इस लेख के जरिए हम आपको भाषा भेद(Parts of Speech )क्या है बताएँगे| जिसे अंग्रेजी भाषा में Parts of Speech कहते हैं| एक व्यक्ति के जीवन में भाषा बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है| भाषा के माध्यम से ही हम सभी एक दुसरे व्यक्ति के भाव (Emotion), उनकी बात समझ और जान पाते हैं| बिना भाषा के यह सबही बाते जान पाना असंभव सा मालुम होता है|
साथ ही साथ यदि कोई व्यक्ति अंग्रेजी भाषा सीखना चाहता है तो भी उसे भाषा भेद यानी Part of speech का ज्ञान होना अति आवश्यक है| इस लेख मे इस भाषा के भेद विषय की जानकारी सरल भाषा में आप तक पहुँचाने की कोशिश की है| सबसे पहले हम यह जान लेते है की भाषा क्या है?
भाषा क्या है?
जिन शब्दों जिस विधि के जरिए हम अपने मन में चल रहे विचारों, भावों, को किसी अन्य/ दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाते है, उसे ही भाषा कहते हैं|
प्राचीन काल में पतंजली द्वारा, ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी (शब्दकोश) के द्वारा, जॉन डूई के द्वारा भाषा के अनेक अर्थ दिए गए| परन्तु भाषा वही माध्यम है जिसके जरिए एक मनुष्य दूसरे मनुष्य की बात, भाव को समझ पाता है|
मुख्य रूप से भाषा के भी तीन भेद होते हैं|
- लिखित – लिखित भाषा उसे कहते हैं जब कोई व्यक्ति अपनी बात को अपने विचार, भाव आदि को लिखकर बताता है|
- मौखिक – मौखिक भाषा उसे कहते हैं जब कोई मनुष्य अपनी बात को कह कर / बोल कर अपनी आवाज से सामने वाले व्यक्ति को बताता है|
- सांकेतिक – जब कोई व्यक्ति मनुष्य अपने भाव, अपनी बात को, तथा अपने मन में चल रहें विचारों को इशारों यानी संकेतों द्वारा दुसरे मनुष्य को बताता है उसे ही सांकेतिक भाषा कहते हैं|
Part of speech को हिंदी में भाषा के भेद तथा शब्द भेद भी कहते हैं| शब्द भेद का उपयोग बहुत सारे वाक्यों को वाक्यों, बातों या भावों के रूप बोलने, बताने के लिए किया जाता है| इस धरती पर किसी भी मनुष्य को अपनी बात दूसरे व्यक्ति को कहने या बताने के लिए वाक्यों की जरुरत होती है, शब्दों की जरुरत पड़ती ही है|
हिंदी व्याकरण में इन शब्द भेद (Parts of Speech )की बहुत आवश्यकता होती है, साथ ही इसकी जरुरत अंग्रेजी सिखने के लिए भी की जाती है|
शब्द भेद (Part of speech )की परिभाषा|
सभी वाक्यों में उपयोग किए जाने वाले शब्दों को जब भी भिन्न – भिन्न वर्गों/ भागो में बाँट दिया जाता है, इसे ही शब्द भेद यानी भाषा के भेद (Parts of Speech )कहते हैं|
किसी भी वाक्यों या भाषाओं में शब्दों की संख्या बहुत अधिक होती है, पर सभी वाक्यों, भाषाओं में शब्दों का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है| इन शब्दों को शब्द भेद (Part of speech) की श्रेणी/ वर्ग (Category) में रखा जाता है|
हम कुछ उदाहरणों द्वारा आपको स्पष्ट रूप से बताएँगे :
1. सुगंधा एक बहुत बड़ी व्यापारी है|
- सुगंधा संज्ञा (Noun) है|
- बड़ी विशेषण (Adjective) है|
- व्यापारी संज्ञा (Noun) है|
- बहुत विशेषण (Adjective) है|
- एक क्रिया (Verb) है|
2. प्रीति गाना गाती है|
- प्रीति संज्ञा (Noun) है|
- गाना संज्ञा (Noun) है|
- गाती क्रिया (Verb) है|
ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में शब्दों के भेद (Part ऑफ़ speech) भिन्न- भिन्न हैं| सभी अलग अलग शब्दों को एक साथ क्रम में लगाने पर हमें एक पूर्ण अर्थ वाला वाक्य (Sentence) प्राप्त होगा|
शब्दों के भेद के प्रकार (Types of parts of speech)
हिंदी व्याकरण में शब्द के भेद (parts of speech) कुल आठ तरह के होते हैं|
शब्द भेद (Parts of Speech )के प्रकार निचे दिए गए हैं|
- संज्ञा (Noun)
- विशेषण (Adjective)
- सर्वनाम (Pronoun)
- क्रिया विशेषण (Adverb)
- क्रिया (Verb)
- संयोजक (Conjuction)
- विस्मयसूचक (Interjection)
- संबंधसूचक (Preposition)
व्याकरण में हम बहुत से विषयों के बारे में पढ़ते हैं, जैसे; संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, आदि विषय व्याकरण के मुख्य अंग हैं| किसी भी वाक्य को लिखने बोलने पर हम बहुत से शब्दों का इस्तेमाल करते हैं|
अब आगे हम आपको शब्द भेद (parts of speech) के प्रकार विस्तार से उदाहरण सहित बताएँगे|
1. संज्ञा (Noun)
किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान, धर्म, स्वभाव आदि का बोध कराने वाले शब्दों को हम सभी संज्ञा कहते हैं| उदाहरण के लिए- बलदेव, अमरुद, खट्टा, हिरण, कुर्सी, तोता, घर, सच, आदि संज्ञा शब्द के उदाहरण हैं|
जिन भी चीजों को हम देख सकते है, महसूस कर सकते हैं, उन्हें छु सकते हैं वे सभी संज्ञा के ही उदाहरण हैं|
निचे कुछ उदाहरणों के द्वारा हम आपको बताएँगे की संज्ञा क्या है| उदाहरण:
1. मुझे कहानियों की किताबें पढना पसंद हैं|
संज्ञा- कहानियों, किताबें
2. सोहन की मम्मी वकील हैं|
संज्ञा – सोहन, वकील
3. राधा और मेघा गुडिया के साथ खेलती हैं|
संज्ञा – राधा, मेघा, गुडिया
4. चिड़िया पेड़ों पर रहती है|
संज्ञा – चिड़िया, पेड़
5. तुमने मेरा पसंदीदा कप तोड़ दिया|
संज्ञा – कप, पसंदीदा
6. मुझे पढने के लिए एक अच्छी किताब चाहिए|
संज्ञा – किताब
7. खरगोश मेरा पालतू जानवर अहि|
संज्ञा – खरगोश, जानवर
8. मैंने आज एक हिरण देखा|
संज्ञा – हिरण
9. बच्चे गार्डन में हैं|
संज्ञा – बच्चे, गार्डन
10. लेखिका आज स्कूल जायेगी|
संज्ञा – लेखिका, स्कूल
ऊपर दिए गए वाक्य के उदाहरणों द्वारा हमने आपको बताया है की इन वाक्यों में से संज्ञा शब्द कौन – कौन से हैं| जब कोई व्यक्ति वाक्य लिखता है तो उसमे संज्ञा क्या होती है यह आपको ऊपर दिए हुए उदाहरणों से स्पष्ट हो गया होगा|
संज्ञा के भी सात प्रकार हैं:
- अगणनीय संज्ञा (Uncountable Noun)
- पदार्थवाचक संज्ञा (Material Noun)
- भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)
- समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun)
- जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)
- व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
- गणनीय संज्ञा (Countable Noun)
2. विशेषण (Adjective)
शब्द भेद में विशेषण शब्दों वाक्यों का भी प्रयोग किया जात है| विशेषण शब्द उन शब्दों को कहते हैं जो संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताता हो|
किसी भी वाक्य की विशेषता जो शब्द बताते हैं वहां उन वाक्यों में विशेषण शब्दों का इस्तेमाल हुआ होता है| उदाहरण के लिए –
1. उस बच्ची की ड्रेस सुन्दर है|
विशेषण – सुन्दर
2. यह बहुत ही अर्थहीन बातें करता है|
विशेषण – अर्थहीन
3. मेरे भाई के पास सुन्दर तोता है|
विशेषण – सुन्दर
4. मै तुमसे मिलकर खुश हुई|
विशेषण – खुश, मिलकर
5. मैंने अपना काला बैग खो दिया|
विशेषण – काला
विशेषण के विभिन्न प्रकार :-
1. गुणवाचक विशेषण (Qualitative Adjective)
2. संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective)
3. दबाव सूचक विशेषण (Emphasizing Adjectives)
4. व्यक्तिवाचक विशेषण (Proper Adjectives)
5. संबंधबोधक विशेषण (Possessive Adjectives)
6. विभाग सूचक विशेषण (Distributive Adjectives)
7. परिमाणवाचक विशेषण (Adjectives of quantity)
8. प्रश्नवाचक विशेषण (Interrogative Adjective)
9. विस्मयबोधक विशेषण (Exclamatory Adjectives)
1. गुणवाचक विशेषण (Qualitative Adjective)
गुणवाचक विशेषण उन्हें कहते हैं, जो शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों के आकार, उनके गुण, उनके दोष, उनके रंग और रूप के बारे में बताते हैं| उदाहरण के लिए अच्छा, बुरा, पतला, गोरा, काला, छोटा गोल, आदि गुणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:
1. मोहित सुन्दर लड़का है|
2. सना बहुत लम्बी है|
3. श्वेता के पास रंगीन कागज़ है|
4. सब्जी ख़राब हो गई है|
5. बीमारी के कारण सोनी पतली हो गई है|
ऊपर काले रंग से आकर्षण में जो शब्द है वह सभी शब्द गुणवाचक विशेषण के मुख्य उदाहरण हैं|
2. संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective)
संख्यावाचक विशेषण उन शब्दों को कहते हैं जो शब्द मुख्य रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु, या किसी चीज की संख्या बताते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं| उदाहरण के तौर पर- बहुत, कोई नहीं, अगला, पहला, बहुत सारा, पूरा आदि संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. श्याम के पास कुल 13 किताबें हैं|
2. मेरे परिवार में चार लोग रहते हैं|
3. टेबल पर केवल दो गिलास हैं|
4. मुझे एक लैपटॉप मिला|
5. कुछ बच्चे बरसात के कारण नहीं आयें हैं|
ऊपर काले रंग से आकर्षण में जो शब्द है वह सभी शब्द संख्यावाचक विशेषण के मुख्य उदाहरण हैं|
3. दबावसूचक विशेषण (Emphasizing Adjectives)
दबावसूचक विशेषण उन शब्दों, वाक्यों को कहते हैं, जो शब्द वाक्य संज्ञा के पहले के संज्ञा शब्द पर दबाव देने के लिए उपयोग में लायें जाते हैं| उदाहरण के लिए –स्वयं, ज्यादा आदि सभी शब्द दबावसूचक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. उस कुत्तें ने अपनी ही आँखों से उस बिल्ली को देखा और निशाना बनाया|
2. रुचि ने शिखा को उसकी बहन भावना के सामने बहुत मारा|
3. मैंने स्वयं से उसको खेलते देखा था और जाते हुए भी|
4. व्यक्तिवाचक विशेषण (Proper Adjectives)
व्यक्तिवाचक विशेषण वह शब्द वाक्य होते हैं जो किस वस्तु, व्यक्ति की राष्ट्रीयता बताते हैं| उदाहरण के लिए – भारतीय, जापानी आदि व्यक्तिवाचक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. वह व्यक्ति भारतीय है|
2. मै भारत देश का निवासी है|
3. सोना नेपाली लड़की है|
4. क्या तुम जापानी हो?
5. ताजमहल भारत का एक बहुत मशहूर स्मारक (monument) है|
5. संबंधबोधक विशेषण (Possessive Adjectives)
संबंधबोधक विशेषण उन शब्दों और वाक्यों को कहते हैं, जो किसी व्यक्ति पर, वस्तु पर,
किसी व्यक्ति का अधिकार प्रकट करने का बोध करवाते हो| उदाहरण के तौर पर- मेरा, हमारा, तुम्हारा, आपका, उसका, उनका आदि शब्द संबंधबोधक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. मेघा मेरी दोस्त है|
2. हमारा घर बहुत बड़ा है|
3. वह बच्चे अपना स्कूल का काम कर रहे हैं|
4. मेरा घर आपके नजदीक है|
5. उनका कार्य पूरा हुआ?
6. विभाग सूचक विशेषण (Distributive Adjectives)
विभाग सूचक विशेषण उन वाक्यों के शब्दों को कहते हैं, जो शब्द दो या दो से ज्यादा व्यक्ति, वस्तुओं में किसी भी एक को प्रकट करती हो| उदाहरण के लिए – प्रत्येक (Each), भी (either), भी (neither), हर एक (every) आदि शब्द विभाग सूचक विशेषण के उदाहरण है|
वाक्य उदाहरण:-
1. आजकल प्रत्येक व्यक्ति के पास एक मोबाइल फ़ोन होता है|
2. क्या तुम्हारे पास भी एक पालतू जानवर है|
3. हर एक कदम आपकी ज़िन्दगी में एहम होता है|
4. उस छात्र के पास भी एक रंगीन कलम है|
5. सभी बच्चे बहुत ईमानदार होते हैं|
7. परिमाणवाचक विशेषण (Adjectives of quantity)
परिमाणवाचक विशेषण वह वाक्य होते हैं जिनमे वस्तु, व्यक्ति की मात्रा, परिमाण ज्ञात हो| उदाहरण के लिए – कुछ (Some), कोई भी (any), कोई नहीं (None), सभी (all) आदि सभी शब्द परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. मेरे पास बहुत सारा पैसा है|
2. आपका कोई प्रश्न है?
3. मेरे दोस्त के पास बहुत कम किताबें हैं|
4. गिलास में कम चाय है|
5. तुम मुझसे पहले स्कूल आए हो|
8. प्रश्नवाचक विशेषण (Interrogative Adjective)
प्रश्नवाचक विशेषण उन्हें कहते हैं, जिन शब्दों और वाक्यों की मदद से हम प्रश्न पूछ सकते हैं| उदाहरण के लिए – कौन, किसका, कहाँ आदि प्रश्नवाचक शब्द हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. दिव्या क्या खरीदना चाहती है?
2. सोहम की किताब कौन सी है?
3. इस साल कौन- कौन उत्तराखंड जाएगा?
4. तुम्हारे घर का पता के है?
5. रुबीना तुम आज सुबह कहाँ गई थी?
9. विस्मयबोधक विशेषण (Exclamatory Adjectives)
विस्मयबोधक विशेषण वह विशेषण होते है, जिनसे किसी व्यक्ति के भाव (Emotion) का पता चलता है| उदाहरण के लिए – हे भगवान्! ,वाह! , ओह! आदि शब्द विस्मयबोधक विशेषण के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. ओह! तुम्हे चोट कैसे लगी?
2. वाह! आज तुमने कमाल ही कर दिया
3. सर्वनाम (Pronoun)
सर्वनाम उन्हे कहते हैं जिनका उपयोग संज्ञा के शब्दों की जगह किया जाता है| उदाहरण के तौर पर – तुम, वह, हम, आदि सर्वनाम के ही उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1.राधा एक नृत्यांगना है| वह नृत्य करती है|
2. सोहम और प्रीति अच्छे दोस्त हैं| वह लोग जयपुर गए हैं|
सर्वनाम के विभिन्न प्रकार:-
1. परस्परवाचक सर्वनाम (Reciprocal Pronoun)
2. संकेतवाचक सर्वनाम (demonstrative Pronoun)
3. विभागसूचक सर्वनाम (Distributive Pronoun)
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite pronoun)
5. व्यक्तिवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
6. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
7. सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
8. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
9. विस्मयबोधक सर्वनाम (Exclamatory Pronoun)
1. परस्परवाचक सर्वनाम (Reciprocal Pronoun)
पारस्परिक (Mutual) सम्बन्ध को बताने वाले सर्वनाम शब्दों को परस्परवाचक सर्वनाम कहते हैं| उदाहरण के लिए वाक्य-
1. श्याम के पिता और माता दोनों श्याम से बहुत प्यार करते हैं|
2. वह दोनों बच्चे एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं|
2. संकेतवाचक सर्वनाम (demonstrative Pronoun)
संकेतवाचक सर्वनाम उन्हें कहते हैं, जो किसी वस्तु, व्यक्ति की ओर इशारा/ संकेत दने के लिए उपयोग में लाये जाते हैं| उदाहरण के लिए- यह, वह, वे, ऐसा, वैसा आदि संकेतवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. यह गिलास वहां रख दो|
2. वह फूल कितने सुन्दर हैं|
3. यह सभी मेरी किताबें हैं|
4. मेरी कलम वहां टेबल पर रखी हुई है|
5. उस गार्डन में एक बहुत बड़ा पेड़ है|
3. विभागसूचक सर्वनाम (Distributive Pronoun)
विभागसूचक सर्वनाम उन शब्दों को कहते है जिन शब्दों से दो या फिर दो से ज्यादा वस्तु, व्यक्तियों के समूह से किसी एक को भिन्न यानी अलग सूचित करने के लिए उपयोग में लाये जाते हैं| उदाहरण के लिए- कुछ, सभी, कोई नहीं, प्रत्येक आदि विभागसूचक सर्वनाम के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. वहां बैठे सभी व्यक्तियों को चाय दी है|
2. यह किताबें मेरी नहीं हैं|
3. यह दोनों बच्चे बहुत ही ज्यादा शरारती हैं|
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite pronoun)
अनिश्चयवाचक सर्वनाम उन्हें कहते हैं, जिनसे किसी अनिश्चित (Uncertainty)/ संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का बोध करवाते हैं| उदाहरण के लिए- कुछ, कुछ नहीं, सभी आदि अनिश्चयवाचक के उदाहरण हैं|
वाक्य उदाहरण:-
1. उस सभा में सभी व्यक्ति अनुपस्थित थे|
2. सभी उस बच्चे को बहुत पसंद करते हैं|
5. व्यक्तिवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
व्यक्तिवाचक सर्वनाम उन्हें कहते हैं जिनका उपयोग संज्ञा शब्द के जगह किया जाता है|
उदाहरण वाक्य –
1. मोहिना तुम्हारी दोस्त है| वह इस समय चंडीगढ़ गई है|
2. क्या तुम उसे जानते हो?
3. उसके पैर की चोट ठीक हो गई है|
6. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
प्रश्नवाचक सर्वनाम उसे कहते है जिन सर्वनामों का उपयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है| उदाहरण वाक्य:-
1. तुम्हारा खाता किस बैंक में है?
2. उसके बड़े भैया का नाम क्या है?
7. सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
सम्बन्धवाचक सर्वनाम उसे कहते हैं जिन शब्दों वाक्यों का उपयोग किसी वस्तु, व्यक्ति के आपसी सम्बन्ध तथा जोड़ने का काम करते हैं|
उदाहरण वाक्य:-
1. यह कपडे वह है जिन्हें मैंने तुम्हारी दूकान से लिए थे|
2. मेरा एक दोस्त है जिसके पिता डॉक्टर हैं|
8. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
स्वयं, खुद आदि जैसे शब्दों को निजवाचक सर्वनाम शब्द कहते हैं|
उदाहरण वाक्य:-
1. मोहित ने पढाई न कर स्वयं को बर्बाद कर लिया है|
2. उसने अपने मकान का रंग रोगन स्वयं किया है|
9. विस्मयबोधक सर्वनाम (Exclamatory Pronoun)
विस्मयबोधक सर्वनाम उन शब्दों को कहते हैं जिनसे किसी व्यक्ति के भाव, आश्चर्य आदि के बारे में पता चलता हो|
उदाहरण वाक्य:-
1. क्या! तुमने इतनी महंगी घडी खो दी|
2. ओह| तुम्हे चोट तो नहीं लगी|
4. क्रिया विशेषण (Adverb)
क्रिया विशेषण उन शब्दों को कहा जाता है, जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हों|
उदाहरण वाक्य:-
1. वहां से निकल जाने के बाद वह बहुत उदास था|
2. उसने उसका नाम तेजी से पुकारा|
क्रिया विशेषण के प्रकार|
1. समयसूचक क्रिया विशेषण (Adverb of time)
2. प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण (Interrogative Adverb)
3. विधिवाचक क्रिया विशेषण (Adverb of manner)
4. कारणवाचक क्रिया विशेषण (Adverb of reason)
5. परिमाणवाचक क्रिया विशेषण (Adverbs of quantity)
6. स्थानवाचक क्रिया विशेषण (Adverb of place)
7. सकारात्मक क्रिया विशेषण (Adverb of Affirmation)
8. सम्बन्धवाचक क्रिया विशेषण (Relative Adverb)
9. संख्यावाचक क्रिया विशेषण (Adverb of number Frequency)
5. क्रिया (Verb)
क्रिया उन शब्दों को कहा जाता है जो किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, के द्वारा कर रहे या हो रहे काम को बताता है उन्हें ही क्रिया कहा जाता है|
उदाहरण वाक्य:-
1. तुम वहां तक पैदल चलकर गए|
2. इतना मत उछलो|
3. मैंने उस समारोह में गाना गाया|
क्रिया के प्रकार|
1. सकर्मक क्रिया (Transitive Verb)
उदाहरण- मैंने एक गाडी खरीदी|
2. अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb)
उदाहरण- वह मुझे देख कर हँसा|
3. मुख्य क्रिया (Main Verb)
उदाहरण- वह तुम्हारे बाद दौड़ी थी|
4. सहायक क्रिया (Auxiliary Verb)
उदाहरण- है, होना चाहिए आदि|
6. संयोजक (Conjuction)
संयोजक शब्द उन्हें कहते है जो वाक्यों तथा उपवाक्यों को एक साथ जोड़ता है| किन्तु, परन्तु, और आदि इसके उदाहरण हैं|
उदाहरण वाक्य:-
1. मै और रीमा बाज़ार गए|
2. जबतक तुम्हारे माता पिता ना आए कहीं मत जाना|
संयोजक के प्रकार:-
1. सहसम्बंधित संयोजक (Correlative Conjunctions)
2. गौण संयोजक (Subordinating Conjunctions)
3. समन्वय संयोजक (Co ordinating Conjuction)
7. विस्मयसूचक (Interjection)
विस्मयसूचक उन शब्दों को कहा जाता है जो शब्द अचानक ही हृदय/ दिल से निकले हुए बाव को बताता है|
उदाहरण के लिए:-
1. हाय राम! मै तो बच गई|
2. आह! आज तो मजा ही आ गया|
8. संबंधसूचक (Preposition)
संबंधसूचक शब्द उन शब्दों को कहते हैं, जो शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ उपयोग में आकर किसी अन्य संज्ञा तथा सर्वनाम को बताता है|
उदाहरण वाक्य:-
1. किताबें मेज के उपर रखी हुई हैं|
2. थक कर वह पेड़ के निचे ठहर गया|
संबंधसूचक के प्रकार|
1. कृदंत पूर्वसर्ग (Participle Prepositions)
2. पूर्वसर्ग (Phrase Prepositions)
3. सरल पूर्वसर्ग (Simple Prepositions)
4. यौगिक पूर्वसर्ग (Compound Preposition)
निष्कर्ष:- इस लेख के जरिए हमने आपको शब्द भेद Parts of Speech के बारे में सरल शब्दों में जानकारी उपलब्ध करवाई है| इस लेख में हमने सभी परिभाषाओं को उदाहरण द्वारा स्पष्ट रूप से समझाने का प्रयास किया है| आशा है हमारा ये लेख आपको जरूर पसंद आएगा तथा सहायक होगा| यदि इस लेख से जुडी अन्य जानकारी आप हमसे साझा करना चाहते है तो अवश्य करें|