सबसे पहले हम यह जान लेते हैं की RC आखिर होता क्या है?
RC से हमारा मतलब है, Registration certificate है| जिसकी जरुरत हमें तब पड़ती है जब अपनी सुविधा के लिए हम कोई वाहन लेते है| उसके दस्तावेजों की पूर्ति में RC एक बहुत ही आवश्यक कागज़ है|
जिसके बिना हम कहीं भी आ-जा नहीं सकते हैं| किसी भी वाहन को खरीदने और सड़कों पर चलाने के लिए RC एक बहुत ही महत्वपूर्ण होता है|इसी कारण आप जब भी नया वाहन लेते है तो उस वाहन का RC होना बहुत आवश्यक होता है|
Motor वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार सभी वाहनों की RC होना अनिवार्य है उस वाहन के मालिक और चालको के पास| RC एक अधिकारिक [official] रूप से आपके वाहन का लेखा जोखा भारत सरकार के खाते में जानकारी रहने/होने के लिए आवश्यक एवं अनिवार्य दस्तावेज है| और यह RC सबूत के तौर पर होती है|
अपनी RC की पूरी जानकारी /रजिस्ट्रेशन (पंजीकृत) जानकारी ऑनलाइन (RC Book online) कैसे जाने?
यह बहुत ही सरल कार्य है किसी भी प्रकार की वाहन से जुडी जानकरी प्राप्त करना| सड़क परिवहन मंत्रालय ने VAAHAN e –service पोर्टल का उद्घाटन किया जिससे सभी वाहनों का राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्ट्रेशन हो सके एवं उसका लेखा जोखा सरकार और व्यक्ति दोनों के पास उपलब्ध हो| इस ऑनलाइन पोर्टल द्वारा, उपभोक्ता अपने वाहन से जुडी सभी जानकारियाँ आसानी से जान सकते है,Vaahan Jankari application पोर्टल द्वारा|
Vaahan jankari पोर्टल द्वारा हम अपनी जानकारी कैसे चेक करे?
- सबसे पहले अपने गूगल के सर्च बार पर जाकर Vaahan jankari पोर्टल टाइप करें|
- पोर्टल खुलने के बाद आप वहां अपनी ID बनाये|
- Registration (पंजीकृत) जानकारी का चुनाव करें|
- अपना वाहन नंबर डालें और अपने वाहन से जुडी सभी जानकारियाँ और अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुडी भी सभी जानकारियां लें|
सभी सही जानकारियां डालने के बाद आप सकुशल अपनी रजिस्ट्रेशन , वाहन से सम्बन्धी तथा वाहन के मालिक से जुडी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है|
SMS द्वारा अपने मोबाइल फ़ोन पर RC की जानकरी कैसे प्राप्त करें?
हमारे सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा यह सुविधा भी हमें उपलब्ध है की हम SMS से अपने स्वयं के मोबाइल नंबर पर वाहन तथा RC से जुडी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है|
- Type VAAHAN < space > अपना वाहन संख्या/ पंजीकृत नंबर डालें|
- 7738299899 इस नंबर पर ये सभी जानकरियां डाल भेज दीजिये|
अपने पंजीकृत [registered] जानकारियाँ RCप्रमाण पत्र[certificate] की डिटेल्स कैसे जांचे?
वाहन पोर्टल पर आपको ये सभी जानकारियाँ बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जायेंगी| यह सभी जानकारियाँ RTO (Regional Transport Office) के तहत registered [पंजीकृत] होती हैं| यह आपको आपके वाहन से जुडी सभी की सभी जानकरियां उपलब्ध मिलती हैं| जब आप RC स्टेटस पर जायेंगे तो आपको निम्न सभी जानकारियाँ देखने को मिलेंगी|
- Registration number (पंजीकृत संख्या)
- Registration date (पंजीकरण की तारीख)
- Chassis number {इससे हमारा मतलब यह है की chassis number एक ऐसा सीरियल नंबर होता है जिससे हमें यह पता चलता है की ये वाहन 1989 से पहले का निर्मित है| }
- Engine number
- Owner’s name (मालिक का नाम)
- Vehicle class (वाहन का वर्ग)
- Fuel type (ईंधन किस प्रकार का है)
- Vehicle maker / vehicle model (वाहन की कंपनी/और मॉडल संख्या)
- Fitness / REGN expiry date (समय समाप्त कब है,वाहन का उसकी तारीख)
- MV [motor vehicle] tax [कर]details
- Insurance expiry date (बीमा समाप्ति की तारीख)
- PUCC expiry date [Pollution Under Control Certificates]
- Emission norms (उत्सर्जन मानदंड)
- RC status (registration certificate)
- Whether the vehicle is financed or not (क्या वाहन का वितीय बीमा है या) नहीं|
वाहन का RC करवाते (RC Book Online)वक़्त आपको किन- किन दस्तवेजो की आवश्यकता पड़ती है?
- PAN Card की कॉपी|
- आपकी 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो|
- पता प्रमाण पत्र [address प्रूफ]
- वाहन के कागज़|
- वाहन की insurance की कॉपी|
- Registered details temporary [अस्थाई]
- जिन फॉर्म्स की आवश्यकता पड़ती है|
– Form 20
-Form 21
-Form 22
-Form 22 – A
क्या आप duplicate [नकली कॉपी] निकलवा सकते हैं?
हाँ! अपनी RC के खो जाने पर, ख़राब हो जाने पर, चोरी हो जाने पर नए RC के लिए ऑनलाइन आवेदन(RC Book Online) डाल सकते है|
लेकिन सर्वप्रथम आपको कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना पड़ेगा| जैसे की:-
- सबसे पहले अपने नजदीकी थाने [Police station] में जाकर FIR करवाएं|
- Form no. 26 भरे कॉपी RC के आवेदन के लिए|
- यदि आपका वाहन लोन पर है तो लोन कंपनी से हस्ताक्षर (signature) जरूर करवाएं|
आपको अपनी कंप्लेंट की कॉपी RTO office में जाकर जमा करवानी होगी| तथा एक पत्र (Application) लिखकर डालनी होगी नया RC जारी करने के लिए| इन दस्तावेजों के साथ:-
- Form-26
- FIR की कॉपी
- Tax भरे होने के दस्तावेज|
- वाहन का insurance प्रमाण पत्र|
- वैध PUCC (Pollution Under Control Certificates)पत्र|
- लोन कंपनी के वैध कागज़ पत्र|
हम अपने RC सर्टिफिकेट को स्मार्ट कार्ड [Smart card] में बदलवा सकते हैं? यदि हाँ तो उसके चरण क्या है?
RC का प्रिंट हल्काया मिट जानेपर या किन्ही और कारणों से RC ख़राब हो जाने पर आप RC को स्मार्ट कार्ड में बदलवा सकते हैं| उनके लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हमें पड़ेगी|
- Form-26 (2 कॉपी)
- Insurance details.
- Chassis number
- PUCC detalis
- Address proof
- ORIGINAL RC
दिल्ली में कुल कितने RTO’s दफ्तर हैं?
दिल्ली में कुल 13 RTO’s दफ्तर हैं| सभी दफ्तर के पते यहाँ दिए जा रहे हैं|
DL01- मॉल सड़क
DL02- IP डिपो
DL03- शेख सराय
DL04- जनकपुरी
DL05- लोनी सड़क
DL06- सराय कालें खां
DL07- मयूर विहार
DL08- वजीरपुर
DL09- पालम
DL10- राजा गार्डन
DL11- रोहिणी
DL12- वसंत विहार
DL13- सूरजमल विहार
Under loan वाहनों का भी RC बनवाया जा सकता है?
जो वाहन लोन से लिए गए हैं, जिनकी पूरी राशि से कुछ राशी शेष रहती है जिसे वाहन लेने वाला धीरे-धीरे आसान किश्तों में ऐडा करता है| Under loan वाहनों का भी RC बनवाया जा सकता है| पर RC बनवाते समय लोन से जुड़े सभी दस्तावेजों की नक़ल हमें RC registration के कागजो में देनी पड़ती है, की लोन भरने की आखिरी तारीख क्या है, कितनी किश्तों में में वह पूरा हो जाएगा ये सभी जानकारियाँ इसके जरिए वे प्राप्त कर सकते है|
निष्कर्ष:-
अपने इस लेख से हम RC से सम्बंधित सभी जानकारियाँ आप तक पहुचाना चाहते हैं| और आपके RC से जुड़े प्रश्नों का आसन शब्दों में उत्तरदेने की कोशिश की है|