Write a letter to bookseller ordering books in hindi

पुस्तक विक्रेता से पुस्तक मंगवाने के लिए पत्र (write a letter to bookseller ordering books in hindi) कैसे लिखें? : आज इस लेख में हम जानेंगे की की यदि आपको किसी भी पुस्तक विक्रेता से किताबें मंगवाने के लिए order देना है, तो किस तरह से आप उसे पत्र लिख सकते हैं| यह order किसी स्कूल, कॉलेज, किसी सरकारी या प्राइवेट संगठन आदि द्वारा दिया जा सकता है|

जब भी किताबों का order बहुत ज्यादा होता है तो, हमें जिस स्थान से वह किताबें मंगवानी हैं| उन्हें पहले ही पत्र लिख यह बताना पड़ता है| ताकि वह समय रहते आप तक उन किताबों को पहुंचा दें| यह पत्र एक औपचारिक ढंग से ही लिखा जाने वाला पत्र है|

किन बातों को ऐसे पत्र लिखते समय पत्र में शामिल करना आवश्यक है?

इस विषय से ही हमे यह ज्ञात हो जाता है, की यह एक ऐसा पत्र है| जिसके द्वारा आप किसी दुकानदार को अपनी मांग, अपने सामान के लिए order करते हैं| निचे हम आपको कुछ बिन्दुओं द्वारा बताएँगे की किस तरह से आप ऐसे पत्र आसानी से और बिलकुल सही लिख सकते हैं:-

  • यह पत्र भी एक औपचारिक पत्र के अंतर्गत ही आता है|
  • पत्र में सरल भाषा का उपयोग करें और to the point बात कहने का प्रयास करें|
  • आपको पुस्तकें किस दिन तथा किस समय तक चाहिए यह पत्र में अवश्य लिखें|
  • जिस स्थान पर आपको अपने द्वारा किये गए आर्डर की डिलीवरी चाहिए| वह पता पूरी तरह से तथा सही लिखा हुआ होना चाहिए|
  • आर्डर के पैसों का भुगतान आप कब तथा किसके जरिए करेंगे| यह भी पत्र में लिखें|
  • पत्र में बार-बार गलतियाँ न करें|

Example 1 : write a letter to bookseller ordering books in hindi

उदाहरण 1 : पुस्तक विक्रेता से पुस्तक मंगवाने हेतु पत्र|

62-6 N, मिर्ज़ा पार्क

मोडल टाउन

नई दिल्ली

सेवा में

मैनेजर जी

लक्ष्मी बुक डिपो

सरिता विहार,गेट नंबर- 3

दिनांक – 16 सितम्बर, 2022

श्रीमान सेवकराम जी,

यह पत्र मैं आपको यह सूचित करने के लिए लिख रही हूँ की मैं आपको कुछ किताबों का आर्डर देना चाहती हूँ| मेरा नाम मोनिका सिन्हा है| मैं दिल्ली की ही रहने वाली हूँ| मैं आपको इस आर्डर के पैसों का भुगतान किस रूप से कर सकती हूँ| यह भी आप कृपा कर मुझे बता दें|

मेरे पता करने पर मुझे यह मालुम हुआ की जिन किताबों को मैं मंगवाना चाहती हूँ| वह आपकी दूकान पर उपलब्ध हैं|

इस पत्र के साथ मैंने अपनी किताबों की मांग की सूची संकलित कर दी हैं| साथ ही मेरा पता भी, जिस पते पर आपको यह सभी किताबें पहुंचानी हैं| वह भी इस पत्र में लिख दिया है| किसी भी तरह की बात पूछने या बताने के लिए आप मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं|

आशा करती हूँ की आप मेरा यह आर्डर जल्द से जल्द मुझ तक पहुंचा देंगे|

धन्यवाद|

नाम – मोनिका सिन्हा

मोबाइल नंबर – 960*****8

हस्ताक्षर –

Example 2 : write a letter to bookseller ordering books in hindi

उदाहरण 2 : अपने स्कूल पुस्तकालय के लिए पुस्तकें मंगाने हेतु पुस्तक विक्रेता को पत्र|

प्रधानाचार्य का नाम……

स्कूल का नाम……

स्कूल का पता…..

सेवा में

मैनेजर जी

लक्ष्मी बुक डिपो

सरिता विहार,गेट नंबर- 3

दिनांक – 16 सितम्बर, 2022

श्रीमान विवेक जी,

मैं आपकी बहुत ही आभारी रहूंगी यदि आप निचे दी गई किताबों की सूची के अनुसार जल्द से जल्द यह किताबें मेरे स्कूल परिसर (Complex) में पहुंचा देंगे| कृपया कर इस बात का ख्याल रखियेगा की यह सभी किताबें नई अच्छी स्तिथि में तथा नए संस्करण (New Edition) की ही होनी चाहिए|

किताबों की सूची :-

  • गद्य हिंदी कक्षा – 12
  • गणित कक्षा – 10
  • विज्ञान कक्षा – 10
  • ……………….
  • .……………….

हम आपसे 15 प्रतिशत छूट देने की भी आशा करते हैं| आपके ही बुक स्टोर से सदैव हम किताबें मंगवाते हैं| और आपने अपने विज्ञापन में भी यह लिखा था, की आप स्कूल जैसे सराकरी संस्थानों में इतनी छूट अवश्य प्रदान करते हैं| इसलिए यह छूट का लाभ हमें भी प्राप्त होना चाहिए|

आशा है की इस किताबों को आप एक हफ्ते के भीतर पहुंचा देंगा|

धन्यवाद|

प्रधानाचार्य का नाम……

मोबाइल नंबर –

हस्ताक्षर –

Example 3 : write a letter to bookseller ordering books in hindi

उदाहरण 3 : कक्षा 12 वीं की पुस्तक मंगाने हेतु पुस्तक विक्रेता को पत्र|

प्रधानाचार्य का नाम……

स्कूल का नाम……

स्कूल का पता…..

सेवा में

मैनेजर जी

लक्ष्मी बुक डिपो

सरिता विहार,गेट नंबर- 3

दिनांक – 16 सितम्बर, 2022

श्रीमान दीपक जी,

इस पत्र को लिख मैं आपको यह बताना चाहती हूँ की इस बार हमारे स्कूल ने आपके बुक स्टोर से 12 वीं कक्षा की सभी किताबें मंगवाने का निर्णय किया है| हमें आपके विज्ञापन द्वारा यह पता चला है, की आप किसी भी स्कूल, कॉलेज को किताबें उपलब्ध करने पर उन्हें 30 प्रतिशत की छूट प्रदान करते हैं| साथ ही आपका आर्डर भी समय से पहले आप पहुंचा देते हैं|

सभी किताबों की सूची मैंने इस पत्र के साथ संग्लन कर दी हैं| किताबों को आप स्कूल में ही भेजे| तथा आप यह ख्याल रखें की किताबें सही समय और सही हालत में पहुंचे| किसी भी तरह के नुकसान होने पर उसके जिम्मेदार आप होंगे|

इस आर्डर के पैसों का भुगतान मैं आपको स्कूल में किताबें पहुँचाने पर कर दूंगी| तथा आप किताबों का बिल भी जरूर भेजें|

धन्यवाद|

प्रधानाचार्य का नाम……

मोबाइल नंबर –

हस्ताक्षर –

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

1. कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए भी ऐसे पत्र लिख पुस्तकों का आर्डर दिया जा सकता है?

उत्तर – जी हाँ| आप इस पत्र की सहायता से अपने स्कूल, कॉलेज, NGO, किसी भी प्राइवेट संस्थान आदि के लिए किताबें मंगवाने के लिए आर्डर कर सकते हैं|

2. क्या कोई सामान्य व्यक्ति पुस्तकों के लिए order दे सकता है?

उत्तर – बिल्कुल आप अपने लिए निजी रूप से भी किताबें मंगवाने के लिए इस पत्र का उपयोग कर सकते हैं| पर आपको यह ज्ञात होना चाहिए की वह कितने बड़े order पर आपको आपके स्थान तक किताबें पहुंचा सकते हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख को पढ़ आपको यह मालुम चल गया होगा की आप किताबों के आर्डर देने के लिए दुकानदार को किस प्रकार से पत्र लिख सकते है| आज कल लोगो को किताबें पढने का बहुत शौक होता है| और कभी -कभी तो कुछ किताबें out of stock भी हो जाती हैं| जिससे की पढने वाले को वह किताब, उपन्यास (Novel) कहीं और से order कर मंगवाने पड़ते हैं| यह पत्र आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहा होगा|

आशा है की आपको यह पसंद आया होगा| आप अपने सुझाव तथा प्रश्न कमेंट बॉक्स द्वारा साझा कर सकते हैं|

Also Read :

Leave a Comment