इस लेख के माध्यम से हम आपको बतायेंगे कि सबरीमाला मंदिर कहाँ स्थित है? इस मंदिर से जुड़ी प्रथाओं के बारे मे भी हम आपको बतायेंगे। अभी फिलहाल ये मंदिर क्यूँ बहुत चर्चा मे आया था? सबरीमाला मंदिर कैसे जाएँ? साथ ही हम आपको बतायेंगे की घर बैठे सबरीमाला मंदिर की क्यू बुकिंग(SABARIMALA MANDIR Q ONLINE BOOKING) किस प्रकार करें? साथ ही घर बैठे सबरीमाला मंदिर के दर्शन टिकट कैसे प्राप्त करें?
य़ह मंदिर केरल राज्य का बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध मन्दिर है। इस मंदिर से अनेक श्रद्घालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। केरल राज्य मे इस मंदिर से संबंधित अनेक कहानीयाँ सुनने को मिलती हैं।
सबरीमाला मंदिर
हमारे भारत देश मे बहुत से प्रसिद्ध मन्दिर है। इन्हीं प्रसिद्ध मंदिरों मे से भारत के केरल राज्य का सबरीमाला मंदिर भी एक है। सबरीमाला मंदिर केरल राज्य के पतनमतिट्टा जिले मे स्थित एक विख्यात मंदिर है। य़ह मंदिर पेरियार टाइगर अभयारण्य के अंदर सबरिमलय पहाड़ पर बना हुआ है। यह हमारे देश के तीर्थ स्थलों मे से एक मुख्य तीर्थ स्थल है।
सबरीमाला मंदिर भगवान अयप्पा को ही समर्पित है। भगवान अयप्पा भक्त सबसे अधिक केरल राज्य मे हैं। अयप्पा भगवान के दर्शन के लिए सालाना लगभग करोड़ों भक्त आते हैं।
अभी फिलहाल ये मंदिर क्यूँ बहुत चर्चा मे आया था?
अभी कुछ समय पहले ही सबरीमाला मंदिर बहुत चर्चा मे आया था। क्यूँ की इस मंदिर मे महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जिसके कारण सभी को महिलाओं के गंभीर आक्रोश का सामना करना पड़ा था| केरल राज्य के लोगो का मानना यह की की इस मंदिर के कूल देवता भगवान् अयप्पा जी हैं| भगवान् अयप्पा जी ब्रह्मचारी हैं, जिसके कारण उस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था|
उसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी मिल गई। यह एक ऐतिहासिक फैसला था, की इस मंदिर में सभी वर्ग की बच्ची, महिलाओं, को आने की इज़ाज़त मिली|
सबरीमाला मदिर कैसे जाएँ?
- सबरीमाला मंदिर आप हवाई जहाज से जा सकते हैं। सबरीमाला मंदिर से सबसे नजदीक हवाईअड्डा (Airport) तिरुवनंतपुरम है।
- सबरीमाला मंदिर आप रेल के माध्यम से भी जा सकते हैं, इसके लिए आपको कोट्टायम रेल्वे स्टेशन तक का सफर तय कर, पंपा स्थान तक गाड़ी से सफर तय कर सकते हैं।
- तिरुवनंतपुरम के रास्ते पंपा स्थान जो सबरीमाला के बहुत नजदीक है, यहां से सबरीमाला मंदिर का रास्ता पैदल तय किया जा सकता है।
सबरीमाला मंदिर की क्यू ऑनलाइन बुकिंग (SABARIMALA MANDIR Q ONLINE BOOKING) कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक sabarimalaonline.org की वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके पश्चात वहाँ पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। Login और register (पंजीकरण)।
- Login और register के लिए दिए गए लिंक पर जाएँ।
- इस आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर सदस्य login तथा sign up का विकल्प नजर आयेंगे।
- सबरीमाला मंदिर की ऑनलाइन बुकिंग इस वेबसाइट पर जिन भक्तजनों का पंजीकरण पहले से इस पोर्टल पर हो चुका है वे व्यक्ति Login लिंक के द्वारा जा सकते हैं, और वेबसाइट पर login करने के लिए व्यक्ति का username और password डाल कर login विकल्प का चयन करना होगा।
- जिन भक्तों का इस वेबसाइट पर पहले से पंजीकरण नहीं हुआ है, वे व्यक्ति sign up विकल्प का चुनाव करें।
- पंजीकरण कर्ता व्यक्ति अपना नाम और अपना पता दर्ज कर अपना पासवर्ड क्रिएट करें।
- इसके बाद इस नए पेज पर व्यक्ति से जुड़ी कुछ मुख्य जानकारियां मांगी होंगी जैसे की :
- पंजीकरण कर्ता व्यक्ति का नाम।
- पंजीकरण कर्ता व्यक्ति का आधार नंबर।
- पंजीकरण कर्ता का e-mail I’d
- पंजीकरण कर्ता व्यक्ति का चालु मोबाइल नंबर।
- व्यक्ति का एक ID प्रूफ।
- मांगी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरें।
- सभी जानकारियां भरने के बाद एक बार दर्ज की गई जानकारी को जरूर जांच लें, सब सही है या नहीं।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद दिए गए sign up विकल्प का चुनाव करें।
- आपके द्वारा दर्ज किए गए e-mail I’d या चालु मोबाइल नंबर द्वारा आप अपना username और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
सबरीमाला मंदिर के दर्शन ऑनलाइन टिकट कैसे प्राप्त करें?
सबसे पहले हम आपको बता दें की ऑनलाइन सुविधाओं से हमें आसानी तो हुई है परन्तु धोखाधड़ी जैसे मामले भी हमें देखने को मिलते है| इसीलिए आप जब भी किसी ऑनलाइन बुकिंग से सम्बंधित कार्य करें तो यह जरूर जांच लें की जिस website का प्रयोग आप बुकिंग के लिए कर रहे हैं वह अधिकारिक (Official) है या नही उस website या पोर्टल पर विश्वास किया जा सकता है या नहीं|
- सबसे पहले आपको ऑनलाइन बुकिंग की website https://sabarimalaonline.org/ पर जाना होगा|
- इस website पर जाने के बाद जिन व्यक्तियों का पंजीकरण पहले से हुआ है वह login कर वर्तमान उपलब्ध टिकट के बारे में जान सकते हैं| तथा साथ ही अपनी टिकट भी बुक कर सकते हैं|
- सबरीमाला ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए id login करने के बाद आपकी फ़ोन, कंप्यूटर स्क्रीन पर व्यक्ति की ID संख्या, उपलब्ध सीट्स की संख्या, समय आदि दर्शन से सम्बंधित सभी जानकारियाँ ले सकते हैं|
- दी गई तारीख तथा दिए गए समय स्लॉट्स आपको इस website पर login करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नज़र आयेंगे|
- अपनी सुविधा समय और उपलब्ध स्लॉट्स के हिसाब से आप अपनी बुकिंग का समय, महीना, स्लॉट चुन सकते हैं|
- व्यक्ति अपनी वरीयता (Preference) , सुविधा के अनुसार और सीट्स की उपलब्धता के अनुसार अपनी दर्शन की टिकट्स बुक कर सकते हैं|
- यहाँ ख्याल रखने वाली बात यह है की भक्त व्यक्ति को दर्शन टिकट बुक करते समय अपनी फोटो जरूर अपलोड करनी होगी|
- सभी प्रक्रियाओं को करने एक बाद सभी नियम शर्तों (Terms & Condition) को स्वीकार (accept) कर अपना दर्शन टिकट स्लॉट बुक करें|
- इन सभी चरणों के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा बुक टिकट कन्फर्मेशन का मैसज प्राप्त होगा|
संपर्क जानकारी:-
सबरीमाला पूछताछ नंबर – +91 7025800100
Email Id – sabarimala.pol@kerala.gov.in
निष्कर्ष:-
इस लेख के माध्यम से हमने आपको केरला के प्रसिद्द सबरीमाला मंदिर से जुडी सभी जानकारियाँ आसान शब्दों में उपलब्ध करवाने की कोशिश की है| हम आशा करते हैं की इस लेख के माध्यम से आपको ऑनलाइन बुकिंग (SABARIMALA MANDIR Q ONLINE BOOKING) करने में आसानी होगी| इस लेख से सम्बंधित यदि आपके कुछ सुझाव है तो आप हमसे जरूर साझा करें|