Loan kya hota hai |Loan kaise milega| Step by Step Guide

Loan kya hota hai : आज हम इस लेख में आपको बताएँगे की लोन क्या होता है? लोन न चुकाने पर आपको जेल हो सकती है या नहीं? लोन लेने की क्या प्रक्रिया होती है? आदि ऐसे लोन से जुड़े अनेक प्रश्नों के जवाब आपको हमारे इस लेख द्वारा प्राप्त होंगे|

आज कल बहुत से लोगो को लोन लेने की आवश्यकता पड़ती है| व्यक्ति किसी भी कार्य के चलते लोन ले सकता, चाहे उसे नया बिजनेस शुरू करना हो, घर लेना हो, पढाई के लिए पैसों की जरुरत हो, वाहन लेने के लिए आदि ऐसे बहुत से कारणों पर व्यक्ति लोन ले सकता है| आज के समय में लोन लेना एक आम बात हो गई है| अपनी जरुरत के अनुसार व्यक्ति बैंक से कितनी भी रकम का लोन प्राप्त कर सकता है|

लोन क्या होता है? (Loan kya hota hai)

लोन से हमारा तात्पर्य यह है की जब किसी व्यक्ति को पैसे की आवश्यकता होती है| तो वह अपने जमीन, घर, आदि पर बैंक से लोन लेता हैं| उसके पश्चात् वह व्यक्ति जैसे ही बैंक का पूरा पैसा लौटा देता है| बैंक उसके द्वारा जमा किया गया गारंटी के तौर पर जमीन आदि उसे लौटा देता है|

बैंक से या किसी NBFC (Non-Banking Financial Company) से लोन लेना सुरक्षित होता है, इसलिए ही व्यक्ति अधिकतर इन्ही के द्वारा उपलब्ध लोन लेता है| लोन निजी रूप से व्यक्ति की बहुत मदद करता है| किसी प्रकार का मानसिक दबाव इससे नहीं होता है| लोन का सीधा सम्बन्ध बैंक से होता है| आप बैंक को किश्तों में भी लोन चूका सकते हैं|

यदि किसी भी कारण से आप यह किश्त नहीं भरते हैं या आप जानबूझकर यह पैसे भरना नहीं चाहते हैं तो बैंक द्वारा आपको warning नोटिस भी जारी किया जाता है| इसलिए आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए आप समय पर अपने लोन की किश्तों को भरें|

लोन के वर्ग (Categories)

मुख्य रूप से लोन को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है| निचे हम आपको उन्ही दो वर्गों के बारे में विस्तार से सटीक जानकारी देंगे|

1.Secured  Loan kya hota hai 

Secured लोन उस लोन को कहते हैं, जिसमे बैंक द्वारा व्यक्ति को लोन दिए जाने पर security के तौर पर उसकी जमीन, खेत, सोना आदि रखा जाता है| फिर जब लोन लेने वाला व्यक्ति पूरी तरह से उस लोन को चुका देता है| तो बैंक उसे उसकी जमीन आदि के कागज़, सोना आदि लौटा देता है|

इस समझौते के अनुसार लोन लेने वाला व्यक्ति उस जमीन, सोने आदि को तब तक किसी और व्यक्ति को बेच नहीं सकता है, जब तक वह लोन की पूरी रकम को बैंक को लौटा नहीं देता है| इसे ही security लोन कहा जाता है|

2. Unsecured Loan kya hota hai

Unsecured लोन को Personal loan भी कहते हैं| इस Unsecured लोन का मतलब यह है की जब बैंक आपको बिना किसी security के लोन उपलब्ध करता है|

इस लोन को लेने के लिए आपको अपनी कोई भी चीज बैंक को security के रूप में जमा नहीं करवानी पड़ती है| यह बिना किसी security के ही आपको बैंक द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है|

लोन कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्य रूप से लोन 6 तरह के होते हैं| निचे हम आपको उन सभी लोन के बारे में विस्तार से बताएँगे|

1. Personal Loan kya hota hai – Personal loan एक unsecured लोन के अंतर्गत आता है| यह व्यक्ति को उसकी आय, जमीन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है|

2. Education Loan kya hota hai – यह एक तरह का secured loan होता है| इसे प्राप्त करने के लिए आपको गारंटी तथा सुरक्षा के लिए Collateral\Assets की आवश्यकता होती है| पर कभी-कभी NBFC जब इन लोन को उपलब्ध करती है तो वह बिना किसी Collateral के यह लोन व्यक्ति को उपलब्ध कर देती है| इसलिए यह लोन unsecured loan के अंतर्गत भी आता है|

Education Loan लेने के लिए विद्यार्थी के माता-पिता की भी आज्ञा की जरुरत पड़ती है| तथा लोन की प्रक्रिया को भी पूरा करने के लिए इनकी आवश्यकता होती है|

3. Home Loan kya hota hai – यह लोन भी secured loan के अंतर्गत ही आता है| होम लोन की जरुरत व्यक्ति को अपने घर की मरम्मत, नया घर बनवाने तथा नया घर खरीदने के लिए इस लोन की आवश्यकता होती है|

हर व्यक्ति का यह सपना होता ही है की उसका अपना घर हो| इसलिए बैंक द्वारा यह लोन भी व्यक्ति को आसानी से उपलब्ध किया जाता है|

4. Gold Loan kya hota hai – यह एक तरह का secured loan होता है| जिसे बैंक व्यक्ति को उसके सोने (Gold) के बदले उपलब्ध करता है|

बैंक व्यक्ति के गोल्ड को रख उसे पैसा प्रदान कर देता है तथा पैसा वापस लौटाने पर वह उसका सोना उसे वापस कर देता हैं| इस तरह से व्यक्ति सोने पर भी लोन प्राप्त कर सकता है|

5. Business Loan kya hota hai – बिजनेस के startup के लिए हमें पैसों की आवश्यकता होती है| जिसके लिए भी हम बैंक से लोन ले सकते हैं| यह एक तरह का secured loan होता है| क्यूंकि इस तरह का लोन लेने के लिए आपको गारंटी के तौर पर अपना वाहन, जमीन, खेत, आदि को रखना होता है|

इस तरह से लोन लेकर आप अपने बिजनेस को और बढ़ा तथा अन्य राज्यों में भी फैला सकते हैं| इस लोन को भी निर्धारित समय के भीतर ही बैंक को वापस करना होता है|

6. Car Loan/ Vehicle Loan kya hota hai – जैसा की हमें इसके नाम से ही पता चलता है कि यह लोन वाहन लेने के लिए लिया जा सकता है| बहुत से बैंक अच्छे interest के साथ आपको कार लोन का ऑफर प्रदान करते हैं|

व्यक्ति कई बार एक साथ इतना पैसा जमा नहीं कर पाता है की वह एक वाहन अपनी आवाजाही को आसान बनाने के लिए खरीद सके| इस लोन द्वारा वह अपने लिए वाहन खरीद बैंक को वह रकम आसान किश्तों में चुका सकता है|

लोन लेने की नियम और शर्ते क्या होती हैं?

लोन देते या लेते समय हमे कुछ औपचारिकताओं (Formalities) को पूरा करना होता है| लोन लेने के लिए कुछ नियम और शर्ते पहले से ही बैंक द्वारा निर्धारित (Decided) होती हैं| हम आपको उन्ही शर्तों के बारे में बतायेंगे जिनको लोन लेते समय पूरा करना आवश्यक होता है|

  • लोन को तय समय के अन्दर ही भरना होता है|
  • लोन की किश्तों को भरने में यदि देरी हुई तो उस पर आपको fine भी भरना पड़ सकता है|
  • लोन लेने का वास्तविक कारण (genuine reason) ही बैंक को बताएं|
  • लोन लेने पर Interest rate से जुडी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें|
  • लोन को केवल एक किश्त द्वारा भी चुकाया जा सकता है| पर यह ध्यान रखें की यदि आप एक साथ पेमेंट करने के लिए तैयार हैं तभी इस विकल्प का चुनाव करें| क्यूंकि व्यक्ति पर इसका भार एक साथ आ जाता है|

KCC (Kisaan Credit Card) लोन कैसे लिया जाता है?

किसान क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जिसके द्वारा किसान कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकता है| इस कार्ड की सुविधा खासतौर पर किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है| इस कार्ड से लोन लेने का यह भी फायदा व्यक्ति को होता है की किसी प्राकृतिक आपदा के चलते उसे नुकसान हो गया है तो सरकार द्वारा उसका लोन माफ़ कर दिया जाता है|

इस कार्ड की सेवा किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई है| क्यूंकि लोन के लिए व्यक्ति को ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान करना पड़ जाता है| किसान को इतनी अधिक दरों का भुगतान न करना पड़े इसलिए इस कार्ड पर भी लोन दिया जाता है|

KCC लोन न चुकाने से क्या होता है?

बैंक से लोन लेने पर उसके पैसे हमें समय रहते भर देने चाहिए| कई बार व्यक्ति इससे बचने का प्रयास करता है| यदि बैंक को यह पता चल जाता है की व्यक्ति लोन की किश्त नहीं भर रहा है, या नहीं भरना चाहता है| तो उसे नोटिस भेज warning भी दी जाती है|

Warning मिलने के पश्चात् बहुत से ग्राहक लोन की किश्त को भर देते हैं| परन्तु यदि इसके बाद भी व्यक्ति लोन का पैसा नहीं चुकाता है, तो बैंक उस पर केस कर देती है| जिसके चलते उसे सजा भी हो सकती है|

क्या ग्राहक द्वारा लोन न चुकाए जाने पर वह कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं?

यदि किसी व्यक्ति ने 90 दिनों से कोई किश्त जमा नहीं करवाई है| या उसके द्वारा कोई response भी नहीं दिया गया है, तो उसे Non performing status में डाल दिया जाता है|

इसके पश्चात् बैंक व्यक्ति को नोटिस जारी करता है| नोटिस में वह बताता है की लम्बे समय से आपके द्वारा कोई प्रतिक्रिया (Response) नहीं दी गई है| यदि कोई व्यक्ति नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं देता या अपनी किश्त को नहीं भरता है| तो उस पर बैंक द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा सकती है|

क्या लोन न चुकाने पर जेल हो सकती है?

बैंक द्वारा हमेशा यह प्रयास किया जाता है की व्यक्ति बिना किसी दिक्कत के लोन का पैसा भर दे| Notice द्वारा warning मिलने पर वह सावधन होकर स्वयं ही बैंक को पैसा जमा कर दे|

जब बैंक को लगने लगता है की ग्राहक जानबूझकर उन्हें पैसे नहीं चुका रहा है या वह पैसे भरना ही नहीं चाहता है, तो उसके बाद बैंक उस व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही करता है| इस कार्यवाही में व्यक्ति को कोर्ट तक भी जाना पड़ सकता है|

यदि व्यक्ति ने secured लोन लिया होता है तो बैंक उसके द्वारा जमा संपत्ति, गोल्ड, खेत, घर आदि की नीलामी कर अपना पैसा वसूल करता है| साथ ही लोन लेते समय जिस व्यक्ति को गारंटर बनाया गया था| बैंक उस व्यक्ति को भी संपर्क करती है| उनसे भी लोन चुकाने की मांग की जाती है|

इससे हमें यह पता चलता है, की यदि व्यक्ति ने समय रहते लोन नही चुकाया या वह लोन की किश्त को जान कर ही नहीं भर रहा है, तो उस पर कानूनी कार्यवाही कर उसे कानून द्वारा सजा भी दी जा सकती है|

Loan Settlement क्या है?

लोन settlement से हमारा मतलब यह है की जब ग्राहक लोन की भरपाई समय रहते नहीं कर पाता है| तो वह बैंक को एक पत्र द्वारा लोन की किश्त तिथि भरने के निर्धारित समय को आगे बढ़ाने की मांग करता है|

फिर वह उस किश्त को बैंक को समय-समय पर चुकाता रहता है | इसी प्रक्रिया को लोन settlement कहते हैं| यह किश्त ग्राहक को पूरा चुकाना ही पड़ता है| उसके बाद ही loan settlement की प्रक्रिया पूरी होती है|

लोन माफ़ कैसे करवाया जाता है?

जब कोई व्यक्ति बैंक से लोन लेता है तो वह पैसे उसको भरने ही होते हैं| पर कई बार ऐसा देखा गया है की सरकार द्वारा कुछ व्यक्तियों के लोन माफ़ कर दिए जाते हैं|

पर ऐसा इसलिए होता है, क्यूंकि सरकार द्वारा कई बार ऐसी योजनायें लायी जाती है| जिसकी वजह से कुछ व्यक्तियों का लोन माफ़ कर दिया जाता है| परन्तु ऐसा सभी लोगो के साथ नहीं होता है|

कभी-कभी उन लोगो का भी लोन माफ़ किया जाता है| जो व्यक्ति बहुत ही गरीब परिवार के होते हैं तथा उनके परिवार से बहुत से लोग इस लोन को अभी तक नहीं चुका पायें हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

लोन की जरुरत आज कल बहुत से व्यक्तियों को होती है| लोन के इस विषय को पढ़ आपको जरूर बहुत उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी| आशा है की लोन से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आपको यह लेख पढ़ प्राप्त हो गए होंगे| इस लेख को आप अन्य लोगो को भी जरूर भेजिएगा|

अपने सवाल पूछने और सुझाव हमसे बांटने के लिए आप comment बॉक्स का उपयोग कर हमसे साझा कर सकते हैं|

Also Read:

Leave a Comment