RTPS Bihar Online Apply :बिहार RTPS एक ऑनलाइन सुविधा है जिसके चलते सरकार और राज्य के लोगो में सरकारी कार्यो के प्रति पारदर्शिता बढ़ेगी| किसी योजना सुविधा को ऑनलाइन करने के पीछे का सबसे मुख्य कारण यही है की राज्यों में रह रहे लोगो को सरकार के कार्यों के प्रति एक संतुष्टि रहे|
इस सुविधा की मदद से व्यक्ति अपने आवेदन का पूरा ब्यौरा घर बैठे- बैठे प्राप्त कर सकता है| जैसे आज कल बहुत प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता लोगो को पड़ती है| जिसकी सहायता से वे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाते हैं| इस लेख के माध्यम से हम आपको RTPS बिहार के बारे में सभी जानकारियाँ उपलब्ध करवाएंगे| RTPS के ऑनलाइन पंजीकरण (RTPS Bihar Online Apply) किस प्रकार होते हैं? इस पर पंजीकरण कर विभिन्न सेवाओं का लाभ किस प्रकार उठाया जा सकता हैं? आदि इस ऑनलाइन सुविधा से जुडी सभी जानकारियाँ हम आपसे इस लेख के जरिए साझा करेंगे|
RTPS सुविधा क्या है?
RTPS का पूरा नाम (Right to Public Service) लोक सेवाओं का अधिकार भी कहते हैं| इस सुविधा के अंतर्गत बिहार राज्य के व्यक्ति जिन भी आवेदनों को भरते हैं, जैसे की; आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज| हम सभी जानते हैं की बहुत से आवेदन फॉर्म भरने के लिए हमें इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है| इस सुविधा के कारण व्यक्ति घर बैठे बैठे अपना या अपने परिवारजनों का प्रमाण पत्र बनवा सकता है, और समय समय पर अपने आवेदन के स्टेटस के बारे में जान सकता है, की आवेदन(RTPS Bihar Online Apply) भरने की बाद की प्रक्रिया कहाँ तक पहुंची है|
RTPS बिहार क्या है?
बिहार राज्य के लोगो के हितों और राज्य के विकास को मद्देनज़र रखते हुए, इस ऑनलाइन पंजीकरण (RTPS Bihar Online Apply )सरकारी पोर्टल की शुरुआत की गई है| यह उन सभी व्यक्तियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक और लाभदायक पोर्टल है, जिन व्यक्तियों को प्रमाण पत्रों की ज्यादा आवश्यकता होती है, जैसे SC/ ST वर्ग, OBC वर्ग आदि| प्रमाण पत्रों की आवश्कता आमतौर पर स्कूल/कॉलेज में पढ़ रहे बच्चो को किसी छात्रवृति का लाभ उठाने के लिए पड़ता है या फिर व्यक्ति को किसी प्रकार का भत्ता प्राप्त करने के लिए इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ती है|
बिहार राज्य के लोगो को अब लम्बी लम्बी कतारों में अपने बारी का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा| घर बैठे वह आसानी से आवेदन भर सकते हैं| इस ऑनलाइन (RTPS Bihar Online Apply ) सेवा के कारण इसके कार्यालय विभाग को भी आवेदनों का लेखा जोखा करने में आसानी हुई है|
RTPS सुविधा को लागू करने के पीछे क्या उद्देश्य हैं?
- हम सभी इस बात से भली भाँती अवगत हैं की सभी व्यक्तियों के पास उनके जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र का होना कितना आवश्यक है|
- इस ऑनलाइन सुविधा के बाद बिहार राज्य के लोगो को इन प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, जिसकी वजह से समय की बचत होगी|
- इस ऑनलाइन आवेदन में हमें दस्तावेजों की भी आवश्कता नहीं होती है केवल फोटो की जरुरत होती है|
- RTPS में ऑनलाइन पंजीकरण (RTPS bihar online apply )के बाद हम अपने प्रमाण पत्र के बारे में अपने फ़ोन पर ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
- इस कोरोना काल में भीड़ भाड़ नही करनी है, इस ऑनलाइन सुविधा के जरिए बिना भीड़ करे, अपने घर बैठे बैठे स्टेटस की जांच कर सकते हैं|
बिहार RTPS ऑनलाइन(RTPS Bihar Online Apply ) पोर्टल के क्या लाभ हैं?
- इस RTPS ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा बिहार राज्य के लोगो को बिहार राज्य में लागू सभी सरकारी योजनाओं का लाभ राज्य की जनता तक पहुँच पाता है|
- सरकार द्वारा चलाई गई बहुत सी योजनाओं में आय प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, जिसको बनवाने में लोगो को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था|
- स्कूल और कॉलेज द्वारा छात्रवृति (scholarship) प्राप्त करने के लिए, साथ ही दाखिला लेने के लिए भी इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है|
- राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई कई नौकरियों में भी निवास प्रमाण पत्र तथा जाती प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है| जैसे की यदि बिहार राज्य का कोई व्यक्ति या छात्र किसी और राज्य में किसी भी नौकरी कोई आवेदन भरता है, तो उसे उस आवेदन फॉर्म में बिहार राज्य का निवास प्रमाण पत्र था बिहार राज्य का जाती प्रमाण पत्र संकलित (attach) करना पड़ता है|
इसी तरह RTPS ऑनलाइन पंजीकरण(RTPS Bihar Online Apply )पोर्टल सभी के लिए बहुत ज्यादा फायेदेमंद और सुविधाजनक है| यह लोगो के दस्त्वेजों के कार्य को सरल बसन्त है साथ ही समय की भी बचत करता है| कोरोना जैसी महामारियों को भी बढ़ने से रोकता है|
RTPS सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया|
RTPS (Right to public service) के पोर्टल द्वारा आप स्वयं का पंजीकरण कर अपने द्वारा भरे आवेदनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसका लाभ पाने के लिए आपको एंड्राइड मोबाइल फ़ोन , कंप्यूटर, लैपटॉप आदि की आवश्यकता है तथा इन्टरनेट सेवा की जिसके माध्यम से आप पंजीकरण (RTPS Bihar Online Apply) भर सकते हैं|
इस सेवा में पंजीकरण के लिए भी आवेदक व्यक्ति को ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है केवल username password दिया गया कैप्चा दर्ज करना पड़ता है|
योजना एवं विकास विभाग की क्या सेवाएं हैं?
इस विभाग की सेवाओं में मृत्यु प्रमाण पत्र, तथा जन्म प्रमाण पत्र के लिए ही पंजीकरण किया जा सकता है| विकास विभाग तथा योजना विभाग की सेवाओं को लाभ उठाने के लिए आपको निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- आवेदन कर्ता को सबसे पहले अपने नजदीकी जिला ब्लॉक में जाना होगा|
- जिला ब्लॉक में जाने के बाद आवेदनकर्ता को RTPS की window पर जाना होगा|
- इसके बाद आवेदनकर्ता को जिस भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना है| वह व्यक्ति उस प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म विभाग खिड़की से ले सकता है|
- फॉर्म मिल जाने के बाद आपको उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकरियां उचित ढंग से भरनी होगी| जैसे की; आवेदक का नाम , पता, चालू मोबाइल नंबर, आवेदक का E-mail ID आदि जैसी मुख्य जानकारियाँ आवेदन फॉर्म में पूछी जायेंगी|
- साथ ही आवेदन फॉर्म में मांगे गए अनिवार्य दस्तावेज भी फॉर्म के साथ संकलित (Compiled) करने होंगे|
- जिस प्रकार आवेदक व्यक्ति ने ब्लॉक की RTPS खिड़की से आवेदन फॉर्म लिया था उसी तरह से आवेदन फॉर्म भरकर उसी एकल खिड़की पर जमा भी करवाना होगा|
श्रम संसाधन विभाग की क्या सेवाएं हैं?
राज्य के व्यक्ति को यदि श्रम संसाधन विभाग की तरफ़ से जारी सेवाओं का लाभ उठाना है तो उस आवेदक व्यक्ति को निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को RTPS की अधिकारिक website पर जाना होगा|
RTPS की अधिकारिक website पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर इस website का होम पेज खुल जाएगा|
होम पेज पर आवेदक व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन (RTPS Bihar Online Apply) के दिए गए विकल्प का चुनाव करना होगा|
ऑनलाइन आवेदन के विकल्प का चयन के बाद आवेदक व्यक्ति को RTPS सुविधाओं के विकल्प का चुनाव करना होगा|
RTPS सुविधाओं के विकल्प के चयन के बाद वहां पर आपको विभिन्न सेवाओं की एक सूची नज़र आएगी|
उस सेवाओं के सूची में से आपको श्रम संसाधन विभाग के विकल्प का चयन करना होगा|
श्रम संसाधन विभाग सेवा का विकल्प चयन करने के बाद आवेदक व्यक्ति को बिहार राज्य प्रवासी श्रमिक दुर्घटना अनुदान योजना के विकल्प का चयन करना होगा|
इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपकी फ़ोन स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरें| जैसे; आवेदक व्यक्ति का नाम, उसकी उम्र, आवेदक का ईमेल id, आवेदक व्यक्ति का बैंक खाता विवरण, आवेदक व्यक्ति का पता आदि जैसी मुख्य जानकारियाँ |
सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी अनिवार्य दस्तावेज भी आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड कर दीजिये|
सभी जानकारियाँ भरने और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए submit बटन विकल्प का चुनाव कर लीजिये|
Submit के विकल्प का चयन करते ही आवेदन कर्ता का श्रम संसाधन विभाग की सेवाओं को प्राप्त करने का आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा|
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की क्या सेवाएं हैं?
बिहार राज्य के व्यक्ति को यदि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ़ से जारी सेवाओं का लाभ उठाना है तो उस आवेदक व्यक्ति को निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को RTPS के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
RTPS की अधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर इस website का होम पेज खुल जाएगा|
होम पर आ जाने के बाद आपको आपकी सक्रीन पर ऑनलाइन आवेदन का एक विकल्प नज़र आएगा|
ऑनलाइन आवेदन के विकल्प के चयन के बाद आपको लोक सेवा का अधिकार यानी RTPS सुविधाओं के विकल्प का चुनाव करना होगा|
RTPS सुविधाओं के विकल्प के चयन के बाद वहां पर आपको विभिन्न सेवाओं की एक सूची नज़र आएगी|
उस सूची से आवेदनकर्ता व्यक्ति को भूमि सुधार विभाग सुविधाओं के विकल्प का चयन करना होगा|
भूमि सुधार विभाग के विकल्प का चुनाव करने के बाद भूमि धारणा प्रमाण पत्र के आवेदन करने के लिए विकल्प का चुनाव करें|
भूमि धारणा प्रमाण पत्र के आवेदन विकल्प चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
आवेदन फॉर्म खुलने के बाद उसमे पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरें| जैसे; आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, माता का नाम, पता, आवेदक का Email id, वर्तमान चालू मोबाइल नंबर, पति का नामा आदि जानकारियाँ भरनी होंगी|
आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद, आवेदन फॉर्म में मांगे गए अनिवार्य दस्तावेज भी अपने आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड कर दें|
पूछी गई जानकारियों को उचित ढंग से भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit के विकल्प को प्रेस कर दें|
सबमिट विकल्प का चुनाव करते ही आपका राजस्व और भूमि सुधार विभाग सेवाओं को प्राप्त करने का आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा|
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की क्या सेवाएं हैं?
बिहार राज्य में रह रहे व्यक्ति को यदि खाद्य और उपभोक्ता संगरक्षण विभाग की तरफ़ से जारी सेवाओं का लाभ उठाना है तो उस आवेदक व्यक्ति को निचे दिए गए निम्न चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले आवेदन कर्ता व्यक्ति को बिहार RTPS के आधिकारिक website पर जाना होगा|
RTPS की अधिकारिक website पर पहुँचने के पश्चात् आपके सामने RTPS का होम पेज खुल जाएगा|
होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा उसके चयन के बाद आपको RTPS सुविधाओं के विकल्प का चुनाव करना होगा|
RTPS सेवाओं के विकल्प के चयन के बाद आवेदक कर्ता को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सुविधाओं के दिए गए विकल्प का चयन करना होगा|
खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विकल्प के चुनाव के बाद आपकी स्क्रीन पर दो विकल्प नज़र आएंगे:
अपने राशन कार्ड में संशोधन के लिए आवेदन|
आवेदक व्यक्ति को नया राशन कार्ड जारी करने के लिए आवेदन पत्र|
आवेदक व्यक्ति को अपनी जरूरतों के हिसाब से इन दिए गए दो विकल्पों में से एक विकल्प का चयन करना है|
किसी भी एक विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने उसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारीयों को उचित ढंग से भरें, और जानकारियाँ भरने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें|
जानकारियों को भरने और दस्तावेजों को अपलोड करें के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प का चयन करें|
Submit विकल्प के चयन के तुरंत बाद आवेदक कर्ता व्यक्ति खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सेवाओं को प्राप्त करने के आवेदन फॉर्म भर जाएगा|
RTPS बिहार के द्वारा उपलब्ध सेवाएं|
बिहार राज्य में लगभग सभी आवेदनों को भरने के लिए भिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है| आगे हम आपको बताएँगे की RTPS के द्वारा बिहार राज्य की जनता को क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं| और RTPS के अंतर्गत किन प्रमाण पत्रों के आवेदन भरें जा सकते हैं|
आय प्रमाण पत्र|
यदि राज्य के किसी व्यक्ति को आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवाना है तो उसे आवेदन करना पड़ता है तथा यह प्रमाण पत्र राज्य सरकार के अंतर्गत जारी किये जाते हैं| व्यक्ति का आय प्रमाण उसकी सालाना आय को बताता है| छात्रों को किसी प्रकार की छात्रवृति प्राप्त करने के लिए याम अपना OBC, SC\ST सर्टिफिकेट के द्वारा किसी सुविधा का लाभ पाने के लिए उन्हें अपने माता- पिता के आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है, इसके अनुसार यह एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है| यह RTPS सुविधा इन प्रमाण पत्रों को बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाती है, RTPS सेवा द्वारा हम इस प्रमाण के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं|
जाती प्रमाण पत्र|
हम सभी जानते हैं की हमारे देश में विभिन्न प्रकार की जातियां निवास करती हैं| परन्तु देश में सभी जातियों धर्मों को एक समान करें के लिए (अनुसूचित जाती , जनजाति, पिछड़ा वर्ग) SC/ST, OBC आदि सभी जातियों के लिए सरकार द्वारा जाती प्रमाण पत्र की सुविधा प्रदान की गई है| बहुत सी सरकारी और private नौकरियों, परीक्षाओं में इन जातियों की सीट आरक्षित होती है| इस आरक्षण द्वारा के द्वारा वे परीक्षा के अंकों में तथा नौकरी में कुछ छूट प्राप्त होती है| इस RTPS सेवा के द्वारा हम जताई प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं|
मूल निवास प्रमाण पत्र|
राज्य में रह रहे व्यक्तियों को किसी भी आवेदन में अपना मूल निवास प्रमाण पत्र संकलित (Compiled) करने की आवश्यकता पड़ती है| अपने राज्य से बाहर यदि कोई व्यक्ति कोई आवेदन फॉर्म भारत है तो उस व्यक्ति को आवेदन के दस्तावेज में निवास प्रमाण (Domicile certificate) पत्र की भी आवश्यकता पड़ती है| अपने घर से जुड़े किसी भी कार्य को करने के लिए भी निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है, जैसे; अपने घर में बिजली कनेक्शन लेने हेतु आवेदन में निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है साथ ही पानी के कनेक्शन के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है| RTPS सुविधा की मदद से आप इसके आवेदन ऑनलाइन आवेदन भर सकतेहैं|
समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की क्या सेवाएं हैं?
इस योजना में 4 अलग- अलग प्रकार की योजनायें शामिल है| यदि बिहार राज्य का कोई व्यक्ति समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजना की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहता है तो उसे निचे दिए गए निम्न चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को RTPS की ऑफिसियल website पर जाना होगा| RTPS की अधिकारिक website पर जाने के पश्चात् आपकी स्क्रीन पर इस website का होम पेज खुल जाएगा|
होम पेज पर पहुँच जाने के बाद वहां दिए गए विकल्प ऑनलाइन आवेदन का चुनाव करना है|
ऑनलाइन आवेदन (RTPS bihar online apply )के विकल्प के चयन के बाद आवेदक व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजना की सुविधा के विकल्प का चयन करना होगा|
इसके चयन के बाद आपके सामने इस सेवा के विभिन्न विकल्प नज़र आयेंगे:
राज्य मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन|
राज्य मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन|
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन|
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के ऑनलाइन आवेदन|
आवेदक अपनी जरुरत के हिसाब से इन योजनाओं का चुनाव कर सकते हैं|
अपनी जरूरत के अनुसार योजना का चयन करने के बड़ा आपकी स्क्रीन पर उस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारियाँ निम्न हैं:
आवेदक के पिता- माता का नाम|
आवेदक व्यक्ति यदि शादी शुदा है तो उसके पति का नाम|
आवेदक का e-mail ID तथा वर्तमान चालु मोबाइल नंबर|
आवेदक व्यक्ति का आधार संख्या|
बैंक खाता विवरण|
आवेदक व्यक्ति का लिंग|
आवेदक व्यक्ति के निवास स्थान का पूरा पता|
आवेदक व्यक्ति का वर्ग|
आवेदक द्वारा चुनी गई योजना का नाम|
उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद, आवेदन के अनिवार्य दस्तावेज भी website पर अपलोड कर दीजिये|
दस्तावेजों में आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो भी आवेदन फॉर्म में अपलोड करना है|
इन सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए सबमिट विकल्प का बटन दबा दें|
Submit विकल्प का चयन करने के तुरंत बाद आवेदक व्यक्ति का समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए आवेदन जमा हो जाएगा|
RTPS सेवाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज तथा पात्रता|
किसी भी आवेदन को भरने पर चाहे वो ऑफलाइन हो या ऑनलाइन सभी के लिए आवेदक की पात्रता और उसके दस्तावेज बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं| सभी दस्तावेर्जों की पूर्ती के बाद ही आवेदक व्यक्ति का आवेदन स्वीकार किया जाता है|
आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज|
आवेदक व्यक्ति का वेतन विवरण|
आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
आवेदक व्यक्ति का राशन कार्ड |
आवेदक व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र|
जाती प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज|
आवेदक व्यक्ति का आधार संख्या|
आवेदक व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र|
आवेदक व्यक्ति का पता विवरण|
आवेदक व्यक्ति का राशन कार्ड|
आवेदक व्यक्ति की पासपोर्ट साइज़ फोटो|
निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज|
आवेदन कर्ता का आधार कार्ड संख्या|
व्यक्ति का voter ID कार्ड|
आवेदक व्यक्ति का राशन कार्ड|
आवेदक व्यक्ति के पते का पूरा विवरण|
आवेदक व्यक्ति का birth सर्टिफिकेट|
स्वयं का पंजीकरण (Registration) करने की प्रक्रिया|
यदि व्यक्ति को इस सेवा के अंतर्गत स्वयं का पंजिकारना करना है तो वह कुछ इस प्रकार होगा:
सर्वप्रथम व्यक्ति को RTPS की Official website पर विजिट करना होगा|
RTPS की अधिकारिक website पर पहुँच जाने के बाद website का होम पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा|
होम पेज पर पहुँच जाने के बाद जिस व्यक्ति को स्वयं का पंजिकरण करना है उसे नागरिक अनुभाग के दिए गए विकल्प का चयन करना होगा|
नागरिक अनुभाग का चुनाव करने के बाद स्वयं का पंजीकरण का एक विकल्प नज़र आएगा|
स्वयं के पंजीकरण के विकल्प का चयन करने के बाद स्क्रीन पर Dialogue Box के द्वारा इसका पंजीकरण फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा|
पंजीकरण के फॉर्म खुलने पर पूछी गई जानकारियों को उचित ढंग से भर और मांगे गए अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड कर दें|
सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरने के बाद तथा दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit बटन का विकल्प चुन लें|
Submit विकल्प के चुनाव के तुरंत बाद
Submit विकल्प का चयन करने के तुरंत बाद आवेदक व्यक्ति का स्वयं का पंजीकरण हो जाएगा|
RTPS बिहार ऐप download करने की प्रक्रिया क्या है?
जिस व्यक्ति को RTPS बिहार का ऐप अपने फ़ोन में इंस्टाल करना है उस व्यक्ति को निचे दिए गएँ बिन्दुओं का पालन करना होगा:
सबसे पहले आपको इस ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इंस्टाल करने के लिए एक एंड्राइड मोबाइल फ़ोन की आवश्यकता होगी|
अपने मोबाइल फ़ोन के एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर में जाएँ|
प्ले स्टोर के सर्च बार पर RTPS बिहार टाइप कल सर्च करें|
सर्च करने के बाद जो ऐप सबसे ऊपर icon (चित्र) दिखाई देगा आप वहां दिए इनस्टॉल विकल्प का चयन कर RTPS ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में download कर लें|
RTPS ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में अब आप इस्तेमाल में ला सकते हैं|
RTPS पोर्टल पर login कैसे करें?
यदि किसी व्यक्ति को RTPS के पोर्टल पर login करना है तो वह निचे दिए गए चरणों का पालन कर सरलता से login कर सकता है:
सबसे पहले व्यक्ति को RTPS की ऑफिसियल website https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना होगा|
ऑफिसियल website पर जाने के बाद आपके स्क्रीन पर इस अधिकारिक website का होम पेज खुल जाएगा|
होम पर आने के बाद स्क्रीन पर आपको LOGIN का विकल्प दिखाई देगा|
login के विकल्प के चुनाव के बाद आपको “आगे बढे” के विकल्प का चयन करना होगा|
इस चरण को करने के बाद आपको अपनी login ID , पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डाल कर login विकल्प को दबाना होगा|
login विकल्प के चयन के बाद आप इस पोर्टल पर login कर सकेंगे|
पासवर्ड रिकवर कैसे करें?
यदि आवेदक व्यक्ति किसी कारणवश अपना पासवर्ड भूल जाता है या किसी उअर वजह से उसे नए पासवर्ड की जरुरत होती है तो वह निम्न चरणों का पालन कर सकता है:
सबसे पहले व्यक्ति को RTPS की अधिकारिक website पर जाना होगा|
अधिकारिक website पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर अधिकारिक website का होम पेज खुल जायेगा|
Website के होम पेज पर पहुँच जाने के बाद नागरिक अनुभाग के दिए गए वर्ग का चुनाव करें|
आपको Forgot password के विकल्प का चयन करना होगा|इस विकल्प को चुनते ही आपको अपनी login id और सक्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
Login id और कैप्चा दर्ज करने के बाद submit विकल्प का चुनाव करें|
इन प्रक्रियाओं को करने के बाद आप अपने पोर्टल का पासवर्ड दोबारा रिसेट कर सकते है|
आवेदन का स्टेटस जानने की प्रक्रिया क्या है?
आवेदक व्यक्ति को सबसे पहले RTPS के ऑफिसियल वेबसाइट परविजिट करना होगा|
अधिकारिक पोर्टल पर विजिट करने के बाद आप होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
होम पेज पर पहुँच जाने के बाद दिए गए विकल्प नागरिक अनुभाग पर जाएँ|
नागरिक अनुभाग के विकल्प के चयन के बाद आपको वहां दिए गए “आवेदन की स्थिति जांचे” के विकल्प का चयन करें|
इस विकल्प के चयन के बाद आपकी फ़ोन स्क्रीन पर इस अधिकारिक website का dialogue box खुल जाएगा, Dialogue box में दिए गए विकल्पों में से आपको स्वयं के वर्ग का चयन करना होगा|
अपने वर्ग के चयन के बाद आपको application reference number और application details दर्ज करनी होगी|
इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए submit विकल्प का चयन करें| submit विकल्प का चुनाव करते ही आपका स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी जानकारी आ जायेगी|
तत्काल सर्टिफिकेट सत्यापन (Verification) कैसे करें?
पर्ची (Reciept) प्रिंट करने की क्या प्रक्रिया है?
- जैसे की हमने पहले किया था उसी प्रकार इस बार भी हमें reciept download तथा प्रिंट करने के लिए इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
- RTPS की अधिकारिक website पर जाने के बाद आपको दिए गए विकल्प PRINT YOUR RECIEPT का चयन करना होगा|
- इसके बाद आपको अपनी पंजीकरण ID भरनी होगी, उसके बाद सर्च के विकल्प का चुनाव करना होगा|
- सर्च बटन/ विकल्प का चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर reciept पर्ची आ जायेगी आप download के विकल्प का चुनाव कर इसे प्रिंट करवा सकते हैं|
बिहार, स्थानीय आयुक्त, नई दिल्ली कार्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की क्या प्रक्रिया है?
RTPS सुविधाओं की प्रबंधन सूचना देखने की प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को RTPS बिहार की ऑफिसियल website पर जाना होगा, इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस website का होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर आने के बाद आपकी स्क्रीन पर Report अनुभाग का एक विकल्प नजर आयेगा|
- REPORT अनुभाग के चुनाव के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए RTPS सेवाओं के प्रबंधन सूचना रिपोर्ट के दिए गए विकल्प का चुनाव करें|
- इस विकल्प के चुनाव के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उस पेज पर आवेदक को अपना username ID, password, तथा स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड डालना होगा|
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए submit के विकल्प का चुनाव करना होगा| submit के विकल्प का चुनाव करते ही आपके स्क्रीन पर RTPS सेवाओं के प्रबंधन सूचना रिपोर्ट आ जायेगी|
Digital certificate का वेरिफिकेशन कैसे होगा?
- इस Digital सर्टिफिकेट को verify करने के लिए आपको बिहार RTPS की की अधिकारिक website पर जाना होगा|
- इसके बाद आपको इस website के होम पेज पर VERIFY DIGITAL CERTIFICATE का एक विकल्प दिखाई देगा|
- इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उसमे आपको ID और सर्टिफिकेट नंबर भरना होगा|
- इन जानकारियों को भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए विकल्प Show now का बटन प्रेस करना होगा|
- Show Now के विकल्प का चयन करते ही आवेदक व्यक्ति का Digital certificate verify हो जाएगा|
संपर्क जानकारी|
निष्कर्ष:- इस लेख के जरिए हमने आपको बताया है की RTPS बिहार सेवा योजना क्या है यह किस प्रकार से बिहार राज्य के लोगो के हित के लिए कार्य करता है| इसके अधिकारिक पोर्टल के बारे में भी हमने आपको बताया है| आप अलग- अलग विभागों पर login कैसे कर सकते हैं यह भी बहुत ही सरल चरणों में हमने आपको बताया है| इस लेख से जुडी कोई अन्य जानकारी यदि आप हमसे साझा करना चाहते है तो अवश्य करें|
Also Read: