Nivesh Mitra Portal – निवेश मित्र पोर्टल

निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal ):सर्वप्रथम हम इस बात से अवगत हो जाते हैं की निवेश क्या होता है? निवेश को दूसरी भाषा में विनियोग (Investment) भी कहते हैं| निवेश का साधारण शब्दों में यह अर्थ होता है की किसी कंपनी आदि में अपने लाभ (profit) के लिए हम कुछ रक़म लगाते हैं| निवेश के कुछ उदाहरण जैसे की:- किसी बैंक में पूंजी जमा करना, या कोई परिसंप्प्ति [assets] खरीदने आदि जैसे कार्य जो कल भविष्य [future] में लाभ पाने की दृष्टि से किये जाते हैं|

अब हम जान लेते हैं की निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra PortalNivesh Mitra Portal )क्या है? उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल एक single window पोर्टल है| राज्य के व्यापार, लेन-देन को आसान बनाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने इस पोर्टल को जारी किया है| इस पोर्टल की मदद से राज्य के छोटे,मध्यम और अभूत बड़े व्यावसायिक उद्योगपतियों के लिए निवेश मित्र से जुड़े अलग-अलग विभाग से रक्षा, कानूनी मेट्रोलॉजी या पर्यावरणीय मुद्दे जैसे अनापत्ति प्रमाण पत्र NOC [No objection certificate] के जैसी अन्य ऑनलाइन सुविधाएं इसके जरिए प्रदान की जाती हैं| इस लेख के माध्यम से हम आपको इसकी विस्तार से जानकारी देंगे| तथा आपकी जरूरत के अनुसार किस तरह से भिन्न-भिन्न विकल्पों पर कैसे login करें| ये सब जानकारियाँ भी हम अपने इस लेख द्वारा आप तक सबसे सरलतम ढंग से पहुचाएंगे|

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal ):-

यह एक single window पोर्टल है| उत्तरप्रदेश राज्य के लगभग 20 सरकारी विभागों की 70 सुविधाएं ऑनलाइन हैं| उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल में जरुरी प्रमाण पत्र, NOC, तथा कुछ जरुरी लाइसेंस भी सम्मिलित हैं| इस राज्य के जो भी लोग इस सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, उन सभी लोगो को निवेश मित्र पोर्टल की website के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) कराना होगा| इस पोर्टल पर ID बनाना और इस पोर्टल को व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल में लाना भी बहुत ही ज्यादा सरल है| हम इस पोर्टल द्वारा अपनी ID भी बना सकते हैं और जरुरत पड़ने पर login भी कर सकते हैं| इस पोर्टल पर आवेदन करने की कोई राशि भी नहीं होती है यह बिल्कुल मुफ्त है| उत्तरप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए यह पोर्टल बहुत उपयोगी साबित होगा| यहाँ व्यवसाय को और मजबूत बनाने एक लिए औपचारिक रूप में पंजीकरण की बहुत आवश्यकता है| राज्य सरकार नौकरी के अवसरों पर बहुत ध्यान देने का प्रयास करती है| यदि यह निवेश की ओर ध्यान देंगे तो आर्थिक विकास इस राज्य में तेज़ी से बढेगा| विकासशील राज्य को विकसित बनाने के लिए यह जरूरी है|

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal ) की नई मुख्य अपडेट:-

राज्य सरकार उद्योगपतियों के कारोबार को विकसित करने के प्रयास दिन-प्रतिदिन बढा रही है| राज्य सरकार ने उद्योगपतियों की आवश्यकताओं से जुड़े 7000 से ज्यादा NOC और लाइसेंस जारी किये गए हैं| नवम्बर के आखिर तक उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल पर 58-60 नई सुविधाएँ दी गई हैं| एक सर्वे के अनुसार इस वक़्त तक 2 लाख 50 हज़ार लोगो ने आवेदन किए हैं| विभाग द्वारा यह भी सूचना जारी की गई है की पोर्टल पर 20-22 हज़ार शिकायतें भी आईं हैं| जिसमे से 90% से 95% शिकायतों का निवारण भी हो चूका है,समय रहते हुए |

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal ) के मुख्य उद्देश्य:-

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल का उद्देश्य यह है की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने तथा applications (अनुप्रयोगों) की ट्रैकिंग के लिए उपकरण आधारित पारदर्शी प्रक्रिया के साथ उद्योगपतियों को सेवायें देकर कुछ आसान तरीको से व्यवसाय को अलग-अलग ढंग से करने के उपाय देना| इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उत्तरप्रदेश के लगभग सभी सरकारी विभाग तथा शुरू किये गए उद्योगों में पारदर्शिता (transparency) आई है या जरुर आएगी|

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal ) के अंतर्गत आने वाली सभी मुख्य योजनायें:-

  • फिल्म पॉलिसी 2015
  • उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
  • उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017
  • हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
  • सिविल एवियशन पॉलिसी 2017
  • उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
  • आईटी एंड स्टार्टअप पॉलिसी 2017
  • यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra Portal )पंजीकरण किस प्रकार करें?

यदि आप उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो, दिए गए चरणों को ध्यान से पढ़े:-

  • सर्वप्रथम हमें उत्तरप्रदेश निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर उत्तरप्रदेश निवेश मित्र का होमपेज खुलेगा|
  • यहाँ हमें register here के विकल्प का चुनाव करना पड़ेगा|
  • इसका चुनाव करने के बाद हमारी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, यहाँ पर सभी पूछी गई जानकारी सही ढंग से आपको भरनी होगी|
  • अंत में वेरिफिकेशन कोड डाल register के विकल्प का चयन कर लें|
  • इन सभी चरणों को पढ़ कर और पालन कर आप निवेश मित्र पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कर पायेंगे |

निवेश मित्र पोर्टल पर login करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम हमें उत्तरप्रदेश निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसकी अधिकारिक site यह है- niveshmitra.up.ac.in का चुनाव करें|
  • हमारे सामने अब निवेश मित्र पोर्टल का होम पेज खुलेगा और यहाँ पर हमें Entrepreneur login का एक विकल्प का डब्बा दिखाई देगा|
  • इसी डब्बे में हमें login ID, पासवर्ड, वेरिफिकेशन कोड भरना होगा|
  • यह सभी जानकारियाँ भरने के बाद आपको login विकल्प का चुनाव करना होगा|
  • इन सभी चरणों को पढ़ कर और पालन कर हम निवेश पोर्टल उत्तरप्रदेश login कर सकते हैं|

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल के मुख्य फायेदे:-

  • इस सुविधा का लाभ उत्तरप्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों को तो होगा ही साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे|
  • यह पोर्टल नए व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए single window के रूप में कार्य करता है|
  • यह पोर्टल सरकार से सम्बंधित सभी विभागो के लिए प्रासंगिक और सरकारी सभी प्रक्रियाओं को एक लह (flow) प्रदान करता है|
  • आवेदन प्रक्रिया की फीस आवेदक online भी जमा करवा सकता है|
  • इस पोर्टल के जरिए आवेदक अपने आवेदन का ट्रैक रिकॉर्ड भी देख सकता है|
  • जिन भी लाभार्तियों को इस निवेश मित्र पोर्टल का लाभ चाहिए होगा, उनको सबसे पहले इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा|
  • दस्तावजों की जांच हो जाने के बाद, उमीदवार पोर्टल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र सरलता से download कर सकते हैं|
  • उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल सरकारी विभाग से जुडी 70 सुविधाएं ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराता है|
  • सभी NOC और अनुमोदन आपको इस निवेश मित्र पोर्टल पर मिल जायेंगे|

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल स्टेटस:-

पंजीकृत उपयोगकर्ता (application users)- 105173

एप्लीकेशन प्राप्त (application recieved)- 95047

पंजीकृत उद्यम (registered enterprices)- 131167

एप्लीकेशन प्रवृत(application disposed)- 87649

प्रश्न उठें (query raised)- 2103

प्रगति पर विभाग (in progress department)- 5295

उत्तरप्रदेश निवेश मित्र single window पर जारी सभी सेवायें:-

  • प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड सेवा|
  • शहरी विकास लोक निर्माण सेवा|
  • श्रम सेवा|
  • राजस्व सेवा|
  • अग्नि सुरक्षा सेवा|
  • उत्पादक शुल्क सेवा|
  • यमुना एक्सप्रेसवे सेवा|
  • नॉएडा / ग्रेटर नॉएडा|
  • शक्ति सेवा|
  • विद्युत सुरक्षा सेवा|
  • पंजीकरण सेवा|
  • UPSIDC सेवा|
  • जंगल (forest) सेवा|
  • खाद्य सुरक्षा तथा औषदी प्रसाशन सेवा|
  • हाउसिंग रजिस्टर-फर्म,सोसाइटी सेवा|

शिकायत निवारण की प्रक्रिया पत्र:-

  • सबसे पहले आपको उत्तरप्रदेश निवेश मित्र की ऑफिसियल website को खोलना होगा उसके बाद आप होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  • होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको उस पेज पर feedback का विकल्प नज़र आएगा|
  • इस विकल्प से हमें Grievance redressal के विकल्प का चुनाव करना होगा|
  • इस विकल्प का चयन करने के बाद हमारी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा| इस पेज पर पूछी गई जानकारी भरनी होगी|
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, आपकी सलाह, अपनी पूछताछ, अपनी दिक्कत,verification code आदि भरना है|
  • इन सभी जानकरियों को भरने के बाद आप submit कर सकते हैं, सबमिट करने के लिए आप submit विकल्प का चुनाव करना होगा |

Invester login करने के चरण:-

  • सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश निवेश पोर्टल की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  • अगले चरण में आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर आते ही आपको investor login का एक लिंक नज़र आएगा|
  • उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दोबारा से एक नया पेज खुलेगा|
  • इसके बाद आपको search category के विकल्प का चयन करना होगा|
  • अपने मोबाइल नंबर या ईमेल id द्वारा आप कोई भी search category का चुनाव कर सकते हैं|
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर / ईमेल id और कैप्चा कोड डाल कर दर्ज (submit) कर दें|
  • इन सभी चरणों का पालन करने के बाद हमें सेंड OTP के विकल्प का चयन करना होगा|
  • OTP आने के बाद आपको संख्या को, OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा|
  • Login बटन का चुनाव करें, OTP दर्ज करने के पश्चात्|
  • सभी चरणों को सफ़लतापूर्वक पूरा करने के बाद आप सरलता से investor login कर सकेंगे|

स्वयं के अप्रूव्ल्स (approvals) जानने के चरण:-

  • सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश निवेश पोर्टल की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  • अगले चरण में आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर आते ही आपको Know your approvals का एक विकल्प नज़र आएगा, उस लिंक पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, उसमे पूछी गई जानकारी जैसे:- फ़ोन नंबर, ईमेल ID, आपका नाम, जिला आदि जैसी जानकारी भर कर दर्ज कर दें|
  • इसके पश्चात् प्रोसीड बटन का चुनाव करें|
  • इन सभी चरणों का पालन कर, हम सफलतापूर्वक अपने approvals की जानकारी देख पायेंगे|

डैशबोर्ड विकल्प पर जाने के चरण:-

  • सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश निवेश पोर्टल की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  • अगले चरण में आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर आते ही आपको Dashboard का एक विकल्प नज़र आएगा,उस लिंक पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने होम पेज से अगला नया पेज खुल जाएगा उसमे बहुत अधिक संख्या में सभी तरह की सांख्यकी नज़र आएगी|
  • इस पेज पर आने के बाद हम किसी भी आवेदन, ग्रीवेंस, इंसेंटिव, फीडबैक, लैंड एलॉटमेंट की आदि सभी प्रकार की सांख्यकी देख सकते हैं|

उत्तरप्रदेश निवेश पोर्टल के कार्य करने की प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले हमें सवयं को उत्तरप्रदेश निवेश पोर्टल पर registered (पंजीकृत) करना होगा|
  • इसके पश्चात् जिस विभाग से सम्बंधित जानकरी या सुविधा हमें चाहिए उस विकल्प का चुनाव करना होगा|
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के पश्चात् हमें application tracking id प्राप्त होगी|
  • इस application tracking id द्वारा हम अपने किसी भी application की प्रक्रिया की स्तिथि को जान, ट्रैक कर सकते हैं|
  • इसके पश्चात् सम्बंधित विभाग आपके एप्लीकेशन दर्ज करने के अनुसार आपको आपके कारखाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करेंगे|
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले विभाग अधिकारी निरिक्षण कर अनुमोदन (approval) देगा|

इस पोर्टल के माध्यम से समाज को होने वाले फायेदे:-

  • इस पोर्टल के जरिए उद्योगपतियों को, कारोबारियों को अपना व्यवसाय बढाने की एक प्रेरणा मिली है| जिससे की राज्य आत्मनिर्भर होने के पथ पर अग्रसर होगा|
  • जिसके चलते रोजगार के अवसरों में भी काफी बढ़त देखने को मिल रही है|
  • रोजगार, नौकरियों के अवसरों में बढ़ोत्तरी के कारण युवाओं को भी अपना कौशल दिखाने का एक बहुत ही सुनहरा मौका मिलने की उम्मीद है|
  • काम न मिलने की वजह से बहुत से लोगो को बहुत सी कठिन परिस्तिथियों का सामना करना पड़ता था| इन अवसरों के आने के पश्चात् लोगो को अपनी बहुत सी समस्याओं से निज़ात प्राप्त हुआ है|
  • उत्तरप्रदेश निवेश पोर्टल छोटे बड़े सभी प्रकार के उद्योगों के लिए Noc प्रदान करता है|
  • विभाग द्वारा सही से जांच और निरिक्षण करने के बाद ही Noc प्रदान किया जाता है|

निष्कर्ष:- अपने इस लेख के माध्यम से हम उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल के बारे में सही और उचित जानकारी आप सभी तक पहुँचाना चाहते है| इस लेख में उत्तरप्रदेश निवेश मित्र पोर्टल से जुडी सभी जानकारी हमने आप तक साझा कर दीं हैं| इसकी मदद से आप सभी उत्तरप्रदेश राज्य से जुडी इस क्षेत्र की सभी जानकारियों और सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं| इन सभी जानकारियों के बाद भी यदि आप किसी भी समस्या का सामना करते हैं, तो आप उत्तरप्रदेश निवेश मित्र के हेल्प लाइन नंबर या मेल ID पर अपनी समस्या भेज सकते हैं| और जल्द ही अपनी समस्या का निवारण प्राप्त कर सकते हैं| नए- नए छोटे बड़े व्यवसायों की शुरुआत के लिए यह बहुत ही सराहनीय और उचित कदम हैं|

Also Read:

Leave a Comment