प्रधानमन्त्री वय वंदना योजना एक निवेश योजना है| आज इस लेख द्वारा हम आपको इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी देंगे| इस पॉलिसी को खासतौर पर केवल वरिष्ठ नागरिको के लिए शुरू किया गया है| इस पॉलिसी को LIC द्वारा चलाया जा रहा है|
इसके द्वारा आपको पता चलेगा की यह योजना क्या है? इसका लाभ कौन सी उम्र के लोग तथा किस प्रकार से उठा सकते हैं? इस पॉलिसी के अंतर्गत कौन सी schemes आती है? उसका ब्याज दर क्या है? Maturity date के कितने समय बाद आपको इसका लाभ मिलेगा| आदि ऐसी सभी जानकारियां आपको आगे इस लेख में मिलेंगी|
यदि आप भी इस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो उससे जुडी सभी सही जानकारियों को जानने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है?
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक ऐसी योजना है जिसकी शुरुआत केवल वरिष्ठ लोगो के हित के लिए की गई है| इस योजना का विचार हमारी भारत सरकार का है पर इस पॉलिसी योजना को Life Insurance Corporation द्वारा सुचारू रूप से चलाया जा रहा है|
इस योजना के तहत कोई भी वरिष्ठ नागरिक 15 लाख रुपये जमा कर सकता है| इसके अंतर्गत आप अपना पैसा निवेश कर सरलता से ब्याज प्राप्त कर सकते हैं| इस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत निवेश कर एक वरिष्ठ नागरिक 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रूपए तक की पेंशन ले सकते हैं| 10 वर्ष तक 8 प्रतिशत रिटर्न्स आपको सालाना प्राप्त होता है|
इस पॉलिसी के तहत निवेश कर व्यक्ति अपनी निवेश अवधि को बढ़ा देता है| तो उस वरिष्ठ नागरिक को कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 10,000 रुपये मिलते हैं|
इस निवेश द्वारा जो ब्याज की रकम प्राप्त होती है| वह ही इस निवेश का पेंशन रूप होता है| जैसा की हम आपको एक उदाहरण द्वारा बता दें की यदि किसी भी व्यक्ति ने इस पॉलिसी के तहत 15 लाख रूपए निवेश किये हैं तो उस व्यक्ति को 8 प्रतिशत की दर के हिसाब से सालाना 1 लाख 20 हज़ार रुपये ब्याज के तौर पर दिए जायेंगे| इस ब्याज दर को बीमाधारक व्यक्ति हर महीने 10 हज़ार रुपये के रूप में या फिर 3 महीने में 30 हज़ार के रूप में तथा साल के 6-6 महीने में 60,000 रूपए के रूप में प्राप्त कर सकता है| साथ ही व्यक्ति चाहे तो साल की पूरी 1 लाख 20 हज़ार रूपए भी ले सकता है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को बंद कैसे करवाएं?
यहाँ हम आपको यह बताएँगे की यदि कोई व्यक्ति इस पॉलिसी को लेने के बाद असंतुष्ट है तो वह इस पॉलिसी को बंद करवा सकता है या नहीं|
– यदि इस योजना को लेने के पश्चात् कोई बीमाधारक इस पॉलिसी को जारी नही रखना चाहता है| तो वह अपने द्वारा तय की गई अवधि से पहले भी जमा की गई रकम को वापस ले सकता है|
– साथ ही यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उसे अपना इलाज़ करवाने हेतु पैसों की जरुरत है तो भी वह बीमाधारक अपने द्वारा जमा की गई राशि का 98 प्रतिशत प्राप्त कर सकता है|
– बीमाधारक नागरिक को यदि किसी भी कारणवश कर्ज लेने की भी जरुरत होती है तो भी वह अपने द्वारा जमा की गई रकम का 75 प्रतिशत तक की रकम का क़र्ज़ सरलता से ले सकते हैं|
– यह एक विशेष सुविधा भी इस योजना द्वारा उपलब्ध है की यदि किसी व्यक्ति ने इस पॉलिसी के तहत आवेदन भर दिए है| उसके बाद वह उसकी नियम और शर्तों के साथ असंतुष्ट है या अपने द्वारा लिए गए इस बीमे को आगे जारी नहीं रखना चाहते है, तो 15 दिनों के भीतर ही वह इस पॉलिसी योजना को वापस ले सकता है|
– यदि व्यक्ति ने इस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को ऑफलाइन रूप से लिया हो तो 15 दिनों के भीतर तथा यदि यह पॉलिसी उसने ऑनलाइन रूप से ली हो तो 30 दिनों के अन्दर ही उसके पैसें refund किये जाते हैं|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभ
जैसा की हम जानते है कि इस योजना द्वारा खासतौर पर फायदा वरिष्ठ नागरिको को दिया जाता है| यहाँ हम आपको इस पॉलिसी योजना के लाभों को विस्तार से बताएँगे|
1. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक बचत योजना नहीं बल्कि एक निवेश योजना है|
2. इस योजना के लिए कोई भी वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकता है जिसकी उम्र 60 साल या इससे अधिक हो|
3. इस योजना के लाभार्थियों को किसी तरह का GST नहीं भरना होता है| यह पॉलिसी योजना GST फ्री है|
4. जिस प्रकार से व्यक्ति इस योजना में निवेश करता है| उसी अनुसार उस बीमाधारक को 1000 रूपए से लेकर 10,000 तक की पेंशन राशि दी जाती है|
5. LIC के अंतर्गत जितनी भी पॉलिसीस हैं| उनमे 18 प्रतिशत का GST लगाया जाता है| पर इस पॉलिसी में यह नियम लागू नही होता है|
6. इस पॉलिसी में आयकर अधिनियम 80 C धारा के तहत बीमाधारक व्यक्ति की ओर से किसी भी तरह की पैसों की कटौती के लिए claim नही किया जा सकता है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के उद्देश्य
- इस योजना का सबसे मुख्य उद्देश्य है, वरिष्ठ नागरिकों को इसकी सुविधा प्राप्त करना|
- हमारे देश के वरिष्ठ नागरिकों को इस अवस्था में किसी पर निर्भर न रहने पड़े इसलिए इस योजना द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है|
- अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें किसी तरह का विचार नहीं करना पड़ेगा| वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे|
- इस योजना के तहत उन्हें नियमित रूप उनके द्वारा जमा किये गए पैसों का ब्याज पेंशन के रूप में मिलता है|
- इस योजना में निवेश कर आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है| किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने का खतरा नहीं रहता है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की मुख्य update
जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है की इस योजना को 31 मार्च 2020 को समाप्त कर दिया गया था| पर लोगो की इस पॉलिसी में रुचि को देखते हुए तथा लोगो की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए इस योजना को 2023 के मार्च माह तक बढ़ा दिया गया है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पॉलिसी के अंतर्गत बीमाधारक व्यक्ति अपने सुविधा के अनुसार पेंशन की किसी भी अवधि का चयन कर सकता है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की कुछ विशेषताएं|
- प्रधानमन्त्री वय वंदना योजना के अंतर्गत बीमाधारक व्यक्ति को 10 साल के लिए गारंटी के साथ पेंशन उपलब्ध की जाती है|
- इस योजना को व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार ऑफलाइन आवेदन द्वारा तथा ऑनलाइन रूप में भी आवेदन भर सकते हैं|
- बीमाधारक व्यक्ति इस योजना के तहत पेंशन के रूप में जो राशि प्रदान की जाती है, उसे मासिक, तीन माह, 6 महीने, तथा साल भर किश्त के रूप में लें सकते हैं|
- जमा राशि का 98 प्रतिशत आप किसी भी इमरजेंसी के चलते निकाल सकता हैं|
- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को 31 मार्च 2020 में पूरी तरह से बंद किया जा चूका था परन्तु फिर से इस योजना को मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है|
- इस योजना के अंतर्गत ब्याज कर 7.40 प्रतिशत होती है| जिसे आप समय-समय पर निकाल भी सकते हैं|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ लेने के लिए किन पात्रताओं का होना आवश्यक है?
यहाँ हम आपको बताएँगे कि इस योजना पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन भरते समय व्यक्ति को किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है|
- इस बीमा पॉलिसी को केवल 60 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति ही ले सकता है|
- प्रधानमन्त्री वय वंदना योजना पॉलिसी लेने के लिए व्यक्ति को हमारे देश का मूल निवासी होना चाहिए|
- इस पॉलिसी योजना की अधिकतम समय अवधि 10 साल की है|
- इस प्रधानमंत्री वय वंदना पॉलिसी को लेने के लिए कोई भी अधिकतम आयु निर्धारित नहीं है|
- व्यक्ति के पास सभी जरूरी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है| इसके बिना वह इस पॉलिसी के तहत आवेदन नहीं कर सकता है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में आवेदन भरने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है?
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, हम आपको निचे दी हुई सूची में बताएँगे|
- आवेदक व्यक्ति का पहचान पत्र/आधार कार्ड
- क्यूंकि व्यक्ति एक वरिष्ठ नागरिक है इसलिए PAN कार्ड की भी जरुरत होती है|
- आवेदक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जिस भी व्यक्ति को यह पॉलिसी लेनी है, उसकी पासपोर्ट साइज़ फोटो|
- आवेदक व्यक्ति का वर्तमान चालु मोबाइल नंबर|
- व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
- व्यक्ति का स्वयं का बैंक खाता पास बुक|
- आवेदक व्यक्ति का आयु प्रमाण (Age Certificate) पत्र|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की तय ब्याज दरें|
लेख के इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की LIC योजना पॉलिसी के तहत समय अवधि के अनुसार जमा राशि की क्या ब्याज दरें निश्चित की गई हैं| इस पॉलिसी में आप जितने समय के लिए निवेश प्लान चुनते हैं उसी अनुसार आपको ब्याज दर पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है|
1. मासिक (महीने) – 7.40 प्रतिशत ब्याज दर
2. तिमाही (तीन महीने) – 7.45 प्रतिशत ब्याज दर
3. छमाही (6 महीने) – 7.52 प्रतिशत ब्याज दर
4. सालाना (1 साल) – 7.60 प्रतिशत ब्याज दर
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के Maturity Benefits
इस बिंदु में हम आपको इस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत मिलने वाले maturity लाभ के बारे में बताएँगे|
- यदि इस पॉलिसी के बीमा अवधि के दौरान ही बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसी 10 वर्ष की अवधि में ही उसके द्वारा बनाये गए नॉमिनी को पैसा दे दिया जाएगा|
- किसी भी कारणवश यदि आवेदक व्यक्ति इस बीमा अवधि के भीतर आत्महत्या (Suicide) कर लेता है तो उसके द्वारा जितनी भी राशी अब तक जमा की गई होगी उसके नॉमिनी को लौटा दी जायेगी|
- जब तक 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि समाप्त नही हो जाती है तब तक बीमाधारक को नियमित रूप से पेंशन दी जायेगी|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना लोन सुविधा क्या है?
इस पॉलिसी के अंतर्गत बीमाधारक व्यक्ति लोन लेने के लिए भी apply कर सकता है| जब इस पॉलिसी के 3 वर्ष हो गए हो व्यक्ति तब लोन लेने के लिए apply कर सकता है| इस दौरान अपने 3 साल के भीतर जितनी राशि का भुगतान किया है| उस राशि का 75 प्रतिशत आपको लोन के रूप में प्राप्त होगा| तथा इस लोन का ब्याज दर भी आपको charge किया जाएगा| जिसका प्रतिशत per annum 10 प्रतिशत होगा|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से जुड़े तथ्य
- यह बीमा पॉलिसी बुजुर्गो को उनके आगे भविष्य की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए दिया जाता है|
- GST (Goods & services tax) – आपको किसी तरह का GST का भुगतान नहीं करना होगा|
- इस पॉलिसी योजना के भीतर आप न्यूनतम 1.5 लाख और अधिकतम 15 लाख रूपये की राशि का निवेश कर सकते हैं|
- हमारा वित्त मंत्रालय नए वित्तीय वर्ष के लागू होने से पूर्व ही इस योजना पॉलिसी की ब्याज दरे निर्धारित कर यह सुनिश्चित कर देता है की इस राशि पर इतनी ब्याज दर का भुगतान निवेश करने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया|
जिस भी व्यक्ति को इस योजना पॉलिसी के तहत ऑफलाइन आवेदन भरने हैं| वह हमारे द्वारा लिखे गए चरणों का पालन कर ऑफलाइन आवेदन कर सकता है|
1. सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को जहाँ वह रहता है वहीँ के आस पास की नजदीकी LIC शाखा में जाना होगा|
2. वहां जाने के बाद व्यक्ति को वहां कार्य कर रहे किसी भी विभाग अधिकारी को कहना होगा की वह प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन भरना चाहता है|
3. उसके बाद आपको वह विभाग अधिकारी इस योजना पॉलिसी की सभी नियम और शर्तों के बारे में विस्तार से बताएगा|
4. यदि उनके द्वारा बताई गई सभी नियमों से आप संतुष्ट हैं तो वह आपको एक आवेदन फॉर्म भरने के लिए देगा|
5. आपको उस आवेदन फॉर्म को सही ढंग से सही जानकारी के साथ भरना होगा|
6. इसके बाद फॉर्म के साथ आपको अपने व्यक्तिगत कुछ दस्तावेजों की कॉपी भी उस आवेदन फॉर्म के साथ attach करनी होगी|
7. इसके बाद वह LIC agent आपके फॉर्म को आपके दस्तावेजों को सही से जांचेगा उनका verification करेगा|
8. सभी दस्तावेजों के सही होने पर तथा फॉर्म के सही भरे होने पर आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा|
9. आप कुछ ही समय में LIC प्रधानमन्त्री वय वंदना योजना के तहत इस योजना के बीमाधारक बन जायेंगे|
Agent से policy खरीदते समय ध्यान देने योग्य बाते कौन सी है?
किसी भी agent द्वारा पॉलिसी लेने पर आपको किन बातों का ख्याल रखने की आवश्यकता है उनके बारे में हम आपको यहाँ बताएँगे|
- ऐसी किसी भी योजना को लेने से पहले उस पॉलिसी से जुडी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें|
- सभी नियम और शर्तों से यदि आप सहमत हो तभी इस योजना के लिए आवेदन करें|
- इस योजना की सभी किश्तों को समय पर भरें|
- इस योजना पॉलिसी का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को किसी भी तरह के medical test नहीं करवाने होते हैं| यह बीमा पॉलिसी आप इसके बिना ही प्राप्त कर सकते हैं|
- यदि आप इस बीमा पॉलिसी के maturity अवधि के भीतर ही इस बीमा को खत्म करना चाहते हैं तो यह छूट केवल कुछ ही condition में दी जाती है|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रूप से आवेदन भरने की प्रक्रिया क्या है?
जिन भी व्यक्तियों को इस योजना पॉलिसी के तहत आवेदन भरना है वह व्यक्ति दोनों रूप से आवेदन भर सकता है| एक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन यहाँ हम आपको आवेदन भरने के ऑनलाइन mode के बारे में बताएँगे|
1. सबसे पहले जिस व्यक्ति को इस योजना पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करना है, उन्हें इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. अधिकारिक website पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
3. Website के होम पेज पर आपको Registration का एक विकल्प दिखाई देगा|
4. आपको इस विकल्प को चुनना होगा उसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा|
5. इस पंजीकरण फॉर्म में आपसे कुछ जरूरी जानकारियाँ मांगी गई होंगी| जैसे नाम, पता, आधार संख्या, मोबाइल नंबर आदि|
6. फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको इस बीमा नियमों के तहत जरूरी दस्तवेजो को भी स्कैन कर अपलोड करना होगा|
7. सभी जानकारियों को सही ढंग से भरने के बाद एक बार अवश्य जांच लें, तथा इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प का चुनाव करें|
8. इस तरह से आप ऊपर दिए गए सभी चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन कर इस पॉलिसी के तहत आवेदन कर सकते हैं|
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पॉलिसी Surrender Value
कुछ ख़ास परिस्थितियों में policy को बंद करवाना को ही सरेंडर value कहते हैं| यदि किसी भी ख़ास कारण से व्यक्ति इस policy की किश्तों को नहीं भर पर रहा है या बहुत समय से किश्त भरी भी न हो तो उस व्यक्ति को surrender value charges काट कर नियम के अनुसार जमा की गई राशि बीमाधारक को वापस कर दी जाती है|
Online Policy खरीदने का तरीका क्या है?
इस बीमा पॉलिसी को आप घर बैठे-बैठे केवल internet के माध्यम से खरीद सकते है| यहाँ हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएँगे|
- सबसे पहले आपको www.licindia.in type कर सर्च करना होगा| इसके पश्चात् आप इसकी ऑफिसियल website पर आ जायेंगे|
- आप जैसे ही ऑफिसियल website पर क्लिक करते हैं, आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर आपको ‘Select Plans’ का एक विकल्प दिखाई देगा| इस विकल्प को क्लिक करने के बाद आपको LIC की ओर से जारी बहुत से प्लान्स देखने को मिलेंगे|
- आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना plan पॉलिसी का चुनाव करना होगा|
- इसके चुनाव के बाद आपके स्क्रीन पर इस पॉलिसी से जुडी कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे| उनको पढ़े तथा स्क्रीन पर आपको होम पेज के right side ‘Buy Online’ का एक विकल्प दिखाई देगा| आपको इस दिए गए विकल्प को चुनना होगा|
- आप जैसे ही इस Buy online के विकल्प को चुनते हैं| आपके सामने एक नया पेज open होगा|
- अब आपको मुख्य रूप से तीन process को पूरा करना होगा|
- सर्वप्रथम व्यक्ति को स्क्रीन पर left side एक पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होता है| आप अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारियों को यहाँ दर्ज करना होगा| जैसे की आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर, email ID, DOB, आदि|
- इन सभी जानकारियों को सही ढंग से दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ‘Get Acsess ID’ विकल्प को चुने|
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक captcha code दिखाई देगा| जिसे आपको captcha box में दर्ज करना होगा|
- इसके बाद प्रोसीड विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब यह प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से जुडी सभी जानकारियाँ मिल जायेंगी| आपको ‘Next’ विकल्प पर क्लिक कर सभी जानकारियों को विस्तार से पढना होगा|
- सबसे पहले आपको इस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के सभी ‘Important Features’ की जानकारी प्राप्त होगी|
- इसके बाद आपको ‘Important Sections’ का option दिखाई देगा|
- अब आपको तीसरे पन्ने पर सभी जरूरी Documents List प्राप्त होगी|
विशेष बातें जिनका खयाल सभी को आमतौर पर किसी भी योजना पॉलिसी को लेते या बंद करते समय ध्यान में रखना चाहिए|
Mandatory Welcome Call – इससे हमारा मतलब यह है की जब भी कोई व्यक्ति LIC पॉलिसी लेता है| उसके आवेदन की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के पश्चात् उसे LIC कंपनी द्वारा एक welcome call किया जाता है| जिसमे आपको आपके द्वारा ली गई पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताया जाता है| यदि इस समय आपको यह लगे की आपके agent द्वारा बताई गई कोई भी बात असत्य है, तो आप अपनी पॉलिसी को वापस भी ले सकते हैं|
Policy Cancellation – आप किसी भी वजह से यदि अपनी पॉलिसी योजना को कैंसिल करवाना चाहते हैं, तो LIC कम्पनी office में जाकर स्वयं ही करवाएं| क्यूंकि यदि आप अपने agent द्वारा अपनी पॉलिसी को कैंसिल करवाना चाहते हैं| तो यह सुनिश्चित अवश्य कर लें की आपकी पॉलिसी कैंसिल हो गई है या नहीं|
Free Look Period – फ्री लुक पीरियड के अंतर्गत आप अपनी पॉलिसी को 15 दिन के भीतर कैंसिल करवा सकते हैं, यदि आप उसकी किसी भी नियम से सहमत नही है| पर हम आपको यहाँ विशेष बात यह बता दें की अपनी पॉलिसी को लेते समय यह बात जरूर ध्यान रखे की आपका agent आपसे किसी तरह की Back Date की रसीद पर हस्ताक्षर तो नहीं ले रहा है| यदि ऐसा हुआ तो आपका 15 दिन का फ्री लुक पीरियड की समय अवधि कम हो जायेगी|
संपर्क जानकारी (Contact Details)
टोल फ्री नंबर – 1800-227-717, 022-67819290
Email ID – onlinedmc@licindia.com
निष्कर्ष (Conclusion)
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के विषय पर लिखे गए इस लेख द्वारा आपको सभी जानकारियाँ प्राप्त हो गई होंगी| इस योजना का लाभ आप इस लेख से सभी जानकारियों को एकत्र कर आराम से प्राप्त कर सकते हैं| आपके आस-पास यदि कोई ऐसा व्यक्ति रहता है| जो इस योजना को लेने योग्य है कृपया कर उसके साथ भी इस जानकारी को अवश्य साझा करियेगा|
आशा है की आपको हमारे द्वारा उपलब्ध की गई जानकारियाँ पसंद आई होंगी| इस विषय से जुड़े प्रश्न पूछने के लिए तथा अपने सुझाव हम तक पहुंचाने के लिए आप comment बॉक्स का उपयोग कर साझा कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें |