मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत बिहार राज्य की बच्चियों के लिए की गई है| आज इस लेख में हम आपको बताएँगे की इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी? इस योजना का उद्देश्य क्या है? कन्या उत्थान योजना द्वारा महिलाओं को क्या लाभ उपलब्ध किए जा रहे हैं? आदि इस विषय से जुडी सभी जानकारियाँ यहाँ आपको प्राप्त होंगी|
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं, महिलाओं का समाज में सशक्तिकरण करना है| महिलाओं के प्रति आज भी हमारे समाज में नकारात्मक सोच रखने वाले बहुत से व्यक्ति हैं| इसी कारण महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना हम सभी एवं सरकार की जिम्मेदारी बन जाती है| सभी जानकारियों को उचित ढंग से जानने के लिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़िएगा|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 क्या है?
इस कन्या उत्थान योजना की शुरुआत बिहार राज्य से हुई है| बच्चियों को शिक्षा प्राप्त कारवाना, उनका विवाह, उनकी सुरक्षा आदि को ध्यान में रख ही इस योजना को लांच किया गया है| इस योजना के शुरुआत में सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया था की इस योजना का लाभ लगभग राज्य की 1.50 करोड़ बच्चियों/कन्याओं को दिया जाएगा|
इस योजना के तहत बच्ची के जन्म से लेकर उसके स्नातक (Graduation) पूरे हो जाने तक उसे 50,000 रुपये की राशि उपलब्ध की जायेगी| इस योजना में कुछ नियम शर्ते भी लागू हैं| जैसे की इस कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियों को ही दिया जा सकता है| उनके मासिक धर्म चक्र (Menstruation Cycle) के लिए उन्हें सेनेटरी पैड्स तथा स्कूल, कॉलेज की वर्दी (Uniform) को खरीदने के लिए भी पैसे उपलब्ध किये जायेंगे|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य क्या है?
हमने आपको ऊपर परिचय में भी बताया है की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला, कन्याओं का सशक्तिकरण करना है| बिहार राज्य की सभी बच्चियों को उचित ढंग से शिक्षा प्राप्त हो साथ ही उनकी आगे की उच्च शिक्षा के लिए भी उन्हें अवसर प्राप्त हो इसका ख्याल भी इस योजना के अंतर्गत रखा गया है|
सभी बालिकाओं को यदि उच्च शिक्षा प्राप्त होगी तो उनके आगे आने वाला भविष्य बहुत ही उज्जवल तथा वह आत्मनिर्भर भी बनेंगी| आज भी हमारा समाज एक पुरुष प्रधान समाज है| जहाँ पर लड़का लड़की को बराबर नहीं माना जाता है| स्त्रियों को केवल खाना पकाने वाली एक स्त्री तथा बाल बच्चों को सँभालने वाली एक महिला माना जाता है| कुछ परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नही होती है, की वह अपनी बेटियों को स्कूल भेज सकें| उनकी शिक्षा का खर्च वह नहीं उठा पाते हैं| उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध करना इस योजना का उद्देश्य है|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जुडी मुख्य updates
इस समय इस योजना के लिए कई आन्दोलन किये जा रहे हैं तथा यह आन्दोलन कॉलेज छात्राओं के द्वारा ही किये जा रहे हैं| अभी फिलहाल ही में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पढने वाली छात्राओं ने इसके खिलाफ आन्दोलन किया था| यह आन्दोलन इसलिए किया गया था क्यूंकि बहुत समय से इस योजना के द्वारा जो सहायता राशि उपलब्ध की जानी थी| वह छात्राओं के बैंक खाते में नहीं पहुँच रही थी|
इस आन्दोलन के बाद बहुत सी छात्राओं के पैसे बहुत समय से रुके हुए थे, वह उनके बैंक खाते में आना शुरू हो गए| मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा इस आन्दोलन को पिछले 2 वर्षो से चलाया जा रहा है| इस आन्दोलन के कारणवश ही बहुत से विद्यार्थियों के पैसे उनके बैंक खाते में आयें| आन्दोलन के बाद सरकार की इस योजना की ओर हरकत बढ़ी|
कुछ बच्चियों के बैंक खातों का सत्यापन (Verification) न होने के कारण भी यह सहायता राशि उन तक अभी नहीं पहुँच पाई है| जैसे ही बैंक खातों की जानकारियों का वेरिफिकेशन हो जाता है| सभी बची हुई छात्राओं के बैंक खाते में भी इस राशि को transfer कर दिया जाएगा|
सर्वे के अनुसार अब तक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के जरिए कितनी बच्चियों को लाभ प्राप्त हुआ है?
इस वर्ष से पूर्व लगभग 1 लाख 40 हज़ार कन्याओं को इस योजना का लाभ दिया गया था| पर हम आपको यह भी बता दें की लगभग 85 हज़ार बच्चियों को को इस राशि का लाभ मिल चुका है| बची हुई छात्रों तक इसका लाभ जल्द ही पहुँचाया जाएगा|
साथ ही कुछ आवेदन ऐसे भी थे, जिनमे कुछ गलतियाँ की गई थी| जिसके कारण उन छात्राओं तक अभी तक इसका लाभ नहीं पहुँच पाया है| प्रस्ताव के अनुसार इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए 300 करोड़ रूपए का फण्ड जारी किया गया था| हर वर्ष सरकार नए-नए टारगेट निर्धारित करती है तथा उसे पूरा करने का प्रयास करती है|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्कूल यूनिफार्म तथा सेनेटरी पैड के लिए उपलब्ध राशि क्या है?
जब छात्रा की आयु करीब 2 से 3 वर्ष की होती है तो उसकी स्कूल वर्दी के लिए उन्हें 400 रुपये उपलब्ध किये जाते हैं| 3 से 5 वर्ष के बच्चो की वर्दी के लिए 500 रूपए की राशि, 6 से 8 वर्ष वर्ष की छात्राओं के लिए 700 रुपये उपलब्ध किये जाते हैं|
मुख्यमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत यह राज्य सरकार स्कूल, कॉलेज की यूनिफार्म खरीदने तथा सेनेटरी पैड्स को खरीदने के लिए भी बच्चियों को कुछ राशि उपलब्ध करती है| इस योजना के शुरूआती समय में यह राशि केवाल 150 रुपये थी, पर बदलते समय के साथ इस राशि को बढ़ाकर 300 रूपए तक कर दिया गया है|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की मुख्य विशेषताएं क्या है?
लेख के इस बिन्दु में हम आपको बताएँगे की इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की विशेषताएं क्या-क्या है :-
- महिलाओं तथा बच्चियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित (Appreciate) करना|
- बिहार राज्य की सभी कन्याओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाया जाएगा|
- कुसुम योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की बेटियों महिलाओं को उपलब्ध किया जाएगा|
- कुसुम योजना के पारित होने के बाद राज्य में भ्रूण हत्याओं के अनुपात में भी भारी कमी आई है|
- कन्याओं का पहले बहुत ही छोटी उम्र में विवाह करवा दिया जाता था| इस योजना के पारित होने के बाद से बाल विवाह जैसे मामलों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है|
- इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी तरह की जातिगत प्रतिबन्ध नहीं हैं| सभी जाती धर्म की बेटियाँ इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र है|
- राज्य की सभी बेटियाँ महिलायें यदि शिक्षित होंगी तो इस पूरे राज्य का भी विकास होगा|
- इस मुख्यमंत्री कुसुम योजना के जरिए जो लाभ उपलब्ध किया जायेगा वह उस बच्ची के जन्म से लेकर जब तक वह अपना स्नातक पूरा नहीं कर लेती है| तब तक दिया जाएगा|
- बिहार राज्य की जिस बच्ची ने स्नातक पास किया होगा| उसे इस योजना के तहत 50,000 रुपये बैंक खाते में भेजे जायेंगे|
- महिलाओं बेटियों के स्वास्थ्य, साफ़ सफाई को भी ध्यान में रखते हुए, उन्हें सेनेटरी पैड्स तथा वर्दी देने का plan है|
- एक परिवार की केवल दो ही बेटियाँ ही इस मुख्यमंत्री कुसुम योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ दिशा निर्देश
यहाँ हम आपको बताएँगे की इस कुसम योजना के आवेदन करने से पहले किन दिशा निर्देशों का पालन आपको करना होगा| निचे दिए गए सभी दिशा निर्देशों को कृपया कर ध्यानपूर्वक पढ़िएगा|
- मुख्यमंत्री कुसुम योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले ई-कल्याण के अधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना आवश्यक होता है|
- एक छात्रा एक समय पर केवल एक बार ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है|
- कई बार कुछ कॉलेज/महाविद्यालयों का नाम इसकी अधिकारिक website की सूची में नही दिया गया होता है| इस स्थिति में आप अपने कॉलेज के रजिस्टार को सम्पर्क कर अपने कॉलेज का नाम इस सूची में दर्ज करवा सकते हैं|
- दस्तावेजों में सबसे आवश्यक है| आधार कार्ड, आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो, बिहार का निवास प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर, बैंक खाता पासबुक, स्नातक डिग्री |
- अपने द्वारा भरे गए इस आवेदन फॉर्म को आप अपने मोबाइल फ़ोन में download कर उसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं|
- जब भी व्यक्ति अपने इस कुसुम योजना का फॉर्म भरता है| उसे अपने द्वारा भरी गई जानकारियों को एक बार अवश्य ही जांच लेना चाहिए|
- यदि इस आवेदन का फॉर्म भरते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कत आ रही हो तो आप निचे हमारे द्वारा दिए गए संपर्क जानकारी का उपयोग कर अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किन पात्रताओं का होना अनिवार्य होता है?
यहाँ हम आपको यह बताएँगे की इस मुख्यमंत्री कुसुम योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास किन दस्तावेजों का होना जरूरी है तथा किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक होता है:-
- इस योजना का लाभ केवल वह व्यक्ति ही ले पायेंगे जो की बिहार राज्य के मूल निवासी होंगे| जिसके लिए उनका निवास प्रमाण पत्र भी आवेदन भरते समय चाहिए होगा|
- एक परिवार में चाहे कितनी भी पुत्रियाँ हो पर एक परिवार की केवल 2 बेटियों को ही यह लाभ प्राप्त किया जायेगा|
- आवेदक छात्रा के पास उसका आधार कार्ड होना अनिवार्य होता है|
- वर्तमान मोबाइल नंबर| जिस मोबाइल नंबर पर आपको सभी SMS प्राप्त हो जाते हैं|
- इस योजना के तहत जिस बच्ची का आवेदन भरना है, उसका स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है| इसी बैंक खाते में इस योजना की सहायता राशि को भेजा जाएगा|
- आवेदक छात्रा की हाल फिलहाल की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- छात्रा का ग्रेजुएशन मार्कशीट
- 12 वीं पास की मार्कशीट
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन किस प्रकार भरें?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति आवेदन करना चाहता है| उसे निचे दी गई कुछ आसान सी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा| यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है| आपको निचे दिए गए सभी बिन्दुओं को ध्यान से पढना होगा|
- इस कन्या उत्थान योजना के आवेदन करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
- अधिकारिक website पर आ जाने के बाद आप सीधा इसके होम पेज पर आ जाएंगे|
- होम पेज पर आपको मुख्य रूप से दो लिंक दिए गए होंगे| – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना- मुख्यमंत्री बालिका माध्यमिक+2 तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान मुख्यमंत्री कन्या उत्थान प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें|
- व्यक्ति को अपनी जरुरत के अनुसार दिए गए दोनों विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा|
- जैसे ही व्यक्ति इन में से किसी भी एक विकल्प का चुनाव करता है उसे ‘Click here to apply’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस विकल्प को चुनते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा| यहाँ आपसे पंजीकरण संख्या, total obtained marks को दर्ज करना होगा|
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha कोड को captcha बॉक्स में दर्ज करें|
- अब आपकी स्क्रीन पर एक application फॉर्म open होगा|
- इस application फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी गई होंगी| आपको इन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
- अब आपको मांगे गए कुछ दस्तावेजों को भी इस application फॉर्म में अपलोड करना होगा|
- इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘submit’ विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही आप इस submit विकल्प को चुनते हैं| आपका मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन जमा हो जायेगा|
कन्या उत्थान योजना पोर्टल पर login करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन में login करने के लिए आपको निचे दिए हुए सभी चरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ उनका पालन करना होगा|
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन में login करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर visit करना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर आपको दो लिंक का विकल्प दिखाई देगा| – For student Registration & login only
- अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘login’ विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही आप इस login विकल्प को चुनते हैं| आपके सामने एक पेज open होगा| जहाँ पर आपको Username, Password तथा स्क्रीन पर दिए गए captcha कोड को दर्ज करना होगा|
- इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए login विकल्प को चुनना होगा|
- इसके पश्चात् आप इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना website पर सरलता से login कर पायेंगे|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन application status जांचने की प्रक्रिया
Application Status को जांचने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा|
- सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को ई-कल्याण पोर्टल की अधिकारिक website पर visit करना होगा|
- अब आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- अधिकारिक website के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना- मुख्यमंत्री बालिका माध्यमिक+2 का एक लिंक दिया गया होगा|
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा| जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, आपके स्क्रीन पर ‘Click here to view application’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- आपको इस विकल्प को चुनना होगा| अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म open होगा इसमें आपको अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा|
- पंजीकरण संख्या को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए सर्च विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस आ जाएगा|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत नाम तथा Account details verify करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन की अकाउंट सम्बंधित details का सत्यापन करने के लिए आपको निचे दिए गए मुख्य चरणों का पालन करना होगा|
- Account details को verify तथा अपने नाम का भी सत्यापन करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले ई-कल्याण की ऑफिसियल site पर जाना होगा|
- अब आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे| यहाँ पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Verify Name’ तथा ‘Account Details’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जायेंगे| यहाँ पर आपको अपने कॉलेज तथा जिले के नाम का चयन करना होगा|
- इन विकल्प के चुनाव के बाद आपकी स्क्रीन पर सभी छात्रों की सूची आ जायेगी|
- इस सूची में अपना नाम तथा अकाउंट सम्बन्धी details को देख आप verify कर सकते हैं|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के आवेदन की payment done information जानने की प्रक्रिया
इस योजना के तहत अपने payment done से जुडी जानकारी को जानने के लिए आपको निचे दिए हुए सभी चरणों का पालन क्रमबद्ध रूप से करना होगा|
- Payment सम्बन्धी जानकारी को जानने के लिए सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को ई-कल्याण की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आपके सामने तीन विकल्प लिंक दिए गए होंगे
- For student registration & login only
- For student registration & login only
- For university & department login only
3. अपनी जरुरत के अनुसार व्यक्ति किसी भी विकल्प को चुन सकता है| इसके बाद आपके सामने ‘Click here to view’ का विकल्प दिया गया होगा|
4. इस विकल्प को चुनते ही आपके सामने एक नया पेज open होगा| यहाँ पर आपको अपनी यूनिवर्सिटी का नाम तथा अपना नाम दर्ज करना होगा|
5. इन जानकारियों को उचित ढंग से दर्ज करने के पश्चात् आपको view विकल्प पर क्लिक करना होगा|
6. जैसे ही आप इस view विकल्प को चुनते हैं, आपके स्क्रीन पर आपकी payment done सम्बन्धी जानकारी आ जायेगी|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले बच्चों की सूची देखने की प्रक्रिया
उन बच्चो/छात्राओं की सूची देखने के लिए जिन्होंने भी इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन किया हैं, उनकी सूची देखने के लिए आपको निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा|
- आवेदनकर्ता छात्रों की सूची को देखने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले ई-कल्याण पोर्टल की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- होम पेज पर आपको दो लिंक उपलब्ध होगे| उनमे से आपको For student registration & login only के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको दिए गए ‘click here to view’ पर क्लिक करना होगा|
- जैसे ही आप इस विकल्प का चुनाव करते हैं| आपके सामने एक नया पेज open होगा|
- इस नए पेज पर आपको अपने यूनिवर्सिटी के नाम का चुनाव करना होगा|
- यूनिवर्सिटी के नाम का चुनाव करने के बाद आपको अपने नाम को दर्ज करना होगा|
- अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे view विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- View विकल्प का चुनाव करते ही आपके स्क्रीन पर आवेदक बच्चों की सूची आ जायेगी|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का application count देखने की प्रक्रिया
- Application count को देखने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को ई-कल्याण की अधिकारिक website पर जाना होगा| जैसा की हमने और प्रक्रियाओं को भी करते समय किया है|
- अब आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- इसके होम पेज पर आपको For student registration & login only का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको दिए गए इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने ‘Click here to view’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
- इस पेज पर आपको यूनिवर्सिटी के नाम का चुनाव करना होगा तथा इसके बाद आपको अपने कॉलेज के नाम को भी चुनना होगा|
- जैसे ही आप कॉलेज के नाम को चुनते हैं| आपके सामने उन सभी छात्रों की एक सूची खुलकर आ जायेगी| जिन्होंने भी इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन किया है|
District के अनुसार Rejected सूची देखने की प्रक्रिया
यदि व्यक्ति को जिले के हिसाब से रद्द सूची को देखना है, तो उसे निचे दिए गए सभी चरणों का पालन करना होगा|
- Rejected List को देखने के लिए व्यक्तियों को सबसे पहले ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आप इसके होम पेज पर आ जायंगे| होम पर ही आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें का एक लिंक दिया गया होगा| आपको इसका चुनाव करना होगा|
- इसके पश्चात् आपके स्क्रीन पर ‘District wise total rejected list’ का विकल्प दिया गया होगा|
- जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open हो जायेगा| यहाँ पर आपको अपने कॉलेज तथा जिले का भी चयन करना होगा|
- इसका चुनाव करने के बाद आपके स्क्रीन पर district wise rejected list आ जायेगी|
District के अनुसार total summary सूची देखने की प्रक्रिया
- पूरी summary को देखने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम ई-कल्याण की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- व्यक्ति इसके बाद सीधा इसके होम पेज पर आ जाएगा|
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें का एक लिंक विकल्प दिया गया होगा|
- इस विकल्प को चुनने के बाद आपको ‘District wise total summary’ के दिए गए विकल्प का चुनाव करना होगा|
- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा| यहाँ पर आपको एक जिलों की पूरी सूची देखने को मिलेगी|
- इन जिलो की सूची में से आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा|
- जैसे ही व्यक्ति अपने जिले के नाम का चुनाव करता है, उसके सामने कॉलेज की सूची भी खुल जायेगी|
- अब आप अपने जरुरत के अनुसार District wise total summary list को सरलता से देख सकते हैं|
सूचना की पुनः जांच करने की प्रक्रिया क्या है?
- सूचना की दोबारा जांच करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान की अधिकारिक website पर जाना होगा| जिस तरह से हमने बाकी प्रक्रियाओं में भी किया था|
- इसके बाद आप इस ई-कल्याण के होम पेज पर आ जायेंगे|
- यहाँ पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें| यह विकल्प दिखाई देगा|
- इसके बाद व्यक्ति को अपनी स्क्रीन पर ‘कृपया अपने द्वारा दर्ज की गई सूचना की पुनः जांच कर ले तथा त्रुटि का सुधार अविलंब करने हेतु यहां क्लिक करें’ का विकल्प दिखाई देगा|
- आपको इस विकल्प को चुनना होगा| अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open हो जाएगा|
- यहाँ आपको अपना पंजीकरण, obtained marks, पता तथा स्क्रीन पर उपलब्ध captcha code को दर्ज करना होगा|
- इन सभी प्रक्रियाओं को करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए ‘Login’ विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इसका चुनाव करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका आवेदन फॉर्म आ जाएगा| अब आप अपनी सुविधा के तथा जरुरत के हिसाब से गलती का सुधार तथा सूचना की पुनः जांच कर सकते हैं|
संपर्क जानकारी (Contact Information)
इस लेख में इस विषय से जुडी हुई सभी जानकारियाँ हमने आपको उपलब्ध की हैं| इसके पश्चात् भी यदि आपकी कोई अन्य enquiry है, तो आप निचे दिए गए mail तथा नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं|
EMail ID – dbtbiharapp@gmail.com
तकनिकी सहायता प्राप्त करने के लिए इन नंबर पर संपर्क करें|
कुमार इंदरजीत – 8986294256
राज कुमार – 9534547098
IP Phone (For NIC only) – 23323
निष्कर्ष (Conlusion)
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के इस विषय पर हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से आपको बहुत सी जानकारियाँ उपलब्ध हुई होंगी| इस योजना की सभी जानकारियों को जान कर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
आशा करते हैं की हमारे द्वारा उपलब्ध यह जानकारी आपके लिए अवश्य ही ज्ञानवर्धक रही होंगी| अपने प्रशन हमसे पूछने के लिए तथा अपने सुझाव भी हमसे साझा करने के लिए आप comment बॉक्स का उपयोग कर हमसे साझा कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें|