख हुआ है|
यह बात किसी से भी छुपी नहीं है की हमारा शहर सबसे प्रदूषित शहर में से एक है| ऐसी कंपनियां यदि ऐसे ही तेज़ी से अपना काम जारी रखेंगे तो हमरा शहर सांस लेने के लायक भी नहीं रहेगा| मैं यह बात बहुत अच्छे से जानती हूँ की ऐसे औद्योगिक कंपनियों का काम करना आवश्यक है| यह हमारे कार्यों को आसान बनाते हैं| पर ऐसे बीच शहर में ऐसी कंपनी का खुलना यहाँ रह रहे सभी निवासियों के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है| उनके स्वास्थ्य पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव हमें देखने को मिलेगा| बच्चों का बाहर निकल कर घूमना, खेलना दूभर/ मुश्किल हो जाएगा|
हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को भी इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है| हमारे पर्यावरण का हम सभी की ज़िन्दगी में कितना एहम रोल है |यह हम सभी जानते है| यदि ऐसे ही तेज़ी से ऐसे कार्य होते रहें, तो बहुत ही बड़ी विपदा हमारी पृथ्वी पर आ सकती है|
बड़े-बड़े नेता, अभिनेता इस समस्या की और ध्यान देते हुए कितने ऐसे प्रयास कर रहे हैं, जिसकी वजह से हमारे धरती को इस संकट से बचाया जा सके|
मैं इस देश की एक जिम्मेदार नागरिक होने की वजह से यह पत्र आपको लिख रही हूँ| मैं अपना पूरा प्रयास अपनी इस धरती अपने इस शहर को साफ़ और सुरक्षित रखने के लिए करुँगी|
आशा करती हूँ की आप मेरी इस चिंता को समझते हुए | अपने पत्र द्वारा मेरी यह बात अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाएंगे|
धन्यवाद|
भवदीय|
नाम -ऋतू सक्सेना
मोबाइल नंबर – 93456****
हस्ताक्षर –
Example 2 : Letter to the Newspaper editor about protesting for factory
उदाहरण 2 : अखबार प्रबंधक को सीमेंट फैक्ट्री विरोध में पत्र|
C-34/2, बेगमपुर
नई दिल्ली
सेवा में
सम्पादक महोदया
नवभारत टाइम्स
तीसहजारी रोड
दिल्ली – 110043
दिनांक – 12 अप्रैल, 2022
विषय :- सीमेंट फैक्ट्री निर्माण के विरोध के लिए समाचार पत्र सम्पादक को पत्र|
संपदाक सर,
मैं आपको यह बताना चाहती हूँ की अभी ही कुछ दिनों पहले मैंने एक नोटिस पढ़ा है, की हमारे निवास स्थान के पास ही एक जगह पर एक नई सीमेंट फैक्ट्री खुलने वाली है| इस विषय पर ध्यान दिला कर मैं आपको यह बताना चाहती हूँ की हम सभी इस बात से अवगत हैं, की पर्यावरण से जुड़े कितने मुद्दे उठ रहे है | तथा हमारे वातावरण को साफ़ एवं सुरक्षित रखना हमारे लिए कोई विकल्प नहीं बल्कि एक अनिवार्यता (Compulsation) हो गया है|
यदि यहाँ आस-पास पर कोई सीमेंट फैक्ट्री खुलती है| तो उसके कारण अस्थमा पीड़ित व्यक्तियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना होगा| और केवल इन्हें ही नहीं बच्चो को भी अनेक बीमारियां होने का खतरा है|
मैं आपको यह भी बता दूँ की यह सभी बातें MCD विभाग को भली भांति पता है| उसके बाद भी वह इस पर किसी तरह का एक्शन नहीं ले रहें हैं|
मै यह पत्र आपको बहुत ही आशा से लिख रही हूँ| मैं चाहती हूँ की आप अपने प्रतिष्ठित अखबार में यह बात साझा कर इस बात की और सभी का ध्यान खींचे|
धन्यवाद|
भवदीय|
नाम -ऋतू सक्सेना
मोबाइल नंबर – 93456****
हस्ताक्षर –
अखबार संपदक को पत्र लिखने के लिए लोगो द्वारा पूछे जाने वाले मुख्य प्रश्न FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. क्या अखबार सम्पादक को कोई भी व्यक्ति पत्र (Letter to the Newspaper editor about protesting for factory) लिख भेज सकता है?
उत्तर- सम्पादक का कार्य हमारे समाज में चल रहे मुद्दों पर विशेष नज़र रखना होता है| और खबरों को लिख अखबार में छापना होता है| यह एक प्रकार से ऐसा कार्य है जिससे की समाज का भला किया जा सकता है| इसलिए कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी वर्ग का हो किसी भी सम्पादक को आराम से पत्र लिख सकता है|
2. किन-किन विषयों पर सम्पादक को पत्र लिखा जा सकता है?
उत्तर- संपादक को पत्र हम अपने निवास क्षेत्र में चल रही कोई भी समस्या के हल पाने के लिए कर सकते हैं| किसी घटना की जानकारी देने के लिए भी हम समाचार पत्र सम्पादक को पत्र लिख सकते हैं|
3. इस पत्र के प्रारूप का उपयोग किसी भी editor को पत्र लिखते समय किया जा सकता है?
उत्तर- पत्र के इसी प्रारूप का पालन आपको किसी भी editor को पत्र लिखते समय करना होगा|
निष्कर्ष (Conclusion)
आशा है की इस विषय पर लेख लिख हमने आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दे दिए होंगे| सम्पादक हमारी परेशानी को अपने अखबार में छाप कर उसका हल खोजते करते हैं| समस्याओं पर विशेष ध्यान सभी लोगो द्वारा वह आकर्षित करने का पूर्ण प्रयास करते है| यह हमारी समस्याओं को सुलझाने और सरकार नेताओं तक ले जाने का भी कार्य करते हैं|
हमें यह उम्मीद है की यह विषय आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत ही उपयोगी भी रहा होगा| इससे जुड़े यदि आपके कुछ प्रश्न हैं या आप हमारे लेख में कुछ सुधार चाहते हाँ तो comment box द्वारा जरूर बताएं|
Also Read :