राजस्थान श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन (Rajasthan Shramik card online registration) :श्रमिक (मजदूर) कार्ड राजस्थान की राज्य सरकार ने राज्य के मजदूरों के लिए जारी किया है| इस कार्ड का लाभ मजदूर और मजदूर के परिवारों को मिलेगा| इस कार्ड के जरिए मजदूर को इन-इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा, उदाहरण के लिए:- घर की प्राप्ति, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सम्बन्धी योजना, बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता आदि जैसे लाभ मजदूरों को इस मजदूर कार्ड की सहायता से प्राप्त होंगे|
राजस्थान के गरीब, जरूरतमंद मजदूरों को राज्य द्वारा मजदूरों के हित के लिए उठाये गए इस कदम से बहुत ख़ुशी प्राप्त हुई हैं| अन्य राज्य भी राजस्थान राज्य के इस कदम की सराहना करते हैं| राजस्थान सरकार का यह कदम और राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक कदम है| बाकी राज्य भी अपने राज्य के गरीब, जरूरतमंद मजदूरों की मदद के लिए ऐसी योजनाओं को लागू कर सकते हैं|
इस लेख के माध्यम से हम आपको राजस्थान श्रमिक कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियाँ देने का पूर्ण प्रयास करेंगे, जैसे:- इस कार्ड को बनाने के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें, इस कार्ड से मजदूरों को होने वाले फायेदें, ऑनलाइन अपने आवेदन फॉर्म के स्टेटस के बारे में कैसे जाने?
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card)
राजस्थान राज्य के जिस मजदूर का यह श्रमिक कार्ड बना हुआ होगा, वह इस कार्ड से जुडी सभी योजनाओं और सुविधा का लाभ उठा सकता है| राजस्थान राज्य सरकार द्वारा इन कार्डधारकों (Cardholders) को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी| राजस्थान में यह श्रमिक कार्ड योजना 2017-2018 में राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई थी| इस योजना को श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत लागू किया गया है| इसकी अधिकारिक website यह है:- jansoochna.rajasthan.gov.in.
आगे लेख में हम आपको बताएँगे की आपको इस कार्ड के लिए आवेदन भरते समय किन-किन पात्रताओं को पूरा करना होगा| इस पात्रताओं को पूरा करने के पश्चात् ही आप श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन डाल सके हैं|
राजस्थान राज्य द्वारा लागू श्रमिक कार्ड योजना का उद्देश्य :-
इस पृथ्वी पर जिस प्रकार से अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं, उसी प्रकार से उनकी आर्थिक स्थितियां भी अलग- अलग होती हैं| जिनकी आर्थिक स्तिथि अच्छी होती है| वह अपनी जरूरतों के अनुसार शौक के अनुसार उनको पूरा कर लेते हैं| परन्तु जिनकी आर्थिक स्तिथि अच्छी नही होती है, उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इन्ही आर्थिक विभिन्ताओं को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य सरकार ने उन गरीब जरूरतमंद मजदूरों के लिए यह योजना लागू की है| इसके द्वारा उनकी स्वास्थ्य स्तिथि अस्पतालों का खर्च, बच्चो की शिक्षा, आदि जैसी आधारभूत जरूरतों को पूरा किया जा सकता है| आखिर सभी मनुष्यों को इतना अधिकार तो है ही के वे अपनी रोजमर्रा जरूरतों को पूरा कर सकें, प्राप्त कर सके| अपने परिवारजनों का पाल- पोषण सही ढंग से कर सकें|
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card) की योजनाओं से होने वाले लाभ:-
श्रमिक कार्ड द्वारा आप बहुत सी योजनाओं का लाभ लें सकते हैं| इन योजनाओं का लाभ हम तभी ले पायेंगे, जब इस कार्ड से जुडी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी हमें होगी| हम निचे आपको सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे|
-
सिलिकोसिस पीड़ित जरूरतमंद मजदूर लोगो के लिए सहायता योजना – इस योजना के अनुसार इस बिमारी से ग्रस्त पीड़ित मजदूरों को 1लाख से लेकर 3लाख तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| इस सहायता राशि का लाभ केवल वे लाभार्थी ही उठा सकते हैं जिन्होंने भी हिताधिकारी के रूप में मंडल में पंजीकृत होंगे|
- प्रसूति (Maternity) सहायता योजना राशि – इस योजना के अनुसार यदि मजदूर कार्डधारक महिला या इस कार्डधारक की महिला पत्नी एक लड़के (पुत्र) को जन्म देती है तो उसे राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 20 हज़ार की राशि प्रदान की जायेगी| और यदि वह एक लड़की (पुत्री) को जन्म देंती है तो 21 हज़ार की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है|
- शुभशक्ति सहायता राशि योजना – इस योजना के अनुसार मजदूर कार्डधारक परिवार में यदि एक पुत्री जन्म लेती है तो परिवारजनों को 50 हज़ार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी| तथा साथ ही यदि दो पुत्रियों का जन्म होता है तो राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रूपये की राशि परिवारजनों को सहायता के रूप में मिलती है|
- निर्माण मजदूर भविष्य योजना तथा निर्माण मजदूर जीवन योजना – इस योजना के अनुसार श्रमिक व्यक्ति को सरकार द्वारा किश्त/ प्रीमियम भरे जाने की सहायता प्रदान की जाती है| श्रमिक व्यक्ति यदि कोई बीमा करवाता है तो उसकी किश्त राजस्थान राज्य सरकार द्वारा भरी जाती है|
- निर्माण मजदूर औजर टूलकिट सहायता राशि योजना – इस योजना के अनुसार श्रमिक कार्डधारक को अपने काम में लगने वाले औजारों के लिए 400 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
- निर्माण मजदूर सुलभ्य आवास सहायता योजना – इस योजना के अनुसार श्रमिक कार्डधारक को अपना आवास (घर) बनवाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह एक वित्तीय सहायता के रूप में कार्डधारको को प्रदान की जाती है|
- निर्माण मजदूर शिक्षा व कौशल विकास योजना – इस योजना के अनुसार राजस्थान सरकार श्रमिक कार्डधारकों के बच्चों की आधारभूत शिक्षा के लिए 8 हज़ार रुपये की सहायता राशि से लेकर 25 हज़ार रूपए की सहायता राशि प्रदान करती है|परन्तु यह सहायता राशि उन्हें उनके कोर्स के आधार पर स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाती है|
- निर्माण श्रमिको के लिए व्यवसायिक ऋण पर ब्याज के पुर्नभरण योजना – इस योजना के अनुसार मजदूरो को यदि अपना व्यवसाय शुरू करना है, तो उन्हें मशीन, दुकान, आदि पर लिए गए 5 लाख तक के ऋण/ लोन लेने पर ही राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी|
- हिताधिकारी की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना 2014 – इस योजना के अनुसार इसके लाभार्ति वह व्यक्ति ही होंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होगी| इसका लाभ केवल वह लोग ले सकते है जिन्होंने अपना अंशदान नियमित रूप से भरा होगा|
- निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चो द्वारा भारतीय/राजस्थान प्रशासनिक सेवा हेतु आयोजित प्रारम्भिक प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन योजना – इस योजना के अनुसार श्रमिक परिवार के बच्चे यदि प्रारंभिक परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें कुछ निर्धारित नियमो के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी|
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card) के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ कुछ इस प्रकार हैं:-
- राजस्थान श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु, व्यक्ति के पास श्रमिक प्रमाण पत्र होना बेहद आवश्यक है|
- आवेदक व्यक्ति का जाती प्रमाण पत्र|
- आवेदक व्यक्ति का मूल निवास प्रमाण पत्र|
- आवेदक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र|
- आवेदक व्यक्ति का आधार कार्ड संख्या|
- आवेदक व्यक्ति का राशन कार्ड|
- आवेदक व्यक्ति की दो पासपोर्ट साइज़ फोटो|
- आवेदक व्यक्ति मूल रूप से राजस्थान का ही निवासी होना चाहिए|
- आवेदक व्यक्ति के बैंक खाते का नंबर|
- जो श्रमिक व्यक्ति 90 दिन नरेगा के तहत उसमे कार्य करेगा वही व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाने योग्य होंगे|
- आवेदक का भामाशाह कार्ड होना आवश्यक है|
- आवेदक व्यक्ति का मोबाइल नंबर|
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card) बनवाने हेतु किन पात्रताओं का पूरा होना आवश्यक है?
- राजस्थान श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए उस श्रमिक को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए, यदि कोई मूल निवासी नही है तो वह श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु पात्रता पर खरा नही होता|
- जिस श्रमिक व्यक्ति को यह राजस्थान श्रमिक कार्ड बनवाना है तो उस व्यक्ति के पास उसका श्रमिक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है| इसी के आधार पर यह निश्चित होगा की उस व्यक्ति का श्रमिक कार्ड बनेगा या फिर नहीं|
- राजस्थान श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदक व्यक्ति के पास जितने दस्तावेज हैं, वह सभी updated तथा renew होने चाहिए|
- जिस श्रमिक व्यक्ति को राजस्थन श्रमिक कार्ड के आवेदन भरने हैं, उस व्यक्ति को मनरेगा के तहत रोजगार के 90 दिनों के कार्य के कार्यकाल को पूरा होना आवश्यक है|
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card) के ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) किस प्रकार करें?
राजस्थान के जो व्यक्ति अपना पंजीकरण इस योजना के तहत करवाना चाहते हैं| उन व्यक्तियों को ऊपर दी गई पात्रताओं को पूरा करना बहुत आवश्यक है|
- सबसे पहले हमें राजस्थान जन सूचना पोर्टल https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा|
- पोर्टल को सर्च करने के बाद आपकी स्क्रीन पर जन सूचना राजस्थान पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा|
- अब आपको राजस्थान श्रमिक कार्ड का आवेदन फॉर्म download करना होगा|
- आवेदन फॉर्म के download होने के बाद आपको उसमे पूछी गई जानकारी भरनी होगी| जैसे की:- आवेदक श्रमिक का नाम, आवेदक का पता, आधार संख्या, जन्मतिथि, श्रमिक प्रमाण पत्र संख्या आदि जैसे मुख्य जानकरियां|
- सभी जानकारियाँ सही से भरने के पश्चात् नजदीकी श्रम कार्यालय में जाकर जमा करवा दें|
- आप अपना आवेदन फॉर्म मंडल सचीव के जरिए अधिकृत अधिकारी को भी जमा करवा सकते हैं|
- यदि आप चाहे तो किसी भी सरकारी कार्यालय के विभागीय अधिकारी को भी अपना आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं|
- अपना आवेदन फॉर्म जमा करवाने के पश्चात् आपको श्रमिक विभाग के कुछ चरणों (steps) का पालन करना पड़ेगा|
- इनका पालन होने के पश्चात् आपका आवेदन फॉर्म पूर्ण हो जाएगा, तथा कुछ समय बाद ही आपका श्रमिक कार्ड बन जाएगा|
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card)से होने वाले लाभ निम्न हैं|
- श्रमिक कार्ड की मदद से हम इसके अंतर्गत आने वाली किसी भी योजना का फायदा उठा सकतें हैं| परन्तु इसका लाभ लेने के लिए हमें कुछ पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है|
- राजस्थान श्रमिक कार्ड की मदद से केंद्र तथा राज्य से जुडी सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ हम आसानी से कुछ पात्रताओं को पूर्ण कर उठा सकते हैं|
- श्रमिक कार्डधारक अपने कार्ड की सहायता से स्वास्थ्य, कौशल विकास योजना, व अपने बच्चो की शिक्षा के लिए किये गए या होने वाले खर्चो पर लाभ/ वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं|
- राजस्थान श्रमिक कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदक श्रमिक ऑनलाइन फॉर्म के द्वारा आवेदन भर सकता है साथ ही श्रमिक कार्यालय विभाग से ऑफलाइन फॉर्म लेकर भी आवेदन कर सकता है| आपको इसका आवेदन करने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनों में लगने की कोई आवश्यकता नही होगी|
- यदि आपके पास राजस्थान श्रमिक कार्ड है, तो आप राशन की दुकान से 2 रूपए प्रति किलो अनाज प्राप्त कर सकते हैं|
यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है की यह राजस्थान श्रमिक योजना का लाभ वही व्यक्ति उठा सकता है, जो राजस्थान का स्थाई निवासी हो|
राजस्थान श्रमिक कार्ड के ऑफलाइन आवेदन (Registration) किस प्रकार करें?
राजस्थान के जो व्यक्ति अपना पंजीकरण इस योजना के तहत करवाना चाहते हैं| उन व्यक्तियों को राजस्थान श्रमिक द्वारा जारी कुछ पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है|
- सबसे पहले आपको श्रमिक विभाग कार्यालय जाना होगा|
- श्रमिक विभाग कार्यालय जाने के बाद वहां के अधिकारियों से आपको श्रमिक कार्ड का आवेदन फॉर्म लेना होगा|
- फॉर्म लेने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा|
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज लगा (Attach) दीजिये|
- सभी दस्तावेजों की पूर्ती के बाद आपको वापस श्रमिक विभाग कार्यालय जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करवाना होगा|
- विभाग में फॉर्म जमा करने के बाद आपका श्रमिक कार्ड आवेदन पूरा हो जाएगा|
राजस्थान श्रमिक कार्ड की सूची का पूरा विवरण ऑनलाइन कैसे देखें?
राज्य के जिन व्यक्तियों ने भी श्रमिक कार्ड के आवेदन फॉर्म भरें हैं वह सभी अपने घर बैठे-बैठे आवेदन का एक्टिव स्टेटस और श्रमिक कार्ड सूची में उनका नाम है या नहीं यह जान सकते हैं| राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक website की सहायता से हम यह जान सकते हैं की श्रमिक कार्ड से होने वाले लाभ के लाभार्तियों की सूची में आप हैं या नहीं| हम यहाँ आपको यह भी बताएँगे की किन- किन चरणों का पालन कर आप यह जानकारी राजस्थान जन सूचना पोर्टल के द्वारा जान सकते हैं|
- सर्वप्रथम आवेदक व्यक्ति को राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के बाद आपको वहां पर service के विकल्प का चयन करना होगा|
- इस विकल्प के चयन के बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर हमें राजस्थान राज्य से जुडी बहुत सी योजनायें दिखाई देंगी| आपको श्रमिक कार्ड से सम्बंधित विकल्प का चयन करना होगा|
- श्रमिक कार्ड के विकल्प के चयन के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा,नया पेज खुलने के बाद आपको अपने श्रमिक कार्ड के स्टेटस देखें विकल्प का चयन करना होगा|
- अपना श्रमिक कार्ड देखें के विकल्प के चयन के बाद, दूसरा पेज खुलने पर आपको अपना पंजीकृत नंबर, आधार कार्ड संख्या, तथा SR(Serial Number) संख्या को भरकर उसे दर्ज करना होगा|
- आखिर में इन सभी जानकारियों को भरने के बाद आप search विकल्प दबा दें, आपके सर्च विकल्प को चुनते ही आपके सामने आपके श्रमिक कार्ड से जुडी सभी जानकारियों का विवरण आ जाएगा|
श्रमिक कार्ड धारक अपने नियोक्ता (Employer) के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
- सबसे पहले व्यक्ति को राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
- पोर्टल पर जाने के बाद वहां दिए गए service विकल्प का चयन करें|
- Service विकल्प के चयन के बाद नया पेज खुलेगा वहां पर श्रमिक कार्ड धारक के विकल्प का चुनाव करना होगा|
- इस विकल्प के चुनाव के बाद आपकी फ़ोन/ कंप्यूटर स्क्रीन पर एक और नया पेज खुलेगा|
- उस पेज पर आपको श्रमिक कार्ड से जुड़े बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे, परन्तु अपने नियोक्ता के बारे में जानकारी जान ने के लिए आपको वहां दिए गए विकल्प, अपने नियोक्ता के बारे में जानकारी जाने के विकल्प का चयन करना होगा|
- इस विकल्प का चयन करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा उसमे पूछी गई जानकारी भर दें, जैसे की: नाम, पता, जिला आदि जैसी जानकारियाँ|
- सभी जानकारियाँ भरने के बाद सर्च बटन दबा दें|
- सर्च बटन दबाते ही आपके स्क्रीन पर नियोक्ता से जुडी सभी जानकारियाँ आ जायेंगी|
राजस्थान श्रमिक कार्ड (Rajasthan Shramik card) से जुडी शिकायतें कहाँ और किस प्रकार करें?
- श्रमिक कार्ड से जुडी शिकायत करने के लिए व्यक्ति को राजस्थान जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात् वहां पर आपको एक File A Complaite का विकल्प नजर आएगा|
- File A Complaite के विकल्प का चयन करने के पश्चात् आप शिकायत दर्ज करें विकल्प को चुने|
- विकल्प का चयन करने के पश्चात् स्क्रीन पर कुछ निर्देश दिखाई देंगे, उनको सही ढंग से पढ़कर और सही ढंग से समझ कर रजिस्टर Grivance के विकल्प का चुनाव आकर लें|
- Register Grivance के विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको अगले पेज पर शिकायत भरने का एक फॉर्म दिखाई देगा|
- फॉर्म में शिकायतकर्ता व्यक्ति को पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी| पूछी गई जानकारी कुछ इस प्रकार होंगी: नाम, मोबाइल नंबर, शिकायत दर्ज करने का प्रकार आदि|
- इन सभी जानकरियों को भरने के बाद एक बार जांच ले उसके पश्चात्, submit का बटन का चुनाव कर अपनी शिकायत दर्ज कर दें|
निष्कर्ष:- इस लेख के जरिए हमने आपको सबसे सरलतम तरीके से राजस्थान श्रमिक कार्ड से जुडी सभी जानकारियाँ देने का प्रयास किया है| श्रमिक कार्ड के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदनों के बारे में हमने आपको यहाँ जानकारी दी है| इसकी सहायता से आप अपना श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म बिना किसी परेशानी के भर सकते हैं|
Also Read :