Write an Apology Letter to the Boss for Your Misbehaviour

अपने दुर्व्यवहार के लिए बॉस को माफ़ी पत्र (Write an Apology Letter to the Boss for Your Misbehaviour) कैसे लिखें?

आप यदि किसी माफ़ी पत्र के प्रारूप की तलाश कर रहें है| तो आज आप बहुत ही अच्छी वेबसाइट और सही जगह पर आयें हैं| आज हम आपको बताएँगे की आप अपने बॉस को माफ़ी पत्र किस तरह से लिख सकते हैं|

एक माफ़ी पत्र यह बताता है, की आप अपने गलती करने की वजह से किस तरह से और कितना प्रभावित हुए हैं|

यह पत्र लिखने की आवश्यकता व्यक्ति को तब पड़ती ह, जब उससे जाने-अनजाने में किसी तरह की गलती हो गई हो| और उसके बाद वह अपनी गलती महसूस करने पर बॉस को माफी पत्र लिखता है| यह गलती कैसी भी हो सकती है, बहुत दिनों से खराब प्रदर्शन देने पर, या आपने ऑफिस के किसी भी स्टाफ के साथ किसी भी कारण के चलते दुर्व्यवहार किया हो|

इस विषय की पूरी, सही और सटीक जानकारी को जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढना होगा|

Apology Letter क्या होता है? तथा इस पत्र को लिखते समय किन बिन्दुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए?

Apology Letter से हमारा तात्पर्य है, माफ़ी पत्र अपने द्वारा की गई गलती की माफ़ी मांगने के लिए जो पत्र लिखा जाता है| उसे ही हम माफ़ी पत्र के नाम से जानते हैं|

यह पत्र और पत्रों से थोडा भिन्न/ अलग है, क्यूंकि यह पत्र कोई आज्ञा लेने या कोई कार्य करवाने के लिए नहीं लिखा जाता है| यह पत्र गलती की माफ़ी मांगने के लिए लिखा जाता है|

यहाँ हम आपको बताएँगे की माफ़ी पत्र लिखते समय किन बिन्दुओं को उसमे शामिल करना अनिवार्य होता है:-

  • आपको अपनी बातें स्पष्ट रूप से पत्र में लिखनी चाहिए, कोई भी बात घुमा फिरा के नहीं लिखनी चाहिए|
  • अपनी गलती करने का कारण जरूर पत्र में लिखें|
  • अपनी गलती को किसी भी बात से छुपाने या उसको समझाने का प्रयास न करें| अपनी गलती को स्वीकार कर| उस पर माफ़ी मांग लें|
  • आप पत्र में यह जरूर लिखें की आपके द्वारा यह गलती दोहराई नहीं जायेगी|
  • पत्र में ऐसी भाषा का उपयोग करें, जिससे आपकी बात पढने वाले को आसानी से समझ आ सके|

ऊपर दिए गए बिन्दुओं को आप माफ़ी पत्र लिखते समय उसमे जरूर शामिल करें|

Example 1 : Write an Apology Letter to the Boss for Your Misbehaviour

उदाहरण 1 : खराब व्यवहार के लिए माफ़ी पत्र|

74 – M, सरिता विहार

शिवाजी पार्क

नई दिल्ली

दिनांक – 12 अप्रैल, 2022

प्राप्तकर्ता का नाम….

प्राप्तकर्ता का पता….

पिन कोड – ….

विषय :- गलती की माफ़ी मांगने हेतु पत्र|

मैं आपको यह पत्र माफ़ी मांगने के लिए लिख रही हूँ| मेरा नाम मयूरा अरोरा है| मैं आपके ऑफिस विभाग में पिछले 6 वर्षो से कार्य कर रही हूँ| दिनांक 10 अप्रैल की हुई मीटिंग में मैं भी शामिल थी| मीटिंग में उस विषय पर मैंने कुछ ज्यादा ही भावुक होकर ज्यादा कह दिया था| मुझे बाद में यह महसूस हुआ की मुझे अपनी यह सीमा पार नहीं करनी चाहिए थी|

मैं अपनी इस गलती पर बहुत ही शर्मिंदा हूँ| कृपया कर मुझे इस गलती पर क्षमा करें| मैं आपको यह विश्वास दिलाती हूँ ,की यह गलती मैं दोबारा नहीं दोहराउंगी|

धन्यवाद|

भवदीय|

नाम – मयूरा अरोरा

मोबाइल नंबर –

Mail Id – ………

हस्ताक्षर –

Example 2 : Write an Apology Letter to the Boss for Your Misbehaviour

उदाहरण 2 : खराब प्रदर्शन के लिए बॉस को माफ़ी पत्र|

प्राप्तकर्ता का नाम….

प्राप्तकर्ता का पता….

पिन कोड – ….

विषय :- Bad performace के लिए माफ़ी पत्र|

सर,

मैं इस पत्र के द्वारा आपका कुछ समय लेना चाहती हूँ| इस पत्र द्वारा मैं अपना पछतावा आपको जाहिर करना चाहती हूँ| पिछले कुछ समय से मेरा प्रदर्शन बहुत ही कमजोर सा दिखाई दे रहा है| और मैं इस बात को बहुत अच्छे से जानती हूँ|

कुछ समय से मै ऑफिस लेट आ रही हूँ, काम को सही ढंग से पूरा नहीं कर पा रही हूँ| मैं आपको इसका सटीक कारण बताना चाहती हूँ| कुछ दिन पहले ही मेरे बड़े बेटे का एक कार दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था| वह अस्पताल में भरती है| मुझे रोज सुबह पहले अस्पातल जाकर उसकी दवाइयों, उसके फिजिशियन को देखती और समझती हूँ| उसके पश्चात् मैं ऑफिस आती हूँ|

परसों ही उसका अस्पातल से डिस्चार्ज हो जाएगा| घर पर मेरे पति उसका ख्याल पूरी तरह से रख पायेंगे| मैं भी अपना पूरा ध्यान अपने काम की ओर आकर्षित कर पाउंगी| मैं आपको यह विश्वास दिलाती हूँ की मैं अपना प्रदर्शन बेहतर करूंगी|

आशा है की आप मेरे इस माफ़ी पत्र को स्वीकार कर, मुझे अपनी माफ़ी प्रदान करेंगे|

धन्यवाद|

भवदीय|

नाम – मयूरा अरोरा

पता – 34-N, मृनुल अपार्टमेंट

शिवाजी पार्क

नई दिल्ली

मोबाइल नंबर –

Mail Id – ………

हस्ताक्षर –

Example 3 : Write an Apology Letter to the Boss for Your Misbehaviour

उदाहरण 3 : अनुचित व्यवहार करने के कारण बॉस को माफ़ी पत्र|

प्राप्तकर्ता का नाम….

प्राप्तकर्ता का पता….

पिन कोड – ….

विषय :- अनुचित व्यवहार करने पर बॉस को माफ़ी पत्र|

सर,

कृपया कर आप मेरा यह माफ़ी पत्र स्वीकार करें| सर मुझे इस बात का बिलकुल भी आभास नही था, की मेरा व्यवहार मेरे साथ कार्य कर रहे और सहकर्मियों के साथ इतना अनुचित हो गया| इस बात का आभास मुझे मेरे एक सहकर्मी ने निजी रूप से दिलाया|

मैं यह माफ़ी केवल आपसे ही नहीं बल्कि उन सभी सहकर्मियों से माँगना चाहती हूँ| जिनके साथ भी मैंने यह अनुचित व्यवहार किया है| मेरे मजाक उन सभी को इस प्रकार से क्षति पहुंचाते थे| यह बात मुझे नहीं पता थी| मुझे यह बात पता है, की कोई भी कार्य टीम वर्क के बिना सफल नहीं हो सकता है| अब मैं इस बात को पूरी तरह से समझ चुकी हूँ की स्थान, समय को देखकर किसी बात को कहा जाता है| ऑफिस वातावरण में एक अलग तरह का व्यवहार आपको करना होता है| वहां की सभी नियम शर्तों के अनुसार ही आपको कार्य करना होता है|

मैंने व्यक्तिगत रूप से भी अपने सभी सहकर्मियों से माफ़ी मांग ली है| उन सभी ने मेरी माफ़ी स्वीकार कर मुझे माफ़ कर दिया है| आशा है की आप भी मेरे इस खेद भरे माफ़ी पत्र को स्वीकार कर मुझे क्षमा कर देंगे| मैं आपकी बहुत ही आभारी रहूंगी|

धन्यवाद|

भवदीय|

नाम – मयूरा अरोरा

पता – 34-N, मृनुल अपार्टमेंट

शिवाजी पार्क

नई दिल्ली

मोबाइल नंबर –

Mail Id – ………

हस्ताक्षर –

FAQ (Frequently Asked Questions)

1. इस पत्र के फॉर्मेट का इस्तेमाल आप किसी भी विषय की माफ़ी मांगने के पत्र लिखने के लिए कर सकते हैं?

उत्तर – हाँ| कोई भी माफ़ी पत्र लिखते समय हमें इसी पत्र के प्रारूप का पालन करना होगा| आपको केवल इसके विषय तथा आप यह पत्र किसे लिख रहें हैं| इन सभी बातों में बदलाव कर आप सरलता से इसका उपयोग कर सकते हैं|

2. Apology Letter लिखने के पश्चात भी आपको नौकरी से निकाला जा सकता है?

उत्तर – यह पूरी तरह से आपके बॉस तथा आपकी गलती पर निर्भर करता है, कि आपने गलती कैसी की है| वह माफ़ी के लायक है भी या नहीं| आपका कार्य है, आपकी गलती पर उनसे सही ढंग से माफ़ी माँगना और दोबारा वह गलती न दोहराना|

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख को पढ़ आपको माफ़ी पत्र कैसे लिखते हैं? यह ज्ञात हो गया होगा| माफ़ी पत्र लिखते समय हमें प्रारूप का पालन सख्ती से करना चाहिए| ताकि सामने वाले इसे पढ़कर हमें हमारी गलती के लिए माफ़ी दे दे| हम यह आशा करते हैं, की आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा| आप यदि हमारे लेख में कुछ सुधार चाहते हैं| तो कमेंट बॉक्स द्वारा अवश्य ही हमें बताएं| साथ ही यदि आप इस विषय से जुड़े प्रश्न भी पूछना चाहते है तो भी कमेंट बॉक्स द्वारा हमसे जरूर साझा करें|

Also Read :

Leave a Comment