उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना: यह योजना उत्तराखंड के सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए जारी की गई एक सरकारी योजना है| आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की किस तरह से इस योजना का लाभ आप लोग सरलता से उठा सकते है? इस योजना के नाम से ही हमे यह ज्ञात हो जाता है की इसका प्रारंभ उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा ही किया गया है, यह योजना इसी राज्य से सम्बंधित योजना है|
इस योजना के तहत यह सुनिश्चित किया गया था की इसके अंतर्गत राज्य के करीब 10 हज़ार लोगो तक इसका लाभ अवश्य ही पहुँचाया जाएगा| इस योजना द्वारा उत्तराखंड राज्य के किसानों, युवाओं, प्रवासियों को सबसे अधिक लाभ देने का प्रयास शुरूआती समय में किया गया था| मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना विषय से सम्बंधित सभी जानकारियों को जानने के लिए कृपया कर इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा|
उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना 2022 क्या है?
यह एक सौर योजना है जिसकी मदद से व्यक्ति एक समय में 10 से लेकर 15 हज़ार रूपए तक की आय को अर्जित कर सकता है| इसके लिए सरकार का plan यह है की हम यह बात जानते ही हैं की उत्तराखंड राज्य एक पर्वतीय क्षेत्र है| यहाँ पर बहुत ही बड़ी संख्या में land wealth है| इसी कारण इन जमीनों का उपयोग करने का ख्याल यहाँ की सरकार के मन में आया है|
इन जमीनों पर कम से कम 25 से 30 किलोवाट के सौर उर्जा प्लांट्स लगाने के लिए ही यह योजना बनाई गई है| इसके द्वारा उत्तराखंड राज्य में रह रहे लोग, युवा अपने रोजमर्रा जरूरतों का खर्च इसके द्वारा पैसा कमा के उठा सकें| इस योजना के तहत व्यक्ति ऋण के लिए भी apply कर सकता है| इस लिए गए ऋण को चुकाने के लिए सरकार व्यक्ति को 15 वर्ष की समय अवधि प्रदान करती है| पर्वतीय इलाकों में रोजगार के साधन बाकी मैदानी इलाकों के मुकाबले बहुत कम होते हैं| इसलिए भी यह योजना इस राज्य के लोगो के हितो के लिए बहुत सफल साबित हुई है|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के क्या उद्देश्य हैं?
- कोरोना काल के बाद से बहुत से युवा अलग-अलग राज्यों से अपनी नौकरी खो कर अपने राज्य लौटे है, इस योजना के माध्यम से उन्हें रोजगार देना सरकार का मुख्य उद्देश्य है|
- इस योजना के तहत Solar Panel लगाने से लोग अपने छोटे-मोटे उद्यमों की शुरुआत भी कर सकेंगे|
- उत्तराखंड राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना|
- उन भूमियों का उपयोग करना जो की बहुत लम्बे समय से बंजर होने की वजह से खाली पड़ी हुई हैं| उन जमीनों पर प्लांट स्थापित कर उनका उपयोग करना|
- सोलर प्लांट लगा कर इस क्षेत्र में नए रोजगार विकसित करना भी इस योजना का उद्देश्य है|
- जिन लोगो के पास आय का कोई भी साधन नहीं है, उन्हें यह रोजगार उपलब्ध करना|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लिए ऋण लेने की प्रक्रिया|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेने की भी सुविधा व्यक्ति को उपलब्ध होती है|
- इस योजना के अंतर्गत जो भी इसके सहकारी बैंक हैं, व्यक्ति 15 साल की सीमा अवधि के लिए ऋण ले सकता है|
- उत्तराखंड राज्य के जिन भी व्यक्तियों के पास डेढ़ से ढाई लाख रूपए तक का धन है| वह व्यक्ति इस सौर प्लांट को लगा सकते हैं| तथा रोजगार की प्राप्ति भी कर सकते हैं|
- इस योजना के अंतर्गत सौर परियोजना के प्लांट को लगाने के लिए जितनी राशि का खर्च आता है| उस रकम का 70% सहकारी बैंक से 8 प्रतिशत की ब्याज दर पर इस योजना का आवेदक लाभ प्राप्त कर सकता है|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना 2022 के मुख्य तथ्य क्या है?
- कोरोना महामारी के दौरान जितने भी व्यक्ति बेरोजगार हुए उनकी आर्थिक स्थिति को इस योजना द्वारा मजबूत बनाया गया है|
- इस मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत केवल 25 से 30 किलोवाट की प्लांट परियोजना लगाने की इजाज़त दी गई है|
- इस सौर उर्जा प्लांट द्वारा बिजली पैदा कर व्यक्ति इस बिजली को UPCL (Uttrakhand Power Corporation Limited) को बेच कर एक अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं|
- ऐसे किसान जिनकी जमीने बंजर पड़ी हुई हैं, वह किसी और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें यह स्वरोजगार योजना का लाभ उपलब्ध किया गया है|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभ|
यहाँ हम आपको यह बताएँगे की इस योजना द्वारा उत्तराखंड राज्य के लोगो को क्या लाभ प्राप्त हुए हैं| निचे दिए गए लाभों को पढ़ आप आराम से जान सकते हैं की इस योजना में आवेदन करने से आप किन लाभों को प्राप्त कर सकते हैं|
- सबसे पहले हम आपको यह बता दें की यह एक राज स्तरीय योजना है| जिसका लाभ केवल उत्तराखंड राज्य में रहने वाले लोगो को दिया जाएगा|
- यदि आवेदक व्यक्ति इस परियोजना को स्थापित करता है तो उसे हर माह कम से कम 15 हज़ार रूपए की धन राशि उपलब्ध की जायेगी|
- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को उत्तराखंड राज्य के लगभग 10 जिलो (districts) में लागू किया गया है|
- एक आवेदक व्यक्ति को केवल एक परियोजना प्लांट स्थापित करने की आज्ञा दी गई है|
- बिजली के प्रति यूनिट पर सरकार द्वारा एक निर्धारित रूपए की राशि ही व्यक्ति को दी जायेगी| जिसकी कीमत per unit 4 रूपए है|
- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत आवेदक व्यक्ति इससे जुड़े सहकारी बैंक द्वारा 15 सालों की अवधि के लिए 15 लाख रूपए तक की रकम का ऋण उठा सकता है| इन 15 वर्ष के भीतर उस व्यक्ति को यह रकम बैंक को लौटानी होगी|
- बिजली उत्पादन के लिए इस योजना के तहत आवेदक व्यक्ति को सब्सिडी भी उपलब्ध की जायेगी| तथा अलग से UPCL द्वारा बिजली को ख़रीदा जाएगा|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना 2022 के तहत आवेदन करने के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना 2022 के आवेदन भरने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को सभी पात्रताओं को पूरा करना बहुत आवश्यक होता है| हम आपको यहाँ पर उन्ही पात्रताओं के बारे में बताएँगे|
- इस योजना का लाभ केवल वही व्यक्ति प्राप्त कर सकता है, जो की उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी हो| जो व्यक्ति इस राज्य का मूल निवासी नही होगा| वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन नही भर सकता है|
- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का लाभ केवल राज्य के उन्ही व्यक्तियों को दिया जाएगा जो की प्रवासी, बेरोजगार होंगे, कृषक होंगे|
- उस व्यक्ति के पास कितनी भी भूमि और पूँजी क्यूँ न हो एक व्यक्ति केवल एक ही सौर प्लांट परियोजना को लगा/स्थापित कर सकता है|
- इस योजना के तहत नियम शर्तों में कुछ जरूरी दस्तावेजों की मांग की गई है, जिनका आवेदक व्यक्ति के पास होना बहुत जरूरी होता है|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता के मापदंडों से नहीं गुज़ारना पड़ता है|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के आवेदन भरने के लिए अनिवार्य दस्तावेज
उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के ऑनलाइन आवेदन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए व्यक्ति को कुछ अनिवार्य दस्तावेजों की जरुरत होती है| निचे हम आपको उन्ही दस्तावेजों की विस्तार से जानकारी देंगे|
- आवेदक व्यक्ति का पहचानपत्र/आधार नंबर
- स्वयं आवेदक व्यक्ति का बैंक खाता पासबुक
- आवेदक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र|
- वर्तमान चालु मोबाइल नंबर|
- आवेदक व्यक्ति की पासपोर्ट साइज़ फोटो|
ऊपर दिए गए दस्तावेजों की सूची में से सभी दस्तावेजों का व्यक्ति के पास होना अनिवार्य है| यदि व्यक्ति के पास इन में से कोई documents नही हैं| तो वह इस योजना के आवेदन भरने के योग्य नहीं माना जाएगा|
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
यह बात हम आपको बता दें की इस योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन mode पर ही किये जा सकते हैं| निचे हम आपको मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इस प्रक्रिया के बारे में बहुत ही सरल चरणों में बताएँगे|
1. सर्वप्रथम व्यक्ति को उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. Official Website पर क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे|
3. Website के होम पेज पर आपको ऑनलाइन पंजीकरण का एक विकल्प दिखाई देगा|
4. जैसे ही आप इस टैब पर क्लिक करते हैं, आपके स्क्रीन पर एक registration लिंक आ जाएगा|
5. आपको दिए गए इस रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा| इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा|
6. उस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे मुख्य रूप से कुछ जानकारियाँ पूछी गई होंगी जिन्हें आपको दर्ज करना होगा| जैसे की आपका नाम, email id, पता, मोबाइल नंबर आदि|
7. सभी जानकारियों को सही ढंग से भरें|
8. इसके पश्चात् स्क्रीन पर दिखाई दे रहे रजिस्टर विकल्प का चुनाव करना होगा|
इस प्रक्रिया को कर आप इस योजना के तहत पंजीकृत हो जायेंगे| इसके बाद आपको apply करने के लिए निचे दिए गए आसान से कुछ चरणों का पालन करना होगा|
- सफलतापूर्वक रजिस्टर करने के बाद आपको फिर से इस website के होम पेज पर जाना होगा|
- होम पेज पर दिखाई दे रहे विकल्प ‘Click here to apply’ पर क्लिक करना होगा|
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका login फॉर्म खुल जाएगा|
- इस login फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा|
- सभी जानकारियों को सही रूप में भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे login विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- जैसे ही आप login विकल्प को चुनते हैं आपके स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा|
- सभी पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आपको कुछ दस्तावेजों को स्कैन कर आवेदन फॉर्म में अपलोड करना होगा|
- सफलतापूर्वक सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद तथा सभी जानकारियों को सही से भरने के बाद स्क्रीन पर दिए गए submit बटन पर क्लिक करें|
- इस तरह से आप इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन भर पायेंगे|
Bank/Department login करने की प्रक्रिया
1. बैंक department login करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की अधिकारिक website पर जाना होगा|
2. इसके पश्चात् आपको होम पेज के ऑनलाइन application के विकल्प पर जाना होगा|
3. जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं| आपके स्क्रीन पर Departmental/Bank login के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा|
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक login फॉर्म open होगा| इस login फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा|
5. अब स्क्रीन पर दिए गए login विकल्प का चयन कर आप बहुत ही सरलता से बैंक login कर पायेंगे|
संपर्क जानकारी (Contact Information)
इस लेख में हमने आपको इस योजना के विषय की सभी जानकारियां दे दीं हैं| यदि इसके बाद भी आपको किसी तरह की जानकारी जाननी है| तो आप इस योजना की अधिकारिक website पर visit कर वहां से अपने जिले गाँव के संपर्क केंद्र का नंबर पता लगा सकते हैं|
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. क्या इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन भर सकते हैं?
उत्तर – इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन नही भरे जा सकते हैं| इस योजना की शुरुआत भी ऑनलाइन प्लेटफार्म द्वारा ही की गई थी| तथा आप अपने मोबाइल फ़ोन द्वारा आवेदन भर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
2. यह उत्तराखंड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना कौन से विभाग द्वारा जारी किया गया है?
उत्तर – मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का प्रारंभ उत्तराखंड राज्य के उर्जा संरक्षक विभाग द्वारा किया गया था|
3. किस उम्र वर्ग के व्यक्ति इस सौर स्वरोजगार के तहत आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए| तथा साथ ही वह बेरोजगार होना चाहिए, प्रवासी होना चाहिए, या कोई कृषक होना चाहिए|
निष्कर्ष (Conclusion)
हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़ आपको मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से सम्बंधित सभी जानकारियाँ मिल गई होंगी| इन सभी जानकारियों को जान कर इस योजना का लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं|
हमें उम्मीद है की यह आपके लिए बहुत ही उपयोगी विषय रहा होगा| इस योजना का लाभ लेने योग्य व्यक्तियों से इस लेख को अवश्य साझा करियेगा| आप अपनी ओर से कुछ सुझाव देना चाहते हैं, या फिर इससे जुड़े कुछ प्रश्न पूछना चाहते हैं| तो comment बॉक्स द्वारा अवश्य ही साझा करें|
यह भी पढ़ें: