Fixed Deposit (सावधि जमा) खाता बंद करवाने के लिए बैंक को पत्र कैसे लिखें ? (Write an Application for Closure of Fixed Deposit Account?) : यहाँ आपको हम बताएँगे की आप अपने Fixed Deposit यानी सावधि जमा खाता को किस तरह पत्र लिख बंद करवा सकते हैं, तथा यदि किसी कारणवश आपको उन पैसों की आवश्यकता आ गई है तो आप अपने FD के पैसों को किस तरह से बैंक को पत्र लिख उन पैसों को प्राप्त भी कर सकते हैं|
पत्र लिखते वक़्त व्यक्ति उसके प्रारूप को किस तरह से लिखे यह सोचता है| आपके FD के पत्र से जुड़े सभी प्रश्नों के जवाब आपको इस लेख में मिल जायेंगे|
तथा आपको हम यह भी बताएँगे की कोई भी औपचारिक पत्र लिखते समय किन बिन्दुओं को पत्र में डालना आवश्यक होता है| यदि आपको इस विषय के बारे में सटीक जानकारी चाहिए तो लेख को ध्यानपूर्वक तथा पूरा जरूर पढियेगा|
Fixed Deposit खाता बंद करवाने के लिए पत्र लिखते समय किन बातों का पालन (Follow) करना जरूरी है?
केवल इसी पत्र को नही बल्कि सभी पत्रों को लिखते समय हमे बहुत सी बातों का पालन करना आवश्यक है| कोई भी पत्र लिख हम उस विभाग या उस अधिकारी से काम जल्दी करने या किसी प्रकार की आज्ञा लेने के लिए उन्हें पत्र लिखते हैं| इसी कारण आपके पत्र में एक शालीनता का दिखाई देना आवश्यक है|
- पत्र में दिनांक का लिखा होना जरूरी होता हैं|
- अधिकारी का नाम उसके पद के साथ लिखा जाना चाहिए|
- जिस व्यक्ति द्वारा यह पत्र लिखा जा रहा है उसका पूरा पता पत्र में लिखा होना चाहिए|
- बैंक का नाम उसकी शाखा और पिन कोड के साथ ही लिखना चाहिए|
- अपने FD खाते को आप क्यूँ बंद करवाना चाहते हैं, यह कारण भी पत्र में लिखना आवश्यक है|
- पत्र के आखिर में आप अपना हस्ताक्षर जरूर करें|
Example 1 : Write an Application for Closure of Fixed Deposit Account
उदाहरण 1 : सावधि जमा खाता बंद करवाने के लिए बैंक को पत्र|
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
सेक्टर-24, रोहिणी
दिल्ली – 110087
दिनांक – 23 अप्रैल, 2022
विषय :- Fixed Deposit खाते को बंद करवाने के लिए बैंक को पत्र|
सर,
मेरा बैंक खाता आपके ब्रांच में तीन सालों से है| मेरा नाम शिवानी मल्होत्रा है| मेरा खाता संख्या
64677**** है| मैं आपको यह बताना चाहती हूँ की मैंने अपना Fixed Deposit खाता आपकी ब्रांच में करवाया था| जो की दिनांक 22 मार्च, 2022 को mature हो चूका है|
मैं आपको यह पत्र इसलिए लिख रही हूँ क्यूंकि मैं अब अपना सावधि जमा खाता आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूँ| क्यूंकि मेरे पास आय के अब इतने स्रोत नही है की मैं इस खाते को जारी रख सकू| इसलिए मैं चाहती हूँ की आप मेरा यह FD खाता बंद कर दें|
अपने FD खाते से जुड़े सभी दस्तावेज और FD स्लिप भी इस पत्र के साथ मैंने संकलित (Compile) कर दिया है|
आशा करती हूँ की इस प्रक्रिया में आप ज्यादा समय नही लगायेंगे| आप जल्द से जल्द मेरा यह काम करवा देंगे|
धन्यवाद|
भवदीय|
नाम- शिवानी मल्होत्रा
पता – 78/6 सरिता विहार
दिल्ली
मोबाइल नंबर – 76348328**
Email id – …….
हस्ताक्षर –
Example 2 : Application to the Bank before maturity for Closure of Fixed Deposit Account
उदाहरण 2 : परिपक्वता तिथि खत्म होने से पहले सावधि जमा खाता बंद करवाने के लिए बैंक को पत्र|
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
सेक्टर-24, रोहिणी
दिल्ली – 110087
दिनांक – 23 अप्रैल, 2022
विषय :- FD खाते को बंद करवाने के लिए बैंक मैनेजर को पत्र|
सर,
मैं आपको यह बताना चाहती हूँ| मेरा वर्तमान (current) में सावधि जमा खाता आपके बैंक ब्रांच में है| यह FD कुल 2,00,000 रुपयों की है| मेरा यह FD खाता दिनांक 22 मई, 2022 को mature होने वाला है, मैं चाहती हूँ की आप मेरा FD खाता बंद कर इस पूरी रकम को मेरे सेविंग खाते में ट्रान्सफर कर दें|
मैं इस FD खाते कोअब आगे जारी नहीं रखना चाहती हूँ| इसके बाद भी मेरा सेविंग अकाउंट आपके बैंक की ब्रांच में ही रहेगा| मै आपसे निजी तौर (Personally) पर यह प्रार्थना भी करती हूँ की कृपया कर आप यह कार्य जितनी जल्दी हो सके संपन्न करवा दें|
जो भी दस्तावेज इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक है, वह सभी कागज़ मैंने इस पत्र के साथ संकिलत कर दिए हैं|
आशा है की आप मेरा यह आवेदन स्वीकार कर जल्द से जल्द इस पूरी प्रक्रिया को खत्म कर देंगे|
धन्यवाद|
भवदीय|
नाम- शिवानी मल्होत्रा
खाता संख्या – 64677****
पता – 78/6 सरिता विहार
दिल्ली
मोबाइल नंबर – 76348328**
Email id – …….
हस्ताक्षर –
Example 3 : Write an Application for Closure of Fixed Deposit Account
उदाहरण 3 : सावधि जमा खाता बंद करवाने के लिए बैंक ब्रांच मैनेजर को पत्र|
78/6 सरिता विहार
नई दिल्ली
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
सेक्टर-24, रोहिणी
दिल्ली – 110087
दिनांक – 23 अप्रैल, 2022
विषय :- Fixed Deposit खाते को बंद करवाने के लिए बैंक शाखा मैनेजर को पत्र|
आदरणीय सर,
मैं आपको यह बताना चाहती हूँ की मैं दिल्ली की निवासी हूँ| हाल ही में मेरी नौकरी केरला में लग गई है| जिसके चलते मुझे अपना FD खाता जो की आपकी बैंक शाखा में है| उसे बंद करवाना है| साथ ही मैं चाहती हूँ की आप मेरे FD के पैसों को मेरे saving account में डाल/ट्रान्सफर कर दें
कृपया कर इस पूरी प्रक्रिया को दिनांक 15 मई तक खत्म कर दें| क्यूंकि मुझे मेरी पोस्टिंग के लिए वहां पहुंचना भी है|
मैं यह आशा करती हूँ की आप मेरी यह प्रार्थना अवश्य ही स्वीकार करेंगे|
नाम- शिवानी मल्होत्रा
खाता संख्या – 64677****
पता – 78/6 सरिता विहार
दिल्ली
मोबाइल नंबर – 76348328**
Email id – …….
हस्ताक्षर –
FAQ’s / सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले विशेष प्रश्न
1.क्या कोई भी खाताधारक FD करवा सकता है?
उत्तर – हाँ| बैंक का कोई भी खाता धारक बैंक द्वारा जारी की गई सभी सुविधाओं का लाभ ले सकता है, FD भी बैंक द्वारा जारी सेवाओं में से एक सेवा है|
2.FD केवल बैंक द्वारा ही की जाती है?
उत्तर- नहीं| आजकल FD बहुत सी कंपनिया करने लगी हैं, वह सरकारी और प्राइवेट दोनों ही हो सकती है|
निष्कर्ष (Conclusion)
Fixed Deposit विषय पर लेख लिख हमने आपकी इससे जुडी सभी दिक्कतों प्रश्नों का हल कर दिया है| इस लेख से आपको FD के बारे में बहुत सी नई जानकारियाँ भी प्राप्त हुई होंगी| आशा करते हैं की यह लेख आपको पसंद आया होगा| अब आपको FD से जुड़े पत्र लिखने से पहले सोचने की जरुरत नही होगी| आप केवल इन पत्रों में विषय तथा निजी जानकारियों का बदलाव कर उपयोग कर सकते हैं|
लेख से जुड़े कोई भी सवाल आप हमसे कमेंट बॉक्स की मदद से पूछ सकते हैं| आपके सुझाव और प्रश्न हमारे लेख को सुधार की ओर लेकर जायेंगे इस कारण आप हमें लेख से जुड़े सुझाव भी प्रदान कर सकते हैं|
Also Read: