Write a letter to the editor about child labour

बाल श्रम के विषय में सम्पादक/जिला कलेक्टर को पत्र (write a letter to the editor about child labour) कैसे लिखें? : आज इस लेख के जरिए हम आपको बतायंगे की बाल श्रम मजदूरी क्या होती है? तथा इस विषय पर समाज का ध्यान दिलाने हेतु आप समाचार पत्र सम्पादक को पत्र कैसे लिख सकते हैं? हम सभी ने यह बात कभी न कभी जरूर सुनी होगी की 14 साल की आयु से कम उम्र के बच्चो को यदि आप काम पर लगाते हैं, या उनसे अपना कोई काम करवाते हैं| तो यह बाल श्रम कहलाता है| जिसके लिए आपको क़ानून द्वारा सजा भी दी जा सकती है| हमारी भारत सरकार द्वारा इस पर बहुत ही कड़े नीयम बनाए गए हैं|

यदि आप इस लेख को पूरा अंत तक पढेंगे तो आपके इस विषय के सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जायेंगे|

Child Labour क्या है? तथा इस विषय में पत्र (write a letter to the editor about child labour) लिखते समय किन बातों को शामिल करना आवश्यक है?

यह एक बहुत ही वास्तविक तथा नाजुक विषय है| बच्चे हमारे देश का भविष्य होते हैं| उनके साथ ऐसा व्यवहार कर हम उनके भविष्य को बर्बाद करते हैं| हमे इस विषय पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है:

इस विषय पर पत्र लिखते समय ध्यान देने योग्य बातें-

  • पत्र में वर्तमान की वास्तविक (actual) स्तिथि लिखें|
  • सरकार द्वारा इस विषय पर क्या कदम उठाये गए हैं तथा वह कितने सफल हुए हैं, यह पत्र में अवश्य लिखें|
  • दिनांक पत्र में जरूर लिखें|
  • विषय (Subject) का पत्र में लिखा हुआ होना आवश्यक है|

Example 1 : write a letter to the editor about child labour in india

उदाहरण 1 : भारत में बाल श्रम के विषय में सम्पादक को पत्र|

74 – M, सरिता विहार

शिवाजी पार्क

नई दिल्ली

दिनांक – 24 अगस्त, 2022

सेवा में

सम्पादक महोदय

नवभारत टाइम्स

शर्मा कॉलोनी, गेट-3

दिल्ली – 110023

विषय :- बाल श्रम शिकायत हेतु पत्र|

सम्पादक महोदया,

मैं आपका ध्यान हमारे देश में बढ़ते बाल श्रम की ओर खींचना चाहती हूँ| इसके लिए जिम्मेदार लोगो, अधिकारियों और संस्थानों आदि को यह बताना चाहती हूँ, की यह कार्य बहुत ही गलत है| ऐसा कर वह हमारे देश के भविष्य को पूरी तरह से खत्म कर देंगे|

आपके प्रतिष्ठित अखबार के द्वारा मैं इस विषय को समाज के सभी लोगो तक पहुँचाना चाहती हूँ| किसी भी काम चाहे वह कोई ढाबा हो या कोई बड़ी कंपनी किसी भी अवयस्क (Underage/Minor) व्यक्ति से मालिक यदि कोई काम लेता है| तो वह एक अपराधी है| कोई भी अवस्यक बच्चा यदि इतनी सी उम्र में कार्य करने के लिए तैयार हो जाता है| तो उसका मुख्य कारण है गरीबी, पैसो की तंगी| गरीब माता-पिता अपने बच्चों को पैसा कमाने के लिए ऐसे कार्यो को करने के लिए भेज दिया करते हैं| उनके पास इतने भी पैसे नहीं होते हैं, की वह अपनी आधारभूत जरूरतों को भी पूरा कर पायें|

इसका हमारी नव युवा पीढ़ी (youngsters) पर बहुत ही नकारात्मक (Negative) प्रभाव पड़ता है| हमारे देश के विकास में यह एक बहुत ही बड़ी बाधा उत्पन्न करती है| यदि समय रहते हमने इस विषय पर ध्यान नहीं दिया तो यह स्थिति पूरी तरह से हमारे हाथों से निकल जायेगी| जिस उम्र में बच्चो को अपने पढाई-लिखाई अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए| उस उम्र में वह काम कर अपनी सभी इच्छाओं को खत्म कर देते हैं|

मैं चाहती हूँ की आप इस विषय को अपने सम्मानित समाचार पत्र में प्रकाशित कर ज्यादा से ज्यादा लोगो का ध्यान इस विषय की ओर खींचे| आशा है की आप बच्चो की इस स्तिथि को ध्यान में रखते हुए इस विषय को समाचार पत्र में जरूर प्रकाशित करेंगे|

धन्यवाद|

भवदीय|

नाम – क. ख. ग

मोबाइल नंबर – 768985***

हस्ताक्षर –

Example 2 : write a letter to the district collector about child labour 

उदाहरण 2 : जिला कलेक्टर को बाल श्रम के सम्बन्ध में पत्र|

सेवा में

जिला कलेक्टर महोदय

अथॉरिटी का नाम…..

शर्मा कॉलोनी, गेट-3

दिल्ली – 110023

दिनांक – 24 अगस्त, 2022

विषय :- बाल श्रम के खिलाफ शिकायत हेतु पत्र|

आदरणीय सर,

मैं यह पत्र आपको इसलिए लिख रही हूँ क्यूंकि मैं आपका ध्यान बाल श्रम के हमारे देश में बढ़ते संकट की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ| किसी भी 14 साल के छोटे उम्र के बच्चों से कार्य करवाना बाल मजदूरी कहलाता है| किसी भी अवयस्क बच्चों को काम करवाकर उनका शोषण करना एक अपराध है|

यदि हम किसी भी इतनी छोटी उम्र के बच्चों का बचपना इस तरह से छीन कर उनके साथ अन्याय (Injustice) कर रहे हैं| छोटी सी उम्र में ऐसी परिस्थितियों में जीना उनका अनुभव करना उनके लिए बिलकुल भी सही नहीं होता है| यह अनुभव उनके साथ उनकी पूरी ज़िन्दगी तक रहता है|

ऐसा करने के अनेक कारण हो सकते हैं पर सबसे मुख्य कारण हैं, बेरोजगारी (Unemployment) और गरीबी (Poverty), जिसके चलते उन्हें ऐसे इतनी कम उम्र में काम करने की जरुरत पड़ती है| कभी-कभी तो ऐसी उम्र के बच्चो से काम करवाने के लिए लिए उनका अपरहण तक कर लिया जाता है| फिर उनसे जबरदस्ती ऐसा कम करने के लिए कहा जाता है| यह हमारे देश के सभी युवा, बढती उम्र के बच्चों के लिए मानसिक, शारीरिक किसी भी रूप से खतरनाक साबित हो सकता है|

सड़कों पर चलते ही हमें बहुत से ऐसे लोग नज़र आ जाते हैं| जो की बच्चों से ऐसा काम करवाते हैं| क्या उन्हें हमारे कानून से ज़रा भी भय नहीं लगता है|

मुझे ऐसा भी प्रतीत होता है की हमारे समाज में इस विषय के प्रति जागरूकता की बहुत कमी है| यदि समाज में इसकी जागरूकता हर घर तक होगी तो वह ऐसे कार्य नहीं करेंगे| जिससे उन्हें सजा भी हो सकती है| हमारी सरकार को और भी कड़े कानूनों को पारित करने चाहिए|

ताकि प्रत्येक व्यक्ति को यह पता हो की उसे किसी भी अवयस्क बच्चे को काम करने के लिए नियुक्त (Hire) नहीं करना है|

आशा है की मेरा यह पत्र सभी के लिए कारगर साबित होगा| और समाज के हित में यह अवश्य ही काम आएगा|

धन्यवाद|

भवदीय|

नाम – क. ख. ग

पता – 74 – M, सरिता विहार

शिवाजी पार्क

नई दिल्ली

मोबाइल नंबर – 768985***

Mail ID – …….

हस्ताक्षर –

Example 3 : write a letter to the editor about child labour 

उदाहरण 3 : बाल श्रम के विषय में संपादक को पत्र|

74 – M, सरिता विहार

शिवाजी पार्क

नई दिल्ली

दिनांक – 24 अगस्त, 2022

सेवा में

सम्पादक महोदया

नवभारत टाइम्स

शर्मा कॉलोनी, गेट-3

दिल्ली – 110023

विषय :- बाल श्रम विषय शिकायत हेतु पत्र|

आदरणीय मैडम,

मेरा नाम सुभद्रा चौधरी है| मैं दिल्ली की रहने वाली हूँ| मैं समाज में रह रहे लोगो तक आपके समाचार द्वारा बाल श्रम जैसे गंभीर विषय से जुड़ी सभी बाते रखना चाहती हूँ| मैं सभी को यह बताना चाहती हूँ की यह किस तरह से हमारे देश को भीतर ही भीतर खोखला बनाता जा रहा है| जो बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, उनके साथ ऐसा कर हम उनके साथ कितना बड़ा अन्याय कर रहे हैं, उनके अधिकारों को उनसे छीन रहें हैं|

यह बहुत ही दुःख की बात हैं, की सरकार द्वारा इस पर प्रतिबन्ध (Restriction) लगाने के बाद भी यह कार्य अभी भी हमारे देश में हो रहा है| एक सर्वे के अनुसार यह पता चलता है,

की हमारे देश के करीब एक करोड़ बीस लाख बच्चे इस बाल श्रम का शिकार है| मौलिक अधिकारों के बारे में न पता होने के भी कारण यह समस्या आज हमारे सामने इतने बड़े रूप में आ गई है|

बाल श्रम के कारण बच्चो के स्वास्थ्य, उनकी मानसिकता, उनके भावों को बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित करता है| बचपन एक ऐसा आधार होता है, जीवन का जिसमे किसी प्रकार की चिंता, तनाव नहीं होता है| यदि हम बच्चो से उनका यही पल उनसे छीन कर काम करवाएंगे| तो हमारे देश का भविष्य विकास की ओर कैसे बढ़ पायेगा|

मेरी यह उम्मीद है की मेरा यह पत्र समाज में रह रहे लोगो में जागरूकता (Awareness) फैलाएगा| इस विषय पर जल्द ही गौर नहीं किया गया, तो इसी तरह से हमारे देश के बच्चे शोषित होते रहेंगे|

धन्यवाद|

भवदीय|

नाम – क. ख. ग

मोबाइल नंबर – 768985***

Mail ID – …….

हस्ताक्षर –

बाल श्रम के विषय में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न (Frequently Asked Questions)

1. बाल श्रम करवाते हुए पकडे जाने पर व्यक्ति को क्या सजा दी जाती है?

उत्तर – यदि कोई व्यक्ति ऐसा करवाते हुए पाया जाता है तो, कानून के नियमों के अनुसार उसे जेल हो सकती है तथा उसे जुर्माना भी भरना पड़ सकता है| व्यक्ति को Child Labour Act 1986 के अंतर्गत बाल मजदूरी करवाने पर कड़ी से कड़ी सजा हो सकती है|

2. किस आयु के बच्चों को काम पर नहीं लगाया जा सकता है?

उत्तर – 14 वर्ष की आयु से कम के बच्चो को आप किसी भी कार्य पर नहीं लगा सकते है|यह उम्र उनकी पढाई-लिखाई की होती है| और यह अधिकार उनसे छिनने वाले को सरकार द्वारा दण्डित किया जाता है|

निष्कर्ष (Conclusion)

इस विषय पर लेख लिख हमने आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दे दिए हैं| इस लेख द्वारा आपको यह भी बताया है, की आपको इसके लिए क्या सजा हो सकती है| सरकारी सभी कानूनों के बारे में भी आपको इस लेख को पढ़ ज्ञात हो गया होगा|

आशा है की आपके लिए यह लेख बहुत उपयोगी तथा ज्ञानवर्धक (informative) रहा होगा| हम यह भी उम्मीद आपसे करते हैं की आप अपने आस पास भी ऐसे किसी व्यक्ति को यह बाल श्रम करवाते हुए देखते हैं| तो आप उसकी शिकायत जरूर करेंगे| यदि इसके बाद भी आपके कुछ प्रश्न हैं या आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स द्वारा अवश्य साझा करें|

Also Read :

Leave a Comment