JIO MART Pre- Registration ऑनलाइन कैसे करें? मुकेश अम्बानी की नज़र Jio Giga fiber की बहुत बड़ी सफलता के बाद E-Commerce के व्यापार पर पड़ी| Jio Mart की शुरुआत यहीं से हुई| हम सभी जानते है आज Jio कंपनी कितनी उचाईयों पर है| इसके उपयोगकर्ता (users) की संख्या कितनी अधिक है|
आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएँगे की यह JIO MART सुविधा है क्या ? तथा इसके pre- registration कैसे कर सकते हैं? इसके द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ व्यक्ति कैसे ले सकता है? इस ऐप से जुडी शिकायत कैसे दर्ज करवा सकते हैं? आदि जानकारियां हम आपसे इस लेख के माध्यम साझा करेंगे|
JIO Mart क्या है?
JIO Mart एक ऑनलाइन किराना दुकान (Grocery Store) है| जो की Reliance की कंपनी के साथ पार्टनर हैं| यह Jio Mart केवल अकेला ऐसा grocery store नहीं है जो की भारत में है इसके अलावा Big Basket, Flipkart, Amazon आदि और भी अन्य app और सेवायें हैं जिनसे व्यक्ति अपने घरों के निजी समान को मंगा सकता है|
Jio Mart की सुविधाएं बहुत ही लचीली हैं| आपको इस पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसी तरह के न्यूनतम मूल्य (Minimum Value) की जरुरत नहीं पड़ती है, आप इसके द्वारा मंगाए गए समान को बहुत] ही सरलता से बिना किसी दिक्कत वापस भी करवा सकते हैं|
Jio Mart केवल ऑनलाइन सुविधायें ही नहीं बल्कि इसकी सुविधाएं ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं| यह अपने ग्राहकों को सामानों की फ्री डिलवरी भी करता है| इस Jio Mart की शुरुआत मुकेश अम्बानी जी द्वारा की गई थी|
JIO Mart app Pre-registration कैसे किया जाता है?
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है की इसके द्वारा उपलब्ध सेवायें केवल ऑफलाइन ही नहीं ऑनलाइन भी हैं| यदि कोई व्यक्ति Jio mart पर पूर्व- पंजीकरण (Pre-Registration) करना चाहता है तो उसे निचे चरणों में दिए गए जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ कर उसका पालन करना होगा|
- सर्वप्रथम जिस व्यक्ति को इस Jio Mart पर अपना पंजीकरण करना है तो उसे पहले इसकी ऑफिसियल/ अधिकारिक website पर जाना होगा|
- इसकी अधिकारिक website https://www.jiomart.com/ है|
- इस अधिकारिक website पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
- होम पेज पर पहुँचने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा|
- उस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भर लें|
- पूछी गई सभी जानकारियों को भरने के बाद स्क्रीन पर दिए गए submit बटन का चुनाव करें|
- Submit बटन का चुनाव करने के बाद आपको वहां अपना वर्तमान चालु मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
- उस OTP को बॉक्स में दर्ज कर दें|
- OTP बॉक्स में OTP दर्ज करते ही आपका Jio Mart के अंतर्गत पुर्व-पंजीकरण (Pre- Registration) पूरा हो जाएगा|
- साथ ही आपके मोबाइल नंबर पर Confirm SMS भी आपको प्राप्त होगा|
Jio Mart की मुख्य विशेषताएं और लाभ|
Jio Mart लोगो की सुविधाओं के लिए ही शुरू किया गया है| ताकि घर बैठे ही लोगो अपनी निजी और घर की जरूरतों का समान सही दामों पर मिल सके| लोगो को लाभ देना इस Jio Mart ऐप का मुख्य उद्देश्य है| निचे कुछ चरणों द्वारा हम आपको JIO MART के लाभ और विशेषताएं बताएँगे:
- Jio Mart ऐप को उपयोग करना सभी व्यक्तियों के लिए बहुत ही आसान है|
- इस ऐप के द्वारा आप अपनी जरुरत का समान ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से मंगवा सकते हैं|
- आप इस ऐप के द्वारा लगातार यानी बार- बार खरीदारी कर 3,000 रुपयों की बचत भी कर सकते हैं|
- इस Jio Mart की नियम शर्तों के अनुसार आपसे कोई भी सवाल नही पुछा जाता है|
- Jio mart अपने उपभोक्ताओं को तुरंत वितरण (Express delivery) भी प्रदान करता है|
- इस ऐप में अपना आर्डर बुक करने के लिए आपको किसी प्रकार का न्यूनतम मूल्य (Minimum Price) पर निर्भर नही रहना पड़ता है|
- Jio Mart में व्यक्ति को 50 हज़ार से ज्यादा समान उपलब्ध हैं|
क्या Jio Mart मुफ्त/ फ्री डिलीवरी करता है?
हमारे देश में ऐसे बहुत से ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं जो की FREE HOME DELIVERY प्रदान करता है| साथ ही कुछ ऐसे भी एप्स हैं जो की एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित (Decide) कर देते हैं| जिस व्यक्ति का आर्डर उस न्यूनतम मूल्य के बराबर या उससे ज्यादा होगा उसे ही free delivery की सुविधा मिल पायेगी|
परन्तु Jio mart में ऐसा कोई minimum price निर्धारित नही है| यह अपने सभी उपभोक्तओं को free delivery ही करता है| जब Jio Mart ऐप की शुरुआत हुई थी तब इन्होने अपना एक 750 रुपयों का minimum order price निर्धारित किया था, पर अब यह नियम लागू नहीं होता है|
Jio Mart कैसे कार्य करता है?
Jio Mart ऐप द्वारा एक ख़ास सुविधा उनके ग्राहकों को प्रदान की गई है की ग्राहकों को jio mart द्वारा एक whatsapp नंबर प्रदान किया गया है जिसे आप अपने मोबाइल फ़ोन में सेव कर उस नंबर पर अपने मोबाइल नंबर से Hye का एक मैसज भेज दें आपके मैसज भेजने के पश्चात् jio mart की तरफ़ से आपको आपके ही मोबाइल नंबर पर एक लिंक प्रदान किया जाएगा उस लिंक पर आपको अपनी details जैसे की आपका पूरा पता, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा| इसके बाद आप अपना Order बुक कर सकते हैं|
Jio Mart app पर registration द्वारा 3,000 रूपए कैसे प्राप्त किये जा सकते हैं?
Jio Mart लोगो की सुविधा के लिए काम करता है उनके घरों तक उनकी जरूरतों का समान पहुंचाता है| इस ऐप के द्वारा व्यक्ति 3,000 रूपए की राशि भी प्राप्त की जा सकती है| इस ऐप पर स्वयं का पंजीकरण करना बहुत ही आसान है|
पंजीकरण में अपनी सामान्य जानकारियों को भरने के बाद जैसे की ; अपना नाम surname, अपने क्षेत्र का PIN, वर्तमान चालु मोबाइल नंबर और अपना mail ID|
अपनी सभी जानकारियाँ भरने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर अपने पंजीकरण का OTP generate कर सकते हैं| OTP को otp बॉक्स में भरने के बाद आपके पंजीकरण का सत्यापन (veriification) हो जायेगा| इसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर confirmation message आएगा| इन्ही चरणों द्वारा आप इस ऐप पर अपना पंजीकरण कर 3,000 रुपयों की राशि का लाभ उठा सकते हैं|
Jio Mart में Dealership कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
Jio Mart लोगो को dealership भी प्रदान करता है| किसी भी व्यक्ति को jio mart की dealership प्राप्त करने के लिए jio mart की कुछ नियम शर्तों को पूरा करना पड़ता है, इसके बाद ही वह jio mart की dealership लेने के योग्य होगा|
निचे कुछ आसान चरणों में हम आपको बताएँगे की कैसे jio mart की dealership प्राप्त की जा सकती है:
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
- Website के होम पेज पर आने के बाद वहां दिए गए विकल्प “I am interested” पर जाए|
- इस विकल्प का चुनाव करते ही आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियाँ भरने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा को कैप्चा बॉक्स में भर दें|
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit बटन का चुनाव करें|
- सबमिट विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके स्क्रीन पर successful रजिस्ट्रेशन का मैसज आएगा|
Jio Mart ऐप download कैसे करें?
इस आधुनिक समय में सरकार द्वारा जारी सभी सेवाएं ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही रूपों में होती हैं| और कुछ सेवाएं तो ऐसी भी हैं जो केवल ऑनलाइन रूप में ही उपलब्ध हैं|
यह jio mart app केवल एंड्राइड मोबाइल फ़ोन ही download हो सकता है, या फिर लैपटॉप और कंप्यूटर में इसको इनस्टॉल किया जा सकता है| निचे हम आपको कुछ आसान चरणों में इसके इनस्टॉल की प्रक्रिया बताएँगे:
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन की application Google Play Store पर जाना होगा|
- उसके बाद आपको प्ले स्टोर के सर्च बार पर JIO MART ऐप टाइप करना होगा|
- Jio Mart ऐप टाइप करते ही आपको सबसे ऊपर jio mart app का एक चित्र (Icon) दिखाई देगा|
- सबसे ऊपर दिख रहे icon के दायें तरफ़ आपको Install का विकल्प दिखाई देगा| इनस्टॉल के विकल्प का चयन करने के बाद आपके notification बार में download होता हुआ दिखाई देगा|
- जैसे ही वह notification बार स्क्रीन से हट जाता है आपके फ़ोन में JIO MART ऐप download हो जाएगा|
- Jio Mart ऐप के downlaod होने के बाद अब आप उसका उपयोग सरलता से अपना जरुरत का सामान मंगवाने में कर सकते हैं|
Jio Mart से जुडी शिकायत करने हेतु संपर्क करें|
यदि Jio Mart के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी है तो वह अपनी शिकायत दी गई mail id की मदद से दर्ज करवा सकते हैं|
साथ ही यदि आपने jio mart की इस mail id पर पहले कोई शिकायत दर्ज की हुई है पर आपको उनके द्वारा कोई जवाब तथा न कोई समाधान मिला है तो आप फिर से निचे दी गई mail id पर अपनी शिकायत mail कर सकते हैं|
निष्कर्ष (Conclusion) :-
इस लेख के जरिए हमने आपको JIO MART के बारे में सभी जानकारियाँ उपलब्ध की हैं| सभी चरणों को सबसे आसान शब्दों में आपसे साझा करने का प्रयास किया है| लोगो को JIO Mart की सुविधाओं से अवगत कराने की कोशिश इस लेख के जरिए हमने की है| आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से जरूर सहायता मिलेगी| साथ ही यदि इस लेख से सम्बंधित आपके कुछ सुझाव हैं तो हमसे जरूर साझा करें|
Also Read :