MGNREGA Madhya Pradesh-मनरेगा मध्यप्रदेश 

मनरेगा मध्यप्रदेश (MGNREGA Madhya Pradesh): मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) मध्यप्रदेश में बेरोजगार व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजना है| महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना को 25 अगस्त 2005 को क़ानून के द्वारा अधिनियमित किया गया था| कुछ समय पहले इसका नाम राष्ट्रिय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम था, परन्तु 2 अक्टूबर 2009 में इसका नाम बदलकर MG NREGA (Mahatma Gandhi National Rural Guarantee Act 2005)रख दिया गया| यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना है ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के हित के लिए|

mgnrega madhya pradesh

इस लेख के जरिए हम आपको बताएँगे की आप किस प्रकार मनरेगा के लिए आवेदन डाल सकते है| मनरेगा सूची में आपका नाम है या नहीं यह जान सकते हैं| यदि आपने नया आवेदन दिया है तो उसका स्टेटस भी आप किस प्रकार देखें और जाने यह भी बताएँगे|

मनरेगा मध्यप्रदेश (MGNREGA Madhya Pradesh) जॉब कार्ड सूची

केंद्र सरकार द्वारा आपकी सुविधा के लिए चलाई गई योजना मनरेगा से जुडी सभी जानकारियाँ अब आप ऑनलाइन घर बैठे-बैठे अपने फ़ोन पर जान सकते हैं| इस सूची में मनरेगा के तहत जिन व्यक्तियों ने पंजीकरण किया है, उन व्यक्तियों की पूरी जानकारी मिल सकती है| इस योजना के अनुसार जो व्यक्ति महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत अपना पंजीकरण करवाता है उसे 100 दिन का रोजगार अनिवार्य मिलेगा| मजदूर अपना मनरेगा जॉब कार्ड अपने गाँव की ग्राम पंचायत से आवेदन भर के भी प्राप्त कर सकता है| मजदूर व्यक्ति को यह अधिकार है की, वह मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार की मांग कर सकता है और इस योजना के नियमों के अनुसार यह आवश्यक है के मजदूर को कम से कम 100 दिन का रोजगार जरूर प्राप्त हो|

महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम की अधिकारिक (Official) website nrega.nic.in mnregaweb2.nic.in यह है| यह website केंद्र सरकार द्वारा लोगो की सुविधा के लिए बनाई गई है जिसके कारण विभागों के बाहर लगी कतारों में कमी आए तथा लोगो को समय पर सही जानकरी प्राप्त हो सके| महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ( Ministry Of Rural Development, Government Of India) के अंतर्गत आती है|

मनरेगा मध्यप्रदेश (MGNREGA Madhya Pradesh) जॉब कार्ड सूची में केवल उन सभी व्यक्तियों के ही नाम शामिल होंगे जिन्होंने इसके जॉब कार्ड के लिए आवेदन भरे होंगे, उन व्यक्तियों के नहीं जिन्होने आवेदन नही भरे होंगे| मनरेगा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक इस योजना से जुडी सभी सुविधाएं पहुचाने के लिए केंद्र सरकार ने सभी योजनाओं को ऑनलाइन website के जरिए लोगो तक पहुंचाने का एक अथक प्रयास किया है| अपने मनरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए मजदूरों को कार्यालय विभाग जाने की कोई आवश्यकता नही है|

मनरेगा जॉब कार्ड के तहत इसमें शामिल मध्यप्रदेश के जिले (MGNREGA Madhya Pradesh) :-

1. Katni (कटनी)

2. Umaria (उमरिया)

3. Shajapur (शाजापु)

4. Jhabua (झाबुआ)

5. Satna (सतना)

6. Tikamgarh (टीकमगढ)

7. Harda (हरदा)

8. Dewas (देवास)

9. Hoshangabad (होशंगाबाद)

10. Guna (गुना)

11. Gwalior (ग्वालियर)

12. Sehore (सीहोर)

13. Seoni (सिवनी)

14. Ujjain (उज्जैन)

15. Sidhi (सीधी)

16. Sheopur (श्योपुर)

17. Shivpuri (शिवपुरी)

18. Shahdol (शहडोल)

19. Singrouli (सिंगरौली)

20. Sagar (सागर)

21. Mandla (मंडला)

22. Alirajpur (अलीराजपुर)

23. AgarMalwa (आगर मालवा)

24. Ashok Nagar (अशोकनगर)

25. Anuppur (अनूपपुर)

26. Balaghat (बालाघाट)

27. Narsinghpur (नरसिंहपुर)

28. Burhanpur (बुरहानपुर)

29. Barwani (बड़वानी)

30. Bhind (भिण्‍ड)

31. Chhindwara (छिंदवाड़ा)

32. Ratlam (रतलाम)

33. Bhopal (भोपाल)

34. Damoh (दमोह)

35. Chhatarpur (छतरपुर)

36. Morena (मुरैना)

37. Vidisha (विदिशा)

38. Jabalpur (जबलपुर)

39. Indore (इंदौर)

40. Sehore (सीहोर)

41. Dindori (डिंडौरी)

42. Niwari (निवाड़ी)

43. Rajgarh (राजगढ़)

44. Raisen (रायसेन)

45. Rewa (रीवा)

46. Betul (बैतूल)

47. Panna (पन्ना)

48 Mandsaur (मंदसौर)

49. Dhar (धार)

50. Neemuch (नीमच)

51. Datia (दतिया)

52. Khargone (खरगौन)

मध्यप्रदेश जॉब कार्ड की सूची को ऑनलाइन कैसे देखें?

महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिन जिन मजदूरों ने अपना आवेदन किया है, वह सभी व्यक्ति अपना नाम जॉबकार्ड सूची में कैसे देख सकते हैं? हम इसकी प्रक्रिया सरलt अरिके से आपको बताएँगे|

  1. महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जो भी व्यक्ति अपना नाम सूची में देखना चाहता है, सबसे पहले उसे राज्य सरकार द्वारा जारी उसकी अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा| (nrega.nic.in)
  2. इस website को सर्च करने के पश्चात् आपके साने मनरेगा website का ऑफिसियल होम पेज खुल जाएगा|
  3. होम पेज खुलने के बाद आपको उस पेज पर Transparency & Accountability  का एक विकल्प दिखाई देगा|
  4. इस विकल्प के चुनाव के बाद आपको job card सूची के लिंक को क्लिक करना होगा|
  5. इस लिंक पर क्लिक करने के पश्चात् आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा|
  6. उस पेज पर मजदूर व्यक्ति को अपने राज्य का चुनाव करना होगा|
  7. अपने राज्य का चुनाव करने के बाद मजदूर व्यक्ति को अपने जिले, अपने जिला पंचायत , ब्लॉक आदि जैसी मुख्य जरूरी जानकारियों को दर्ज करना होगा| तथा आगे बढे (Proceed) के विकल्प को दबाना होगा|
  8. Proceed विकल्प का चुनाव करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर आपके राज्य की जॉब कार्ड सूची आ जाएगी|
  9. इस सूची की सहायता से मजदूर व्यक्ति अपना नाम उस जॉब कार्ड सूची में देख सकता है|
  10. सूची को देख आप जान सकते है की आपका नाम मनरेगा जॉब कार्ड सूची में है या नहीं|
  11. तथा इन चरणों का पालन कर आप बहुत ही आसानी से मध्यप्रदेश मनरेगा जॉब कार्ड सूची देख और download कर सकते हैं|

मनरेगा के अंतर्गत आने वाले कार्य निम्न हैं:-

  • सड़क मार्ग निर्माण कार्य|
  • पेड़ लगाने जैसे कार्य|
  • गौशाला निर्माण से जुड़े सभी कार्य|
  • बड़- बड़े सरकार की अधीन खेतों की सिंचाई का कार्य|
  • खुदाई का कार्य|
  • सरकारी इमारतों को बनाने का कार्य|

मनरेगा के तहत पंजीकरण के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की सूची (MGNREGA Madhya Pradesh):-

  • श्रमिक व्यक्ति का आधार कार्ड|
  • श्रमिक व्यक्ति का राशन कार्ड|
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र|
  • आवेदक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र|
  • वर्तमान चालु मोबाइल नंबर|
  • मजदूर व्यक्ति का आयु प्रमाण पत्र|
  • पंजीकरण के लिए आवेदक व्यक्ति की पासपोर्ट साइज़ फोटो|
  • आवेदक व्यक्ति की बैंक खाता पासबुक|
  • श्रमिक आवेदक का पहचान पत्र|

मनरेगा के लिए मजदूर व्यक्ति किस प्रकार से आवेदन करे?

  • जिस मजदूर व्यक्ति का मनरेगा जॉब कार्ड नहीं बना हुआ है, उस व्यक्ति को यदि अपना मनरेगा जॉब कार्ड बनवाना है, तो उसे सबसे पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नरेगा की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा या फिर अपने आस- पास के किसी श्रमिक विभाग कार्यलय में जाना होगा|
  • ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको website पर जाने के बाद होम पेज खुलेगा उस पर दिखाए गए ग्राम पंचायत के विकल्प पर जाना होगा|
  • ग्राम पंचायत के विकल्प के चयन के पश्चात् आपको data entry के विकल्प का चुनाव करना होगा|
  • जैसे ही आवेदक व्यक्ति data entry के विकल्प का चुनाव करता है, स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा|
  • उस नए पेज पर सभी राज्यों के अनुसार एक सूची दिखाई देगी| उस सूची से आपको जिस राज्य से पंजीकरण करना है उसका चुनाव करना होगा, जैसे की मध्यप्रदेश यदि आप मध्यप्रदेश के मूल निवासी है तो आपको उसी राज्य का चुनाव करना होगा|
  • राज्य का चुनाव करते ही आपके सामने दोबारा से एक नया पेज खुलेगा, उस नए पेज पर एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमे आपको ये निम्न जानकारियां भरनी होगी:-
  • जिला –
  • वित्तीय वर्ष –
  • ब्लॉक –
  • जिला पंचायत का नाम –
  • User name –
  • Password –
  • कैप्चा कोड –

आदि जैसी मुख्य जानकारियाँ दर्ज करनी होगी|

  • ऊपर दी गई जानकारियों को उचित ढंग से भरने के पश्चात् login के विकल्प को दबाना होगा|
  • Login विकल्प के चयन के बाद आपके सामने दोबारा से एक नया पेज खुलेगा, वहां पर पंजीकरण (registration) / जॉब कार्ड के दो विकल्प आपको दिखाई देंगे|
  • इनका चयन करने के बाद आपको Below poverty line (BPL) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा|
  • BPL विकल्प का चयन करने के बाद आपकी फ़ोन, कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा|
  • उस पेज पर एक फॉर्म खुलेगा, फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियाँ उचित ढंग से भरें|
  • सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के पश्चात् सेव का विकल्प दबा दें|
  • Save के विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा, इस पेज में आपके जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए कहेगा|
  • जानकारियों को सेव करने के बाद आपको अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करना होगा|
  • अपना फोटो फॉर्म में अपलोड करने के बाद आपका पंजीकृत नंबर आपको उपलब्ध हो जाएगा |
  • इसके बाद सेव विकल्प का चुनाव कर आपका आव्दन फॉर्म पूरा हो जाएगा|
  • अब आपने श्रमिक जॉब कार्ड का आवेदन पूरा हो चूका है|

मनरेगा जॉब कार्ड से सम्बन्धित शिकायत कैसे और कहाँ करें ?

  • सर्वप्रथम आपको महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  • उसके बाद आप होम पेज पर आ जायेंगे, होम पेज पर आपको Grievance (शिकायत) का एक विकल्प नज़र आएगा|
  • शिकायत विकल्प का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर ने पेज खुलेगा, यहाँ आपको राज्यों की एक सूची दी गई होगी|
  • राज्यों की सूची में से आपने राज्य के विकल्प का चयन करें, अपने राज्य का चयन करने के पश्चात् आपके सामने एक शिकायत फॉर्म खुलेगा|
  • शिकायत फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरें|
  • फॉर्म को पूरा भरने के पश्चात् अपने शिकायत फॉर्म को submit (दर्ज) कर दें|
  • मध्यप्रदेश की महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम से जुडी किसी भी जानकारी के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आकर सकते हैं और मनरेगा जॉब कार्ड से जुडी किसी भी योजनाकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

हेल्पलाइन नंबर – 1800111555

निष्कर्ष –

महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना से जुड़े सभी तथ्य सभी जानकारियाँ हमने आप तक सबसे सरलतम तरीके से पहुचाने का प्रयास किया है| इसमें हमने आपको बताया है की आप मनरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं, ये बताया है| यदि आपकी कोई शिकायत है तो वह भी किस प्रकार से दर्ज करनी है यह भी बताया है| कोई और समस्या हो तो आप मनरेगा विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी बात आकर सकते हैं|

Also Read :

Leave a Comment