उद्योग आधार पंजीकरण तथा ऑनलाइन आवेदन

सभी प्रकार के उद्योगों के लिए चाहे वह सूक्षम हो, मध्यम आदि कोई भी हो हमारी सरकार ने उनके उद्योग आधार पंजीकरण की शुरुआत की है| आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएँगे की यह उद्योग आधार क्या है? इसके पंजीकरण आप किस प्रकार से कर सकते हैं| इस अधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी कैसे update करें| इस विषय से जुडी सभी जानकारी हम आपको यहाँ देंगे|

हमें इस विषय के नाम से ही ज्ञात होता है की यह पंजीकरण उद्योगों से तथा उनके उद्यमियों से ही सम्बन्ध रखते हैं| सभी जानकारियों को सही से जानने के लिए तथा इसका लाभ पाने के लिए आपको इस लेख को अंत तक जरूर पढना होगा|

Table of Contents

उद्योग आधार पंजीकरण क्या है?

इसकी शुरुआत सभी सूक्षम, लघु तथा मध्यम उद्योगों के लिए की गई है| इस पंजीकरण सेवा को हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने इसका प्रस्ताव संसद में रखा था और साल 2015 में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा सितम्बर माह में इसकी घोषणा की गई थी|

किसी भी व्यक्ति को अब यदि अपने नए उद्योग कि शुरुआत करनी है, तो वह इसके माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकता है| यह ऑनलाइन website केवल रजिस्ट्रेशन के लिए ही नहीं है बल्कि उद्योग से जुडी सभी जानकारी, लाभ तथा सरकार द्वारा जारी नई योजनायें भी इस website के द्वारा आप जान सकते हैं| इसकी अधिकारिक website पर अपना पंजीकरण करने के बाद आप इसकी update को भी समय-समय पर प्राप्त कर सकते हैं|

उद्योग आधार से जुडी नई मुख्य update

कुछ समय पहले ही संसद वित्तीय मंत्री जी ने इसके तहत एक नई घोषणा की है| आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत MSME यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के किसी भी क्षेत्र उद्यम के लिए करीब 3 लाख करोड़ के पैकेज को पास किया गया है| इस आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लगभग 36,000 व्यवसायिक लोगो को लोन उपलब्ध कर उन्हें वित्तीय मदद भी दी जायेगी|

ऐसे आर्थिक लाभ उपलब्ध कर सरकार हमारे भारत देश को उद्योग के क्षेत्र में पूरी तरह से सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं| इसकी मदद से व्यक्ति अपने नए उद्योगों को शुरू करने के लिए लोन भी प्राप्त कर सकता है|

उद्योग आधार नए पंजीकरण

जो भी व्यक्ति अपना नया छोटा या बड़ा व्यापार शुरू करना चाहते है| उन्हें इसके अंतर्गत पंजीकरण करना अनिवार्य है| इसके द्वारा व्यक्ति विदेशी व्यापार भी शुरू कर सकते है| सरकार द्वारा इसके लिए भी उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध की जायेगी, साथ ही उनके बिजली बिल में भी कुछ छूट उन्हें प्रदान की जायेगी| इस सेवा का प्रारंभ सभी उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तो किया ही गया है साथ ही इसके द्वारा नए-नए उद्योगों को भी विकसित तथा उभरने का मौका मिलेगा|

पंजीकरण करते समय व्यक्ति को अपने द्वारा शुरू किये गए उद्योग की सभी जानकारी भी दर्ज करनी होगी| साथ ही हम आपको यह भी बता दें की इस अधिकारिक पोर्टल पर दो तरह के पंजीकरण किए जाते हैं|

FOR NEW REGISTRATION

  • For new Enterpreneurs who are not registred yet as MSME OR those with EM-2

FOR RE-REGISTER

  • – For those already having Registration as UAM

– For those already having Registration as UAM through assisted filling

उद्योग आधार के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

यहाँ लेख के इस बिंदु में हम आपको बताएँगे की इस अधिकारिक पंजीकरण पोर्टल को जारी करने के क्या उद्देश्य हैं|

  • जो भी व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्हें अपना नया कारोबार शुरू करना पर वह आर्थिक रूप से इतने सक्षम नही होते हैं| उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध करना|
  • नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण सरलता से कर सकते हैं|
  • इस अधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर वह सरकारी रूप से स्वयं को पंजीकृत तथा अपने नए व्यवसाय की जानकारी दर्ज कर सकते हैं|
  • जरूरतमंद क्याक्तियों को ऋण तथा उनके बिजली बिल में भी कुछ छूट/रियायत प्रदान करना|
  • व्यक्तियों को उद्योग की शुरुआत करने से पहले उनकी शुरुआत करने के लिए उद्योग विभाग जाकर अपना पंजीकरण करना पड़ता था| परन्तु अब वह घर बैठकर ही इसके अंतर्गत अपना पंजीकरण कर सकते हैं|
  • सभी उद्यमियों को आत्मनिर्भर करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है|

MSME क्या है? इसकी परिभाषा क्या है?

MSME से हमारा मतलब है, Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises हालांकि इसे भी तीन भागों में विभाजित किया गया है| यहाँ हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएँगे|

  • Micro Enterprises – माइक्रो इंटरप्राइजेज से हमारा मतलब यह है कि ऐसे सभी उद्यम जिनमे उसके पूरे प्लांट का खर्च 1 करोड़ रुपये से कम आए तथा उसका पूरा turnover भी केवल 5 करोड़ रूपए तक ही होना चाहिए|
  • Small Enterprises – इससे हमारा मतलब यह है कि ऐसे उद्यम जिनमे उसके पूरे प्लांट तथा मशीनों में जो निवेश किया गया हो वह 10 करोड़ रुपये से कम हो| साथ ही पूरा turnover 50 करोड़ रूपए से कम होना चाहिए|
  • Medium Enterprises – Medium enterprises का मतलब यह है कि जब मशीनों तथा पूरे प्लांट का खर्च करीब 50 करोड़ रुपयों का या इससे कम का हो तथा इसका कुल turnover 250 करोड़ रुपये तक का हो|

उद्योग आधार के अंतर्गत पंजीकरण करने के लाभ क्या हैं?

हम आपको यहाँ बताएँगे की इस पंजीकरण सेवा से लोगो को किन-किन लाभों की प्राप्ति होगी|

  • इस अधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करने से आवेदक व्यक्ति को बिजली के बिलों में कुछ रियायत प्रदान की जायेगी|
  • आवेदक व्यक्ति को Excise tax में कुछ छूट उपलब्ध की जायेगी|
  • जिन भी आवेदक व्यक्तियों को विदेशी व्यापार में शामिल होना हो उसके लिए भी हमारी सरकार द्वारा इन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी|
  • Credit card योजना के तहत भी लाभ दिया जाएगा|
  • Patent तथा Trademark के शुल्क भुगतान में भी कमी की जाएगी|
  • Direct tax क़ानून के अंतर्गत भी कुछ रियायत प्रदान की जायेगी|
  • ऋण की ब्याज दरों में कमी, ऋण लेने की गारंटी में छूट आदि जैसे भी लाभ इसके अंतर्गत आवेदक व्यक्ति को दिए जायेंगे|

इस उद्योग आधार में पंजीकरण करने के क्या नियम और शर्तें हैं?

साल 2020 में ही इसके अंतर्गत सरकार ने कुछ नए नियम और शर्तों को जारी किया है| जून माह में इसकी घोषणा की गई थी तथा इसे लागू 1 जुलाई से किया गया था| अब हम आपको उन्ही नए नियम और शर्तों के बारे में यहाँ बताएँगे|

  • वे व्यक्ति जिन्होंने भी UAM के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा लिया है| उन्हें जुलाई 2020 के पश्चात् अपने पंजीकरण को उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर करना होगा|
  • व्यक्ति के GSTIN यानी Goods & Services Tax Identification number के आधार पर ही उनके द्वारा भरे गए Enterprises के विवरण का वेरिफिकेशन किया जाएगा|
  • व्यक्ति के आधार कार्ड के जरिए ही उसका New Enterprises Registration करवाया जा सकता है|
  • इस पंजीकरण योजना को 1 जुलाई के बाद से MSME के नाम से ही पहचाना तथा जाना जायेगा| हालांकि इसकी पंजीकरण प्रक्रिया को उद्यम पंजीकरण के नाम से ही जाना जाएगा|
  • जिन भी आवेदक व्यक्तियों ने 30 जून 2020 से पूर्व अपना पंजीकरण करवाया है| उनका यह पंजीकरण 31 मार्च 2021 तक ही मान्य माना जाएगा|
  • इस उद्यम पंजीकरण को करने के लिए किसी भी तरह के प्रमाण पत्र या फिर दस्तावेज को अपलोड नहीं करना होगा|

उद्योग आधार के पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

उद्योग आधार के पंजीकरण के लिए जिन भी अनिवार्य दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है यहाँ हम आपको उनके बारे में ही बताएँगे|

  • सबसे मुख्य और सबसे जरूरी आवेदक व्यक्ति का आधार कार्ड होना जरूरी है|
  • जिस व्यक्ति को इसके अंतर्गत अपना पंजीकरण करना है, उसकी पासपोर्ट साइज़ फोटो|
  • आवेदक व्यक्ति का स्वयं बैंक खाता विवरण|
  • आवेदक व्यक्ति के पास Enterprises से जुड़े सभी दस्तावेज होने चाहिए|
  • वर्तमान active मोबाइल नंबर|
  • PAN कार्ड का भी होना जरूरी है|

उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन के लिए क्या प्रक्रिया है?

उद्योग आधार पंजीकरण

उद्योग आधार पंजीकरण करने के लिए जिन प्रक्रियाओं को करना होता है| यहाँ हम आपको उनके बारे में ही चरणबद्ध ढंग से बताएँगे| आप निचे दिए हुए चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन कर बहुत ही सरलता से उद्योग आधार पंजीकरण कर सकते हैं|

  1. स्वयं का पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले MSME की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. अधिकारिक website पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. इस होम पेज पर आपको For new Enterpreneurs who are not registred yet as MSME OR those with EM-2 का एक विकल्प दिखाई देगा|
  4. आपको दिए गए इस विकल्प का चुनाव करना होगा| जैसे ही आप इस option को चुनते हैं| आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  5. यहाँ पर आपको उद्यमी व्यक्ति का नाम तथा उनका आधार नंबर दर्ज करना होगा|
  6. आपको इस पेज पर कुछ विशेष सूचनाएं भी उपलब्ध होंगी| इन्हें पढने के बाद आपको दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा|
  7. इसके पश्चात् आपको Generate OTP विकल्प का चुनाव करना होगा|
  8. अब आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा| अब आपको इस OTP को बॉक्स में दर्ज करना होगा|
  9. इस OTP को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए ‘Validate’ विकल्प का चुनाव करना होगा|
  10. इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर पूछी गई कुछ जानकारियों को दर्ज करना होगा| जैसे की आपका नाम, लिंग, श्रेणी, Email आदि जानकारियाँ|
  11. अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अवश्य जांच लें|
  12. अब आपको submit विकल्प को चुनना होगा| इससे आपका MSME के तहत पंजीकरण दर्ज हो जाएगा|

उद्योग आधार के पोर्टल पर Login करने की प्रक्रिया क्या है?

उद्योग आधार पंजीकरण log in

MSME अधिकारिक पोर्टल पर login करने के लिए आपको किन चरणों का पालन करना है| हम आपको निचे कुछ आसान शब्दों में इसके बारे में बताएँगे|

  1. सर्वप्रथम आवेदक व्यक्ति को उद्योग आधार के अधिकारिक पोर्टल पर visit करना होगा|
  2. इस अधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद आप इस website के होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. होम पेज पर आपको एक login विकल्प का tab दिखाई देगा|
  4. आपको इस पर क्लिक करना होगा| अब आपके स्क्रीन पर आपको दो और विकल्प दिखाई देंगे| – उद्यमी लॉग इनऑफिसर लॉग इन|
  5. व्यक्ति को अपनी श्रेणी के अनुसार इन दोनों विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा|
  6. जैसे ही व्यक्ति दी गई दोनों श्रेणियों में से एक का चुनाव करता है| उसके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  7. इस नए पेज पर आपको अपना username, मोबाइल नंबर, अपना उद्यम पंजीकरण नंबर आदि जानकारियाँ दर्ज करनी होगी|
  8. सभी पूछी गई जानकारियों को सही ढंग से भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  9. जैसे ही आप submit विकल्प को चुनते हैं| आप इस अधिकारिक पोर्टल के अंतर्गत login कर पायेंगे|

उद्योग आधार पंजीकरण को update करने की प्रक्रिया

उद्योग आधार पंजीकरण update.jpg

अपने उद्योग आधार पंजीकरण को update करने के लिए व्यक्ति को निचे दिए गए कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा| केवल इन दिए गए चरणों का ठीक ढंग से पालन करें|

  1. उद्योग आधार पंजीकरण को update करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले इसके अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. होम पेज पर आपको ‘Update Deatails’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
  3. इस tab पर क्लिक करने के बाद आपको ‘अपडेट उद्यम रजिस्ट्रेशन’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
  4. अब आपको दिए गए इस विकल्प का चुनाव करना होगा| जैसे ही आप इसका चुनाव करते हैं| आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
  5. इस पेज पर आपसे कुछ आधारभूत जानकारियाँ मांगी गई होंगी| आपको ठीक प्रकार से इन जानकारियों को दर्ज करना होगा|

UA login22.jpg

  1. सभी पूछी गई जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपके दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
  2. इस OTP को आपको बॉक्स में दर्ज करना होगा| उसके पश्चात् स्क्रीन पर दिखाई दे रहे validate विकल्प को चुनना होगा|
  3. इसके चुनाव के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका पंजीकरण फॉर्म खुलेगा|
  4. अब आप अपनी किसी भी दर्ज जानकारी में बदलाव कर उस जानकारी को update कर सकते हैं|

नए उद्यमियों के लिए उद्योग आधार के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया|

किसी भी नए उद्यमियों को यदि इस अधिकारिक पोर्टल के तहत पंजीकरण करना है, तो वह निचे दिए हुए चरणों का पालन कर बहुत ही आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकता है|

  1. नए उद्यमियों को अपना पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले MSME की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. होम पेज पर आपको ‘For new Entrepreneurs who are not registered yet as MSME’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
  3. आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इस विकल्प को चुनते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा|
  4. इस पेज पर आपको एक पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा| इस पंजीकरण फॉर्म में आपको कुछ मुख्य जानकारियों को भरना होगा| जैसे उद्यम का नाम, आधार नंबर आदि|
  5. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे generate OTP का विकल्प चुने| अब आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा|
  6. इस OTP को दर्ज करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक और नया पेज open होगा| इस पेज पर संस्थान के टाइप को भरना होगा, अपना PAN कार्ड नंबर आदि जानकारियाँ भरनी होगी|
  7. जैसे ही व्यक्ति इन जानकारियों को भरकर, स्क्रीन पर दिए गए submit विकल्प को चुनते हैं| आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा|

उद्योग आधार को कैंसिल करने की क्या प्रक्रिया है?

उद्योग आधार पंजीकरण को कैंसिल करने के लिए आपको निचे दिए गए इन चरणों का पालन करना होगा|

  1. सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा जारी उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  2. होम पेज पर आ जाने के बाद आपको दिए गए ‘Update Details’ के विकल्प का चुनाव करना होगा|
  3. अब आपको अपनी जरुरत के हिसाब से update/cancel उद्योग आधार के विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा|
  4. किसी भी विकल्प का चुनाव करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे| यहाँ इस पेज पर आपको अपने उद्यम application नंबर को दर्ज करना होगा, तथा स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को भी दर्ज करना होगा|
  5. अब आपको genrate OTP विकल्प को चुनने के बाद स्क्रीन पर ही दिए गए validate option को चुनना होगा|
  6. इसके बाद आपके सामने आपका उद्योग आधार पंजीकरण आ जाएगा|
  7. अब अपने नुसार आप इसे कैंसिल तथा update कर सकते हैं|

UAM (Udyog Aadhar Memorandum) के अंतर्गत पंजीकृत उद्योगों के लिए उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया

UAM पंजीकरण करने के लिए आपको निचे दिए गए कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा| सभी चरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िएगा|

  1. इस पंजीकरण को करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को MSME की ऑफिसियल वेबसाइट पर visit कर क्लिक करना होगा|
  2. होम पेज पर आ जाने के बाद आपको For those already having registration as EM-II or UAM के एक option स्क्रीन पर दिखाई देगा|
  3. दिए गए इस विकल्प को आपको चुनना होगा| इसे चुनते ही आपकी स्क्रीन पर UAM में पंजीकृत उद्योगों के ऑनलाइन application फॉर्म खुल जायेंगे|
  4. अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को उचित ढंग से भरना होगा|
  5. OTP दर्ज कर अपने पंजीकरण फॉर्म का सत्यापन (verification) करें|
  6. इसके पश्चात् आपका UAM के अंतर्गत पंजीकृत उद्योगों के लिए उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जायेगी|

जिन व्यक्तियों के पास Assistant Filing के जरिए UAM रजिस्ट्रेशन हैं|

  1. सबसे पहले व्यक्ति को MSME कि अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. इसके बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. इस होम पेज पर आपको ‘For those already having registration as UAM through assisted filing’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
  4. होम पेज पर दिए गए इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा| क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जायेंगे|
  5. यहाँ आपको उद्योग आधार सत्यापन OTP की मदद से करना होगा|
  6. इस verification के बाद आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म open होगा| इस दिए गए फॉर्म में आपको सभी पूछी गई जानकारियों को सही ढंग से दर्ज करना होगा|
  7. सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प पर क्लिक करना होगा|

Sample form for registration with no PAN downlaod करने की क्या प्रक्रिया है?

udhyog aadhar useful documents.jpg

यदि किसी आवेदक व्यक्ति को बिना अपने sample फॉर्म पंजीकरण किये बिना PAN downlaod करना हो तो वह निचे दिए गए चरणों का पालन कर इसे download कर सकता है|

  1. सर्वप्रथम आवेदक को उद्योग आधार के अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. अब आवेदक को होम पेज पर ‘Useful documents’ का एक विकल्प नज़र आएगा|
  3. व्यक्ति जैसे ही इस विकल्प को चुनता है उसकी स्क्रीन पर उसे Sample form for registration with no PAN का भी एक option दिखाई देगा|
  4. आपको इस विकल्प को चुनना होगा| इसको चुनते ही आपके सामने एक PDF format में एक फॉर्म खुलेगा|
  5. इस फॉर्म के निचे ही आपको downlaod का भी विकल्प दिखाई देगा| आपको दिए गए इस download विकल्प को चुनना होगा|
  6. व्यक्ति जैसे ही इस विकल्प का चुनाव करता है| उनके मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप में यह pdf फाइल के रूप में download हो जाएगा|

उद्यम प्रमाण पत्र (Certificate) downlaod करने की प्रक्रिया

UA print verify.jpg

  1. इस प्रमाण पत्र को अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप में downlaod करने के लिए आपको सबसे पहले इसके अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको प्रिंट का एक tab दिखाई देगा|
  3. आपको दिए गए इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इसके पश्चात् आपको प्रिंट उद्यम सर्टिफिकेट के दिए गए विकल्प का चुनाव करना होगा|
  4. इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके सामने एक नया पेज open होगा| आपको इस पेज में अपना उद्यम पंजीकरण नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा|
  5. इसके बाद आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर या email पर एक OTP आएगा|
  6. आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे otp बॉक्स में otp दर्ज कर validate विकल्प का चुनाव करना होगा|
  7. जैसे ही आप OTP दर्ज कर देते है, सत्यापन यानी verification प्रक्रिया पूरी हो जाती है|
  8. अब आपके स्क्रीन पर आपका उद्यम आधार प्रमाण पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा|
  9. अब स्क्रीन पर दिए गए प्रिंट विकल्प का चुनाव कर आप इसे अपने फ़ोन में भी download कर सकते हैं|

उद्योग आधार का सत्यापन (Verification) करने की प्रक्रिया

  1. उद्योग आधार का वेरिफिकेशन करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले MSME की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| जैसा की हमने और प्रक्रियाओं में भी किया है|
  2. अब आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे| होम पेज पर ही आपको Print type का एक विकल्प दिखाई देगा|
  3. आपको इस विकल्प को चुनना होगा| अब आपको verify उद्योग आधार के विकल्प को भी चुनना होगा|
  4. इसका चुनाव करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा| इस पेज पर अपना UAM तथा स्क्रीन पर दिखाई दे रहा captcha कोड दर्ज करना होगा|
  5. इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर आ रहे verify विकल्प को चुन कर अपना उद्योग आधार को verify करना होगा|

उद्यम पंजीकरण नंबर को verify करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर verify करने के लिए MSME के अधिकारिक पोर्टल पर visit करना होगा|
  2. यहाँ इसके होम पेज पर आपको verify का एक टैब दिखाई देगा|
  3. आपको इस विकल्प को चुनना होगा| इसके तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर वेरीफायर उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर का एक विकल्प नज़र आएगा|
  4. आपको इस विकल्प का भी चुनाव करना होगा| इसका चुनाव करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज open होगा| इस पेज पर आपको अपना उद्यम नंबर तथा स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha कोड को दर्ज करना होगा|
  5. अब verify विकल्प पर क्लिक करें| इसके पश्चात् आपका उद्यम पंजीकरण नंबर verify हो जाएगा|

उद्यम एप्लीकेशन प्रिंट करने की प्रक्रिया

UA UAA application.jpg

  1. सबसे पहले व्यक्ति को उद्योग आधार की अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. अधिकारिक website पर क्लिक करने के बाद आप इस website के होम पेज पर आ जायेंगे|
  3. अब इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए प्रिंट tab पर क्लिक करना होगा|
  4. जैसे ही व्यक्ति दिए गए इस विकल्प पर क्लिक करता है, उसके सामने प्रिंट उद्यम application का एक और विकल्प दिखाई देगा| आपको इस विकल्प को चुनना होगा|
  5. इस विकल्प के चुनाव के बाद आपके सामने एक नया login पेज खुलेगा| इस login पेज में व्यक्ति को अपना दर्ज मोबाइल नंबर तथा उद्यम पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा|
  6. इसके पश्चात् आपको दिए गए validate तथा Generate OTP विकल्प का चुनाव करना होगा|
  7. अब आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP संख्या आएगी| उसे OTP बॉक्स में दर्ज करें|
  8. अब आपकी स्क्रीन पर आपका उद्यम फॉर्म application open होगा|
  9. स्क्रीन पर दिए गए downlaod विकल्प का चुनाव कर आप अपने उद्यम application फॉर्म को प्रिंट कर सकते हैं|

उद्यम नंबर खोजने की प्रक्रिया

UA Forgot UAM.jpg

  1. इसके लिए आवेदक व्यक्ति को सबसे पहले इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर visit करना होगा|
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रिंट tab पर क्लिक करना होगा|
  3. इसके पश्चात् आपको स्क्रीन पर आए UAM नंबर के दिए गए लिंक विकल्प को चुनना होगा|
  4. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आप एक नए पेज पर आ जायेंगे| यहाँ पर आपको अपना email ID, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा|
  5. इसके पश्चात् आपको दिए गए validate तथा Generate OTP विकल्प को चुनना होगा|
  6. अब आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा| उसे OTP बॉक्स में दर्ज करें|
  7. जैसे ही व्यक्ति इस OTP संख्या को OTP बॉक्स में दर्ज करता है| उसकी स्क्रीन पर उद्यम नंबर आ जाएगा|

NIC (National Industrial Classification) downlaod करने की प्रक्रिया

  1. आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको NIC code का एक विकल्प दिखाई देगा|
  3. आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा| अब आपकी स्क्रीन पर NIC सम्बंधित एक pdf फाइल open होगी|
  4. अब आपको स्क्रीन पर दिए गए downlaod विकल्प का चुनाव करना होगा|
  5. इस प्रक्रिया का क्रमबद्ध रूप से पालन कर व्यक्ति बहुत ही सरलता से NIC download कर पायेंगे|

UAM सर्टिफिकेट प्रिंट करने की प्रक्रिया

UA uam certificate.jpg

  1. UAM सर्टिफिकेट को downlaod करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
  2. होम पेज पर आपको Print/Verify का विकल्प दिखाई देगा|
  3. आपको दिए गए इस विकल्प को चुनना होगा| इसके पश्चात् आपके सामने Print UAM Certificate का विकल्प दिखाई देगा|
  4. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आपके स्क्रीन पर नया पेज open होगा| यहाँ आपको अपमा UAM नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
  5. इस जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे submit विकल्प का चुनाव करना होगा|
  6. इसके पश्चात् आपके स्क्रीन पर आपका UAM सर्टिफिकेट open होगा|
  7. अब व्यक्ति UAM certificate को सरलता से download कर प्रिंट कर सकता है|

पंजीकरण करते समय यदि व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो वह इस परिस्थिति में क्या कर सकता है?

सरकार के द्वारा single window की व्यवस्था का आरंभ इसलिए ही किया गया है| खासतौर पर इस window की शुरुआत उन व्यक्तियों के लिए की गई हैं, जो इस MSME के अंतर्गत स्वयं का पंजीकरण नहीं कर सकते हैं या किसी और वजह से नहीं कर पा रहे हैं| सभी जिलों में इस सेवा को पहुँचाया जा सके यह सुनिश्चित करना जिला उद्योग केंद्र का कार्य होगा|

इसके पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है और यदि आपके पास आधार कार्ड न हो तो यह single window आपको आधार कार्ड को प्राप्त करने में मदद करता है| MSME मंत्रालय ने Champion Control Room को भी इसके पंजीकरण का उत्तरदायी बनाया है| अपने आधार कार्ड के नामांकन के लिए आपको अपने पहचान पत्र, बैंक खाता पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होगी|

सम्पर्क जानकारी (Contact Information)

पता – Misnistry of MSME, उद्योग भवन, नई दिल्ली|

Email ID – Champions@gov.in

निष्कर्ष (Conclusion)

हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से आपको उद्यम आधार के विषय में बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी| यह एक ऐसा विषय है जिसकी जानकारी सभी को आसानी से प्राप्त नही हो पाती है|

हमें उम्मीद है की यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक (informative) रहा होगा| इस विषय की पूरी जानकारी हमने इस लेख में आपको प्रदान की है| इसके बाद भी यदि आपके कुछ प्रश्न इस लेख से सम्बंधित है, तो आप comment बॉक्स द्वारा हमसे अवश्य साझा करें|

यह भी पढ़ें|

  • उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना
  • UP विवाह अनुदान योजना

Leave a Comment