रक्तदान शिविर के लिए निमंत्रण पत्र (Write an Invitation Letter for Blood Donation Camp) कैसे लिखें?: हम आज इस लेख के द्वारा यह जानेंगे की रक्तदान शीवीर को आयोजित करने पर आप मुख्य अतिथियों को बुलाने के लिए किस तरह से पत्र लिख सकते हैं? और यदि किसी कॉलेज/ स्कूल की प्रधानाचार्य को रक्तदान शिविर में किसी को यदि बुलाना हो तो वह किस तरह से पत्र लिख सकते हैं?
हम सभी यह बात जानते हैं की रक्दान एक महादान होता है| रक्तदान करने से आप बहुत से ऐसे लोगो की सहायता करते हैं, जिन्हें खून की जरुरत होती है| किसी का जीवन एक ऐसा धन है, जिसका कोई मोल नहीं लगाया जा सकता है| आप अपना खून दान कर इतना बड़ा कार्य करते हैं| आज भी हमारे समाज में इसके प्रति पूरी जागरूकता नहीं फैली है, कुछ व्यक्ति आज भी रक्दान करने से बहुत डरते हैं |
पर हम आपको बता दें की इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है| इससे आपको किसी तरह का कोई जोखिम नहीं होता है|
इस विषय की पूरी जानकारी को जानने के लिए कृपया कर इस लेख को पूरा जरूर पढियेगा|
Blood Donation Camp क्या होता है? तथा इस विषय पर पत्र लिखते समय हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
रक्तदान से हमारा मतलब है की जब एक स्वस्थ व्यक्ति अपनी इच्छा से अपना खून दान करता है| सरकार द्वारा ऐसे बहुत से कैंप आयोजित किये जाते हैं, जो की इस विषय में समाज में जागरूकता फैलाते हैं| और लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं|
किसी भी रक्तदान शिविर का आयोजन एक अधिकारिक कार्य के अंतर्गत आता है| इसलिए इस विषय का पत्र एक औपचारिक पत्र कहलाता है| हम निचे आपको उन बिन्दुओं के बारे में बताएँगे जो की ऐसे पत्र लिखते समय आपको ध्यान में रखना चाहिए|
- कोई भी पत्र में सबसे महत्वपूर्ण है, दिनांक का होना|
- जिस स्थान से यह पत्र भेजा जा रहा वह पता पत्र में पूरा लिखा हुआ होना चाहिए|
- जिस स्थान पर व्यक्ति/ मुख्य अतिथि को बुलाया जा रहा है, वह पता पूरा तथा सही से लिखा जाना चाहिए|
- पत्र में किसी तरह की व्याकरण गलती नहीं होनी चाहिए|
- पत्र में सरल भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए|
Example 1 : Write an Invitation Letter for Blood Donation Camp
उदाहरण 1 : रक्तदान शिविर के लिए निमंत्रण पत्र |
सेवा में
प्राप्तकर्ता का नाम……
34- N, केशव नगर (प्राप्तकर्ता का पता)
दिनांक – 18 सितम्बर, 2022
विषय :- रक्तदान शिविर के लिए आमंत्रण पत्र|
सर,
मैं आपको सूचित करना चाहती हूँ की हमारा संगठन एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है| आप भी जानते हैं, की रक्त्दान करना कितना जरूरी है| इसकी जागरूकता समाज में फैलाना भी आवश्यक है| किसी को नई ज़िन्दगी देना कोई सामान्य काम नहीं है| तो हमें और हमारे समाज को भी इसमें बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए| यदि आप हमारे द्वारा आयोजित इस शिविर में आयेंगे तो आपका बहुत ही आभार होगा| हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है|
मैं आपको यह बताना चाहती हूँ, की यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू हो जायेगा| तथा यह दिनांक 12 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा| इस इवेंट में यदि आप आयेंगे तो लोग आपके द्वारा प्रेरित होंगे| इस आयोजन में हमने साफ-सफाई तथा सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा है|
रक्तदान करने के बाद हमने रक्तदाताओं (donors) के लिए फल, जूस आदि का इंतज़ाम भी किया है| आपकी उपस्थिति द्वारा हमे यह आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में सहायता मिलेगी|
हम आपके जवाब का इंतज़ार करेंगे| साथ ही यह आशा करते हैं की आप अवश्य ही इस आयोजन में आयेंगे|
धन्यवाद|
भवदीय|
सरला अरोरा
74- A / विजय विहार
सरिता अपार्टमेंट
नई दिल्ली
मोबाइल नंबर – ******
हस्ताक्षर –
Example 2 : Write an Invitation Letter for Blood Donation Camp
उदाहरण 2 : रक्तदान शिविर में भाग लेने हतु पत्र|
सेवा में
प्राप्तकर्ता का नाम
34- N, केशव नगर (प्राप्तकर्ता का पता)
दिनांक – 18 सितम्बर, 2022
विषय :- रक्तदान शिविर में आने के लिए निमंत्रण पत्र|
आदरणीय सर,
यह पत्र मैं आपको इसलिए लिख रही हूँ क्यूंकि मैं आपको हमारे द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिवर में बुलाना चाहती हूँ| आप जानते ही हैं की आजकल किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर और रक्त की कितनी मांग हैं| इसकी कमी के चलते कितने लोगो को अपनी जान तक गवानी पड़ती है| इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही हमने इस शिवर का आयोजन मेरे कॉलेज में किया है|
हम यह शिविर एक प्राइवेट अस्पताल के प्रतिष्ठित अधिकारी के अंतर्गत कर रहे हैं| इस आयोजन में हम आपकी भी मूल्यवान उपस्थिति चाहते हैं| आपके द्वारा रक्तदान करने से हमें और हमारे विद्यार्थियों को बहुत ही प्रेरणा मिलेगी|
यह कैंप इसी माह की 22 तारीख को आयोजित किया जा रहा है| इस आयोजन से जुडी और जानकारियां मैंने इस पत्र के साथ संकलित कर दीं हैं|
साथ ही मैं आपसे यह भी पूछना चाहती हूँ की यदि आपकी भी जानकारी में ऐसे व्यक्ति हैं, जो की बिलकुल स्वस्थ और रक्तदान करने योग्य हैं| तो उन्हें भी हमारे इस रक्तदान शिविर की जानकारियाँ साझा कर दें| वह निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
धन्यवाद|
भवदीय|
प्रधानाचार्य का नाम……
कॉलेज का नाम……
कॉलेज का पता…..
मोबाइल नंबर – 9865******
हस्ताक्षर –
Example 3 : Write an Invitation Letter for Blood Donation Camp
उदाहरण 3: कॉलेज प्रधानाचार्य की ओर से रक्तदान शिविर के लिए मुख्य अतिथि को निमंत्रण पत्र|
प्रधानाचार्य का नाम……
कॉलेज का नाम……
कॉलेज का पता…..
सेवा में
अधिकारी का नाम…..
अधिकारी/ विभाग का पता
दिनांक – 31 मार्च, 2022
विषय :- रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए बुलाने हेतु मुख्य अतिथि को पत्र|
सर,
मेरा नाम कृति सिंह है| मैं क. ख. ग कॉलेज की प्रधानाचार्य हूँ| और मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है की हमारा कॉलेज एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है| इस रक्तदान शिविर का आयोजन AIMS अस्पताल के कुछ अधिकारियों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है| हमे यह मालुम है की आपका ऐसे सामाजिक कार्यों में सदैव ही बहुत बड़ा योगदान रहता है|
यदि आप हमारे इस आयोजन में शामिल होंगे तो आपकी बातें आपकी उपस्थिति हमारे कॉलेज में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी| हमे भी आप जैसे सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्ति से मिलकर बहुत ही ख़ुशी होगी|
इसलिए मेरा आपसे यह आग्रह है की आप हामरे द्वारा आयोजित इस आयोजन में जरूर आयें|
आयोजन से जुडी सभी जानकारियों को मैंने इस पत्र के साथ संकलित कर दिया है|
धन्यवाद|
प्रधानाचार्य का नाम……
कॉलेज का नाम……
फ़ोन नंबर –
हस्ताक्षर –
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
1. क्या कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है?
उत्तर – कोई भी स्वस्थ व्यक्ति आराम से रक्तदान कर सकता है| पर 18 वर्ष की आयु से कम का व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है| रक्तदान करने से पहले व्यक्ति की हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है| यदि उसका हीमोग्लोबिन रक्तदान करने योग्य होता है, तो ही उस व्यक्ति का खून लिया जाता है|
2. रक्दान से किसी को कोई हानि होने का भी खतरा रहता है?
उत्तर – रक्तदान करने से किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँच सकती है| हाँ रक्त देने के बाद उसे थोड़ी कमजोरी जरूर महसूस हो सकती है, पर वह कुछ ही समय में ठीक हो जाती है| आप रक्तदान कर बहुत सी जिंदगियों को बचा सकते हैं|
हम चाहते हैं की आप भी अपनी जांच करवा कर रक्तदान जरूर करें|
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख को पढ़ आपको यह पता चल गया होगा की यह रक्तदान शिविर क्या होता है? तथा इससे किस तरह के फायदे तथा नुकसान आपको हो सकते हैं| यह लेख आपके लिए जरूर उपयोगी रहा होगा|
आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा| इस लेख से जुड़े प्रश्न पूछने के लिए तथा अपने सुझाव देने के लिए आप comment section द्वारा हमसे साझा कर सकते हैं| आपके द्वारा दिए गए सुझाव हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं, इससे हमें हमारे लेख को सुधारने में बहुत मदद मिलती है|
Also Read :