Sharechat App Download in Hindi| Sharechat video

Sharechat App Download /Install कैसे करें? : Sharechat app के बारे में हम सभी ने कभी न कभी जरूर से सुना होगा| इसकी video भी हमने किसी न किसी माध्यम से देखी होगी, चाहे वह Whatsapp, Instagram, Facebook द्वारा ही हो| यह Sharechat app हमारे भारत में बहुत ही लोकप्रिय (popular) app है|

इस app के जरिए आप तरह-तरह की video को देख सकते हैं, downlaod कर सकते हो तथा स्टेटस पर भी डाल सकते हैं| हम इस लेख में यह जानेंगे की यह Sharechat app का उपयोग कैसे किया जा सकता है? इस app को आप अपने मोबाइल फ़ोन में किस प्रक्रिया द्वारा download कर सकते हैं?

Sharechat app से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस लेख को पूरा पढ़िएगा|

share chat app download

Sharechat app क्या है?

ShareChat app भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध social media app तथा social networking site है| जिसका उपयोग देश में लोगो द्वारा बहुत ज्यादा किया जा रहा है| इस app को भारत द्वारा ही launch किया गया है|

इस ShareChat app को Bangalore शहर में स्थित Mohalla Tech private limited द्वारा develope किया गया है| इस app की खोज Ankush Sachdeva, Farid Ahsan, Bhanu Pratap Singh के द्वारा 2015 में की गई थी| यह तीनों छात्र IIT कानपुर द्वारा स्नातक (Graduated) पास हैं|

ShareChat app के monthly users लगभग 250 million हैं| यह app बहुत से features उपलब्ध करती है जैसे, private message, लोगो को tag करना तथा किसी व्यक्ति को personal message करना यह सभी विकल्प इस app पर उसके user को उपलब्ध होते हैं| यह एक content share करने का platform है|

इस website और app पर सभी भाषाओं के content उपलब्ध होते हैं, हिंदी, पंजाबी, गुजरती, मराठी, बंगाली, इंग्लिश आदि| Sharechat app तथा website का उपयोग किसी भी android mobile phone, laptop, computer आदि में आसानी से किया जा सकता हैं|

Sharechat app की विशेषताएं

Sharechat app के users की संख्या देख हम यह समझ सकते हैं की यह users के द्वारा कितना पसंद किया जाने वाला app है| साथ ही इस app पर इतनी अधिक विशेषतायें हैं की व्यक्ति किसी दुसरे app को उपयोग करने का सोच ही नहीं सकता है|

कुछ आसान चरणों में हम आपको इस app की विशेषताओं के बारे निचे बताएँगे|

  • सभी content अलग-अलग सभी भाषाओं में उपलब्ध हैं|
  • Sharechat app का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए आपको केवल internet connection की आवश्यकता होती है|
  • इस Sharechat app की मदद से आप केवल उस video को देख ही नहीं बल्कि अपने फ़ोन में download कर save भी कर सकते हैं|
  • नई-नई videos तो आप इस app के जरिए देख ही सकते हैं तथा आप इसके जरिए लोगो को personal message भी कर सकते हैं|
  • Sharechat app पर बहुत ही नए और fresh content उपलब्ध होते हैं|
  • इस app को उपयोग करने के लिए आपको किसी तरह की भी paid membership लेने की जरुरत नहीं होती है|

Sharechat app को download कैसे किया जाता है?

यदि आप Sharechat app को अपने मोबाइल फ़ोन कंप्यूटर system में download करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए मुख्य चरणों का पालन कर उसे download कर सकते हैं:

  • इस Sharechat app को download करने की प्रक्रिया को करने के लिए सबसे पहले उस व्यक्ति के पास Android Mobile phone होना चाहिए|
  • इसके बाद आपको फ़ोन के google application Play store पर जाना होगा|
  • Play Store application पर आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा उस search box में आपको Sharechat app type करना होगा|
  • Sharechat app टाइप करते ही आपकी स्क्रीन पर बहुत से icons दिखाई देंगे|
  • सबसे ऊपर दिखाई दे रहे icon का चुनाव करें, आपको वहां पर एक Install का विकल्प दिखाई देगा, उसका चयन करें|
  • Install विकल्प का चुनाव आप जैसे ही करते है तो यह app आपके फ़ोन, computer system में download हो जाएगा|

Sharechat app का उपयोग किस लिए तथा किस उद्देश्य से किया जाता है?

मनोरंजन के इस युग में हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से मनोरंजन से जुड़ा हुआ है| चाहे वह व्यक्ति गाना सुने, फिल्म देखे, या कोई TV Show देखे| अपने रोजमर्रा के जीवन के कुछ बदलाव तथा तनाव को कम करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेना बहुत ही आवश्यक है| इससे व्यक्ति को हल्का महसूस होता है|

किसी भी कार्य में एकाग्रता (Concentration) बनाये रखने के लिए अपनी जीवन शैली (day to day life) में कुछ बदलाव करना बहुत ही जरूरी होता है| जहाँ तक हम बाते करें की इस app को लोग क्यूँ इतना अधिक प्रयोग में लाते हैं तो वो इसलिए है क्यूंकि लोग इस पर videos देखते हैं, विचार पढ़ते हैं, games भी खेलते हैं| इन सभी activities को करने के लिए कोई पैसा भी नहीं भरना होता है|

Computer में Sharechat app कैसे download करें?

यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में यह Sharechat app download करना चाहते हैं तो आपको ऊपर दी गई मोबाइल फ़ोन में app download की प्रक्रिया से कोई मदद नही मिल सकेगी| इसके लिए आपको हम दो तरीके बताएँगे जिसकी मदद से आप इस app को कंप्यूटर में download कर सकते हैं|

निचे दिए गए चरणों को यदि आप सही से पढ़ कर उसका पालन करते हैं तो आप बहुत ही आसानी से इस app को computer में download कर सकेंगे:

Website की मदद से ShareChat app downlaod करने की प्रक्रिया-

  • यदि आपको अपने कंप्यूटर में इस app को install करना है तो आप इस app की अधिकारिक (official) website के लिंक की खोज कर उसे chrome द्वारा सर्च करना होगा|
  • Search करने के बाद Sharechat app को इंस्टाल करने का एक पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा|
  • Install के विकल्प का चुनाव कर आप अपने कंप्यूटर system में भी इस app को download कर इसका आनंद उठा सकते हैं|

Emulator द्वारा ShareChat app download करने की प्रक्रिया:-

  • व्यक्ति को अपने computer system में एक अच्छे और virus free emulator software को download करना होगा| जैसे की- Bluestacks आदि software|
  • Bluestacks जैसे software की मदद से व्यक्ति किसी भी android phone के app को computer में इस्तेमाल कर सकता है|
  • इस Bluestacks software को आप जब download कर लेते हैं, इसके बाद आप इसे open करें|
  • इसे open करते ही आपके स्क्रीन पर बहुत से apps दिखाई देंगे, उन सभी apps में से आपको play store app को खोलना होगा|
  • Play store open करने के बाद आपको अपने google mail account से play store app में login/account create करना होगा|
  • जैसे ही आप play store पर login कर लेते हैं उसके बाद search box में ShareChat type कर दें|
  • जैसा process हमने आपको मोबाइल फ़ोन में download करने के लिए बताया था बिल्कुल उसी तरह से यहाँ भी आपके स्क्रीन पर सर्च करने के बाद ShareChat app का icon दिखाई देगा और Icon के निचे ही आपको install बटन का भी विकल्प दिखाई देगा|
  • बस इसके बाद install के बटन पर click कर आप इस app को अपने कंप्यूटर system में भी download कर सकते हैं|

Sharechat app का उपयोग (use) कैसे करें?

Sharechat app को उपयोग करना बहुत ही सरल है| इसका उपयोग करने के लिए आपको किसी भी ख़ास प्रक्रिया का सहारा नहीं लेना पड़ेगा| बल्कि इस app को उपयोग करना इतना आसान है की कोई भी सामान्य व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सकता है|

निचे हम आपको इस app पर उपलब्ध सभी options के बारे में बताएँगे और इस app का प्रयोग आप किस तरह से कर सकते है यह भी बताएँगे:-

Home

Sharechat के इस वर्ग का चयन करने के बाद आपको वह videos दिखाई देंगी जिन व्यक्तियों को आपने follow किया होगा केवल उनके द्वारा upload की गई videos दिखाई देंगी| और कुछ suggested video भी देखने को मिलेंगी|

Following

Following विकल्प में व्यक्ति को यह विकल्प मिलेगा की वह और लोगो को Sharechat app पर follow कर सके|

Popular

Popular विकल्प में आपको वह सभी videos देखने को मिलेंगी, जो की internet पर बहुत Viral और trend कर रही होंगी| जिन videos, content को लोगो द्वारा ज्यादा पसंद किया जा रहा हो|

Videos

ShareChat app के इस वर्ग में आपको वह videos दिखाई देंगी जो की short होंगी लगभग 20 से 30 सेकंड की videos, reels, हालांकि इन short videos को आज कल के लोगो द्वारा बहुत ज्यादा देखा और पसंद किया जाता है|

Chat

इस विकल्प की मदद से आप किसी भी व्यक्ति को इनबॉक्स में जाकर message कर बातें कर सकते हैं|

Plus

जिस व्यक्ति को स्वयं की नई video बनानी है तो वह इस विकल्प को चुन कर अपनी video create कर सकता है|

Khajana (ख़जाना)

यह विकल्प बहुत ही दिलचस्प है, इस पेज पर आपको style, fashion, jokes, memes आदि के content देखने को मिलेंगे|

ShareChat app में register कैसे किया जाता है, ID कैसे बनायें?

किसी भी app को उपयोग करने के लिए अब आपको login, sign up, या फिर पंजीकरण करने की जरुरत पड़ती ही है| तो हम आपको यहाँ ये बताएँगे की ShareChat app पर किस प्रकार ID create कर सकते हैं|

  • ShareChat app download हो जाने के बाद आपको जिस भाषा में उस app को प्रयोग करना है उसका चुनाव करना होगा जैसे हिंदी, इंग्लिश आदि|
  • भाषा का चुनाव करने के बाद आपको इस app को आगे के इस्तेमाल करने के लिए id बनानी होगी|
  • यदि आपको किसी व्यक्ति को इस app से follow करना है या फिर आपको खुद की video बनानी है तो आपके लिए ID बनाना अनिवार्य होता है|
  • Account create करने के लिए सबसे पहले आपको पेज पर दिए गए user के icon पर क्लिक करना होगा|
  • Icon पर click करने के बाद आपको वहां पर अपना current mobile number type करना होगा|
  • Mobile number टाइप करने के बाद दिए गए विकल्प Get Otp पर click करना होगा|
  • Get OTP का विकल्प चुनने के बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल number पर एक otp आएगा|
  • OTP को otp बॉक्स में डालने के बाद आपका मोबाइल नंबर का सत्यापन (verification) हो जाएगा|
  • Verify होने के पश्चात् आपकी ID ShareChat app पर create हो चुकी है|

Sharechat app की शुरुआत किस देश से हुई?

यदि आप इस app के बहुत शौक़ीन है या इस app के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता तो हम आपको यह बता दें की इस app का connection link china से भी है परन्तु यह जानकर आपको बहुत ख़ुशी होगी की यह app china का नहीं है| यह app भारतीय है, जिसकी खोज भारत के ही कुछ छात्रों ने की थी|

इस Sharechat app का इस्तेमाल Tiktok के ban होने के बाद से बहुत बढ़ गया है| यह app IOS पर भी available है|

यदि आपका Sharechat app सही से कार्य न कर रहा हो?

ShareChat app के न काम करने के बहुत से कारण हो सकते है हम आपको उन सभी कारणों से अवगत करवाएंगे;

कभी-कभी server down होने के कारण भी यह अच्छी तरह से काम नहीं करता है| सबसे सामान्य दिक्कत इस app को इस्तेमाल करते वक़्त यह आती है की इसके द्वारा Images सही से loading नहीं हो पाती हैं| हम आपको इन सभी समस्याओं से निजात पाने के कुछ तरीकों के बारे में बताएँगे|

  • कभी-कभी server busy होता है तो आप कुछ समय इंतज़ार कर सकते हैं|
  • कभी apps Maintainence mode पर भी होते हैं, इस कारण भी यह सही से कार्य नहीं करते हैं|
  • फ़ोन के ShareChat app को play store की मदद से update कर सकते हैं|
  • अपने internet connection को एक बार जरूर check करें|
  • अपने फ़ोन को एक बार Restart या फिर switch off कर के देखें|
  • अपने फ़ोन के cache को clear करें|

ऊपर दिए गए सभी बिन्दुओं को आप try कर देख सकते हैं| यदि इसके बाद भी आपको परेशानी हो रही है तो आप अपने मोबाइल फ़ोन का software update/ version update कर लें|

नोट – इस लेख को लिख हम इस app का समर्थन बिल्कुल नहीं करते है| यदि आपको इस app को उपयोग करना है या नही भी करना है तो यह आपकी मर्ज़ी है| हम आप पर इसे उपयोग करने का कोई दबाव नहीं डाल रहें हैं| इससे होने वाले नुकसान और फ़ायदे हमने स्पष्ट रूप से आपको बताया है|

निष्कर्ष

Sharechat app से जुडी सभी जानकारियाँ इस लेख के माध्यम से हमने आप तक पहुंचा दी है| आशा करते हैं की यह लेख आपके लिए सहायक रहा होगा| इस विषय पर लेख लिखने के पीछे हमारा उद्देश्य केवल इतना है कि इस app से जुडी सुविधाएँ सभी को प्राप्त हो सके साथ ही समाज में इसके प्रति जागरूकता फैले| यदि इस लेख से जुड़े आपके कुछ सुझाव या प्रश्न हैं तो comment section द्वारा अवश्य साझा करें|

Also Read :

Leave a Comment