PM Kisan FPO Yojna 2022 ऑनलाइन आवेदन -FPO कैसे बनाएं

प्रधानमंत्री किसान FPO योजना (PM Kisan FPO Yojna) के लिए ऑनलाइन आवेदन: हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के किसानो के हितो के लिए शुरुआत से ही बहुत ध्यान दिया है| किसान हमारे देश की नींव होता है| प्रत्येक किसान की मेहनत से उगाई गई फसलों से ही हम सभी का भरण पोषण होता है| हमारे शास्त्रों में कहा गया है अन्न का अपमान ईश्वर के अपमान के समान है, इसी तरह उसे पैदा करने वाले व्यक्ति के हित के बारे में सोचना अनिवार्य हो ही जाता है|

PM Kisan FPO Yojna

भारत सरकार ने किसानो की सुविधा, उनकी स्थिति को बेहतर करने के लिए बहुत सी योजनायें बनाई हैं| उन्ही योजनाओं में से FPO (Farmers Producers organization) भी किसान के हित के लिए लागू की गई योजना है| इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की PM Kisan FPO Yojna (प्रधानमंत्री किसान FPO योजना) का लाभ उठाने के लिए किन नियम शर्तों, पात्रताओं का पालन करना पड़ता है| इससे जुडी सभी आवश्यक जानकरियां इस लेख के द्वारा हम आपसे साझा करेंगे|

Table of Contents

प्रधानमंत्री किसान FPO योजना (PM Kisan FPO Yojna) क्या है? 

किसान उत्पादक संगठन यानी FPO के अंतर्गत बहुत सारे संगठनों को सहायता दी जाती है। य़ह योजना किसान को उनकी फसलों से अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए जारी की गई है जिससे कि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं के से ना जुझना पड़े। FPO योजना के तहत किसान हितों से जुड़े संघटनो को लगभग सालाना 15 लाख रुपये की वित्तीय मदद मिलती है।

सरकार य़ह चाहती है कि किसानों को किसी भी कारण कोई पैसों से संबंधित कोई हानि ना उठानी पडे। प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन के नियमों के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए 11 से ऊपर किसानों को एक साथ एक गुट (Group) बनाकर एक किसान कंपनी बनानी होगी और उसके अंतर्गत साथ मिलकर काम करना होगा तभी इस योजना का लाभ किसान ले पायेंगे।

FPO संगठन के द्वारा जो राशि प्रदान की जाती है, वह तीन सालों मे सरलतम किश्तों मे संगठनों को प्रदान की जाती है। इस योजना के द्वारा देश भर मे से लगभग 10,000 और ज्यादा नए कृषकों का संगठन बनाने का लक्ष्य हमारी सरकार का है।

किसान उत्पादक संगठन योजना का प्रारम्भ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र से की थी। इस योजना के तहत 5 सालों के दौरान इस योजना पर 5,000 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य केंद्र सरकार का है।

किसानों को होने वाली सामन्य परेशानियाँ जिनसे वह रोज संघर्ष करते है|

  1. किसानों को मौसम की मार के कारण काफी दिक्कतों का और वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है, किसानों की कोई निश्चित कमाई नहीं होती है, जिसके कारण उन्हें अपनी रोजमर्रा की आजीविका चलाने के लिए भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
  2. किसानों की फसलों के अच्छे ना होने के कारण जो नुकसान वह झेलते थे, उसकी वज़ह से वो अपना लिया गया लोगों से कर्ज भी नहीं चुका पाते थे, अपनी फसलों के लिए गए बैंक से लोन वह समय रहते नहीं भर पाते थे।
  3. अपनी समस्याओं का कोई हल ना मिलने के कारण वह अपने आप को असहाय महसूस करते थे जिसके चलते वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते थे।
  4. अपने परिवारजनों का उचित प्रकार से ख्याल नहीं रख पाते| उनकी शिक्षा तक का खर्च वह सही ढंग से नहीं उठा पाते|

आदि अनेक समस्याओं से किसान दिन प्रतिदिन जूझता है| सरकार और हमें उनकी इन समस्याओं की और ध्यान देना चाहिए|

प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन योजना (PM Kisan FPO Yojna) किस प्रकार से किसानों के लिए लाभदायक है?

FPO योजना के अंतर्गत माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने पांच राज्यों में मधुमक्खी पालन की स्थापना की योजना की घोषणा की है| इस योजना की शुरुआत 26 नवम्बर 2020 को भारत के 5 जिलों (district) में की गई थी, मध्यप्रदेश का मुरैना जिला, पश्चिम बंगाल का सुंदरवन जिला, उत्तरप्रदेश का मथुरा जिला, राजस्थान का भरतपुर जिला, और बिहार का पूर्वी चंपारण जिला शामिल है|

  • FPO योजना के जरिए सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया है| इस योजना पर 500 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है|
  • FPO योजना के जरिए हमारे देश को शहद के उत्पादन में आगे बढाने का प्रयास किया है| इस योजना की सहायता से लगभग 3 हज़ार से 5 हज़ार शहद के व्यवसाय करने वाले लोगो को फायदा मिला है और इसके जरिए 50,000 से 60,000 क्विंटल शहद का उत्पादन हमारे देश से होगा|
  • NAFED (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Ltd.) की स्थापना 2 अक्टूबर 1958 को की गई थी| NAFED की सहायता से सभी उत्पादनों को उनके उत्पादकों तक पहुँचाया जाता है|
  • FPO की सहायता से बाजारों तक आसानी से सभी चीज़े पहुँच जाती है, तथा किसानो को उसका एक सही दाम भी मिल जाता है| FPO योजना की सहायता से किसानों की आय में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है|

किसान उत्पादक समूह काम कैसे करता है?

  • FPO से जुड़े जितने भी संगठन हैं उन कंपनीयों का governance (शासन) भी समय- समय पर सरकार देखती है| जैसे की Board of Director (निदेशकमंडल) औपचारिक है या नहीं है| सही ढंग से वे कार्य कर रहे हैं या नहीं, किसान अपना उत्पाद बाज़ार तक कैसे पहुंचा रहा है, और उनकी पहुँच को आसान बनाने के लिए Board of Director कार्य कर रही है या नहीं|
  • यदि FPO से जुड़े संगठन मैदानी क्षेत्र में कार्य कर रहें है तो 300 कृषक उस संगठन से जुड़े होना अनिवार्य है| इसका मतलब यह है की board of director के प्रति व्यक्ति पर 30 व्यक्ति होंगे, उसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा|
  • उसी जगह किसी पहाड़ी समूह में एक कंपनी में 100 कृषकों का जुड़ा होना आवश्यक है|
  • इस योजना के अंतर्गत यदि समूह (कंपनी) अपने क्षेत्र से जुड़े कृषकों की आवश्यकताओं के सामानों को जैसे की : खाद, दवाइयां, बीज आदि की सामूहिक (collective) खरीदारी कर रहें हैं तो उस कंपनी की रेटिंग बढ़ने और अच्छे होने की सम्भावना होती है| क्योंकि इस प्रकार सामूहिक खरीदारी करने पर किसानो को कृषि से जुड़े सामान उचित या सस्ती दरो पर मिल पायेंगे|
  • इस योजना की सहायता से सरकार कंपनियों के बिजनेस प्लान्स को देखेगी| वह ये भी देखेगी की किस कंपनी से कृषकों को ज्यादा लाभ मिल पा रहा है, तथा वह कंपनी अपने से जुड़े किसानो के उत्पाद को बाज़ार तक किस तरह पहुंचा पा रही है|
  • नाबार्ड (National bank for Agriculture and Rural Development) सर्विस सभी कंपनियों के कार्य के आधार पर उससे जुड़े लाभार्थी को रैंक या रेटिंग प्रदान करेगी| तथा उसी के आधार पर ही आपको अनुदान (Grant) प्राप्त होगा|

प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन योजना (PM Kisan FPO Yojna)के तहत किसान आवेदन कैसे भर सकते हैं?

  • सरकार द्वारा जारी की गई FPO की ऑफिसियल website पर सबसे पहले हमें जाना होगा|
  • उसके पश्चात् अधिकारिक website पर click करना होगा|
  • अधिकारिक website पर क्लिक करने के बाद आप site के होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  • होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको application फॉर्म को खोजना है|
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरना है|
  • जानकारियाँ भरने के बाद उसे एक बार दोबारा जांच लें भरी हुई जानकारियाँ सही है या नहीं|
  • फॉर्म भरने के बाद अपने आवेदन फॉर्म को दर्ज (submit) कर दें|
  • अपने आवेदन फॉर्म को दर्ज करते ही आपका FPO योजना का आवेदन जमा हो जाएगा|
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई निम्न जानकारियाँ:-
  • अकाउंट होल्डर का नाम|
  • आवेदक व्यक्ति का नाम|
  • आवेदक व्यक्ति का लिंग (gender)
  • आवेदक व्यक्ति के निवास स्थान का पता|
  • आवेदक व्यक्ति के जन्म से सम्बन्धी सभी जानकरी|
  • आवेदक व्यक्ति किस राज्य का निवासी है|
  • आवेदन भरते समय व्यक्ति की Mail Id बहुत आवश्यक है|
  • बैंक खाता संख्या|
  • पंजीकरण वर्ग (Registration type)
  • पंजीकरण स्तर (Registratin level)

प्रधानमंत्री किसान FPO योजना (PM Kisan FPO Yojna) के मुख्य लाभ:-

  • कृषकों को बाज़ार में पहले के मुकाबले ज्यादा फायदा कमाने को मिल रहा है|
  • किसानों को खेती के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की खरीदारी में सहायता प्राप्त हुई है|
  • FPO योजना के बाद कृषकों को उनके उत्पादों के बहुत अच्छे दाम मिल पा रहे हैं|
  • किसान उत्पादक संगठन योजना का लाभ केवल खेती करने वाले किसानों को ही मिलता है|
  • किसान उत्पादक संगठन योजना के पारित होने के पश्चात् किसानों की आय में वृद्धि हुई है|
  • किसान आत्महत्या जैसी ख़बरें बहुत कम हुईं हैं, क्यूंकि इस योजना के बाद किसानो का मानसिक तनाव कम हुआ है|
  • यह योजना कानूनी रूप से वैध है, जिसके कारण किसी प्रकार की धोखाधडी होने का कोई डर नहीं है|
  • किसान उत्पादक संगठन की सहायता से पहाड़ी क्षेत्र और मैदानी क्षेत्र के किसान आपस में जुड़ सकें हैं|
  • इस योजना की मदद से बहुत से किसान आत्मनिर्भर बने हैं|
  • किसान उत्पादक संगठन की सहायता से हमारे देश में लगभग 10,000 किसान संगठन की शुरुआत होने की संभावना है|
  • किसान उत्पादक संगठन योजना का लाभ केवल उन व्यक्तियों को मिल सकेगा जिन्होंने इस FPO योजना के तहत स्वयं का पंजीकरण करवाया होगा|
  • बिना किसी मौसम की मार के डर से किसान अपनी फसलें उगा सकते हैं|
  • आय में वृद्धि होने के करण कृषक अच्छी गुणवत्ता (Quality) के बीज, खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • किसान उत्पादक संगठन योजना का लाभ केवल किसानों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारजनों का भी है अब उनका भरण- पोषण, उनके बच्चो की शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नही आएगी|
  • किसान और सरकार के बीच पारदर्शिता आई है|

प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन योजना (PM Kisan FPO Yojna) के आवेदन के लिए किन पात्रताओं का होना आवश्यक है?

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन भरने के लिए आवेदक व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है|
  • FPO योजना के अंतर्गत वही व्यक्ति आवेदन भर सकते हैं, जो व्यक्ति पेशे से कृषक हो|
  • FPO योजना के अनुसार मैदानी जैसे क्षेत्रों में एक संगठन समूह में 300 सदस्य व्यक्ति होना आवश्यक है|
  • FPO योजना के अनुसार पहाड़ी जैसे क्षेत्रों में एक संगठन समूह में 100 सदस्य व्यक्ति होना आवश्यक है|
  • FPO योजना की नियम शर्तों के अनुसार कृषि संगठन के पास अपना कार्य करने के लिए, अपनी फसलें उगाने के लिए एक अच्छी, उपजाऊ भूमि होना आवश्यक है|

प्रधानमंत्री किसान उत्पादक योजना के आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज (Documents)

  1. आवेदन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवेदक व्यक्ति का आधार नंबर|
  2. आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
  3. जिस भूमि पर वह अपनी उपज करेगा, उस जमीन के दास्तावेज|
  4. आवेदक व्यक्ति का राशन कार्ड|
  5. आवेदक व्यक्ति का आय प्रमाण (Income Certificate) पत्र|
  6. जिस व्यक्ति के नाम का आवेदन होना है, उसका चालु मोबाइल नंबर|
  7. आवेदक व्यक्ति की दो पासपोर्ट साइज़ फोटो|
  8. केवल आवेदक व्यक्ति का बैंक खाता नंबर|

प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन योजना  FPO की मुख्य विशेषताएं|

  • किसान उत्पादक संगठन योजना के लाभ की जो सहायता राशि है वह किसानों को नगद (Cash) दी जायेगी|
  • हमारे देश में किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, तथा किसानो द्वारा की गई खेती को बढ़ावा मिलेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी|
  • FPO योजना के अनुसार किसान संगठन के कार्यों का निरिक्षण कर केंद्र सरकार उन्हें उनके कार्यों के आधार पर 15 लाख रुपयों की सहायता राशि प्रदान करेगी| यह सहायता राशि उन्हें तीन वर्षों के भीतर आसान किश्तों पर दी जाएगी|
  • सरकार का FPO योजना को लाने का एक उद्देश्य यह भी है की खेती, किसानी से जो फायदा प्राप्त होता है वह उद्योगों के मुकाबले हो या ज्यादा हो|
  • किसान उत्पादक संगठन योजना से हमारे देश के लगभग 30 लाख कृषकों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा|
  • केंद्र सरकार द्वारा यह घोषित किया गया है की साल 2024 तक इस योजना पर लगभग 7000 करोड़ रुपयों की लागत खर्च होगी|
  • किसान उत्पादक संगठन योजना के जरिए जो किसान इस संगठन से जुड़े होंगे / पंजकृत होंगे उन्हें सरकार द्वारा 5 सालों तक सरकारी समर्थन प्राप्त होगा|

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी जी ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है की हमारे देश की केंद्र सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी नए 10,000 किसान उत्पादक संगठन बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है|

नए 10,000 किसान उत्पादक संगठन का लक्ष्य|

हमारे देश की केंद्र सरकार द्वारा यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है| FPO योजना उन सभी किसानों को ध्यान में रखकर लाइ गई है, जिन किसानों के पास 1 हेक्टेयर जमीन या 1 हेक्टेयर से कम जमीन है उस जमीन पर उनका अधिकार है| इस योजना के जरिए किसानों को 5 साल में ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का प्रयास करेगी|

FPO योजना के अंतर्गत कृषकों को अपने स्वयं के उद्योगों और व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए सरकार द्वारा 15 लाख रुपयों की वित्तीय सहायता उस व्यक्ति को ऋण (कर्ज) के रूप में प्रदान की जायेगी| सरकार द्वारा 2024 तक FPO योजना के अंतर्गत लगभग 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन समूह बनाने के प्रयास में लगी हुई है| स्वायत्त निकाय (Autonomous body) SFAC (Small Farmers Agribusiness Consortium) इंडिया और केंद्र सरकार इस किसान समूह का संगठन मिलकर करेगी|

  • किसान हित योजना यहीं खत्म नही होती है, सरकार ने साल 2027- 2028 तक किसान उत्पादक संगठन को 2500 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद पहुँचाने का लक्ष्य भी सुनिश्चित किया है|
  • सरकार ने किसानों का आधार मजबूत करने के लिए तथा उन्हें सभी तरह से स्वतंत्र करने के लिए ये योजनायें लागू की हैं|
  • इसकी सहायता से कृषि भी अब बड़े बड़े उद्योगों जैसी आय कर पाती है|

किसान उत्पादक संगठन योजना आने के बाद किसानों को अधिक ब्याज राशि नहीं चुकानी होगी|

जो भी किसान FPO योजना के लाभ से लाभान्वित होता है या होना चाहता है| उसे सबसे पहले इसके आवेदन भरने होंगे| हमारे देश के सभी तरह के किसान चाहे बीएस सीमांत वर्ग के हों या छोटे वर्ग के किसान हों| इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को इसकी सभी पात्रताओं (Eligibility) को पूरा करना होगा, तभी वह इस योजना का लाभ उठा पायेंगे|

  • सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि पर किसी भी प्रकार का कोई भारी ब्याज शुल्क नही वसूला जाएगा|
  • FPO योजना के अनुसार संगठन में शामिल प्रति व्यक्ति को 10 किसानों का गुट बनाना होता है| यह पूरा समूह ही किसान उत्पादक संगठन के रूप में कार्य करता है|
  • सरकार द्वारा किसानों को पैसों से सम्बंधित किसी तरह का कोई मानसिक दबाव नही होता| ब्याज राशि इतनी कम होती है की किसान उसे बहुत आसानी से समय रहते भर (चुका) देता है|

किसान उत्पादक योजना संगठन (PM Kisan FPO Yojna) आवेदन में login कैसे करें?

  1. सर्वप्रथम आवेदक किसान को राष्ट्रीय कृषि बाज़ार की अधिकारिक website पर विजिट करना होगा|
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने website का होम पेज खुल जाएगा|
  3. होम पेज पर आपको किसान उत्पादक संगठन FPO का एक विकल्प नज़र आएगा|
  4. FPO के विकल्प के चयन के बाद आपकी स्क्रीन पर login का विकल्प दिखाई देगा|
  5. Login के विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने login फॉर्म खुलेगा|
  6. इसके पश्चात् आपको पंजीकरण करते वक़्त जो username बनाया था वह डालना होगा|
  7. Username डालने के पश्चात् पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा|
  8. तीनो चीजो को भरने के बाद आपको login विकल्प का चुनाव करना होगा|
  9. Login का विकल्प चुनते ही आप सफलतापूर्वक FPO में login कर पायेंगे|

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया|

  1. सर्वप्रथम आपको FPO की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. FPO की अधिकारिक website पर जाने के बाद आप उसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
  3. होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको Contact us (सम्पर्क करें) का एक विकल्प नज़र आएगा|
  4. Contact us के विकल्प के चयन के पश्चात् आपको If you have Griveance click here (शिकायत करने के लिए यह विकल्प चुने) के विकल्प का चयन करें|
  5. इस विकल्प के चयन के पश्चात् Open new ticket का विकल्प दिखाई देगा|
  6. Open new ticket के विकल्प के चयन के बाद एक नया पेज खुलेगा, उसमे username, password तथा कैप्चा दर्ज करने के बाद login करने होगा|
  7. Login करने के पश्चात् आपके सामने शिकायत का एक फॉर्म आएगा|
  8. शिकायत फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरने के पश्चात् submit का विकल्प चुने|
  9. Submit के विकल्प के चयन के बाद आपका Griveance form (शिकायत फॉर्म) जमा हो जाएगा|

निष्कर्ष:-

हमने इस लेख की सहायता से किसान उत्पादन संगठन से जुडी सभी जानकरियां सबसे सरलतम ढंग से पहुँचाने की कोशिश की है| इस लेख द्वारा हमने आपको बताया है की FPO क्या है?, इस योजना से जुडी सरकार की नीतियाँ, लक्ष्य आदि सभी की जानकारी विस्तार से हमने आपको दी हैं|

इसकी सहायता से आप FPO के तहत आवेदन भी कर कर सकते हैं यदि आप किसान वर्ग के हैं तो| किसान उत्पादक संगठन के आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही रूपों मर होती है| ऑफलाइन आवेदन भरने के लिए आपको किसान विभाग कार्यालय जाना होगा| यह जानकरी साझा कर आप बहुत से किसानों की सहायता कर सकते हैं, जिन्हें इस किसान उत्पादक संगठन योजना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है|

संपर्क जानकारी|

सहायता नंबर:- 1800 270 0224, +91-11- 26862367

पता :- NCUI Auditorium Building, 5th Floor, 3, Siri Institutional Area, August Kranti Marg, Hauz Khas, New Delhi – 110016.

Also Read : 

Leave a Comment