समग्र शिक्षा अभियान 2.0 क्या है?

आज इस लेख में हम आपको समग्र शिक्षा अभियान से जुडी सभी जानकारियों के बारे में बताएँगे| जैसा की हमें इसके नाम से ही यह ज्ञात होता है की यह निति शिक्षा (Education) के लिए बनाई गई है| हमारे देश में साक्षरता दर बहुत लचीली है| इसी मुख्य बात को मद्देनज़र रखते हुए ऐसी नीतियों को केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है|

इस लेख द्वारा आपको इस योजना से सम्बन्धित जानकारी जैसे पोर्टल पर login कैसे करें, इस निति के उद्देश्य क्या हैं? इसकी विशेषतायें क्या-क्या हैं? आदि जानकारियाँ हम इस लेख में आपको आगे बताएँगे| कृपया कर जानकारी को सही ढंग से जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा|

समग्र शिक्षा अभियान क्या है?

समग्र शिक्षा अभियान

समग्र शिक्षा अभियान केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा निति है| इस योजना का प्रारंभ साल 2020 में किया गया था| इस निति के अंतर्गत हमारे शिक्षा के सभी मुख्य आयामों (Diemensions) को शामिल करने का सरकार का प्लान है| शिक्षा प्रणाली को सुचारू रूप तथा बेहतर बनाया जा सके इसलिए इस योजना को सरकार द्वारा बहुत ही ध्यान से देखा जा रहा है|

हमारे देश के सभी बच्चे यदि पढ़े-लिखे होंगे तो हमारा देश विकास की ओर सदैव अग्रसर होगा| सरकार द्वारा नई-नई शिक्षा प्रणाली को जारी किया जाएगा| जिससे की हमारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके| नए प्रशिक्षित शिक्षको को इस योजना के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा, ताकि बच्चे स्मार्ट क्लास को सही रूप से जान और समझ पायें|

समग्र शिक्षा अभियान के उद्देश्य|

जैसा की हमने कहीं न कहीं अवश्य ही यह सुना होगा की ‘पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढेगा इंडिया’ यह बात बिल्कुल 100 प्रतिशत सही है| यदि हमारे देश के सभी व्यक्ति शिक्षित होंगे तो उनके आगे आने वाला भविष्य बहुत ही अच्छा होगा|

यहाँ हम आपको सरकार द्वारा जारी इस योजना के सभी उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताएँगे|

1. इस शिक्षा निति का सबसे पहला उद्देश्य है, हमारे देश के सभी बच्चो, युवा को साक्षर (Literate) करना|

2. हमारी शिक्षा प्रणाली में बेहतर से बेहतर सुधार करना भी इस निति का उद्देश्य है|

3. इस योजना को कुल 6 सालों के लिए सुचारू रूप से चलाया जाएगा|

4. इस शिक्षा योजना के अंतर्गत बाल वाटिका की स्थापना भी की जायेगी|

5. इस समग्र शिक्षा निति के माध्यम से बच्चो को कितना लाभ प्राप्त हो रहा है तथा क्या बदलाव बच्चे में देखने को मिल रहे हैं| इस पर सदैव नज़र रखी जायेगी|

6. समग्र शिक्षा योजना के चलते शिक्षकों के कौशल का पूरा उपयोग बच्चो के विकास पर लगाया जाएगा|

7. केवल बच्चो को ही नहीं बल्कि पढ़ाने वाले शिक्षको को भी इस निति के अंतर्गत प्रशिक्षित (train) किया जाएगा|

8. शिक्षा निति के इस माध्यम से बच्चो को smart classes भी दी जायेगी|

9. हमारे देश की शिक्षा स्तर को बेहतर और इसके ढांचें में मुख्य रूप से सकारात्मक बदलाव भी करना इस योजना के उद्देश्य हैं|

समग्र शिक्षा अभियान योजना के मुख्य तथ्य|

Samgra Shiksha.jpg

मासिक ऑनलाइन गतिविधियाँ (Monthly online activities)

सभी स्कूलों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में क्या सुधार आए हैं और किन सुधारों की आवश्यकता है? तथा इनका बच्चों पर किस तरह का असर देखने को मिल रहा है| इन सभी की मासिक report ऑनलाइन माध्यम से देखी जायेंगी|

Active Login

इस शिक्षा निति योजना के अंतर्गत अब तक कितने जिलों, राज्यों को जोड़ा गया है| एक सर्वे के अनुसार 740 जिले, 8100 ब्लॉक्स, और 12 लाख स्कूलों को जोड़ा जा चुका है|

Progress Report Submission

समय-समय पर स्कूल द्वारा प्रगति report भी मांगी जायेगी| कितना निर्माण कार्य अब तक संपन्न हो चूका है तथा कितना शेष है| आदि सभी जानकारियों की एक report जमा करनी होगी|

Online acceptance order

भारत सरकार द्वारा सभी स्कूल प्रशासन को mail द्वारा ही किसी भी सूचना की जानकारी दी जायेगी| ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकृति भी लिया जाएगा| सभी आदेशों को भी इसी auto-generated mail द्वारा ही इन्फॉर्म किया जाएगा|

Annual action plan

किसी भी कार्य को करवाने हेतु संस्थानो को सरकार को इसी के अंतर्गत प्रस्ताव भेजना होगा| इन सभी प्रस्तावों को भी ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जाएगा| परियोजना अनुमोदन बोर्ड द्वारा approved कर सभी की जानकारी को इस ऑनलाइन पोर्टल पर ही update भी किया जाएगा|

समग्र शिक्षा अभियान योजना का कार्य्नावान (Implementation)

Shiksha Impli.jpg

1. सभी जरूरी सामानों, systems को जिनकी भी जरुरत शिक्षा स्तर के सुधार में जरूरी थी| उन सभी को सरकार द्वारा सबसे पहले उपलब्ध किया गया|

2. इस योजना से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

3. पैसों से सम्बंधित सभी लेखा-जोखा, progress report आदि भी इस पोर्टल पर अपलोड किया जाता है|

4. इस ऑनलाइन पोर्टल पर डैशबोर्ड का भी विकल्प उपलब्ध है| यह डैशबोर्ड सभी राज्यों से मिली हुई सभी जानकारियों को तथा data को इकठ्ठा करता है|

5. इस योजना को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लांच कर जनता सरकार के बीच पारदर्शिता (Transparency) लाने का प्रयास भी किया गया है|

समग्र शिक्षा अभियान की विशेषताएं|

शिक्षा के विषय में यह कदम उठाने बहुत ही आवश्यक हैं| क्यूंकि किसी भी देश के विकास का आधारभूत कारण वहां के लोगो की शिक्षा ही होती है| इससे यह पता चलता है की कौन सा राज्य, देश विकास की ओर अग्रसर है|

यहाँ पर हम आपको बताएँगे की इस समग्र शिक्षा अभियान की विशेषतायें क्या हैं:-

1. इस योजना को जारी कर शिक्षा क्षेत्र में बहुत से सुधार किये जा सकते हैं|

2. इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल से की गई थी| हालंकि इसका plan कुछ समय पहले ही तय हो चूका था तथा इसको जारी 31 मार्च 2026 तक सुचारू रूप से चलाया जाएगा|

3. समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए बहुत से कार्यकर्मों का भी आयोजन समय-समय पर किया जाता है|

4. इस शिक्षा निति के अंतर्गत बच्चों को आने-जाने के लिए राशि भी प्रदान की जाती है| जिसकी सालाना कुल रकम 6000 रूपए होगी|

5. समग्र शिक्षा योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 1 लाख 85 करोड़ की सहायता/ हिस्सेदारी दी गई है|

6. इस योजना के अंतर्गत स्कूल की सभी कक्षाओं नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के बच्चो को इसके अंतर्गत लाभ तथा सुविधा उपलब्ध की जायेगी|

7. इस योजना के नियमों के अनुसार सभी आंगनवाडी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा|

8. कस्तूरबा गांधी विश्वविद्यालय का निर्माण तथा इसका विस्तार करना भी इस शिक्षा योजना के प्रावधानों (Provisions) में शामिल है|

9. समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए एक शिक्षा व्यवस्था पालन किया जाएगा|

10. इसके तहत केवल बच्चों की शिक्षा पर ही बल नहीं दिया जाएगा| बल्कि अनेक activities को तथा उनकी ख़ास क्षमताओं को भी निखारने का मौका इस शिक्षा निति द्वारा दिया जाएगा|

11. सभी स्कूलों में जल्द से जल्द स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जायेगी|

12. सभी विद्यालयों का वातावरण इस प्रकार का बनाने का प्रयास किया जायेगा जिसके भीतर हर बच्चे के मन में रोज कुछ नया सिखने की उत्तेजना हो|

13. केवल एक भाषा को सिखाने का प्रयास नहीं किया जाएगा बल्कि हर विद्यार्थि को बहुभाषी बनाने का प्रयास इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा|

समग्र शिक्षा अभियान का बजट

इस शिक्षा निति अभियान को जारी रखने के लिए इसको impliment करने के लिए कुल दो लाख 94 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है| हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों को सेनेटरी पैड्स भी बांटने का निश्चय इसके अंतर्गत किया गया है|

सरकार द्वारा जारी इस योजना से लगभग 11 लाख स्कूलों को लाभ दिया जाएगा| तथा पढ़ रहे करीब 15.6 करोड़ बच्चो और 58 लाख अध्यापकों को इसके द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी|

समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल पर किस तरह से Login किया जा सकता है?

समग्र शिक्षा अभियान login.jpg

इस अधिकारिक पोर्टल पर login करने के लिए आपको निचे दिए गए चरणों का क्रमबद्ध (step by step) पालन करना होगा|

1. सबसे पहले व्यक्ति को इस समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारिक website पर जाना होगा|

2. जैसे आप इसकी Official website पर क्लिक करते हैं, आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|

3. होम पेज पर दिए गए login tab पर क्लिक करना होगा|

4. Login विकल्प का चुनाव करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा|

5. जिस पर आपको login id, password दर्ज करना होगा|

6. इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को बॉक्स में दर्ज करना होगा|

7. अब आप निचे दिए गए login विकल्प पर क्लिक करें|

8. इस प्रक्रिया को करने के बाद आप सरलता से इस पोर्टल पर login कर पायेंगे|

संपर्क जानकारी (Contact Information)

पता – Department of School Education & Literacy, Ministry of Education New Delhi, Shastri Bhawan

Email – Prabandh.edu@gmail.com

Mobile Number – 91-11-23765609

निष्कर्ष (Conclusion)

हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से आपको बहुत सी जरूरी जानकारियों का पता जरूर चला होगा| हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था पर हमारी सरकार द्वारा कितना ध्यान दिया जा रहा है| इसकी भी जानकारी आपको यह लेख पढ़कर मिल गई होगी| शिक्षा का महत्व हमारे जीवन में सबसे अधिक होता है| इसलिए हमें इसको जरा भी अनदेखा तथा इस विषय को लेकर किसी तरह की कोई लापरवाही नही करनी चाहिए|

हमारी यह उम्मीद है की यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक (informative) रहा होगा| लेख से जुड़े प्रश्न पूछने तथा इस विषय से जुड़े सुझाव देने के लिए comment बॉक्स का सहारा लेकर हम तक आप पहुंचा सकते हैं|

इसे भी पढ़ें|

Leave a Comment