MP लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश राज्य में की गई है| इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य की सभी विद्यार्थी बालिकाओं को उपलब्ध किया जायेगा| आज इस लेख द्वारा हम आपको इस MP लाडली लक्ष्मी योजना 2022 के बारे में सभी जानकारियाँ उपलब्ध करेंगे| इस योजना के जरिए किस प्रकार से बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा? इस MP लाडली लक्ष्मी योजना को किस प्रकार से impliment किया जायेगा? साथ ही आप किस प्रकार से इसका लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हैं? तथा विभिन्न लॉग इन पप्रक्रियाओं के बारे में भी हम आपको यहाँ बताएँगे|
जैसा की हमे इसके नाम से ही यह ज्ञात होता है की यह महिलाओं बच्चियों से सम्बन्धित योजना है| इस लेख को पढ़ आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| इस योजना की सटीक जानकारी को सही से जानने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढना होगा|
यह MP लाडली लक्ष्मी योजना 2022 क्या है?
यह मध्यप्रदेश लाडली योजना एक राज्यस्तरीय योजना है| जो की यहाँ की विद्यालयों में पढ़ रही बच्चियों को दिया जायेगा| हम आपको यह भी बता दें की केवल उनकी शिक्षा तक ही नहीं बल्कि उनके विवाह होने तक इस योजना द्वारा उन्हें वित्तीय मदद उपलब्ध की जायेगी| इस योजना के तहत जिस भी सहायता राशि द्वारा बच्चियों की मदद की जायेगी| वह उनके बैंक खाते में ही भेजी जायेगी|
इस योजना की मदद से राज्य की बालिकाओं को शिक्षा हेतु तथा उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा| इसके द्वारा वह आत्मनिर्भर तथा सशक्त भी बन सकेंगी| सरकार द्वारा 1 लाख 18 हज़ार रुपये की वित्तीय मदद बालिका को उपलब्ध की जायेगी| एक महिला का शैक्षिक स्तर बेहतर होना बहुत आवश्यक है| ताकि उन्हें आगे आने वाले समय में किसी भी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े|
सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ उन बच्चियों को दिया जाएगा| जिनका जन्म अप्रैल माह में साल 2008 के पश्चात् हुआ हो| केवल यही बालिकाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी| इस योजना का लाभ लेने के लिए इसके तहत आवेदन करना अनिवार्य है| बिना आवेदन किये इसका लाभ आपको उपलब्ध नहीं किया जायेगा| इसकी आवेदन प्रक्रिया को आप घर बैठे-बैठे पूरा कर सकते हैं| इसके लिए आपको किसी भी सरकारी विभाग जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है|
MP लाडली लक्ष्मी योजना के मुख्य उद्देश्य
अभी भी हमारे देश में बहुत से ऐसे परिवार हैं, जो की आर्थिक रूप से इतने कमजोर है की वह अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च भी ठीक प्रकार से नहीं उठा पाते हैं| इसी बात का ख्याल रखते हुए ही मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने का यह आवश्यक कदम उठाया गया है| कई बार तो वह अपनी बच्चियों के विवाह हेतु भी पैसा नहीं जोड़ पाते हैं| ऐसी सभी परिस्थितियों में यह योजना उनके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होती है|
अपनी आर्थिक तंगी के चलते लोग अपनी बेटियों को न पढ़कर अपने बेटों को पढ़ाते हैं| यदि बच्चियों के लिए इस योजना को लागू किया जायेगा तो अधिक से अधिक बच्चियां स्कूल भी जाने के लिए प्रेरित हो सकेंगी| केवल आधारभूत शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा के लिए भी महिलाओं बच्चियों को प्रेरित किया जा सकेगा|
MP लाडली लक्ष्मी योजना से प्राप्त होने वाले लाभ
- मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को किसी भी सरकारी विभाग में नहीं जाना होता है| वह अपने घर बैठे-बैठे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है|
- राज्य की सभी बच्चियों को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा| साथ ही इनकी शिक्षा स्तर में सुधार भी देखने को मिलेगा|
- यदि परिवार में एक साथ जुड़वाँ बच्चियों का भी जन्म होता है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ पूरी तरह से उपलब्ध किया जाएगा|
- योजना का पूर्ण लाभ लेने हेतु बच्ची के जन्म के कुछ समय पश्चात् ही यानी 1 वर्ष के भीतर ही उसका नामांकन इस योजना के तहत करना पड़ता है|
- लाडली लक्ष्मी योजना द्वारा 1 लाख रुपये की अंतिम किश्त को लाभार्थी बालिका अपने विवाह में उपयोग में ला सकती है या अपनी आगे की उच्च शिक्षा को पूरा करने के लिए वह इस अंतिम राशि का उपयोग कर सकती है|
- MP लाडली लक्ष्मी योजना का संचालन राज्य तथा जिला स्तर पर किया जायेगा|
- जिन भी लाभार्थियों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, उन्हें यह आर्थिक सहायता लाभ उनकी कक्षा के अनुसार किस्तों में उपलब्ध किया जायेगा| तथा जब उनकी पढाई पूरी हो जायेगी तब इस सहायता राशि को उन्हें प्रदान कर उनका यह योजना लाभ समाप्त कर दिया जाता है|
- इस योजना हेतु आवेदन ऑनलाइन mode पर किये जा सकते हैं|
- आवेदक बालिका के 21 वर्ष की आयु होने के पश्चात् उसके बैंक खाते में इस योजना की सहायता राशि को भेज दिया जाता है|
- इस MP लाडली लक्ष्मी योजना के लिए गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाली बालिकाएं भी आवेदन कर सकती हैं|
MP लाडली लक्ष्मी लक्ष्मी योजना का कार्यान्वयन किस प्रकार किया जाएगा?
इस योजना को मध्यप्रदेश के सभी स्थानों जिलों तक पहुंचाने के लिए इसका कार्यान्वयन मुख्य रूप से तीन स्तरों पर किया गया है| हम आपको इन तीनों स्तरों के बारें में विस्तार से नीचे बताएँगे| सबसे पहले आता है राज्य स्तर, जिला स्तर तथा अंत में संभाग (Divisional) स्तर|
1. राज्य स्तर (State Level)
इस राज्य स्तर पर हम आपको बता दें की यदि इस लाडली लक्ष्मी योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा आती है, तो महिला एवं बाल विकास के मुख्य प्रमुख के द्वारा राज्य सरकार को एक पत्र भेजा जाता है| इस पत्र को भेजे जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा पत्र में बताई गई समस्या पर विचार विमर्श कर उसका समाधान निकाला जाता है| उसके पश्चात् योजना का संचालन ठीक रूप से हो पाता है|
2. जिला स्तर (District Level)
MP लाडली लक्ष्मी योजना की पूरी monitoring का कार्यभार महिला बाल विकास विभाग तथा जिला कार्यक्रम विभाग अधिकारी का होता है| सभी जिला अधिकारियों के द्वारा समय–समय पर योजना का मूल्यांकन कर कलेक्टर को यह मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करवाई जाती है|
जमा की गई इस report की कलेक्टर द्वारा जांच की जाती है| यदि report में किसी भी प्रकार के पात्र लाभार्थी को इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो पा रहा है, तो उसे यह लाभ उपलब्ध किया जाता है| जिन भी दिक्कतों को इस report में अधिकारी द्वारा लिखा जाता है कलेक्टर द्वारा उसका समाधान निकाला जाता है|
3. संभाग स्तर (Divisional Level)
इस संभागीय स्तर पर जो भी संभागीय अधिकारी तथा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी होते हैं उनके द्वारा इस योजना की समय-समय पर जानकारी दी जाती है| योजना से जुड़े सभी रिकार्ड्स का वेरिफिकेशन किया जाता है| यदि प्राप्त सभी रिकार्ड्स में कोई कमी पायी जाती है, तो उनको सही किया जाता है| ताकि आगे योजना लाभार्थी को किसी तरह की दिक्कत न हो|
MP लाडली लक्ष्मी योजना से जुडी कुछ मुख्य विशेषताएं
- लडकियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करना|
- बालिकाओं को यह लाभ प्रदान कर महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जायेगा|
- बच्चियों की शिक्षा से लेकर उनके विवाह हो जाने तक यह वित्तीय मदद उपलब्ध करना|
- इस आर्थिक मदद को सरकार द्वारा प्राप्त कर वह आत्मनिर्भर भी बनेंगी|
- महिलाओं बच्चियों के प्रति समाज में रह रहे लोगो की नकारात्मक सोच में परिवर्तन लाना|
- भ्रूण हत्याओं जैसे मामलों में कमी लाई जा सकती है, जिसके कारण महिला पुरुष के लिंग अनुपात में समानता आएगी|
- इस आर्थिक मदद का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के जीवन स्तर को सुधारा जा सकता है|
MP लाडली लक्ष्मी योजना से नए रोजगार, स्वास्थ्य तथा शिक्षा को भी जोड़ा जाएगा
इस योजना का केंद्र मुख्य रूप से केवल मध्यप्रदेश राज्य की सभी बालिकाएं तथा महिलायें है| उनके आर्थिक तथा रोजमर्रा जीवन में सुधार लाने हेतु ही इस योजना को शुरू किया गया है| कुछ नई updates के अनुसार यह पता चलता है की अब इस योजना के द्वारा महिलाओं और बच्चियों को रोजगार के नए अवसर तथा स्वास्थ्य नीतियों से भी जोड़ा जायेगा|
योजना के अंतर्गत जिन भी आवेदकों ने आवेदन किया गया है| वह NCC (National Cadet Corps) तथा NSS (National Service Scheme) से भी जुड़ कर अपना व्यक्तिगत विकास कर सकती हैं| अपनी स्कूली शिक्षा के खत्म होने के बाद उनके स्किल के आधार पर उन्हें आगे भी रोजगार के अवसर प्राप्त किये जाने की संभावना होती है|
MP लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों को दिया जायेगा जरूरी प्रशिक्षण
आधारभूत शिक्षा प्राप्त करना उनका अधिकार तो है ही इसके अलावा इस योजना की मदद से उन्हें नए-नए डिजिटलीकरण के startups के बारे में भी बताया जाएगा| वह किस प्रकार से लघु उद्योगों से जुड़ सकते है, निजी क्षेत्र के उद्योगों से वह किस प्रकार जुड़ रोजगार प्राप्त कर सकते हैं| इनके लिए उन्हें एक बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध किया जाएगा| लाभार्थी बालिका के माता-पिता को और भी इस प्रकार की बालिका कल्याण योजनाओं में आवेदन करने के लिए बताया जायेगा| जिस जिले में सबसे अच्छा लिंग अनुपात देखा जायेगा| वहां की ग्राम पंचायत को पुरूस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा|
MP लाडली योजना का लाभ पाने के लिए किन-किन पात्रताओं का होना आवश्यक है?
यहाँ हम आपको इस योजना का लाभ उठाने हेतु किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है, इसके बारे में बताएँगे| इन नीचे दी गई पात्रताओं को पूरा किये बिना आप इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पायेंगे|
- केवल मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासियों को ही इस योजना का लाभ उपलब्ध किया जाएगा|
- राज्य की केवल उसी बालिका को यह लाभ दिया जायेगा| जिसके माता-पिता किसी प्रकार का कर (Tax) का भुगतान न कर रहे हों|
- इस MP लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ केवल बालिकायें ही उठा सकती हैं|
- जिस बच्ची को यह लाभ दिया जायेगा वह 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित होनी चाहिए तभी उसे यह लाभ उपलब्ध होगा|
- यदि किसी परिवार ने किसी बच्ची को गोद लिया है तो उसे उस परिवार की पहली बच्ची मान कर उसे भी इस योजना का लाभ उपलब्ध किया जायेगा| इसके लिए आपके द्वारा गोद ली गई बच्ची के औपचारिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की जायेगी|
MP लाडली लक्ष्मी योजना आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
इन आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत आपको इस योजना के तहत आवेदन करते समय पड़ती है|
- आवेदक बालिका का आधार कार्ड
- मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक खाता विवरण
- बालिका की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक बालिका के माता-पिता का पहचान पत्र/आधार कार्ड
- चालु वर्तमान मोबाइल नंबर
MP लाडली लक्ष्मी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है| आपको इसके लिए केवल एक एंड्राइड मोबाइल फ़ोन तथा internet की आवश्यकता है| इसके बाद आप अपने घर बैठे-बैठे इस आवेदन को भर सकते हैं|
- MP लाडली लक्ष्मी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को इस योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- अधिकारिक website पर पहुँच जाने के बाद आप सीधा इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘आवेदन पत्र’ का एक विकल्प लिंक दिया गया होगा| आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आ जायेगा|
- इस नए पेज पर आपको तीन options दिए गए होंगे| आपको दिए गए इन तीन विकल्पों में से ‘जनसामान्य’ विकल्प पर क्लिक रकना होगा|
- इस जनसामान्य विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर फिर एक नया पेज आ जायेगा|
- इस पेज में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा|
- सभी जानकारियों को भरने के पश्चात् आपको जानकारी सुरक्षित करें विकल्प को चुनना होगा|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस MP लाडली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा जाएगा|
- आपको यहाँ इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा|
- सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के पश्चात् आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा|
- अब आपको दिए गए submit विकल्प को चुनना होगा|
- इसके बाद आपका इस योजना के तहत आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा|
MP लाडली लक्ष्मी योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
हालांकि इस योजना के आवेदन ऑनलाइन mode पर सरलता से किये जा सकते हैं| पर यदि कोई व्यक्ति इस प्रक्रिया को करने में असक्षम है तो वह इसका लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकता है|
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को अपने घर के किसी भी नजदीकी आंगनवाडी में जाना होगा|
- यहाँ इस आंगनवाडी में आपको इस MP लाडली लक्ष्मी योजना के आवेदन फॉर्म उपलब्ध हो जायेंगे|
- अब आपको इसके पश्चात् इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा| सभी जानकारियों को उचित ढंग से बिना किसी गलती के भरें|
- इसके बाद आपको कुछ अनिवार्य मांगे गए दस्तावेजों को इस आवेदन फॉर्म के साथ attach करना होगा|
- इस प्रकार से आपका आवेदन फॉर्म पूरा हो जायेगा| अब आपको उसी आंगनवाडी में जाकर इस आवेदन फॉर्म को जमा कर देना होगा| जहाँ से आपने इस आवेदन फॉर्म को प्राप्त किया है|
- अब आपके द्वारा जमा किये गए इस आवेदन फॉर्म को जांचा जाएगा| सभी जानकारियाँ सही होने के पश्चात् आपके आवेदन फॉर्म को जमा कर लिए जाएगा|
इस प्रकार से आप ऑफलाइन रूप से इस MP लाडली लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन कर इसका लाभ उठा पायेंगे|
इस योजना के अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करने की प्रक्रिया क्या है?
- इस MP लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- अब आप इस website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- यहाँ आपको ‘लॉग इन’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
- लॉग इन करने हेतु आपको इस विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही आप दिए गए इस लॉग इन विकल्प को चुनते हैं| आपके स्क्रीन पर लॉग इन फॉर्म खुल जायेगा|
- इस लॉग इन फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को आपको उचित ढंग से भरना होगा|
- सभी जानकारियों को भरने के पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिए गए ‘Sign In’ विकल्प को चुन इस पोर्टल पर लॉग इन कर लेना होगा|
MP लाडली लक्ष्मी योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?
- MP लाडली लक्ष्मी योजना लाभार्थी सूची को देखने के लिए सबसे पहले आपको इस राज्यस्तरीय योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- अब आप इस website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘बालिका विवरण’ का एक option दिया गया होगा|
- आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा| आपके इस विकल्प को चुनते ही आपको अपने जिले को चुनना होगा| उसके बाद खोजे के प्रकार को भी चुनना होगा|
- दोनों जानकारियों को भरने के बाद आपको सर्च विकल्प को चुनना होगा|
- आप लाभार्थी बालिका का नाम इस सूची में बहुत से भिन्न-भिन्न तरीकों से जांच कर सकते हैं|
- लाभार्थी बालिका के नाम से उसके माता-पिता के नाम से आप उसका नाम इस सूची में देख सकते हैं|
MP लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र किस प्रकार से देखें?
- मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण प्रत्र को अपने फ़ोन में देखने या downlaod करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- अधिकारिक website पर क्लिक करते ही आप सीधा इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘प्रमाण पत्र’ का एक विकल्प उपलब्ध होगा|
- आपको यह MP लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र को downlaod करने के लिए इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- आपके इस विकल्प को चुनते ही आप अगले पेज पर पहुँच जायेंगे|
- इस पेज पर आपको विद्यार्थी लड़की/बालिक का पंजीकरण क्रमांक/संख्या को दर्ज करना होगा| इस ID संख्या को दर्ज करने के बाद आपको सर्च विकल्प को चुनना होगा|
- आपके सर्च विकल्प को चुनने के बाद आवेदक बालिका का MP लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा|
छात्रवृत्ति पंजीयन कैसे करें?
- छात्रवृत्ति पंजीयन को देखने के लिए सबसे पहले आपको इस लाडली लक्ष्मी योजना की ऑफिसियल website पर जाना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- यहाँ आपको दिए गए ‘छात्रवृत्ति पंजीयन’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा| आपके इस विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज open होगा
- इस पेज पर आपको छात्रवृत्ति पंजीयन का एक आवेदन फॉर्म उपलब्ध होगा|
- इस पंजीयन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा| उचित ढंग से सभी जानकारियों को भरने के बाद स्क्रीन पर दिए गए ‘सुरक्षित करें’ विकल्प को चुने|
- जैसे ही आप इस सुरक्षित करें विकल्प को चुनते हैं, आपकी छात्रवृत्ति पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी|
बालिका विवरण देखने की प्रक्रिया क्या है?
- बालिका विवरण सम्बन्धी जानकारी को देखने के लिए आवेदक को सबसे पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा| जैसा की हमने ऊपर और लॉग इन प्रक्रियाओं में भी किया है ठीक उसी प्रकार|
- इसके पश्चात् आप इस अधिकारिक website के होम पेज पर आ जायेंगे
- इसके होम पेज पर आपको ‘बालिका विवरण’ का एक लिंक उपलब्ध होगा| आपको दिए गए इस लिंक को चुनना होगा|
- जैसे ही आप इस लिंक विकल्प पर क्लिक करते हैं| आपके स्क्रीन पर नया पेज आ जायेगा| इस पेज पर आपको अपने जिले तथा खोजने के प्रकार को चुनना होगा|
- इन दोनों का चुनाव कर लेने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सर्च विकल्प को चुनना होगा|
- आप जैसे ही इस सर्च विकल्प को चुनते हैं, आपकी स्क्रीन पर बालिका विवरण सम्बन्धी सभी जानकारियाँ आ जायेंगी|
संपर्क जानकारी (Contact Information)
इस योजना विषय से जुडी सभी जानकारियाँ हमने आपसे इस लेख द्वारा साझा कर दीं हैं| यदि आप इस योजना से जुडी कोई और अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर जान सकते हैं|
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 0755-2550910
निष्कर्ष (Conclusion)
यह MP लाडली योजना राज्य की बढती उम्र की बच्चियों के लिए बहुत ही लाभदायक योजना है| इसकी मदद से लड़कियों बच्चियों को एक सामाजिक तथा आर्थिक मजबूती प्रदान की जा सकती है| इस योजना की मदद से बहुत से लाभ अब तक बालिकाओं को उपलब्ध किये गए हैं| इनके हित के लिए ऐसा कदम उठाना अनिवार्य है|
इस लाडली योजना लेख से जुड़े यदि आप हमसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं तो अवश्य ही comment section द्वारा पूछ सकते हैं| आप लेख संबधी सुझाव भी हमसे comment section के द्वारा साझा कर सकते हैं| आपके द्वारा दिए गए सुझावों की मदद से हमे बहुत सहायता मिलती है|
यह भी पढ़ें|