आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएँगे की Phone pe app क्या है? इस app के जरिए आप किस तरह से पैसो की लेन-देन कर सकते हैं, bills कैसे भरें तथा रिचार्ज कैसे करें? इन सभी प्रक्रियाओं को किस तरह से किया जाता है? यह हम आपको आगे इस लेख में बताएँगे|
इस app से लोगो को बहुत सी सुविधायें प्राप्त हुई हैं| लोगो को पैसो से जुड़े काम करने में आसानी हुई है| यह एक Digital payment/Online payment के अंतर्गत आता है| बैंक द्वारा कहीं पैसे भेजने आदि जैसे कार्यों को करवाने के लिए बहुत देर तक लम्बी-लम्बी लाइनों में इंतज़ार करना पड़ता है| इस Online payment द्वारा समय की भी बचत होती है|
Phone pe app क्या है?
Phone pe एक ऐसा app है, जिसकी मदद से व्यक्ति अपने घर बैठे-बैठे कहीं भी पैसे भेज सकते हैं| अपने खाते में पैसे मंगवा सकते हैं| इस app को उपयोग करने के लिए आपको कोई पैसा भी नहीं भरना होता है| केवल इस app पर अपनी ID create कर आप इस app का उपयोग कर सकते हैं|
कोरोना काल में जिस तरह से लोगो का बाहर आना-जाना बंद था | इस app द्वारा लोगो को बहुत लाभ मिला है| वे घर बैठे ही पैसो से जुड़े सभी कार्य को कर सकते हैं| चाहे उन्हें किसी तरह की EMI भरनी हो, रिचार्ज करना हो, बिल भरना हो या ऑनलाइन सामान मंगवाना हो आदि ऐसे कार्य फ़ोन द्वारा ही संपन्न कर सकते हैं|
Phone pe का उपयोग बिल्कुल सुरक्षित होता है| किसी तरह की धोखाधड़ी होने का कोई खतरा नहीं रहता है| यह एक ऐसा online platform है, जिसका उपयोग UPI पिन द्वारा किया जाता है| मोबाइल नंबर दर्ज कर इससे जुडी सभी जानकारियाँ हम अपने फ़ोन पर ही प्राप्त कर सकते हैं|
इस app का उपयोग किस लिए किया जाता है?
फ़ोन पे app का उपयोग ऑनलाइन लेन-देन के लिए किया जाता है| इसका उपयोग करने के लिए आपको किसी भी कार्ड को अपने साथ रखने की तथा बार-बार हर स्थान पर पिन दर्ज करने की जरुरत भी नहीं होती है|
आपको इसके द्वारा भुगतान करने के लिए wallet में पैसे add करने की आवश्यकता होती है| फ़ोन में इसका उपयोग करते समय आप password set कर अपने फ़ोन में सुरक्षित रख सकते हैं|
Phone pe app की विशेषताएं|
Phone pe app की बहुत सी विशेषताएं हैं| जिनके बारे में हम आपको आगे बतायेंगे:-
- फ़ोन पे एक ऐसा app है, जिसका इस्तेमाल आप बिना किसी डर के कर सकते हैं| यह बहुत ही सुरक्षित app है|
- इस app के उपयोग से आप अपना कार्य किसी भी स्थान से कर सकते हैं|
- इस app का उपयोग करने के लिए आपको कोई extra charges भी भरने नहीं पड़ते हैं|
- यदि व्यक्ति को अपना बैंक बैलेंस चेक करना है, तो बिना बैंक जाए वह इस app की मदद से अपना balance भी चेक कर सकता है|
- इस app का उपयोग कर भुगतान करने पर आपको cashback की भी प्राप्ति होती है|
- इसके द्वारा आप अपने बैंक में wallet द्वारा राशि भी add कर सकते हैं|
- इस app का इस्तेमाल कर आप किसी भी बिल को भर सकते हैं| बिजली बिल, सिलिंडर बिल, water bill आदि सभी bills का भुगतान आप आसानी से इसके द्वारा कर सकते हैं|
- Phone pe का app साइज़ भी बहुत छोटा है, जिससे की आपके फ़ोन storage पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है|
Phone pe app को अपने मोबाइल फ़ोन में कैसे install करें?
इस app को अपने मोबाइल फ़ोन में install करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा| निचे हम आपको उन्ही चरणों के बारे में बताएँगे :-
1. इस app को उपयोग करने के लिए आपके पास एक Android मोबाइल फ़ोन का होना जरूरी है|
2. इसके बाद आपको अपने फ़ोन की Goggle application Play store पर जाना होगा|
3. Play store के serach बॉक्स में आपको phone pe app टाइप कर सर्च करना होगा|
4. सबसे ऊपर आ रहे फ़ोन पे के icon पर क्लिक कर इनस्टॉल विकल्प को दबाना होगा|
5. Install के विकल्प का चुनाव करते ही यह Phone pe app आपके मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल हो जाएगा|
Phone pe app से अपना बैंक खाता कैसे जोड़े?
इस app से खाता जोड़ने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है| हम आपको अपना बैंक खाता इस app पर जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में यहाँ बताएँगे|
- सबसे पहले आपको इस app को इनस्टॉल कर open करना होगा|
- App के होम पेज पर ही आपको ‘Add your account’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इस विकल्प के चुनाव के बाद आपको अपना नाम, खाता नंबर, IFSC कोड दर्ज करना होगा|
- इसके बाद enter बटन दबा दें, इस तरह से आपका बैंक खाता आपके phone pe app से जुड़ जाएगा|
Phone pe से पैसा कैसे भेजे?
आप इस app द्वारा अपने wallet तथा सीधा अपने बैंक खाते से किसी भी व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं| Wallet द्वारा यदि आपको पैसे भेजने हैं, तो आपको पहले अपने wallet में पैसे add करने होंगे|
तथा यदि आप सीधे अपने बैंक खाते से पैसे भेजना चाहते हैं, तो आपके बैंक में उतनी रकम का होना आवश्यक है|
- पैसे भेजने के लिए आपको अपने फ़ोन पे app पर जाना होगा| उसके पश्चात अकाउंट का चयन कर जिस व्यक्ति को आपको पैसे भेजने हैंउसका अकाउंट नंबर दर्ज करें, तथा अमाउंट भरें और UPI Pin डाल कर व्यक्ति को भेज दें|
- Wallet द्वारा पैसे भेजने की प्रक्रिया भी बिल्कुल समान है| बस आपको बैंक खाते के स्थान पर wallet विकल्प का चुनाव करना होगा|
इस तरह से आप कहीं भी बैठे-बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थान पर पैसे भेज सकते हैं|
Phone pe से एक समय पर कितने पैसे भेजे जा सकते हैं?
Online payment apps द्वारा पैसे भेजने की कुछ सीमाएं (Limitations) निर्धारित की गई होती हैं| व्यक्ति इस तय सीमा से अधिक राशि की लेन-देन इस app द्वारा नहीं कर सकता है| हम आपको बैंक द्वारा कितनी रकम की लेन-देन एक समय पर की जा सकती है|उसके बारे में विस्तार से यहाँ बताएँगे|
- इस फ़ोन पे को इस्तेमाल कर आप एक दिन में इसके द्वारा 10 बार लेन-देन कर सकते हैं| इसके बाद भी यदि आपको कोई payment करनी है, तो आपको दूसरे दिन का इंतज़ार करना होगा| हालंकि पहले कोई व्यक्ति एक दिन के भीतर 20 बार इस app के द्वारा कोई भी लेन-देन कर सकता था| पर अब इसमें नए बदलाव कर दिए गए हैं|
- भेजी जाने वाली राशि 1 लाख रूपए से अधिक नहीं हो सकती है| यदि आप पैसा भेजने के लिए अलग-अलग apps का प्रयोग भी करते हैं| तो भी आप 10 बार ही यह transaction कर पायेंगे| क्यूंकि यह भुगतान आप एक ही बैंक द्वारा करते हैं|
- हम आपको यह भी बता दें की यदि आपके बैंक खाते से भीं यह लेन-देन करते हैं, तो भी आप एक बैंक से 10 बार transaction कर सकते हैं| जैसे की यदि मान लिया जाए आपके 2 बैंक अकाउंट है, तो आप 1 बैंक से 10 बार तथा अपने अन्य दूसरे बैंक से 10 बार transaction कर सकते हो|
- Wallet द्वारा आप अधिकतम 5 हज़ार रूपए की transaction एक समय पर कर सकते हैं| और माह में केवल 25,000 रूपए की transaction इस फ़ोन पे wallet द्वारा किया जा सकता है|
Phone pe app पर MPIN कैसे create करें?
MPIN एक ऐसी संख्या है, जिसे दर्ज कर आप payment confirm करते हैं| इस MPIN को केवल एक बार create करने की जरुरत होती है|
1. इसे create करने के लिए आपको अपने ATM Debit card के नंबर्स की पिछली 6 संख्या तथा कार्ड की Expiry तिथि को डाल कर दर्ज करना होता है|
2. यह दर्ज करने के बाद आप submit विकल्प पर क्लिक करें| विकल्प को दबाते ही आपके पास एक OTP आयेगा|
3. उस OTP को दर्ज कर, आपको 6 अंकों का एक MPIN बनाना होगा|
4. अब कहीं भी पैसो से जुड़ा भुगतान करने के लिए आप इस MPIN को दर्ज कर सुरक्षित payment कर सकते हैं|
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. Phone pe का उपयोग आप रिचार्ज करने और bills भरने में कर सकते हैं?
उत्तर – हाँ! Phone pe का उपयोग आप पैसों से जुड़े किसी भी कार्य को करने के लिए कर सकते हैं| चाहे बिल भरना हो, रिचार्ज करना हो, पैसे transfer करने हो आदि सभी कार्य आप इस phone pe app द्वारा कर सकते हैं|
2. Phone pe wallet का top-up कैसे करें?
उत्तर – इसके लिए आपको अपने फ़ोन pe app में दिए गए Wallet के विकल्प पर जाना होगा उसके बाद अपना PIN दर्ज कर आपको जितने पैसे अपने wallet में जमा करने हैं| उतनी राशि को टाइप कर आप जमा कर सकते हैं|
इसको करने से आपको cashback की भी प्राप्ति हो सकती है|
3. QR कोड का इस्तेमाल कर आप पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर – आपके फ़ोन पे app में आपको QR Scan का एक विकल्प दिखाई देगा| आप उस विकल्प का उपयोग कर अपने फ़ोन के कैमरा से स्कैन कर किसी भी व्यक्ति को भेज तथा किसी सामान की payment कर सकते हैं|
4. Phone pe का उपयोग safe है या नहीं?
उत्तर – Phone pe का उपयोग आपके लिए बिल्कुल safe है| इसका उपयोग करने के लिए व्यक्ति को 6 अंको की एक पिन set करनी होती है, जिसको वह किसी और के साथ साझा नहीं कर सकता है|
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख को पढ़ आपको फ़ोन पे app से जुडी सभी जानकारियों के बारे में पता चल गया होगा| इस app को किस तरह से आप अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते हैं तथा इसका उपयोग आप किन कार्यों में कर सकते हैं| यह भी हमने इसके द्वारा आपको बताया है|
आशा है की यह लेख आपके लिए informative रहा होगा| लेख से सम्बंधित सवाल पूछने तथा इस विषय से जुड़े सुझाव भी आप हमें comment बॉक्स द्वारा दे सकते हैं|
यह भी पढ़े: