UP विवाह अनुदान योजना क्या है? इसकी सटीक और सही जानकारी आज हम इस लेख के जरिए आपको देंगे| हम आपको यहाँ यह बताएँगे की यह योजना क्या है? इस योजना के लाभ क्या है, कौन सी श्रेणी के व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं? इस विषय से जुडी सभी जानकारियाँ हम इसके द्वारा आपसे साझा करेंगे|
इस योजना की शुरुआत केवल महिला वर्ग के लिए ही की गई है| इस योजना को राज्य के जरूरतमंद तथा ऐसे परिवारों के लिए शुरू किया गया है, जिनके लिए अपनी बेटियों की शादी करना बहुत मुश्किल होता है| जिनके पास इतने भी पैसे नहीं होते है, की वह ठीक ढंग से अपनी बेटियों का विवाह कर सकें| तो इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वरा ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद (Economic help) दी जाती है| ताकि वे अपनी बेटी का विवाह ठीक ढंग से करवा पायें| किसी तरह का मानसिक तनाव अपनी बेटियों आदि के लिए न हो|
उत्तरप्रदेश विवाह अनुदान योजना क्या है?
यह एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवार को उनकी बेटियों का विवाह करवाने के लिए पैसो की मदद की जाती है| यह सहायता राशि कुल 51,000 रूपए की होती है| इसका आवेदन भरने के लिए व्यक्ति को इसकी सभी नियम शर्तों को जरुर पूरा करना पड़ता है| जो व्यक्ति इसकी पात्रताओं (Eligiblity) को पूरा नहीं करता उसे यह लाभ नहीं मिल सकता है|
इसका आवेदन भरने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है| ऐसी आर्थिक मदद प्रदान कर सभी व्यक्तियों को विवाह जैसे कार्यकर्मों पर ज्यादा पैसा न खर्च करने की भी प्रेरणा यह योजना हमें देती है| एक परिवार की केवल दो पुत्रियों को ही यह लाभ सरकार द्वारा उपलब्ध किया जाएगा| यदि परिवार की किसी भी पुत्री का दूसरा विवाह किया जा रहा है, तो उस कन्या को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया जाएगा|
यह सहायता राशि केवल उसी परिवार को दी जायेगी जो अपनी पुत्री का विवाह 18 वर्ष की आयु में कर रहे हों| क्यूंकि कानूनी रूप से एक लड़की का विवाह उसके 18 वर्ष की आयु का होने के पश्चात् ही हो सकता है| इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से परिवारों की मदद करना है|
उत्तरप्रदेश विवाह अनुदान योजना के ऑनलाइन आवेदन|
आपको यदि इस विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करना है तो आप इस पूरी प्रक्रिया को किसी भी मोबाइल फ़ोन, कंप्यूटर दूकान (Cyber cafe) से आवेदन भर सकते हैं| इस योजना के आवेदन अब केवल ऑनलाइन मोड पर ही होते हैं|
सामान्य लोगो को इसके द्वारा बहुत ही लाभ मिला है| उन्हें बार-बार विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं| अपने घर बैठे-बैठे किसी भी स्थान से वह इस आवेदन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं| लम्बी लाइनों में खड़े रह कर अपनी बारी का इंतज़ार नहीं करना होगा| इसके आवेदन बिल्कुल निशुल्क भरे जाते हैं| किसी तरह के पैसो को आपको आवेदन भरते समय जमा नहीं करना होता है|
UP विवाह अनुदान योजना के उद्देश्य क्या है?
सरकारों का मुख्य काम होता है, जनता की सेवा करना तथा उनकी कठिनाइयों को सुनना और उसका समाधान करना उनका पहला कार्य होता है|
1. इस सहायता राशि द्वारा उन व्यक्तियों को लाभ मिलेगा जिनके पास अपनी बच्चियों का विवाह करवाने के पैसे नहीं होते हैं|
2. किसी भी SC, ST, OBC आदि व्यक्तियों को उनकी पुत्री के विवाह में आर्थिक मदद प्रदान करना|
3. साधारण तरीके से बिना किसी प्रकार का फ़ालतू पैसा खर्च किए बिना शादी करवाने का इस योजना से हमें सन्देश मिलता है|
4. हम जानते हैं, बहुत से ऐसे भी राज्य हैं जिनका भ्रूण हत्या में अनुपात बहुत ही अधिक है| इस योजना द्वारा हमें यह सन्देश मिलता की बेटियाँ अपने माता-पिता पर किसी तरह का बोझ नहीं होती है|
UP विवाह अनुदान योजना के लिए किन पात्रताओं का होना जरूरी है?
सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए व्यक्ति को किन पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है, यह हम आपको अपने इस लेख द्वारा बताएँगे|
1. आवेदक व्यक्ति को Up का मूल निवासी होना चाहिए|
2. सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ सभी अनुसूचित जाती, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि सभी व्यक्ति इस लाभ को लेने के पात्र होंगे|
3. इस योजना के अनुसार लड़कियों का विवाह केवल 18 वर्ष की उम्र के पश्चात् ही किया जा सकता है|
4. उत्तरप्रदेश में रह रहे ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की आय 45,000 रूपए से कम तथा शहरी क्षेत्र में रह रहे परिवार की आय 50,000 रूपए से कम होनी चाहिए|
UP विवाह अनुदान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज|
इस योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति के पास जिन दस्तावेजों का होना जरूरी है, उसके बारे में हम आपको यहाँ बताएँगे|
- आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र| (Domicile Certificate)
- व्यक्ति का आधार कार्ड|
- जिस व्यक्ति को आवेदन करना है, उसका जाती प्रमाण पत्र| (Caste Certificate)
- खाता सम्बन्धी जानकारियाँ| (Bank account details)
- आवेदक व्यक्ति का विवाह प्रमाण पत्र| (Marriage Certificate)
- आवेदक व्यक्ति की पासपोर्ट साइज़ फोटो|
- वर्तमान चालु मोबाइल नंबर|
- व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र| (Income certificate)
UP विवाह अनुदान योजना के लाभ|
हम सभी भली भांति इस बात से अवगत है कि हम एक पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं| हालांकि दिन प्रतिदिन इन विचारों में बहुत से अच्छे बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं| पर आज भी बहुत से स्थानों पर लड़कियों, महिलाओं को बहुत ही कमजोर तथा बोझ समझा जाता है| लेख के इस बिन्दु में हम आपको बताएँगे की राज्य सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से आपको क्या लाभ होगा|
1. लड़कियों का किसी भी व्यक्ति से जबरदस्ती विवाह नहीं करवाया जाएगा, पैसों की तंगी के कारण|
2. इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय मदद मिल सकेगी|
3. खासतौर पर OBC, SC, Minority व्यक्तियों के लिए यह बहुत उपयोगी योजना है| इसका उपयोग सामान्य वर्ग (General Category) के व्यक्ति भी आराम से कर सकते हैं| सभी को इस योजना की पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक होगा|
4. महिलाओं बच्चियों के प्रति सभी की नकारात्मक सोच (Negitive thinking) में बदलाव आएगा|
5. जरूरतमंद परिवार अपनी बच्चियों का विवाह सही ढंग से करवा पायेंगे|
इस UP विवाह अनुदान योजना के अधिकारिक पोर्टल पर login करने की प्रक्रिया क्या है?
1. इस पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु आवेदक को login करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. इसके पश्चात् आप होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
3. Home page पर अपनी category के अनुसार चयन कर आप आगे की प्रक्रिया को कर सकते हैं|
4. इसके बाद आपको password और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे captcha code को captcha code box में दर्ज करना पड़ता है|
5. इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको Login विकल्प पर क्लिक करना होगा|
6. जैसे ही आप login का विकल्प चुनते हैं, आप आराम से इस पोर्टल पर login कर सकते हैं|
UP विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत पंजीकरण (Registration) कैसे करें?
सामान्य वर्ग व्यक्तियों, अनुसूचित जाती, जनजाति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण|
1. सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को उत्तरप्रदेश विवाह अनुदान योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. जैसे ही आप अधिकारिक website पर क्लिक करते हैं, आपकी स्क्रीन पर इसका होम पेज open हो जाएगा|
3. Home page पर आपको नया पंजीकरण का एक विकल्प दिखाई देगा| उसके ठीक निचे आपको General. SC, ST, OBC वर्ग के अलग-अलग options दिखाई देंगे|
4. अपनी सुविधा के अनुसार व्यक्ति जिस भी जाती से है, उसका चुनाव कर सकता है|
5. इसके पश्चात् आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा|
6. इस पंजीकरण फॉर्म में आपसे कुछ आधारभूत जानकारियाँ मांगी गई होंगी| जैसे की, आवेदक का नाम, विवाह तारीख, आवेदक व्यक्ति के पिता का नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर, पता, वार्षिक आय विवरण आदि बहुत सी ऐसी सम्बंधित जानकारियाँ आपको इस फॉर्म में भरनी होंगी|
7. इन सभी जरूरी जानकारियों को भरने के बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेज भी आपको स्कैन कर upload करने होंगे|
8. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सेव विकल्प पर क्लिक करें|
9. Save विकल्प पर क्लिक करते ही आप सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण इस योजना के अंतर्गत कर पायेंगे|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) जाती वाले व्यक्तियों के आवेदन|
1. OBC वर्ग व्यक्तियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी official website पर जाना होगा|
2. Home page पर आपको अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी (categories) का एक विकल्प दिखाई देगा|
3. आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा| इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा|
4. फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियाँ पूछी गई होंगी| जिनको आपको सही ढंग से भरना होगा|
5. सभी जानकारियों को एक बार भरते समय अवश्य जांच लें| ताकि आप किसी भी गलती को करने से बच सकें|
6. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सेव का बटन दिखाई दे रहा होगा| आपको इस save बटन पर क्लिक करना होगा|
7. इस प्रक्रिया को कर आप OBC जाती के तहत इस योजना का पंजीकरण कर पायेंगे|
अलप्संख्यक वर्ग व्यक्तियों के ऑनलाइन आवेदन|
1. Minority श्रेणी के व्यक्तियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना के सही और अधिकारिक पोर्टल पर visit करना होगा|
2. Home page पर दिखाई दे रहे अलप्संख्यक वर्ग पर क्लिक करना होगा|
3. जैसे ही आवेदक व्यक्ति इस विकल्प का चुनाव करता है, उसके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा|
4. उस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही रूप से भरना होगा|
5. उसके बाद आपको Save बटन पर क्लिक कर अपना पंजीकरण इस योजना के अंतर्गत दर्ज करना होगा|
UP विवाह अनुदान योजना के आवेदन फॉर्म की स्थिति को ऑनलाइन कैसे देखें?
आवेदन फॉर्म भरने के बाद यदि आवेदक व्यक्ति को अपने आवेदन फॉर्म की स्थिति को देखना चाहते हैं, तो उन्हें निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा|
1. सर्वप्रथम आवेदक व्यक्ति को इस UP विवाह अनुदान योजना के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
2. जैसे ही आप इस website के अधिकारिक पोर्टल पर क्लिक करते हैं, आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे|
3. होम page पर पहुँच जाने के पश्चात् आपको ‘आवेदन फॉर्म की स्थति देखें’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
4. आपको दिए गए इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
5. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं, आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
6. उस पेज पर आपको अपनी login details भरनी होंगी|
7. इसके बाद आपको दिए गए login विकल्प पर क्लिक करना होगा|
ऊपर दिए गए सभी चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन कर आप बहुत ही आसानी से अपने आवेदन फॉर्म का status जान सकते हैं|
UP विवाह अनुदान योजना के आवेदन फॉर्म में बदलाव/ संशोधन (Amendment) करने की प्रक्रिया|
किसी भी तरह की गलती यदि आवेदक से फॉर्म भरते समय हो जाती है, तो वह उसमे निचे दिए गए चरणों का पालन कर संशोधन यानी बदलाव भी कर सकता है| यह बहुत ही उत्तम विकल्प इस website द्वारा users को उपलब्ध किया गया है|
1. सबसे पहले आवेदक व्यक्ति को UP विवाह अनुदान योजना के अधिकारिक पोर्टल पर जान होगा|
2. इसके बाद वह स्वयं ही इसके होम पेज पर पहुँच जाएगा|
3. इस अधिकारिक website के होम पेज पर आने के बाद आपको ‘आवेदन फॉर्म संशोधन’ का विकल्प दिखाई देगा|
4. आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा|
5. इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके सामने एक नया पेज open होगा| इस नए पेज पर आपसे कुछ विशेष जानकरियां मांगी गई होंगी| जैसे की- Application number, password, bank details आदि|
6. आपको सभी जानकारियों को भरने के बाद स्क्रीन पर दिया गया captcha कोड दर्ज करना होगा|
7. इसके बाद आपको Login विकल्प को चुनना होगा|
8. Login विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके फ़ोन स्क्रीन पर आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
9. इस फॉर्म में आपकी जो भी जानकारी गलत है| आप उसको बदल (Edit) कर सकते हैं|
10. सभी जानकारियों को सही से भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Final submit के विकल्प को चुन सकते हैं, तथा अपने फॉर्म को जमा कर सकते हैं|
आवेदन फॉर्म को प्रिंट करने की प्रक्रिया|
आवेदक व्यक्ति को यदि किसी भी कारण से पंजीकरण फॉर्म के प्रिंट की आवश्यकता है, तो वह निचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर फॉर्म का प्रिंट निकाल सकता है|
1. प्रिंट फॉर्म प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले UP विवाह अनुदान योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. Home page पर आते ही आपको ‘आवेदन फॉर्म प्रिंट करें’ का एक विकल्प दिखाई देगा|
3. इस विकल्प पर क्लिक कर आपके सामने user login का एक नया पेज open होगा|
4. इस पेज में आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी गई होंगी| जैसे- Application number, Bank account number, password
5. इन जानकारियों को सही ढंग से भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिया गया captcha code दर्ज करना होगा|
6. इसके पश्चात् login विकल्प पर क्लिक करना होगा|
7. आवेदक व्यक्ति जैसे ही login विकल्प को चुनता है उसके सामने उसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
8. आपको अपने लैपटॉप स्क्रीन या फ़ोन स्क्रीन पर प्रिंट करने का option दिया होगा| आपको इस पर क्लिक कर अपना आवेदन फॉर्म प्रिंट कर लेना है|
शासनादेश (Government orders) download करने की प्रक्रिया|
यदि आपको इस विषय की सभी जानकारियाँ जो भी सरकार द्वारा लागू की गई है| वह चाहिए तो आप इस प्रक्रिया का पालन कर प्राप्त कर सकते हैं|
1. UP विवाह अनुदान योजना के अधिकारिक पोर्टल पर जाएँ|
2. आपको होम पेज पर शासनादेश (Government orders) download करने का विकल्प दिखाई देगा|
3. इस विकल्प का चुनाव करना होगा| इस विकल्प का चुनाव करने के बाद आपके स्क्रीन पर कुछ और विकल्प दिखाई देंगे|
– अन्य पिछड़ा वर्ग शासनादेश
– अल्पसंख्यक वर्ग शासनादेश
– अनुसूचित जाती, जनजाति शासनादेश
4. आपको अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा|
5. इसके पश्चात् आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं| आपके स्क्रीन पर एक pdf फाइल open होगी| उसी स्थान पर आपको download का भी एक विकल्प दिखाई देगा| जिससे आप इस pdf फाइल को अपने फ़ोन में download कर सकते हैं|
6. Downlaod करने के बाद आप इसे अपने फ़ोन में सेव कर ऑफलाइन mode पर भी देख सकते हैं|
संपर्क जानकारी (Contact details)
इस योजना के तहत व्यक्ति अपनी जाती श्रेणी के अनुसार अलग-अलग संपर्क सूत्रों का उपयोग कर विभाग को उनके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकता है|
- सामान्य, अनुसूचित जाती और जनजाति दिए गए इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी पूछताछ कर सकते हैं| – 18004190001
- अलप्संख्यक श्रेणी वाले व्यक्ति दिए गए इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपने सवालों के जवाबों को प्राप्त कर सकते हैं|
Deputy Director number – 0522-2286199
- अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के व्यक्ति दिए गए इन दोनों टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| –
Deputy Director number – 0522-2288861
Toll free number – 18001805131
निष्कर्ष (Conclusion)
आशा है की इस लेख को पढ़ आपको इस विषय की बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त हुई होंगी| तथा इसके द्वारा लोगो में लड़कियों के प्रति जागरूकता भी जरूर बढ़ी होगी| क्यूंकि बहुत से ऐसे लोग है| जो की बेटियाँ केवल इसलिए नहीं चाहते हैं, क्यूंकि उनके विवाह आदि का खर्च वे नहीं उठाना चाहते हैं| इसी करण की वजह से बहुत सी भ्रूण हत्याओं जैसे मामलें भी हमें देखने को मिलते हैं|
हम चाहते हैं की आप यह लेख अपने आस-पास रहने वाले व्यक्तियों के साथ भी अवश्य ही साझा करें| लेख के इस विषय से सम्बंधित किसी भी तरह के सवाल पूछने तथा इसके विषय में कुछ सुझाव देने के लिए आप हमसे comment box द्वारा साझा कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें|