पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पंजाब राज्य के किसानो के लिए शुरू किया गया है|यह एक सरकारी अधिकारिक पोर्टल है| आज इस लेख द्वारा इस विषय से जुडी सभी जानकारियाँ हम आपको देंगे| इस ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आपको किन सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा? किस प्रकार से आप इस पोर्टल पर login करें| पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के लाभ तथा उद्देश्य क्या हैं? आदि जानकारियाँ आपको इस लेख द्वारा हम देंगे|
इसके नाम से ही यह स्पष्ट हो जाता है| कि यह अनाज से सम्बंधित कोई पोर्टल है| सभी किसानो को यह चिंता सदैव रहती है| कि एक अच्छे सही दाम पर वह अपनी फसलें कैसे बेंचें? किस प्रकार से एक उचित दर वह प्राप्त कर सकें| पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति के पास किन दस्तावेजों का होना आवश्यक है, आदि सभी जानकारी आपको यह लेख पढ़कर प्राप्त हो जाएगी| कृपया कर इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा|
पंजाब अनाज खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल क्या है?
पंजाब अनाज खरीद ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल, केवल पंजाब के किसानो के लिए शुरू की गई एक ऑनलाइन सुविधा है| इस ऑनलाइन अधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर वह सीधा सरकार को अपनी धान फसल को बेंच पायेंगे| हमारे देश की सरकार इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फसल की खरीदारी कर सकती है|
इस पोर्टल के माध्यम से स्टॉक की निगरानी भी की जा सकेगी साथ ही किसानों से जुड़े बहुत से भुगतान को भी जमा किया जा सकेगा| मीलों का आवंटन और इनके पंजीकरण भी इस पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा| फसलों तथा किसानों से जितने भी कार्य, पंजीकरण या भुगतान हो आप इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं| इस अधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर व्यक्ति एक निश्चित तथा सही दाम पर अपनी फसलों को बड़ी-बड़ी मीलों पर बेंच सकता है|
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पंजीकरण
जिन भी किसानों को अपनी फसलें बेचनी हैं| उन्हें इस पोर्टल पर सर्वप्रथम अपना पंजीकरण करना होगा| उसके बाद वह सरलता से अपनी फसल को बेंच सकेंगे| इस ऑनलाइन अनाज खरीद पोर्टल की शुरुआत ही इसलिए की गई है| ताकि किसानों को अपनी फसलों को सरकार या मीलों को बेंचने के लिए इधर उधर बार-बार चक्कर न लगाने पड़े|
इसकी सहायता से खाद्य पदार्थों का एक सुचारू रूप से वितरण किया जा सकेगा| इस पोर्टल का लाभ केवल पंजाब राज्य के व्यक्ति ही उठा पायेंगे| साल 2020 के अक्टूबर माह से सरकार ने इसकी मदद से धान फसल की खरीदारी भी शुरू कर दी है| सभी किसान जो भी अपनी फसल को बेचना चाहते है| वह अपने घर पर बैठे-बैठे इसकी अधिकारिक website पर visit कर अपना पंजीकरण कर सकते है|
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के उद्देश्य क्या हैं?
- इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोगो को अपने आनाजों और उसके मूल्यों के प्रति एक पारदर्शिता प्राप्त होगी|
- इसकी मदद से सभी फसलों खाद्य पदार्थों का वितरण भी बराबरी से हो सकेगा|
- सभी जरूरतमंद किसानों के लिए यह पोर्टल बहुत ही अधिक उपयोगी है| उन व्यक्तियों के लिए भी, जो आर्थिया और आटा चक्की मीलों के अंतर्गत पंजीकरण करना चाहते हैं|
- अपने फसलों को बेचने के लिए किसानों को बहुत परिश्रम नही करना होगा|
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं
- किसानों को अपनी उगाई फसलें बेचने के लिए जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था| उन्हें अब इन दिक्कतों से निजात प्राप्त हो चूका है|
- इससे जुडी सभी योजनाओं का लाभ पंजाब राज्य के सभी व्यक्तियों को प्राप्त होगा|
- उपभोक्ता विभाग तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा इस पोर्टल को संचालित किया जा रहा है|
- सभी मीलों को अनाज तथा किसानों को अनाज के खरीदार आसानी से मिल सकेंगे|
- इस पोर्टल से जुड़े सभी लाभों को केवल इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर प्राप्त किया जा सकता है|
- फसलों से जुडी सभी समस्याओं का समाधान इस पोर्टल द्वारा हुआ है|
- इस ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करने के लिए, व्यक्ति को किसी तरह का अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करना पड़ता है| केवल internet के माध्यम से वह अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर कर सकता है|
- पंजाब राज्य सरकार द्वारा यह बताया गया है की प्रति वर्ष कम से कम 170 लाख टन धान की खरीदारी इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी|
- PDS (Public Distribution System) को सही और नियमित रूप से बरकार रखा जा सके| इसका भी ख्याल रखा गया है|
- इस पोर्टल के द्वारा राज्य प्राधिकरण को भी उचित कार्य खाद्यान के सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी सही ढंग से चलाने में मदद प्राप्त होगी|
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
यहाँ लेख के इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की इस अधिकारिक पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को किन दस्तावेजों को आवश्यकता पड़ती है|
- आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
- PAN कार्ड नंबर
- राशन कार्ड
- कैंसिल चेक
- व्यक्ति की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
व्यक्ति के पास ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है| यदि इन दिए गए documents में से व्यक्ति के पास कोई दस्तावेज नही होता है, तो वह व्यक्ति इस पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण करने योग्य नहीं होता है|
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के लिए किन पात्रताओं का होना आवश्यक है?
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को किन अनिवार्य पात्रताओं को पूरा करना होता है| यहाँ हम आपको उसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे|
- इस पोर्टल पर केवल वही व्यक्ति अपना पंजीकरण कर सकता है, जो व्यक्ति पंजाब राज्य का स्थाई यानी मूल निवासी हो|
- व्यक्ति को इस योजना पोर्टल के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर ही इसके तहत पंजीकरण करना पड़ता है|
- जिन भी किसान व्यक्तियों के पास स्वयं की आय का तथा अपनी फसल का पूरा विवरण उपलब्ध हो वह व्यक्ति पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है|
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आर्थिया पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है?
यदि व्यक्ति पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के तहत आर्थिया पंजीकरण करना चाहता है| तो वह निचे दिए गए चरणों का पालन कर सरलता से आर्थिया रजिस्ट्रेशन कर सकता है|
- आर्थिया के तहत व्यक्ति को स्वयं का पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
- इसके पश्चात् आपके स्क्रीन पर इस website का होम पेज आ जाएगा|
- इस होम पेज पर आपको आर्थिया पंजीकरण का एक विकल्प दिखाई देगा|
- आपको स्क्रीन पर दिए इस विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही व्यक्ति इस विकल्प को चुनता है| उसकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
- इस नए पेज पर आपको स्वयं का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- आपके द्वारा दर्ज किये गए इस मोबाइल नंबर पर एक OTP सेंड किया जाएगा|
- अब आपको इस OTP को OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा|
- आपको स्क्रीन पर एक ‘Continue’ का भी विकल्प दिखाई देगा| आपको इस पर क्लिक करना होगा|
- अब इस Continue विकल्प को चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म आएगा|
- इस पंजीकरण फॉर्म में आपसे कुछ आधारभूत जानकारियाँ मांगी गई होंगी| जैसे लाइसेंस नंबर, email ID, PAN number अपना मोबाइल नंबर आदि जानकारियाँ|
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही ढंग से भरने के बाद आपको कुछ मुख्य दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा| जैसे की PAN कार्ड, लाइसेंस, कैंसिल चेक आदि दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा|
- इसके पश्चात् आपको अपनी बैंक सम्बन्धी तथा प्रोपराइटर से जुडी जानकारियों को भी यहाँ दर्ज करना होगा|
- अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प का चयन कर अपने इस पंजीकरण फॉर्म को जमा करना होगा|
- व्यक्ति जैसे ही अपने इस फॉर्म को भर कर जमा करता है, उसकी स्क्रीन पर उसका acknowledgement नंबर genrate हो जाता है|
फार्मर (किसान) पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है?
Farmer रजिस्ट्रेशन करने के लिए व्यक्ति को निचे दिए गए कुछ आसान से चरणों का पालन क्रमबद्ध रूप में करना होगा|
- फॉर्मर पंजीकरण करने के लिए आवेदक को सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की official website पर जाना होगा|
- इस अधिकारिक website पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- व्यक्ति को होम पेज पर ‘फॉर्मर पंजीकरण’ का विकल्प नज़र आयेगा|
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा| जैसे ही व्यक्ति इस विकल्प पर क्लिक करता है| उसकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
- इस नए पेज पर आपको अपने पंजीकरण का वर्ग (Type) का चयन करना होगा| Indian/ Resident Indian
- इन दोनो में से किसी एक विकल्प का चुनाव करने के बाद व्यक्ति के स्क्रीन पर एक और नया पेज open होगा|
- इस नए पेज पर आपको अपना बैंक अकाउंट विवरण, मोबाइल नंबर, आर्थिया जानकारी को सही ढंग से भरना होगा|
- सभी मांगी गई जानकारियों को भरने के पश्चात् आपको दिए गए submit विकल्प का चुनाव करना होगा|
- जैसे ही व्यक्ति submit बटन पर क्लिक करता है, उसका former पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाता है|
आटा चक्की मिल के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है?
- आटा चक्की मिल के अंतर्गत अपना पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को पंजाब अनाज खरीद की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| जैसा की और पंजीकरण प्रक्रियाओं में हमने किया है|
- होम पेज पर आने के बाद मिलर पंजीकरण का एक option दिखाई देगा|
- इस विकल्प के चुनाव के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे| इस पेज पर आने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन विकल्प का चुनाव करना होगा|
- व्यक्ति जैसे ही इस विकल्प का चुनाव करता है, उसके स्क्रीन पर दो विकल्प आयेंगे|
- Final Registration of new rice mills
- Apply for Provisional permisson
- व्यक्ति को अपनी आवश्यकता के अनुसार इन दोनों विकल्पों में से एक विकल्प का चयन करना होगा|
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा| इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको सही ढंग से भरना होगा|
- इसके पश्चात् स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प को चुनकर| अपना आटा चक्की मिल के तहत पंजीकरण सुनिश्चित कर लें|
पंजाब अनाज खरीद अधिकारिक पोर्टल पर login करने की प्रक्रिया
- पंजाब अनाज खरीद अधिकारिक पोर्टल पर login करने के लिए व्यक्ति को सर्वप्रथम इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर visit करना होगा|
- इसके होम पेज पर आ जाने के बाद आपको login का विकल्प दिखाई देगा|
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा| इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक login फॉर्म खुलेगा|
- आपको इस login फॉर्म में अपना username, password तथा captcha code भरना होगा|
- अब आपको login विकल्प को चुनना होगा| जैसे ही व्यक्ति login विकल्प का चुनाव करता है| वह पंजाब अनाज खरीद अधिकारिक पोर्टल पर सफलतापूर्वक login कर पायेंगे|
सम्पर्क जानकारी (Contact Information)
इस लेख द्वारा इस विषय की सभी जानकारियों को हमने आपके साथ साझा किया है| इसके बाद भी यदि किसी प्रकार की कोई पूछताछ आपको करनी है| तो आप निचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर तथा email ID पर अपनी समस्या या प्रश्न को mail कर भी पूछ सकते हैं|
Email ID – anaajkharidpb@gmail.com
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 7743011156, 7743011157
निष्कर्ष (Conclusion)
हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़ आपको इस विषय की सभी जानकारियाँ प्राप्त हो गई होंगी| यह पूरी जानकारी पंजाब राज्य के किसानों के लिए बहुत ही अधिक उपयोगी है| आप भी इसकी पूरी जानकारी को जान इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
आशा है की हमारे द्वारा उपलब्ध की गई जानकारियों से आपको संतुष्टि अवश्य प्राप्त हुई होगी| अपने सुझाव तथा प्रश्नों को हमसे साझा करने के लिए आप comment box का उपयोग कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें: