PM दक्ष योजना का मुख्य लक्ष्य देश के सभी युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करना है| आगे इस लेख द्वारा हम इस योजना की जानकारी को विस्तार से जानेंगे| इस योजना को केन्द्रीय सामाजिक न्यायिक और अधिकारिकता मंत्री वीरेंदर कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया था| इस योजना को शुरू करने के उद्देश्य क्या हैं? इस योजना द्वारा क्या लाभ प्राप्त होंगे तथा देश के किस वर्ग को इस योजना का लाभ उपलब्ध किया जायेगा? इस PM दक्ष योजना के अंतर्गत कौन-कौन से कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं? इस योजना के आवेदन ऑफलाइन किये जा सकते हैं या ऑफलाइन mode पर भी इस योजना के आवेदन भरे जा सकते है? आवेदन भरने की प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में हम आपको यहाँ बताएँगे|
सभी जानकारियों को सही ढंग से जानकार आप भी इस योजना लाभ लेने के लिए आवेदन भर सकते हैं| सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के पश्चात् आपको इस PM दक्ष योजना का लाभ आसानी से प्राप्त होगा| PM दक्ष योजना से जुडी और जानकारियों को जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढना होगा|
PM दक्ष योजना क्या है?
यह योजना युवा हित के लिए प्राम्भ की गई एक योजना है| इस PM दक्ष योजना का लाभ देश का कोई भी अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का बेरोजगार युवा व्यक्ति बहुत ही आसानी से उठा सकते है| इस PM दक्ष योजना के अंतर्गत युवाओं को भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रशिक्षण (Training) उपलब्ध किये जाते है|
देश के जितने भी बेरोजगार युवा हैं| वह इस योजना से जुड़ कर नए रोजगार की प्राप्ति कर सकते हैं| इस योजना के तहत जो प्रशिक्षण युवा को उपलब्ध किया जाता है, उसके लिए उन्हें किसी प्रकार की कोई फीस भी जमा नहीं करनी पड़ती है| यह प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई एक निशुल्क योजना है| निर्धारित लक्ष्य के अनुसार इस योजना का लाभ साल 2022 में करीब 5 हज़ार युवाओं को उपलब्ध किया जाएगा|
इस PM दक्ष योजना को और दो मुख्य नामों से जाना जाता है, कौशलता संपन्न हितग्राही योजना तथा प्रधानमंत्री दक्षता के नाम से जाना जाता है| प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बेहतर प्रदर्शन होने पर युवा व्यक्ति की प्लेसमेंट की भी सुविधा इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध की जाती है| इस योजना के अंतर्गत जो प्रशिक्षण युवा को दिया जाता है| यदि उसमें उसकी उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जाती है तो उन्हें उनकी उपस्थिति के आधार पर 1 हज़ार रुपये से लेकर 3 हज़ार रुपये तक की राशि भी प्रदान की जाती है|
PM दक्ष योजना से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य
PM दक्ष योजना के द्वारा युवाओं को स्वरोजगार की सुविधा भी उपलब्ध की जायेगी| प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को Short term तथा Long term दोनों प्रकार के कौशल सिखाए जाते हैं| जितने भी कारीगर युवा व्यक्ति हैं उनके स्किल को Up skiliing तथा Re skilling के माध्यम से और सुधारा जायेगा| प्रशिक्षण प्राप्त कर वह अच्छे रोजगार प्राप्त कर सकेंगे तथा अच्छे रोजगारों की प्राप्ति कर वह अपनी आर्थिक क्षमता को सुधार सकते हैं|
अपने परिवार का आर्थिक विकास भी वह कर सकते हैं| सभी युवाओं को एक जैसा प्रशिक्षण नहीं बल्कि प्रत्येक युवा की क्षमता के अनुसार उन्हें इस योजना के तहत प्रशिक्षण उपलब्ध किये जायेंगे| इस योजना के पात्र लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ उपलब्ध किया जाएगा|
PM दक्ष योजना के मुख्य उद्देश्य
देश के अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना है| ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करना| एक सही बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करना| जिसके आधार पर वह नए-नए रोजगार को प्राप्त कर सके| बेरोजगारी की समस्या को खत्म करना| क्यूंकि आज यह बेरोजगारी की समस्या एक बहुत ही चर्चित और गंभीर विषय है| देश को विकास की ओर अग्रसर करना| देश का युवा यदि शिक्षित तथा कौशल पूर्ण होगा तो वह देश के विकास में बहुत सहायक होगा|
PM दक्ष योजना पंजीकरण प्रक्रिया
PM दक्ष योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को इसके तहत ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है| बिना अपना पंजीकरण किये बिना आपको इसका लाभ प्राप्त नहीं होगा| आवेदन करने के लिए इस योजना के तहत एक अधिकारिक पोर्टल को भी लांच किया गया है| व्यक्ति बहुत ही सरलता से अपने घर बैठे-बैठे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है| इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आपको किसी भी सरकारी विभाग जाने की भी आवश्यकता नहीं होती है|
सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद आपको अपने घर के नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र में जाकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं| केवल उन्ही पात्र लाभर्थियों को ही यह प्रशिक्षण दिया जायेगा| जिनका चुनाव उनके पंजीकरण के आधार पर किया जायेगा| रोजगार की प्राप्ति के लिए अब युवाओं को जगह-जगह भटकना नहीं होगा| उनके कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं|
PM दक्ष योजना से जुड़े लाभ क्या हैं?
- इस योजना के अंतर्गत यह निर्धारित किया गया है की आने वाले कुछ वर्षों में ही इस योजना की मदद से कम से कम 5 से 6 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध किया जाएगा|
- जिन भी युवाओं का चयन इस योजना के तहत किया जायेगा उनको पारदर्शिता के साथ प्रशिक्षण दिया जायेगा|
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया इस PM दक्ष योजना का लाभ लेने के लिए एक अनिवार्य चरण है|
- ठीक प्रकार से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा लाभार्थी को प्लेसमेंट भी उपलब्ध की जाती है|
- देश का कोई भी बेरोजगार युवा इस PM दक्ष योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है|
- इस योजना के तहत जो प्रशिक्षण लाभार्थी को उपलब्ध किया जायेगा| उसे प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है|
- युवा लाभार्थी का चयन उसके सभी दस्तावेजों के सत्यापन होने के पश्चात् ही किया जाएगा|
- रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा इसमें एक सकारात्मक बढ़ोत्तरी भी देखने को मिलेगी|
PM दक्ष योजना के आवेदन भरने हेतु किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है?
PM दक्ष योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक व्यक्ति को कुछ पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक होता है| इन पात्रताओं को पूरा किये बिना व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है| नीचे हम आपको उन्ही पात्रताओं के बारे में बताएँगे|
- आवेदक व्यक्ति का भारत देश का मूल निवासी होना आवश्यक है|
- जो भी आवेदक व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से समबन्ध रखते हैं| उनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए|
- जो भी आवेदक व्यक्ति पिछड़े वर्ग से आता है, उसके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए|
- इस योजना के तहत देश का कोई भी बेरोजगार अनुसूचित जाती, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, कोई भी सफाई कर्मचारी व्यक्ति, D अधिसूचित आदि वर्ग का व्यक्ति आवेदन कर सकता हैं|
- केवल 18 वर्ष से 45 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को ही यह लाभ दिया जायेगा|
PM दक्ष योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरते समय आपको किन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
PM दक्ष योजना के आवेदन भरते समय आपको कुछ दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करने की आवश्यकता होती है| यहाँ हम आपको उन्ही कुछ जरूरी दस्तावेजों के बारे बताएँगे|
- आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
- व्यक्ति का आधार कार्ड
- Self Declaration form
- व्यक्ति का स्वयं का बैंक खाता पासबुक
- आवेदक के परिवार का आय प्रमाण पत्र
- व्यवसाय प्रमाण पत्र
- आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- लाभार्थी व्यक्ति का जाती प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर (जीसपर व्यक्ति को सभी SMS समय पर प्राप्त हो सके)
PM दक्ष योजना से जुडी मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
- देश के जितने भी पात्र लाभार्थी हैं, उन सभी तक इस योजना का लाभ पहुंचाना|
- लोगो की आर्थिक स्थिति को सुधारना|
- रोजगार उपलब्ध कर लोगो की आय में सुधार लाना|
- देश में बेरोजगारी दर बढ़ोत्तरी में कमी लाना|
इस PM दक्ष योजना के अंतर्गत कौन-कौन से कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं?
1. दीर्घकालिक (Long Term) कार्यक्रम योजना
- इस दीर्घकालिक कार्यक्रम के अंतर्गत इस योजना के आवेदकों को उन रोजगार के क्षेत्रो से प्रशिक्षण उपलब्ध किया जाता है| जिनकी डिमांड मार्किट में बहुत अच्छी है|
- इस long term program की समय अवधि 5 महीने से लेकर 1 वर्ष तक की होगी|
- यह प्रशिक्षण MSME, NCVT, AICTE की उत्पादन प्रौद्योगिकी, परिधान प्रौद्योगिकी या स्वास्थ्य के क्षेत्र में देखभाल आदि क्षेत्र में लाभार्थी व्यक्ति को प्रदान किये जायेंगे|
2. अल्पकालिक (Short Term) कार्यक्रम योजना
- यह अल्पकालिक प्रशिक्षण 25 दिनों से लेकर 6 महीने तक का होता है|
- जिस प्रकार दीर्घकालिक प्रोग्राम में इस प्रशिक्षण की लागत सामान्य लागत मानदंडों पर निर्भर करती हैं| उसी प्रकार से इस अल्पकालिक कार्यक्रम की भी प्रशिक्षण लागत सामान्य मानदंडो पर ही निर्भर करती है|
- इस अल्पकालिक कार्यक्रम के जरिए जो भी नौकरियां/रोजगार MSDE के द्वारा जारी की गई होंगी जैसे की राष्ट्रीय मानक के अनुसार भिन्न नौकरियां तथा राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के अनुसार ही भूमिका मानी जायेगी|
- इस short term प्रशिक्षण में दर्जी ट्रेनिंग, फर्नीचर निर्माण प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता आदि को उपलब्ध किया जाता है|
3. उद्यमिता विकास कार्यक्रम योजना
- यह उद्यमिता कार्यक्रम जितने भी पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवा हैं| उन्हें इस प्रधानमंत्री दक्ष योजना के तहत प्रशिक्षण उपलब्ध किया जायेगा|
- सभी कार्यक्रम की ही भाँती इसकी प्रशिक्षण लागत सामान्य लागत मानदंडो पर ही निर्धारित किया जाएगा|
- इस उद्यमिता विकास कार्यक्रम की समय अवधि अधिक से अधिक 10 से 15 दिनों की होगी|
- बाज़ार सर्वेक्षण, कार्यशील पूँजी आदि जैसे सत्रों को इस उद्यमिता विकास कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा|
4. UP Skilling/Re Skilling
- यह अप-स्किलिंग कार्यक्रम खासतौर पर उन व्यक्तियों के लिए है जो की बढई, बुनाई करने वाले, बर्तन बनाने वाले आदि को प्रशिक्षण देने के लिए शुरू की गई है|
- इस कार्यक्रम के द्वारा जिन भी लाभार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है| उन्हें 2500 रुपये की वित्तीय मदद उपलब्ध की जायेगी|
- इस प्रशिक्षण की अवधि 32 से लेकर 60 घन्टों की ही होगी|
PM दक्ष योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया क्या है?
योजना का लाभ लेने के लिए इस योजना के तहत व्यक्ति को अपना पंजीकरण करना अनिवार्य होता है| बिना अपना पंजीकरण किये वह इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है| यहाँ हम आपको बहुत ही सरल चरण में इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएँगे| इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ आप सरलता से स्वयं अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं|
- PM दक्ष योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को योजना के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
- अधिकारिक पोर्टल पर क्लिक करते ही आप इस website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- यहाँ पोर्टल के होम पेज पर आपको ‘Candidate Registration’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
- आपको इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इस दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर नया पेज आयेगा|
- आपको इस पेज में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरना होगा|
- सभी जानकारियों को भर देने के बाद आपको अपनी एक पासपोर्ट साइज़ को भी अपलोड करना होगा|
- इसके पश्चात् आपको सबसे निचे बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- आपके इस Send OTP विकल्प पर क्लिक करते ही आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP संख्या भेजी जायेगी|
- अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Next Step विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- Next Step विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर फिर एक नया पेज open होगा|
- इस नए पेज पर आपको अपनी ट्रेनिंग सम्बन्धी सभी जानकारियों को भरना होगा| इसके पश्चात् आपको एक बार फिर next विकल्प को चुनना होगा|
- अब इस नए पेज पर आपको अपनी बैंक सम्बन्धी सभी जानकारियों को भरना होगा| इस बैंक सम्बन्धी details को भरने के पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प को चुनना होगा|
- जैसे ही आप दिए गए submit विकल्प को चुनते हैं| आपका इस PM दक्ष योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन जमा हो जाएगा|
PM दक्ष योजना अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करने की प्रक्रिया
- लॉग इन करने के लिए आवेदक लाभार्थी व्यक्ति को सबसे पहले इस PM दक्ष योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
- होम पेज पर पहुँच जाने के बाद आपको दाहिनी ओर एक ‘LOGIN’ का विकल्प दिया गया होगा|
- लॉग इन करने हेतु आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा|
- आप जैसे ही दिए गए इस विकल्प को चुनते हैं, आपकी स्क्रीन पर योजना का लॉग इन फॉर्म आ जाएगा|
- आपको इस लॉग इन फॉर्म में अपना User ID तथा password दर्ज करना होगा|
- इन दोनों जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha कोड को captcha बॉक्स में दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए login विकल्प पर क्लिक करें|
- आप जैसे ही इस दिए गये login विकल्प को चुनते है| आप सफलतापूर्वक इस योजना पोर्टल पर login कर पाएंगे|
Institute Registration प्रक्रिया क्या है?
- Institute Registration करने के लिए आवेदक व्यक्ति को सबसे पहले इस प्रधानमंत्री दक्ष योजना के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
- अब आप सीधा इस अधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘Institute Registration’ का एक विकल्प लिंक दिया गया होगा| आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा|
- आपके इस विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर Institute Registration का एक फॉर्म खुलेगा|
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरना होगा|
- सभी पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आपको स्क्रीन पर नज़र आ रहे ‘Submit’ विकल्प को चुनना होगा|
- आप जैसे ही इस दिये गए submit विकल्प को चुनते हैं| आप सफलतापूर्वक इस Institute Registration को कर पायेंगे|
Training Programme की list देखने की प्रक्रिया
- प्रशिक्षण प्रोग्राम की सूची को देखने के लिए आवेदक व्यक्ति को सबसे पहले इस PM दक्ष योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा| जिस प्रकार हमने और भी प्रक्रियाओं में किया है|
- अब आप इस अधिकारिक website के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- यहाँ आपको ड़े गए ‘Support’ विकल्प को चुनना होगा| आपके इस विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जायेगा|
- इस नए पेज पर आपको तीन विकल्प दिए गए होंगे| आपको इन तीनों विकल्पों में से अपनी जरुरत के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा|
- जैसे ही आप किसी भी विकल्प को चुनते हैं| आपकी स्क्रीन पर PM दक्ष योजना ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुडी हुई सभी जानकारियाँ आ जायेंगी|
PM दक्ष योजना contact list कैसे देखें?
- PM दक्ष योजना अधिकारिक पोर्टल पर contact list देखने के लिए व्यक्ति को सर्वप्रथम इसके अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
- अधिकारिक पोर्टल पर आते ही आपकी स्क्रीन पर इस वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा|
- होम पेज पर आपको ‘Contact us’ का एक विकल्प दिया गया होगा|
- आपको संपर्क सूची देखने के लिए इस दिए गए विकल्प को चुनना होगा|
- आपके इस विकल्प के चुनाव के बाद आपके स्क्रीन पर पूरी सम्पर्क सूची open हो जायेगी|
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. PM दक्ष योजना के अंतर्गत भिन्न-भिन्न कौशल सिखने के लिए क्या फ़ीस जमा करनी पड़ती है?
उत्तर – कौशल विकास मंत्रालय द्वारा समय के अनुसार जारी जो भी मानदंड होंगे उन्ही के हिसाब से लिया जाएगा|
2. NSKFDC, NSFDC तथा NBCFDC full फॉर्म
उत्तर – NSKFDC – National Safaikaramcharis Finance & development Corporation
NSFDC – National Scheduled Castes Finance & Development
NBCFDC – National Backward Classes Finance and Development
3. इस योजना के तहत हमे किसी प्रकार की फीस का भुगतान करना होता है?
उत्तर – यह कौशल विकास प्रशिक्षण programme को PM दक्ष योजना द्वारा ही संचालित किया जाता है| यह एक निशुल्क योजना है|
निष्कर्ष (Conclusion)
इस योजना के विषय से सम्बंधित यह लेख लिख हमने आपको इससे जुडी सभी जानकारियाँ दे दीं हैं| सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ और समझ आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| बेरोजगार व्यक्तियों के लिए यह योजना बहुत ही लाभकारी योजना है|
हमे आशा है की यह लेख पढ़ आपको बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी| साथ ही यह विषय आपके लिए बहुत उपयोगी भी रहा होगा| लेख से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्न हमसे पूछने के लिए आप comment box का उपयोग कर पूछ सकते हैं| आप यदि लेख सम्बन्धी हमे कुछ सुझाव देना चाहते है तो भी comment बॉक्स की मदद से हमसे अपने सुझाव साझा कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें|